Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

शनिवार, 26 अप्रैल 2014

मजाक-मजाक में पॉर्न स्टार को छत से नीचे फेंका, टूट गया पैर, देखें तस्वीरें

0

मजाक-मजाक में पॉर्न स्टार को छत से नीचे फेंका, टूट गया पैर, देखें तस्वीरें

इंटरनेशनल डेस्क। डैन बिलजेरियन फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम के सबसे बड़े प्लेब्वॉय सेलिब्रिटी हैं। डैन पेशे से पोकर प्लेयर हैं। उन्हें शायद ही इस गेम में कोई हरा पाए। डैन ने गैम्बलिंग के जरिए ही 100 मिलियन डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में 6 अरब, 6 करोड़ 40 लाख रुपए की संपत्ति बनाई है। उसने पोकर के कई टूर्नामेंट्स अपने नाम किए हैं। 2009 में वर्ल्ड सीरीज ऑफ पोकर में डैन बुलंदियों पर था। डैन ऑनलाइन पोकर रूम 'विक्टरी पोकर' का सह-संस्थापक भी है।
 
क्या है मामला?
 
डैन को पार्टी करने में बड़ा मजा आता है। अरबपति व बेहद चर्चित हस्ती होने के कारण कई हसीन व कमसिन लड़कियां उसके इर्द-गिर्द मौजूद रहती हैं। यही वजह है कि डैन इंस्टाग्राम का सबसे सेक्सी सेलिब्रिटी माना जाता है। हालांकि, बीते बुधवार पार्टी के दौरान डैन ने मजाक-मस्ती में कुछ ऐसा कर डाला कि 18 वर्षीय पॉर्न स्टार जैनिस ग्रिफित का एक पैर टूट गया। बाद में जब डैन ने अपने किए पर माफी नहीं मांगी, तो इस पॉर्न स्टार ने उस पर मुकदमा ठोक दिया। 
 
फ्लैशबैक
 
हॉलीवुड मैनसन में एक लाउड पार्टी चल रही थी। पार्टी डैन ने दी थी। उस दिन जैनिस (नग्न अवस्था) भी वहां मौजूद थी। दोनों की ये पहली मुलाकात थी। जैनिस को देख डैन के मन में शानदार फोटो शूट करने की सूझी। उसने जैनिस को उठा लिया। इस दौरान जैनिस चिल्लाई, लेकिन डैन ने मजाक-मजाक में उसे छत से नीचे फेंक दिया। हालांकि, डैन ने उसे स्वीमिंग पूल में फेंका था, लेकिन अंतिम पलों में डर से जैनिस ने उसकी टी-शर्ट पकड़ ली थी। इस कारण गिरते वक्त उसका एक पैर पूल के किनारे से टकरा गया।
 
वीडियो में चिल्लाहट साफ
 
पार्टी में मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया था। वीडियो में जैनिस के चिल्लाने की आवाज साफ सुनाई दे रही है। जैनिस का कहना है, "मुझे पैर टूटने का जितना दुख है, उससे कहीं ज्यादा इस बात का गुस्सा है कि डैन ने मुझसे इस गलती के लिए माफी तक नहीं मांगी।" उस हादसे को याद करते हुए जैनिस कहती है, "मुझे हैरानी है कि मेरा वजन सिर्फ 40 किलो है, इसके बाद भी पूल तक पहुंच नहीं पाई।" पैर टूटने से दुखी जेनिस ने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा, "मैं अपने काम पर वापस लौटना चाहती हूं...बस यही सबसे बड़ी चिंता है।" जैनिस ने आगे लिखा, "क्या कोई टूटे पैर वाली लड़की बुक करना चाहता है?"
 
हादसे से चिंतित पॉर्न स्टार
 
जैनिस हादसे के बाद से काफी चिंतित है। दो हफ्ते तक अब वह टूटे पैर के साथ ही रहेगी। उसे इसके लिए इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। जैनिस के मुताबिक, एक्स रेटेड साइट किंक डॉट कॉम के लिए उसे फोटो शूट करवाना था। जैनिस डैन से बेहद गुस्सा है, क्योंकि उसे अपने किए पर जरा भी अफसोस नहीं है। डैन ने जैनिस के आरोप पर रीट्वीट किया, "डैन बिलजेरियन की एक नग्न लड़की ने लगभग हत्या कर दी थी। उसने उसे छत से खींचने की कोशिश की थी...हाहाहा...वह हल्क जैसी है।"  
मजाक-मजाक में पॉर्न स्टार को छत से नीचे फेंका, टूट गया पैर, देखें तस्वीरें

sabhar :http://www.bhaskar.com/

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv