Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

सनी लियोन अब हुस्न से नहीं लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सनी लियोन अब हुस्न से नहीं लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 5 अगस्त 2013

सनी लियोन अब हुस्न से नहीं, एक्शन से मचाएंगी धमाल

0

सनी लियोन अब हुस्न से नहीं, एक्शन से मचाएंगी धमाल

मुंबई: पोर्न स्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री बनी सनी लियोन की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सनी बॉलीवुड में हॉट भूमिका से इंट्री की थी, लेकिन उसकी डिमांड एक्शन फिल्मों में भी होने लगी है। सनी अब अब निर्देशक देवांग ढोलकिया की फिल्म `टीना एंड लोलो` में मारधाड़ वाली भूमिका निभाने जा रही हैं। इस फिल्म में अपने किरदार को सहज रूप में पर्दे पर उतारने के लिए वह ट्रेनिंग ले रही हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। सूत्रों ने बताया, वह वाकई में कड़ी मेहनत कर रही हैं। यह पूरी तरह मारधाड़ वाली फिल्म है। इसमें अलग तरह का मारधाड़ दिखेगा और सनी कड़ी मेहनत कर रही हैं। वह इसे लेकर बहुत रोमांचित हैं।

सनी लियोन ने रीयलिटी शो `बिग बॉस-5` से मनोरंजन दुनिया की मुख्यधारा में कदम रखा था। और उसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। सनी ने बॉलीवुड में मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट की फिल्म जिस्म-2 से इंट्री की। सनी लियोन बॉलीवुड में अपनी पहली ही फिल्म से मौजूदगी का ऐहसास करा दिया। उसके बाद उनकी अगली हिंदी फिल्म `रागिनी एमएमएस-2` होगी और वह `जैकपॉट` में भी काम कर रही हैं।

सनी लियोन ने अपने पहले ही आइटम नंबर से वह सबके दिलों पर राज करती नजर आई। फिल्म `शूट एट वडाला` में आइटम सॉन्ग `लैला तेरी ले लेगी` जैसे ही रिलीज हुआ और पूरी तरह से लोगों के दिलों पर छा गया।  sabhar : http://zeenews.india.com

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv