जीतने पर मिले पांच हजार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जीतने पर मिले पांच हजार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रविवार, 22 दिसंबर 2013
पति को बचाने के लिए नंगे पैर दौड़ी 66 साल की महिला, जीतने पर मिले पांच हजार
0
बारामती. केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार का जन्मदिन था। उनके गृह जिले बारामती में इस मौके पर दौड़ आयोजित की गई। तीन किमी की रेस। बड़ी संख्या में युवा और गांव के लोग शामिल हुए। हरी झंडी दिखाई गई। लोग दौड़ पड़े। जूते और ट्रैक सूट पहनी भीड़ को पार करते हुए एक महिला तेजी से आगे निकली। और जीत दर्ज करके ही मानी।
विजेता के नाम का ऐलान हुआ। लताबाई करे। उम्र 66 साल। साड़ी पहनकर नंगे पैर दौडऩे वाली। दौड़ शुरू होते ही लताबाई की चप्पल टूट गई थी। पर वह रुकीं नहीं। नंगे पैर दौड़ती रहीं। फिनिश लाइन पर पहुंचते-पहुंचते उनकी सांसें फूल चुकी थीं। पर यह जीत बेहद जरूरी थी।
दिल की बीमारी है लताबाई के पति को
ये दौड़ लता की नहीं उनके पति की जिंदगी की थी। जो अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें दिल की बीमारी है। इलाज के लिए 15 हजार रुपए की जरूरत है। दौड़ जीतकर 5 हजार रुपए मिले। बाकी 10 हजार का इंतजाम करना बाकी है। लताबाई बुलढाणा जिले के मेहकर गांव की रहने वाली हैं। पैसे के लिए सबके पास गई थीं पर कोई क्यों सुनता। तीन बेटियों की शादी में जमापूंजी पहले ही खर्च हो चुकी थी। इकलौता बेटा सुनील मजदूरी करता है। तभी इस दौड़ का पता चला तो जी-जान लगा के दौड़ गईं।
sabhar : bhaskar.comAds
-
पुरुषों में कमजोरी की समस्या आजकल आम है। नपुंसकता, स्वप्नदोष, धातु दोष आदि ऐसी समस्याएं हैं जो वैवाहिक जीवन को बहुत अधिक प्रभावित करती हैं। ...
-
जयपुर। हिंदुस्तान का थार रेगिस्तान सिर्फ अपने उजड़ेपन और सूनेपन के लिए ही पूरी दुनिया में नहीं जाना जाता है, बल्कि यहां की रेतों में कई...
-
भोपाल। भारत यूं तो विविधताओं का देश है, लेकिन इस धरा पर भी कई ऐसी जगह हैं, जो आश्चर्यचकित करने के साथ-साथ डराती भी हैं। इन जगहों में छिप...
-
अहमदाबाद। शहर के पॉश इलाके में रहने वाली और साइंस (कक्षा 12वीं) की एक छात्रा का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। छात्रा को अपने घर पर पले ...
-
अहमदाबाद। शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एक धनाढ्य परिवार का युवक मुंंह के कैंसर की बीमारी से पीड़ित हो गया ह...
-
मृत्यु एक ऐसा सच है जिसे कोई भी झुठला नहीं सकता। हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद स्वर्ग-नरक की मान्यता है। पुराणों के अनुसार जो मनुष्य अच्छ...
-
साइंस आज हमें बहुत सी बातों को समझने और समस्याओं को सुलझाने में मदद करता है। लेकिन आज भी कई ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में इसके पास कोई जव...