Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

साढ़े 5 लाख रुपए है 1 दिन का किराया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
साढ़े 5 लाख रुपए है 1 दिन का किराया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 19 जनवरी 2014

इसी होटल में रुकी थीं सुनंदा पुष्कर, साढ़े 5 लाख रुपए है 1 दिन का किराया

0

इसी होटल में रुकी थीं सुनंदा पुष्कर, साढ़े 5 लाख रुपए है 1 दिन का किराया

नई दिल्ली. दिल्ली का चाणक्यपुरी इलाका, यहीं बना है भारत का सबसे आलीशान होटल लीला पैलेस। वही होटल जिसमें केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। इसी होटल में है कमरा नम्बर 345 जिसमें सुनंदा पुष्कर रुकी थीं। कमरा कोई आम कमरा नहीं बल्कि सुइट है। ऐसा ही एक और सुइट कमरा नम्बर 342 भी शशि थरूर के नाम से बुक था। थरूर ने दो कमरो की बुकिंग कराई थी। इसकी खासियत ये है कि आपको बुकिंग के बाद से ही तमाम सुविधाएं मिलती हैं। होटल में सबसे महंगा महाराजा सुइट है। जिसका एक दिन का किराया साढ़े 5 लाख रुपए है। भारत में एक से बढ़कर एक शानदार और महंगे होटल हैं लेकिन दिल्ली का लीला होटल सभी को मात देता।

मुंबई के जाने माने लीला होटल समूह ने इस होटल के लिए जमीन 700 करोड़ रुपए में खरीदी थी। इस फाइव स्टार डीलक्स होटल के निर्माण पर 900 करोड़ रुपए खर्च आया था। इस होटल में 260 कमरे और सुइट हैं। होटल के एक कमरे पर जमीन सहित निर्माण में लगभग 6 करोड़ रुपए का खर्च आया था। अमूमन महानगरों में फाइव स्टार होटल के एक कमरे पर 75 लाख से 1.8 करोड़ रुपए की लागत आती है।

एक्सपर्टस का कहना है कि 1700 करोड़ रुपए में 260 कमरों का होटल बनाना न केवल भारत बल्कि सारी दुनिया में संभवत सबसे महंगा है। उनका मानना है कि इसका लागत निकालने के लिए जरुरी है कि होटल में सबसे न्यूनतम प्रति दिन का किराया भी 22,000 रुपए होना चाहिए। हालांकि इसके एक सुइट का एक दिन का किराया साढ़े 5 लाख रुपए है। इस होटल के कमरों का किराया दिल्ली के अन्य होटलों की तुलना में 10-15 प्रतिशत अधिक है। दिल्ली के चाणक्यपुरी में बने इस होटल को एक महल का रुप दिया गया है। नामी गिरामी कलाकर सतीश गुजराल ने इसका म्यूल बनाया है।

इसी होटल में रुकी थीं सुनंदा पुष्कर, साढ़े 5 लाख रुपए है 1 दिन का किराया
इस होटल में एक हजार पीतल के कमल बनाए गए हैं जिन पर 22 कैरट सोने का पानी चढ़ाया गया है। भारत के कई नामी कलाकारों ने इस होटल के लिए काम किया है। इस होटल को आधुनिक कला का अनूठा उदाहरण भी माना जाता है।
इसी होटल में रुकी थीं सुनंदा पुष्कर, साढ़े 5 लाख रुपए है 1 दिन का किराया

करीब 1700 करोड़ की कीमत से बने इस होटल में 260 कमरे और सुइट बने हुए हैं। कमरों और होटल की लागत के मामले में ये भारत का सबसे महंगा होटल है। यहां के 1 कमरे को बनाने के लिए करीब 6.53 करोड़ रुपये खर्च किये गए हैं।
इसी होटल में रुकी थीं सुनंदा पुष्कर, साढ़े 5 लाख रुपए है 1 दिन का किराया
इस होटल के साधारण कमरे में ठहरने का एक रात का किराया कम से कम 20,000 रुपये है। दिल्ली के ओबरॉय और आईटीसी मौर्य के साधारण कमरों का भी किराया इतना नहीं है। इस होटल के निर्माण पर जो लोन लिया गया है उसका सालाना ब्याज 125 करोड़ रुपये होगा।
इसी होटल में रुकी थीं सुनंदा पुष्कर, साढ़े 5 लाख रुपए है 1 दिन का किराया

इसी होटल में रुकी थीं सुनंदा पुष्कर, साढ़े 5 लाख रुपए है 1 दिन का किराया

इसी होटल में रुकी थीं सुनंदा पुष्कर, साढ़े 5 लाख रुपए है 1 दिन का किराया
इसी होटल में रुकी थीं सुनंदा पुष्कर, साढ़े 5 लाख रुपए है 1 दिन का किराया
इसी होटल में रुकी थीं सुनंदा पुष्कर, साढ़े 5 लाख रुपए है 1 दिन का किराया

इसी होटल में रुकी थीं सुनंदा पुष्कर, साढ़े 5 लाख रुपए है 1 दिन का किराया


इसी होटल में रुकी थीं सुनंदा पुष्कर, साढ़े 5 लाख रुपए है 1 दिन का किराया

sabhar :http://www.bhaskar.com/





Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv