Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

ओबामा भी ठोकते हैं सलाम! लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ओबामा भी ठोकते हैं सलाम! लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 22 सितंबर 2013

सोने की कार से चलता ये सबसे शाही इंसान, ओबामा भी ठोकते हैं सलाम!

0

PIX: सोने की कार से चलता ये सबसे शाही इंसान, ओबामा भी ठोकते हैं सलाम!

हम दुनियाभर के रईसों, अरबपति कारोबारियों और उनसे जुड़े रोचक तथ्यों से आपको रूबरू कराते रहते हैं। हम समय-समय पर आपको उनके जीवन में होने वाली रोचक घटनाएं भी बताते रहते हैं। इसी कड़ी में हम आपको आज बताएंगे कि दुनियाभर के शाही लोग किस ठाठ से करते हैं सवारी।
 
आपने टाटा, बिड़ला, अंबानी जैसे दिग्गज कारोबारियों के बारे में तो काफी पढ़ा और सुना है। आपने इनके कारों के जखीरे के बारे में भी सुना है। लेकिन आज हम आपको भारत सहित दुनियाभर के 10 शाही परिवारों की कारों के बारे में बताएंगे। इन्हें देखकर आप बस यही कहेंगे कि ‘काश ये होती मेरी कार..।’ बता दें कि ये कारें बाहर से दिखने में जितनी आकर्षक हैं, अंदर से ये उतनी ही खूबसूरत हैं। इनके सिक्योरिटी फीचर्स भी लाजवाब हैं। 
 
आगे की स्लाइड पर क्लिक कीजिए और जानिए ब्रिटिश राजकुमार किस कार में घूमते हैं और किस भारतीय राजघराने के लिए खासतौर पर तैयार की गई थी रोल्स रॉयस...
 PIX: सोने की कार से चलता ये सबसे शाही इंसान, ओबामा भी ठोकते हैं सलाम!
एस्टन मार्टिन की शानदार कार को तो आप पहचान ही गए होंगे। इसकी कीमत 1.2 करोड़ रुपए से लेकर 20 करोड़ रुपए तक होती है। अब इसमें बैठे जोड़े को भी पहचान लीजिए। ये हैं लंदन के प्रिस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडिलटन। वैसे तो शाही जोड़े के पास कारों की कोई कमी नहीं है लेकिन ये कार उनकी सबसे पसंदीदा कारों में से एक है। यह तस्वीर इन दोनों की शादी के समय की है। 
PIX: सोने की कार से चलता ये सबसे शाही इंसान, ओबामा भी ठोकते हैं सलाम!
यह हैं भारत के राजकोट के राजा की शाही सवारी। यह सन 1934 की बनी हुई रोल्‍स रॉयस है, जिसे नारंगी रंग से रंगा गया है, सबसे खास बात यह है कि रोल्‍स रॉयस का यह रंग अब देखने को बहुत ही कम मिलता है। इसे खास तौर पर राजकोट के महाराजा के लिए तैयार किया गया था। आज इसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपए है।

PIX: सोने की कार से चलता ये सबसे शाही इंसान, ओबामा भी ठोकते हैं सलाम!

यह सवारी है, लंदन की महारानी एलिजाबेथ की। बेंटले की यह बेहतरीन लेमोजिन कार कई मायनों में खास है। कंपनी ने इस कार को लंदन के शाही परिवार के लिए बनाया है। इसके दरवाजे पूरी तरह से 90 डिग्री तक खुलते हैं, जिससे कार के भीतर बैठी महारानी आसानी से बाहर देख सकती हैं। इस कार की कीमत ज्ञात नहीं है।
 PIX: सोने की कार से चलता ये सबसे शाही इंसान, ओबामा भी ठोकते हैं सलाम!
आबू धाबी के प्रिंस शेख सुल्‍तान बिन रशद अल नाहयान, एसयूवी वाहनों के बड़े शौकीन है। जर्मन कार निर्माता कंपनी मर्सडीज बेंज ने खास प्रिंस के लिए बेहतरीन जी55 एएमजी को तैयार किया है। इसकी कीमत 1.70 लाख के करीब है। 

PIX: सोने की कार से चलता ये सबसे शाही इंसान, ओबामा भी ठोकते हैं सलाम!
मोनक्‍को के प्रिंस अल्‍बर्ट की शाही सवारी, लेक्‍सस एलएस 600 एच लैंड्यूलेट है। इस कार को अल्‍बर्ट के शादी के उपलक्ष में तैयार किया गया था। इस कार पर खास तौर का वॉटर पेंट प्रयोग किया गया है, जो कि कंपनी के बेहतरीन पेंटर्स ने अपने हाथो से लगाया है। इसकी कीमत ज्ञात नहीं है।
PIX: सोने की कार से चलता ये सबसे शाही इंसान, ओबामा भी ठोकते हैं सलाम!
यह कतार के शाही घराने की सवारी, पगानी जोंडा है। बेहद ही आकर्षक और दमदार स्‍पोर्ट कार। इस कार में 7.3 लीटर की क्षमता का वी8 इंजन प्रयोग किया गया है। जो कि कार को 690 हार्स पॉवर की शक्ति प्रदान करता है। पगानी जोंडा दुनिया की टॉप सबसे फास्‍ट कारों में से एक है। इसकी कीमत करीब 17 करोड़ रुपए है। 
PIX: सोने की कार से चलता ये सबसे शाही इंसान, ओबामा भी ठोकते हैं सलाम!
सउदी अरब के प्रिंस अलवलिद बिन तलाल अल सउद, रोल्‍स रॉयस की बेहतरीन लग्‍जरी कार फैंटम में सफर करते हैं। कंपनी ने इस कार में 6.75 लीटर की क्षमता का वी12 इंजन का प्रयोग किया है। जो कि कार को 453 बीएचपी की शक्ति प्रदान करता है।   इसकी कीमत 3 करोड़ से ज्यादा है। 
 PIX: सोने की कार से चलता ये सबसे शाही इंसान, ओबामा भी ठोकते हैं सलाम!
बुरनई के सुल्‍तान, हसन अल बोल्‍कीया, कस्‍टमाईज रोल्‍स रॉयस कार में सफर करते हैं। इस कार को खास कर सुल्‍तान के लिए बनाया गया है। इसकी कीमत ज्ञात नहीं है।

PIX: सोने की कार से चलता ये सबसे शाही इंसान, ओबामा भी ठोकते हैं सलाम!
थाईलैंड के राजघराने की शाही सवारी, कैडिलैक लिमोजिन है। वैसे तो थाईलैंड के राजघराने में कई बेहतरीन कारों का एक बड़ा काफिला है। लेकिन आधिकारिक रूप से थाईलैंड के राजा इसी कार में सफर करते हैं। बेहतरीन कैडिलैक लिमोजिन का ही प्रयोग अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा भी करते हैं। इसकी कीमत करीब 1.8 करोड़ है

PIX: सोने की कार से चलता ये सबसे शाही इंसान, ओबामा भी ठोकते हैं सलाम!

बेल्जियम के राजघराने की शाही सवारी, मर्सडीज बेंज पूलमैन 600 है। इसी कार का प्रयोग भारत के राष्‍ट्रपति द्वारा भी किया जाता है। इसकी कीमत ज्ञात नहीं है। sabhar : bhaskar.com







Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv