Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

साधिकाओं को निर्वस्त्र कर नृत्य कराना चाहता था नारायण साईं लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
साधिकाओं को निर्वस्त्र कर नृत्य कराना चाहता था नारायण साईं लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 10 अक्टूबर 2013

केस करने वाली लड़की का नया आरोप- साधिकाओं को निर्वस्त्र कर नृत्य कराना चाहता था नारायण साईं

0

केस करने वाली लड़की का नया आरोप- साधिकाओं को निर्वस्त्र कर नृत्य कराना चाहता था नारायण साईं

इंदौर/सूरत/गांधीनगर. नाबालिग के यौन उत्‍पीड़न के आरोपी आसाराम बापू और उसके बेटे नारायण साईं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार को आसाराम के सूरत आश्रम में एफडीए टीम ने छापा मारा। एफडीए टीम ने आश्रम से सैंपल एकत्रित करके जांच के लिए भेज दिए हैं। माना जा रहा है ये सैंपल आसाराम की मुश्किलें और बढ़ा सकते हैं। गुजरात पुलिस आसाराम को गुजरात लाकर पूछताछ करना चाहती है। वहीं, नारायण साईं को पेश होने के लिए सूरत पुलिस ने नोटिस भेजा है। साईं, उनकी मां लक्ष्मी और बहन भारती अंडरग्राउंड हैं। 
 
नारायण साईं पर दुष्कर्म के आरोप लगाने वाली सूरत की पीड़िता ने पुलिस को छह और लड़कियों के नाम बताए हैं। उसके मुताबिक इनसे भी नारायण ने दुष्कर्म किया। इनमें तीन लड़कियां इंदौर व तीन वडोदरा की हैं। दुष्कर्म मामले की पड़ताल में यह जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता साबरकांठा स्थित एक आश्रम की संचालक रही है।
 
पीड़िता का कहना है कि नारायण साईं का इतना आतंक था कि साधिकाएं उसके खिलाफ कुछ नहीं बोल सकती थीं। उसका आरोप है कि उसके सामने देश के कई हिस्सों से लड़कियां लाई गई थीं। बाद में इन्हें काठमांडू के नागार्जुन हिल स्थित ओशो आश्रम ले जाया गया। मेडिटेशन में ले जाकर निर्वस्त्र अवस्था में नृत्य करने वाले दंपती दिखाए। वह इसी तर्ज पर अपनी साधिकाओं से नृत्य करवाना चाहता था। इन्हें दिखाते हुए कहा गया कि देखो और सीखो। पुरुष व महिला के बीच कोई फर्क ही नहीं होता।
साईं को पुलिस ने नोटिस भेजा :
नारायण साईं को पेश होने के लिए सूरत पुलिस ने नोटिस भेजा है। यह नोटिस जहांगीर पुरा स्थित आश्रम में मौजूद सेवादारों को बुधवार को सौंपा गया। नारायण साईं को जल्दी से जल्दी पेश होने की ताकीद की गई है। पुलिस अब तक नारायण साईं को तलाश नहीं कर पाई है। साईं, उनकी मां लक्ष्मी व बहन भारती भूमिगत हैं।
 sabhar : bhaskar.com

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv