पोर्न इंडस्ट्री और पोर्न स्टार्स के बारे में लोगों को कई मिथ हैं। लेकिन एक ऑनलाइन वेबसाइट ने पोर्न इंडस्ट्री पर एक रिपोर्ट तैयार की है।औसत रूप से पुरुष पोर्न स्टार की सालाना कमाई तकरीबन 30 लाख 75 हजार रूपए होती है जबकि महिला पोर्न स्टार की कमाई 50 लाख है।
इसके अलावा महिला पोर्न स्टार की कमाई के और भी माध्यम हैं। सोशल मीडिया पर इनकी उपस्थिति तो है ही इसके अलावा ये इवेंट्स में भी जाती हैं और स्ट्रिप क्लब्स में भी जहां एक रात में इनकी कमाई 2 लाख या इससे ज्यादा हो जाती है।
उदाहरण के तौर पर पोर्न स्टार जेन्ना जैमसन नाईट क्लब्स में प्रति रात 2 लाख रूपए तक कमा लेती थी जबकि स्ट्रिप क्लब्स से पोर्न स्टार हूस्टन 20 लाख रुपए हर हफ्ते कमा लिया करती थी।
द रिचेस्ट ऑनलाइन के 2013 के आंकड़ों के मुताबिक, औसतन हर सेकंड में इंटरनेट पर 28,258 लोग पोर्नोग्राफी देखते हैं। इंटरनेट से जो मैटर डाउनलोड किए जाते हैं उनमें से 35 % पोर्न होता है। यही वजह है पोर्नोग्राफी के बिज़नेस की लोकप्रियता की।
इस इंडस्ट्री में प्रोडक्ट आसानी से बनते हैं और ये आसानी से उपलब्ध है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ यूएस में हर 34 वें मिनट एक नया पोर्न वीडियो बनता है।
पोर्न इंडस्ट्री दुनिया की ऐसी इंडस्ट्री है जिसके बारे में लोगों को काफी गलतफहमियां हैं। आइए जानते हैं पोर्न इंडस्ट्री और पोर्न स्टार्स के बारे में।2013 की एक रिपोर्ट के अनुसार पोर्न देखने वालों की संख्या सबसे ज्यादा युवाओं और बच्चे को जन्म दे चुकी मांओं की है। लेकिन अगर कोई यह सोचता है कि इंटरनेट पर महिलाओं की तुलना में पुरुष ज्यादा पोर्न देखते हैं तो उसका सोचना गलत नहीं होगा।
ऑनलाइन पोर्न का 72 फीसदी हिस्सा पुरुष देखते हैं जबकि महिलाओं की संख्या है मात्र 28 फीसदी है। दरअसल 70 फीसदी महिलाएं इंटरनेट पर पोर्न देखने की बात को गोपनीय रखती हैं। 9.4 मिलियन यानी तकरीबन 94 लाख महिलाएं महिलाएं हर महीने पोर्न देखती हैं लेकिन केवल 13 फीसदी महिलाएं पोर्न देखने की बात को स्वीकार करती हैं।
इंटरनेट पर पोर्न संबंधित तकरीबन 42 लाख वेबसाइटस हैं जो ऑनलाइन उपलब्ध सामग्री का 12 फीसदी है। ज्यादातर लोग यह मानते हैं कि पोर्न देखने वालों की सबसे ज्यादा युवाओं की है लेकिन बात ऐसी नहीं है।
इतना ही नहीं, सामान्य सेक्स सींस की तुलना में गे सींस करने पर ज्यादा पैसे मिलते हैं। यह राशि तकरीबन 50 हजार या इससे ज्यादा हो सकती है। वहीं एक्ट्रेस को प्रति सीन 40 हजार से तकरीबन 2 लाख का भुगतान किया जाता है। कई बार प्रति सेक्स सीन के पैसे फ़िल्म बनाने वाली कंपनी और एक्ट्रेस के अनुभव के ऊपर निर्भर करता है।
उदाहरण के तौर पर अपने लंबे अनुभव के कारण पोर्न स्टार असा अकीरा को प्रति सीन तकरीबन लाख रूपए मिलते हैं। आम तौर पर टॉप फीमेल पोर्न एक्ट्रेस को गे सीन के लिए 80 हजार, सामान्य सेक्स सीन के लिए एक लाख, बहुत ज्यादा सेक्सी और समझौता वाले सीन के लिए 5 लाख या इससे ज्यादा मिलते हैं। इस राशि का दस से पंद्रह फीसदी रकम एजेंट का कमीशन भी होता है।ऐसे भी पोर्न एक्टर और एक्ट्रेस हैं जो केवल कॉन्ट्रैक्ट पर ही काम करते हैं। बड़ी कंपनियों से कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए फ्रीलान्स काम कर उन्हें अपनी इमेज बनानी होती है या फिर एजेंसी के माध्यम से वो काम पाते हैं। कॉन्ट्रैक्ट में काम कर रहे पोर्न स्टार को हर सीन के लिए 50 हजार से लेकर 3 लाख रूपए तक मिलता है। कॉन्ट्रैक्ट की शर्त होती है कि एक बार किसी पोर्न स्टार ने किसी कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दिया तो वह दूसरी जगह काम नहीं कर सकता।
कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले लड़के और लड़कियों को इस बात की छूट रहती है कि वे अपनी पसंद का पार्टनर चुनें। कॉन्ट्रैक्ट के काम में यात्रा की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि इसकी शूटिंग एक ख़ास लोकेशन पर होती हैबात जहां तक न्यूडिटी की है तो 1953 में प्लेब्वॉय शुरू करने वाले हग हेफनर के आसपास कोई दूसरा नाम नहीं है। प्लेब्वॉय की कई वेबसाइट्स हैं। जैसे प्लेब्वॉय डॉट कॉम, प्लेब्वॉय एक्सक्लूसिव डॉट कॉम और प्लेब्वॉय आर्काइव डॉट कॉम। तकरीबन 441 करोड़ के मालिक हेफनर की वेब साइट्स से सालाना कि कमाई तकरीबन 10 करोड़ 25 लाख से भी ज्यादा है। इंडस्ट्री के जाने- माने नाम होने के बावजूद हेफनर कि कंपनी सबसे बड़ी नहीं है। समय के साथ- साथ कई कंपनियों ने इनको पीछे छोड़ दिया।
पोर्नोग्राफी और सेक्स की बात आती है हस्टलर का नाम भी सामने आता है। इनकी भी कई वेबसाइट्स हैं, जैसे ए स हस्टलर डॉट कॉम, हस्टलर टूब डॉट कॉम, मॉडल्स हस्टलर डॉट कॉम आदि।
1974 में पोर्नोग्राफिक पत्रिका के प्रकाशन से इस कंपनी की शुरुआत हुई। हस्टलर के मालिक लैरी फ्ल्यंट की अनुमानित संपत्ति 4 हजार 101 करोड़ 88 लाख रूपए है और वेबसाइट्स से इनकी सालाना कमाई तकरीबन 13 करोड़ 33 लाख है।
दुनिया भर में पोर्न का नंबर एक डिस्ट्रीब्यूटर है माइंड गीक जो पहले मैनविन के नाम से जाना जाता था। इनके पास सबसे ज्यादा पोर्न वेबसाइट्स हैं। यूपोर्न और पोर्नहब इन्हीं की वेबसाइट्स हैं जो कि सबसे ज्यादा देखी जाती हैं। इसके अलावा इनके पास 73 फ्री वेबसाइट्स हैं। बताया जाता है कि इनकी सालाना कमाई तकरीबन 2 हजार 50 करोड़ 94 लाख है।
बच्चों जैसे चेहरे वाली स्टारलेट हिलेरी स्कॉट ने सेक्स जेड पिक्चरस के साथ तकरीबन 6 करोड़ 18 लाख, 40 हजार का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है जो कि पोर्न इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कॉन्ट्रैक्ट है। दूसरे नंबर पर नाम आता है मारिया तगाकी का जिसने 30 एडल्ट फिल्मों के लिए जापानी कंपनी मैक्स ए के साथ 16 करोड़ 7 लाख का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। तकरीबन 37 करोड़ 10 लख की मालकिन जेन्ना जामेसन एक फ़िल्म के लिए तकरीबन 5 लाख 32 हजार लेती है। हूटर्स की पूर्व वेट्रेस जेस्से जेन पोर्न इंडस्ट्री की सबसे अमीर एक्ट्रेस है। 49 करोड़ 46 लाख से अधिक की संपत्ति वाली जेस्से जेन का प्लेब्यॉय पर अपना शो भी चलता है। जेन शायद सबसे महशूर पोर्न स्टार है जिसकी अभी भी फिल्में बनती है।
3 टिप्पणियाँ:
I am a Indian boy. But I am poor. So can I work the his industry. Hindi m reply
I am India, I will get work in porn industry but I am very poor I am not English You are my number 6264468096
yes
एक टिप्पणी भेजें