एक बछड़ा पैदा हुआ है, जिसके दो मुंह हैं और यह दोनों से ही खाना खाता है

विचित्र मामला: दो मुंह वाला बछड़ा हुआ पैदा, दोनों मुंह से खाता है खाना

दो मुंह वाला बछड़ा, यह सुनकर काफी विचित्र लगता है। जी हां, ऐसा ही एक बछड़ा पैदा हुआ है, जिसके दो मुंह हैं और यह दोनों से ही खाना खाता है।यह मोरक्को की सिटी ऑफ फेस से 20 किमी दूर सेफ्रोउ नाम के एक गांव में पैदा हुआ है।
गांव के आसपास के लोग बड़ी संख्या में इसे देखने के लिए आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इस बछड़े का नाम साना सैइदा रखा है।इसका जन्म 30 दिसंबर 2013 को हुआ है।लोग इसे न्यू ईयर के गिफ्ट की तरह मान रहे हैं।

विचित्र मामला: दो मुंह वाला बछड़ा हुआ पैदा, दोनों मुंह से खाता है खाना
इस बछड़े के दो मुंह होने के पीछे सेफैलिक डिसआर्डर है। यह पॉलीसेफैली कंडीशन की तरह है, जिसमें एक से अधिक मुंह होता है। सांप और कछुओं में यह स्थिति आमतौर पर पाई जाती है।
विचित्र मामला: दो मुंह वाला बछड़ा हुआ पैदा, दोनों मुंह से खाता है खाना

विचित्र मामला: दो मुंह वाला बछड़ा हुआ पैदा, दोनों मुंह से खाता है खाना

2011 में दो मुंह वाली एक शार्क फ्लोरिडा समुद्री तट पर मिली थी। इसके दो मुंह थे। इसे देखकर मरीन बायोलॉजी से जुड़े वैज्ञानिक भी आश्चर्य चकित रह गए थे।

विचित्र मामला: दो मुंह वाला बछड़ा हुआ पैदा, दोनों मुंह से खाता है खाना

2011 में जब फ्लोरिडा में दो मुंह वाली शार्क मिली थी, तब ठीक उसी समय घाना में दो मुंह वाला मेमना पैदा हुआ था।

चीन में दिसंबर 2013 में जियांगसी प्रांत की राजधानी नानचांगएक विचित्र सुअर का बच्चा पैदा हुआ। इस सुअर के दो मुंह हैं और मुंह से  एक जुड़ा हुआ दूसरा मुंह है। इसके दो नाक, दो मुंह और तीन आंखें हैं। किसान जेनशेंग ने कहा कि यह नवजात सुअर जब दूध पीने की कोशिश करता है तो वह हिचकिचाता है कि कौन सा मुंह दूध पीने के लिए उपयोग करे।जब भी एक मुंह निप्पल को चूसता है तो दूसरा मुंह भी निप्पल्स को चूसने की कोशिश करता है, लेकिन दोनों विफल रहते हैं। पशु विशेषज्ञों का कहना कि यह सुअर जिंदा रहेगा। उसके दो मुंह होने को पशुविज्ञान में पॉलिसेफाली कहते हैं।
विचित्र मामला: दो मुंह वाला बछड़ा हुआ पैदा, दोनों मुंह से खाता है खाना

sabhar : bhaskar.com



टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट