Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

सोमवार, 6 जनवरी 2014

कम उम्र में भी काले खूबसूरत बाल सफेद रंग के कैसे हो जाते हैं?

0

कम उम्र में सफेद बाल होने के ये है 6 सबसे बड़े कारण

कम उम्र में बाल अगर एक बार सफेद होने लगे तो उन्हें रोकना थोड़ा मुश्किल होता है। जब कम उम्र में बाल सफेद होने लगते हैं तो मन में ये प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि आखिर इतनी कम उम्र में बाल सफेद क्यों हो रहे हैं अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो हम आपको आज आपके इसी सवाल का जवाब देने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं आज इसी कारण के बारे में कि कभी-कभी कम उम्र में भी काले खूबसूरत बाल सफेद रंग के कैसे हो जाते हैं?
कम उम्र में सफेद बाल होने के ये है 6 सबसे बड़े कारण

- खाने में प्रोटीन व आयरन की कमी के कारण बाल सफेद होते हैं।भय, प्रदूषण, सोच व तनाव भी बालों की सफेदी का कारण है।
- अनियमित खान-पान व दिनचर्या में अनियमितता के कारण भी कई बार उम्र से पहले बाल सफेद होने लगते है।
कम उम्र में सफेद बाल होने के ये है 6 सबसे बड़े कारण

- बाल सफेद होने का सबसे मुख्य कारण शरीर में उपस्थित सफेद जीन पर निर्भर करता है। अगर ये जीन अधिक प्रभावी होता है तो बाल जल्दी सफेद हो जाते हैं।
- इसके अलावा एनिमिया, एड्स या थायरॉयड के कारण भी बाल जल्दी सफेद हो जाते हैं। कई बार संतुलित भोजन ना मिलने पर या दवाइयों के रिएक्शन्स से भी बाल सफेद हो जाते हैं।- 
हमारे बालों का काला, भूरा या लाल रंग शरीर में उपस्थित मेलेनिन नामक वर्णक के कारण होता है। लेकिन बालों की सफेदी का कारण अधिकांशत: आनुवंशिक होता है।
- भरपूर नींद न लेने से व कमजोरी के कारण भी कुछ लोगों के बाल कम उम्र में सफेद होने लगते हैं। sabhar : bhaskar.com



0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv