Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

रविवार, 22 जनवरी 2012

युवा रहने की नई क्रीम

0


cream

वैज्ञानिकों ने एक ऐसी क्रीम इजाद की है जो कोशिकाओं को दोबारा जिन्दा कर त्वचा को जवां रखेगा.
अब आप महज क्रीम लगाकर भी लंबे समय तक अपनी त्वचा को जवां रख सकेंगे.

इस क्रीम की खासियत यह है कि यह इंसानी त्वचा की कोशिकाओं को फिर से पैदा लेने के लिए मजबूर करेगा. क्रीम त्वचा को हमेशा जवां रखने में मदद करेगी.
   
दुनिया की दिग्गज कॉस्मेटिक कंपनी लॉरियल की एक अनुसंधान टीम ने दावा किया कि इस क्रीम से झुर्रियों का सफाया हो जाएगा. उत्पाद के इस साल तक बाजार में लांच होने की उम्मीद है.
   
वैज्ञानिकों ने एक ऐसा कृत्रिम रसायन तैयार किया है जो त्वचा में घुसकर उसकी कोशिकाओं के पैदा होने की रफ्तार को तेज कर देता है.

अनुसंधानकर्ताओं ने खोज में रसायन से त्वचा की लोच, मोटाई और चिकनेपन में भी बेहतर परिणाम पाए.
   
अनुसंधान दल के नेतृत्वकर्ता बूनो बर्नार्ड ने कहा कि हम अब त्वचा के गहरे स्तर पर प्रभाव कर सकने में सक्षम हैं. sabhar : www.samaylive.com

Read more

जुए के बल पर जीता है शहर...

0





मकाऊ (हांगकांग/चीन)। एक तरह से दुनिया की कसीनो कैपिटल है मकाऊ....इस शहर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है शहर के जुआघर। शहर की आमदनी का जरिया यही जुआघर हैं। लगभग 75 फीसदी आमदनी इन्हीं जुआघरों से होती है। कभी लास वेगास इसी बात के लिए संसार में अपनी पहचान रखता था लेकिन वेगास के कसीनो मालिकों के लिए मकाऊ के दरवाजे खोलने के साथ ये शहर दुनिया के नक्शे पर छा गया। दर्जनों कैसिनो, सैकड़ों टेबलें। पैसा। पल में किस्मत राजा या रंक बनाती दिखती है यहां। दुनियाभर से माने हुए जुआरी यहां अपनी किस्मत आजमाने के लिए आते हैं। चारों ओर पैसा ही पैसा। पैसे की रहस्यमयी दुनिया। अपने जुआघरों के अलावा अपनी भव्य इमारतों, आधुनिकतम जुआघरों, लक्जरी होटलों और पुर्तगीज-चाइनीज संस्कृति के अनोखे कॉकटेल के साथ शहर आपको चकित करता है, रोमांचित करता है। एक ऐसी दुनिया में ले जाता है जिसका अनुभव नेवर बिफोर है। मीलों तक नीला साफ पानी औऱ शहर में गंगा-जमुनी संस्कृति के लोग। तहजीब और विरासत। एक शहर कितने रंग दिखा सकता है। मकाऊ को देखकर जाना जा सकता है। लोगों से मिलिए तो यकीन करना मुश्किल होता है कि इस शहर को संसार में जुआघरों के लिए पहचाना जाता है। सीधे सच्चे लोग। अपने काम से काम। सादगी। औऱ हर बात में आभार।
sabhar : bhaskar.com

Read more

मल्लिका बोलीं, मान जाओ विवेक, मेरे संग बोल्ड सीन करने में दिक्कत नहीं होगी'

0



मल्लिका शेरावत और विवेक ओबेरॉय की जोड़ी पहली बार बड़े परदे पर इश्क फरमाती नजर आएगी| यह दोनों इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'किस्मत,लव,पैसा,दिल्ली' की शूटिंग में व्यस्त हैं|



फिल्म में विवेक एक दिल्ली के युवक की भूमिका में हैं वहीं मल्लिका एक हरियाणवी लड़की के किरदार में नजर आएंगी| खबर है कि दोनों के ही किरदार काफी बोल्ड और तेज तर्रार हैं| ऐसे में बोल्ड सींस फिल्म की जरूरत तो बन ही जाएंगे|मल्लिका तो बोल्ड सींस देने में माहिर हैं मगर विवेक इस मामले में जरा संकोची रहे हैं|



ऐसे में विवेक को मनाने का बीड़ा मल्लिका ने उठाया| उन्होंने विवेक को समझाया कि ऐसा सीन देने कोई बड़ी बात नहीं है इसलिए उन्हें नहीं घबराना चाहिए| विवेक भी मल्लिका की बात मान अब ऐसे सींस देने के लिए तैयार हो गए हैं|सुनने में तो यह भी आया है कि हाल ही में इनके बीच बहुत ही गरमागर्म किसिंग सींस फिल्माए गए हैं| sabhar : bhaskar.com
 

Read more

हींग और गुड़ का असरदार ये प्रयोग कर देगा गैस और एसीडिटी की छुट्टी

0



कहते हैं अगर हींग का सही तरीके से उपयोग किया जाए तो यह कई बीमारियों की दुश्मन है। वैद्यों का मानना है कि हींग को हमेशा भूनकर उपयोग में लाना चाहिए।



- एक कप गर्म पानी में एक चम्मच हींग का पाउडर घोलें। इस घोल में सूती कपड़े को भिगोकर पेट के उस हिस्से की सिकाई करें जहां दर्द हो रहा है। थोड़ी ही देर में दर्द से राहत मिलेगी।



- हींग में जरा सा कपूर मिलाकर दर्द वाले स्थान पर लगाने से दांत दर्द बंद हो जाता है ।



- भुनी हुई हींग , काली मिर्च ,पीपल काला नमक समान मात्रा में लेकर पीस लें। रोजाना चौथाई चम्मच यह चूर्ण गर्म पानी से सेवन करें। पेट से जुड़ी सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।



- एक ग्राम हींग ,पीसी हुई दस काली मिर्च ,दस ग्राम गुड में सबको मिलाकर सुबह शाम खाएं।



- पांच ग्राम भुनी हुई हींग, चार चम्मच अजवाइन, दस मुनक्का, थोड़ा काला नमक सबको कूट पीसकर चौथाई चममच तीन बार नित्य लेने से ,उल्टी होना ,जी मिचलाना ठीक हो जाता है।



- अदरक की गांठ में छेद करके इसमें जरा सा हींग डालकर काला नमक भर कर ,खाने वाले पान के पत्ते में लपेटकर धागा बांध कर गीली मिटटी का लेप कर दें। इसे आग में डाल कर जला लें ,जल जाने पर पीसकर मूंगफली के दाने के बराबर आकार की गोलियां बना लें। एक एक गोली दिन में चार बार चूसें। पेट की प्राब्लम्स में जल्द ही आराम मिलेगा।



- पैर फटने पर नीम के तेल में हींग डालकर लगाने से आराम मिलता है।



- थोड़ी सी हींग को गुड़ में लपेटकर गरम पानी से लें। गैस व एसीडिटी का पेट दर्द ठीक हो जायेगा।



- दांत दर्द में अफीम और हींग का फाहा रखें तो आराम मिलता है।



- हींग को पानी में घोलकर लेप बनाकर उस पर लगाने से चर्म रोग में आराम मिलता है। sabhar : bhaskar.com
 

Read more

14 बच्चों के बाप हैं जनाब, लेकिन आजतक नहीं किया सेक्स!

0



ट्रेंट आर्सेनॉल्ट 14 बच्चों के पिता हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक सेक्स का आनंद नहीं उठाया है। जी हां, 36 वर्षीय आर्सेनाल्ट एक ऐसे शख़्स हैं, जो 14 बच्चों के पिता होने के बावजूद आज तक वर्जिन हैं। बकौल हफिंगटन पोस्ट अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में रहने वाले कंप्यूटर सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट आर्सेनॉल्ट बताते हैं कि वे अपने वीर्य को उन लोगों को दान कर देते हैं, जो किन्हीं वजह से बच्चे पैदा करने में असमर्थ होते हैं। न्यूज़र डॉट कॉम को दिए एक इंटरव्यू में आर्सेनॉल्ट ने बताया "मैंने अपनी सारी सेक्सुअल ऊर्जा को वीर्य के उत्पादन में लगा दिया है, ताकि अधिक से अधिक जोड़े, मां-बाप बन सकें।" गौरतलब है कि आर्सेनॉल्ट स्वेच्छा से वीर्य दान करते हैं और इसके लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं लेते।
(वीडियो साभार - हफिंगटन पोस्ट) sabhar  : bhaskar.com
 

Read more

शुक्रवार, 20 जनवरी 2012

अमेरिका को फिर दी पाकिस्तान ने घुड़की

0




वॉशिंगटन. पाकिस्तान ने अमेरिका को खरी-खरी सुनाते हुए एक बार फिर अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए द्वारा पाकिस्तान में किए जाने वाले ड्रोन हमलों को दोबारा शुरू करने से मना कर दिया है। अमेरिकी समाचार चैनलों के मुताबिक पाकिस्तान अपनी ज़मीन पर फिर से ड्रोन हमले शुरू नहीं करना चाहता है।

पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारी ने अमेरिकी टीवी चैनल को बताया कि सीआईए द्वारा किए जाने वाले ड्रोन हमले को किसी भी हालत में शम्सी या किसी अन्य एयर बेस से इजाजत नहीं दी जाएगी। लेकिन अमेरिकी सेना के उन प्रशिक्षकों को पाकिस्तान में अप्रैल-मई तक जाने की इजाजत मिल गई है, जो आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम देने के साथ ही ट्रेनिंग वगैरह भी देंगे। 

दोनों देशों के बीच रिश्ते तब टूट की कगार पर पहुंच गए थे, जब पिछले साल नवंबर में नाटो के एक गुप्त अभियान में 24 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे। पाकिस्तानी संसद अमेरिका के साथ रिश्तों की समीक्षा कर रही है और ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि 30 जनवरी को औपचारिक तौर पर पाकिस्तान उन शर्तों को सार्वजनिक करेगा, जिनके आधार पर आतंक के खिलाफ जंग में अमेरिका के साथ आगे वह सहयोग करेगा।

sabhar : bhaskar.com
 

Read more

दो वैजाइना के कारण इस महिला को पोर्न इंडस्ट्री ने दिया करोड़ो का ऑफर

1



ब्रिटेन में इन दिनों हेजल जोन्सा नामक महिला लगातार चर्चा में है। एक 'खास' शारीरिक दोष ने इस महिला को रातों रात पोर्न इंडस्ट्री का स्टार बना दिया है।

ब्रिटेन के टैब्लॉइड 'द सन' के मुताबिक हेज़ल जोन्स नाम की इस महिला में शारीरिक दोष के कारण पूरी तरह विकसित दो वैजाइना हैं। उनकी इस खासियत के कारण पॉर्न फिल्म इंडस्ट्री की उन पर नजर है। पोर्न इंडस्ट्री इस महिला को 5 करोड़ रूपए का ऑफर दिया है।

हेजल ने बताया कि उन्हें अपने इस शारीरिक दोष के बारे में किशोरवस्था में पता चला। हेज़ल अपनी इस खास शारीरिक बनावट पर कतई शर्मिंदा नहीं हैं। हेज़ल के पति रिकी का कहना है कि 'हेज़ल के शरीर की यही बनावट उन्हें दूसरों से अलग बनाता है। उन्हें अपनी पत्नी पर गर्व है। रिकी के मुताबिक, 'हेज़ल का शरीर उन्हें दूसरों से अलग बनाता है।

विविड एंटरटेनमेंट के हेट स्टीव हाइरस ने अपनी पॉर्न फिल्म के लिए उन्हें 1 लाख मिलियन डॉलर की रकम का ऑफर दिया है। लेकिन जोन्स् ने इसमें कोई रुचि नहीं दिखाई हैं। वह अपने मैरिज लाइफ से खुश हैं।
sabhar : bhaskar.com

Read more

न्यूड फोटोशूट करवाकर मुश्किलों में फंसी ईरानी एक्ट्रेस

0




ईरानी अभिनेत्री गोलश्फिथ फरहानी के एक फ्रांसीसी पत्रिका में न्यूड फोटोशूट कराने पर वापस देश लौटने पर पाबंदी लगा दी गई है।
फरहानी ने इस मैगजीन में महिलाओं के स्ट्रक्चर के विरोध में सिम्बलिक शूट दिया था। पब्लिकेशन वालों ने फरहानी की तस्वीर ईरान और मिडल ईस्ट के फेसबुक पर देखी थी।
अहमदीनेजाद के रूढिवादी सांस्कृतिक नीतियों के कारण इस्लामिक कोड के तहत ईरानी सिनेमा उद्योग उसका पालन करता था। इसी कारण से अभिनेत्री को ईरान छोडकर पेरिस जाना पडा था। अब उसे वापस ईरान में आने से मना कर दिया गया है।
फरहानी को मिनिस्ट्री ऑफ कल्चरल एंड इस्लामिक गाइड के अधिकारियों ने ईरान में न आने की हिदायत देते हुए कहा है कि ईरान में ऎसे कलाकारों की कोई आवश्यकता नहीं है। sabhar : bhaskar.com

Read more

बगीचे में चल रहा था 32 जोड़ों का इलू-इलू, पुलिस भी रह गई दंग

0




नागपुर. तेलंगखेड़ी बगीचे में प्रेमालाप में खोए युगलों के बीच उस समय भगदड़ मच गई, जब अपराध पुलिस शाखा के सामाजिक सुरक्षा दस्ते ने बगीचे में छापा मारा। 
 
कार्रवाई शाम करीब 7 बजे के दरमियान की गई। कार्रवाई में बगीचे के ठेकेदार गिट्टीखदान निवासी राजेश जानराव गोपाले को भी गिरफ्तार किया गया है।
 
बगीचे से करीब 32 युगलों को हिरासत में लिया गया। उसके बाद उन्हें अपराध पुलिस शाखा कार्यालय में लाया गया। यहां लाने के बाद युवकों और युवतियों को अलग- अलग कमरे में बैठा कर सभी के नाम लिखे गए। उसके बाद उन पर धारा 110 व 117 के तहत कार्रवाई की गई। 
 
उसके बाद उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। अपराध पुलिस शाखा ने जिस समय बगीचे में छापा मारा उन्हें शायद इतने लोगों के एक साथ मिलने की उम्मीद नहीं थी, इसलिए उन्हें दो बार में पुलिस वाहन में ले जाए जाने की चर्चा है। 
 
कोई जांच पड़ताल नहीं -सूत्रों की मानें तो तेलंगखेड़ी बगीचे से जिन युगलों को पुलिस कब्जे में ली थी, उन्हें छुड़ाने उनके परिजन ही आए थे या परिजन के रूप में दोस्त ही भाई और बहन बन कर आए थे। 
 
इसकी सत्यता की पुलिस ने कोई जांच पड़ताल नहीं की, जिससे पुलिस की इस कार्रवाई को महज खानापूर्ति माना जा रहा है। पता चला है कि सिर्फ दो युवतियों और दो युवकों को उनके माता- पिता छुड़ाने आए दिखाई दिए। 
 
भाई- बहन बता कर ले गए-सूत्रों के अनुसार बगीचे में पकड़े गए कई युगलों ने अपने परिचितों को फोन कर बुलाया था। किसी ने अपनी बहन तो किसी ने अपना भाई बता कर ले गए। 
 
पुलिस ने यह तक जांच नहीं की कि वह जिन युगलों को पकड़ी थी, उनमें कॉलेज के कितने छात्र और छात्राएं थीं? सूत्रों की मानें तो कुछ कॉलगर्ल भी इस कार्रवाई में पुलिस के हत्थे चढ़ी थीं। 
 
जांच होती तो शायद सूत्रों की बात सच साबित होती। लेकिन पुलिस ने ऐसी कोई जांच नहीं की दी। पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर, सभी युगलों को हिदायत दे कर छोड़ दिया। 
 
यह कार्रवाई महज एक दिखावा माना जा रहा है। हालांकि सभी के चेहरे नकाब में ढंके थे। एक युवती रो रही थी, बाकी के चेहरों पर कोई डर नहीं दिखाई नहीं दे रहा था। पुलिस जिस तरह की कार्रवाई कर ऐसे मामलों पर अंकुश लगाना चाहती है, वह पूरी तरह लगा नहीं पाई। sabhar : bhaskar.com
 

 
 
 

Read more

फ्रॉड रोकेगा नया क्रेडिट कार्ड

0




डायनेमिक्स इंक द्वारा तैयार किए गए प्रोटोटाइप क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी को रोकने में मदद मिलेगी। इस कार्ड में एक बेहद छोटी बैटरी लगाई गई है, जो एक बार इस्तेमाल के बाद कार्ड का सिक्योरिटी कोड बदल देगी।


यही नहीं, कार्ड की मैग्नेटिक स्ट्रिप में दिया गया नंबर भी हर बार बदल जाएगा। इस तरह क्रेडिट कार्ड का क्लोन नहीं तैयार किया जा सकेगा। इस कार्ड को फिलहाल प्रायोगिक तौर पर सिटी बैंक इस्तेमाल में ला रहा है।

क्या है तकनीक-देखने में यह कार्ड किसी आम क्रेडिट कार्ड की तरह ही है। लेकिन इसमें लगाई गई बैटरी इसे धोखाधड़ी से बचाएगी। यह बैटरी तीन साल तक काम करती रहेगी। इस कार्ड की मैग्नेटिक स्ट्रिप में विभिन्न नंबरों के कई सेट दिए गए हैं।


बैटरी एक बार इस्तेमाल के बाद नया नंबर बतौर कोड फिक्स करेगी। इस तकनीक में यूजर को हर बार इसे इस्तेमाल करते वक्त नया सिक्योरिटी कोड डालना होगा। यानी बगैर नए पिन के यह किसी काम का नहीं होगा। यह पिन यूजर को ही मालूम होगा। sabhar : bhaskar.com

 

Read more

चीन में अब श्रमिकों की जगह रोबोट काम करेंगे

0



बीजिंग.चीन में रोबोट श्रमिकों का स्थान लेंगे। प्रौद्योगिकी कम्पनी फॉक्सकॉन ने अगले तीन साल में श्रमिकों के स्थान पर 10 लाख रोबोट तैनात करने का निर्णय लिया है।

'चाइना डेली' ने तैयुआन यूनीवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में स्कूल ऑफ इंफॉरमेशन इंजीनियरिंग के प्रोफेसर झी गांग के हवाले से सोमवार को लिखा, "रोबोट श्रमिकों की तुलना में अधिक सही और अनुकूल हैं।"

फॉक्सकॉन चीन में इलेक्ट्रॉनिक असेम्बलिंग उद्योग में बड़ा निगम है। sabhar : bhaskar.com
 

Read more

लारा दत्ता मां बनीं, बेटी को दिया जन्म

1




अभिनेत्री लारा दत्ता और टेनिस स्टार महेश भूपति के घर शुक्रवार को बेटी का जन्म हुआ। महेश ने अभिषेक बच्चन की तरह ट्विटर पर अपनी बेटी के आगमन की खबर दी।



महेश ने अपने अकाउंट पर लिखा है "हमारे घर बेटी का आगमन हुआ है।" लगभग इसी तरह के संदेश के साथ अभिषेक ने नवम्बर में अपने घर बेटी के जन्म की खबर दी थी।



लारा के एक करीबी सूत्र का कहना है कि मां और बेटी पूरी तरह स्वस्थ हैं। लारा ने बीते वर्ष फरवरी में महेश के साथ शादी की थी।



प्रसूति के लिए जाने से पहले लारा अंतिम बार मुम्बई में परमेश्वर गोदरेज के घर पर मशहूर टॉक शो प्रस्तोता ओपराह विनफ्रे के सम्मान में सोमवार को आयोजित समारोह में दिखी थीं। sabhar : bhaskar.com
 

Read more

पति ने दी इजाजत और दोस्तों ने लूट ली पत्नी की अस्मत!

0




रोहतक. बादली .बादली के गुभाणा माजरी गांव में पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पति की रजामंदी मिलने पर उसके दो दोस्तों ने पत्नी से दो दिन दिन तक रेप किया। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

 
घटनाक्रम के अनुसार गुभाना निवासी हरिओम की पत्नी अनिता (काल्पनिक नाम) ने पुलिस को बताया कि उसके पति हरिओम के कहने पर कोट निवासी देवेंद्र और समसपुर के धर्मेंद्र ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। अनिता ने बताया कि पति हरिओम और उसके दोनों दोस्त उसे 17 जनवरी को बहका-फुसलाकर बादली के ही किसी अज्ञात स्थान पर लाए और अस्मत लूटी।

 
रेप के समय पति बाहर ही कहीं मौजूद था। 18 जनवरी को भी दोनों युवकों ने उसके साथ रेप किया। अनिता ने पुलिस को बताया कि वह किसी तरह से मौके से फरार हुई। अब सदर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना के तीनों आरोपी फरार हैं। पति ने किन कारणों से यह कृत्य करवाया या पत्नी के बयानों में कितनी सच्चाई है, यह खुलासा आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही होगा।
sabhar : bhaskar.com

Read more

गुरुवार, 19 जनवरी 2012

आहार से पाएं सौंदर्य

0


sabhar : patrika.com




आहार में हरी सब्जियों की बड़ी भूमिका होती है। हरी सब्जियों से प्राप्त तत्व शरीर में रोग प्रतिरोधक शक्ति का विकास करते हैं। इनके सेवन से पाचन शीघ्र होता है, बिगड़ा हुआ पाचन सुधरता है, शरीर को पौष्टिकता प्राप्त होती है और सौंदर्य में वृद्धि होती है। संसारभर के पुरूष व महिलाएं स्वास्थ्य तथा सौंदर्य चाहते हैं, किन्तु कोई भी प्राकृतिक आहार-विहार, दिनचर्या अपनाना नहीं चाहता। डिब्बाबंद आहार का चलन बहुत बढ़ा है। प्राकृतिक चिकित्सा वास्तव में चिकित्सा कम जीने की कला, आत्म-साक्षात्कार का विज्ञान अधिक है। यदि हम अपना खान-पान बदल लें, तो जीवन पद्धति बदल जाएगी। जहां शक्ति है, वहीं स्वास्थ्य है, वहीं सौंदर्य है। अन्न कम खाएं, सब्जियों का प्रयोग ज्यादा करें, वह भी रसेदार बनाकर। इससे शरीर के भीतर के अंग पुष्ट होते हैं। कुछ सब्जियां और फल तो बहुत उपयोगी हैं, जैसे करेला पेट के कृमि नष्ट करता है। टमाटर रक्त बढ़ाता है एवं त्वचा निखारता है। नीबू शरीर के पाचक रसों को बढ़ाता है। पालक हçaयों को कैल्शियम से सुदृढ़ करता है। पत्तेदार सब्जी लौह तत्व से भरपूर होती है, अत: इन सबका उचित रूप से सलाद में प्रयोग करें। खीरा रक्तकणों का शोधन करता है व इसका प्रवाह बढ़ाता है। लहसुन खून का थक्का जमने नहीं देता, अत: ह्वदय रोग में लाभकारी है। परवल शरीर को ऊर्जा देती है।
सब्जी को काटने से पूर्व अच्छी तरह धो लिया जाए, काटने के बाद धोने से सब्जी के तत्व नष्ट होते हैं। पकाते समय अधिक तेल डालने व ज्यादा देर तक आग पर रखकर स्वाद के लालच में सब्जियों की पौष्टिकता नष्ट हो जाती है। अधिक मिर्च-मसाले से भी सब्जी का स्वाद कम हो जाता है। ताजी सब्जियां, ताजा बनाकर सेवन करना ही हितकर होता है। बासी, फ्रिज में रखी, बार-बार गरम करके परोसी गई सब्जी में पौष्टिक तत्व खत्म हो चुके होते हैं। दैनिक जीवन में सब्जियों का सेवन बढ़ाकर देखें, हाजमा ठीक रहेगा, गैस, एसिडिटी नहीं होगी एवं उत्साह बढ़ेगा। इससे आपका व्यक्तित्व निखरेगा। बुजुर्ग कहा करते थे 
कि तिजोरी में धन होता है, तो चेहरे पर चमक झलकती है, ठीक उसी प्रकार हमारा शरीर यदि भीतर से संपन्न, स्वस्थ है तो बाहरी तौर पर भी सुंदर दिखेगा।

Read more

धरती का विनाश से सामना !

0


वाशिंगटन। धरती छठी बार विनाश का सामना करने वाली है। हालांकि पिछले पांच बार के मुकाबले इस बार के प्रलय की तीव्रता बहुत कम होगी। "नेचर" जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में कैलीफोर्निया, बर्कले विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने इस बात का मूल्यांकन किया कि स्तनधारी और अन्य प्रजातियां संभावित विलुप्ति के मामले में 54 करोड़ वर्ष पहले की तुलना में आज किस स्थिति में हैं। वैज्ञानिकों ने उम्मीद की वजहों के साथ-साथ खतरे के कारणों को भी पाया।कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय के प्रो. एंटनी बार्नोस्की ने कहा, अगर आप विलुप्त होने के कगार पर पहंुचे स्तनधारियों को ही केवल देखें। वे 1,000 वर्षों में लुप्त हो जाएंगे और यह हमें बताता है कि हम सर्वनाश की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, खतरे में पड़ी प्रजाति विलुप्त हो जाए और विलुप्त होने की यह दर जारी रही तो छठा सर्वनाश 3 से 22 शताब्दियों के बीच में आ सकता है।
भारत का वर्चस्व
भारत के शीर्ष वैज्ञानिक संगठन और नासा द्वारा प्रायोजित एक संयुक्त अनुसंधान और कोलकाता के एक वैज्ञानिक ने सूर्य के 11 वर्षीय चक्र के दौरान सौर गतिविधियों में कमी आने की पहेली को हल कर लिया है। दुनिया भर के सौर वैज्ञानिक 2008-09 के दौरान सूर्य के धब्बों के लापता होने से चकित थे।  पिछले 100 सालों के दौरान यह सर्वाधिक न्यूनतम सौर गतिविधि थी।
sabhar : patrika.com

Read more

बुधवार, 18 जनवरी 2012

पहली बार दुनिया देखेगी ब्लैक होल की तस्वीर

0




लंदन. 18 जनवरी को दुनिया भर के वैज्ञानिक इस प्रोजेक्ट पर चर्चा करेंगे। साथ ही अल्बर्ट आइंस्टीन के सापेक्षता सिद्धांत पर भी चर्चा होगी। एरीजोना यूनिवर्सिटी की स्टीवर्ड ऑब्जरवेटरी में असिस्टेंट प्रोफेसर दिमित्रियोस साल्तिस का कहना है, आज तक कोई भी ब्लैक होल की तस्वीर लेने में सफल नहीं हुआ है। लेकिन आज हम यह करने जा रहे हैं।



प्रोजेक्ट इवेंट होराइजन टेलिस्कोप 


ब्लैक होल की तस्वीर खींचे जाने वाले इस प्रोजेक्ट को इवेंट होराइजन टेलिस्कोप नाम दिया गया है। टेलिस्कोप के नाम (इवेंट होराइजन) से तात्पर्य है ब्लैक होल की सीमा का पता लगाना, जिसकी भौतिकी के नियमों से व्याख्या नहीं की जा सकी है। ब्लैक होल से कोई प्रकाश या विकिरण बाहर नहीं आ पाता। इसी के चलते ब्लैक होल पृथ्वी से दिखाई नहीं देते।


आइंस्टीन ने लगाया था पता



ब्लैक होल की पहली बार व्याख्या आइंस्टीन ने अपने सापेक्षता के सिद्धांत में की थी। बाद के दशकों में अंतरिक्ष के अध्ययन और मापन से उसकी पुष्टि हुई। ब्लैक होल का इतना गुरुत्व होता है कि उससे प्रकाश बाहर ही नहीं आता, इसलिए उसे आंखों से नहीं देखा जा सकता।



कहां है ब्लैक होल


हमारी गैलेक्सी मिल्की वे के मध्य में स्थित यह ब्लैक होल का द्रव्यमान सूर्य से 4 करोड़ गुना ज्यादा है। लेकिन इसका आकार वैसा ही है जैसे चंद्रमा की सतह पर रखा एक अंगूर। sabhar : bhaskar.com

 
 

Read more

रियलिटी शो में रेप, टीवी पर चला लाइव

1






रियो डे जेनेरियो. ब्राजील में मशहूर रियलिटी टीवी शो 'बिग ब्रदर ब्राजील' के एक प्रतिभागी पर साथी प्रतिभागी के साथ बलात्‍कार का आरोप लगा है। 
इस शो के लाखों दर्शक रविवार सुबह उस समय चकित रह गए, जब उन्होंने देखा कि शो के एक प्रतिभागी 31 वर्षीय डेनियल एचनीज एक अन्य हाउसमेट 23 वर्षीय छात्रा मोनिक अमीन के साथ आपत्तिजनक अवस्था में हैं। इस दौरान मोनिक शराब के नशे में धुत्त थीं।

 

दरअसल रात में 'बिग ब्रदर' के घर पार्टी थी। पार्टी के दौरान सबने खूब शराब पी। इसके बाद डैनियल एकनिज अपनी साथी प्रतिभागी मोनिक अमीन (तस्‍वीर में) के बिस्‍तर में घुस गए। बलात्‍कार का पूरा सीन टीवी पर लाइव चल गया। 

 

यह शो रियो डे जेनेरियो के स्टूडियो में फिल्माया जा रहा है। इसमें हुई पार्टी तो शो के स्क्रिप्‍ट का हिस्‍सा थी, लेकिन इसके बाद जो कुछ हुआ उसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। स्थानीय पुलिस अधिकारी के अनुसार डैनियल और मोनिक ने स्वीकार किया है कि दोनों ने अल्कोहल का सेवन किया और उन्हें पता था कि उनके आसपास क्या हो रहा है। उन्होंने यह भी माना कि दोनों ने एक-दूसरे की सहमति से ही टच किया था। 
शो के नाइट कैमरों में कैद तस्वीरें बता रही हैं कि मॉडल डैनियल उस बिस्तर में घुस रहे हैं जहां अमीन सोई हुई हैं। इसके बाद उन्होंने अमीन के साथ बलात्कार किया। इस दौरान अमीन बेसुध नज़र आईं। अगली सुबह अमीन से डायरी रूम में जब इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इससे अनभिज्ञता प्रकट की।
पुलिस ने मामला सामने आने के बाद शो के सेट पर पहुंच कर दोनों ही प्रतिभागियों के अंडरगारमेंट्स ओर बेड शीट को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने टीवी चैनल ग्लोबो को इस शो का प्रसारण रोकने या इसमें से डैनियलय को हटाने के लिए कहा है। sabhar : bhaskar.com

Read more

ब्रिटेन में 6 उड़नतश्तरी देखने का दावा

0



लंदन.ब्रिटेन के दो स्थानों पर छह संदिग्ध अज्ञात उड़नतश्तरी (यूएफओ) कथित रूप से कैमरे में रिकॉर्ड हुई हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक केंट के कैथम और एसेक्स के लॉग्टन में इन दृश्यों को देखे जाने की रिपोर्ट प्राप्त हुई।

एर्नेस्टास ग्रीकसास (21) केंट में अपने घर की खिड़की से बाहर की तस्वीरों ले रहा था और जब उसने अपनी द्वारा ली गईं तस्वीरों को देखा तो उसमें विचित्र वस्तुएं दिखाई दीं।

उसने बताया, "आसमान में डिस्क के आकार वाली दो सफेद वस्तुएं दिखाई दीं। इनमें से एक धुंधली थी और वह तेज गति से दूर जा रही थी।"

दूसरी घटना एसेक्स की है। यहां कार विक्रेता जॉश कूमिंस जब काम के लिए एसेक्स जा रहा थो तो उसने चार चमकीली वस्तुओं को जोड़े में आसमान में मंडराते देखा।

कूमिंस ने कहा, "मैं लगभग दुर्घटना से बचा। मैं अपने मोबाइल से इन वस्तुओं की तस्वीर लेने के लिए रुका। वस्तुएं यूएफओ की तरह थीं जो बादलों में नजर आईं। ये वस्तुएं 15 सेकेण्ड तक नजर आने के बाद लुप्त हो गईं।" sabhar : bhaskar.com

Read more

यह 8 साल का बच्चा है ब्रिटेन का आर्थिक सलाहकार!

0




यूं तो सात-आठ साल की उम्र में बच्चे खेलने कूदने में मशगूल रहते हैं। लेकिन हम जिस बच्चे के बारे में बात कर रहे हैं वो इस छोटी सी उम्र में ही ब्रटेन की सरकार के लिए आर्थक सलाहकार के तौर पर काम कर रहा है। 

ब्रिटेन के ऑस्कर सेल्बी ने महज सात साल की उम्र में वो कर दिखाया है जिसे करना अच्छे अच्छों के लिए मुश्किल है। पिछले साल ही ऑस्कर ने ब्रिटेन में गणित विषय में जेनरल सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन टेस्ट यानि जीसीएसई में ‘ए प्लास’ ग्रेड हासिल किया है। आमतौर पर ब्रिटेन में 12वीं कक्षा के स्टुडेट्स इस परीक्षा में शामिल होते हैं। ऑस्कर ना सिर्फ इस टेस्ट में शामिल हुआ बल्कि ए प्लस ग्रेड हासिल कर के सबको आश्चर्यचकित भी कर दिया।

ऑस्कर ने ब्रिटेन के वित्तमंत्री जॉर्ज ऑस्बॉर्न से मिलकर उन्हें सलाह दी कि वे करदाताओं के पैसे से बैंकों की फंडिंग करना बंद करें और बैंकों को अब तक दिए गए पैसे की वापसी शुरू करें।

इतना ही नहीं ऑस्कर ने ब्रिटेन को 170.8 अरब डॉलर के बजट घाटे पर भी वित्तमंत्री को सुझाव देते हुए कहा कि इससे निपटने के लिए करों में वृद्धि की जाए और रोजगार बढ़ाएं जाएं। साथ ही ऑस्कर ने ब्रिटेन के वित्तमंत्री को यह सलाह भी दी कि सरकार को बुजुर्गों की देखभाल और विदेशों में बाढ़ जैसी आपदाओं पर खर्च बढ़ाना चाहिए। इसे छोटे से बच्चे  के सुझाव ने ब्रिटेन के बड़े बड़े आर्थिक पंडितों को भी हैरत में डाल दिया है। sabhar : bhaskar.com

Read more

सोमवार, 16 जनवरी 2012

दुनिया की 10 खूबसूरत मॉडल्स, जो पहले थीं पुरूष

0





कई लोगों को यह मालूम भी नहीं होगा कि उनके आसपास ट्रांससेक्सुअल लोग मौजूद हैं। कई ऐसी महिलाएं, जो देखने में तो महिलाओं जैसी ही होती हैं, लेकिन उनके जननांग पुरूषों के होते हैं।

यहां हम आपको कुछ ऐसी खूबसूरत महिला मॉडल्स की तस्वीर दिखा रहे हैं, जो पुरूष जननांगों के साथ पैदा हुई थी।




 

1. एंड्रेज पेजिक - ऑस्ट्रेलियन मॉडल एंड्रेज पेजिक ऐसी उभयलिंगी मॉडल हैं, जो पुरूष एवं महिला परिधानों के साथ मॉडलिंग करती है। वर्ष 2011 में एफएचएम मैग्जीन द्वारा एंड्रेज को 100 सबसे सेक्सी महिलाओं की सूची में 98वां स्थान दिया गया था। जबकि ही मॉडल्स डॉट कॉम वेबसाइट द्वारा उन्हें 50 टॉप मॉडल्स की सूची में 18वां स्थान दिया गया था।
 
 
 
2. ली टी - ब्राजील मूल की ली टी का जन्म लिएंड्रो सेरेजो में वर्ष 1981 में हुआ था।
 
 
 
3. क्लौडिया चैरिएज
 

4. आइसिस किंग - अमेरिकन मॉडल
 

5. फ्लोरिंसिआ डे ला वी
 
 
 
6. सिरापैसर्न एथायाकोर्न
 

7. चैमिला असांका - श्रीलंकाई मॉडल
 
 
 
8. कैरोलिन टुला कोसे
 

9. रोबर्टा क्लोज
 

10. मलिका - भारतीय मूल की मलिका चार सर्जरी और कई अन्य मेडिकल प्रक्रियाओं से गुजरकर महिला बनी हैं। sabhar : bhasakar.com
 
 

Read more

राखी के बाद पूनम पांडेय ने बनाया बाबा रामदेव का मजाक

0



अभी तक तो योग गुरु बाबा रामदेव के पीछे राखी सावंत ही पड़ी हुई थीं लेकिन अब मॉडल पूनम पांडे भी बाबा का मजाक बनाने लगी हैं। बॉलीवुड में फिल्मों को तरस रही पूनम पांडे ने बाबा रामदेव पर काली स्याही फेंकने की घटना को लेकर उनका मजाक बनाया है।



पूनम ने ट्वीट किया है कि किसी ने बाबा की बाईं आंख में खराबी को गलत तरीके से ले लिया। उसने यह समझकर बाबा पर स्याही फेंक दी कि बाबा आंख मारते हैं। इसलिए उसने ‘बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला’ समझ स्याही फेंक दी। यह ट्वीट करने से पहले पूनम ने अपने फॉलोअर से स्याही वाली घटना के बारे में सच्चाई बताने का आग्रह किया था।



पूनम ने ट्वीट किया था, बाबा के लिए काला दिन। किसी युवक ने बाबा पर स्याही फेंक दी... क्या यह सही है?



जब पूनम को पता चला कि घटना सही है तो उन्होंने यह ट्वीट कर दिया - आंख के इशारे को गलत समझ किया गया मुंह काला। sabhar : bhaskar.com

 

Read more

शनिवार, 14 जनवरी 2012

अब इशारों पर नचाए अपने लैपटॉप को

0




लास वेगास. दुनिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी शो कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (सीईएस-2012) मंगलवार को शुरू हुआ। इंटेल,एलजी,सैमसंग सहित कई कंपनियों ने अपने नए प्रोडक्ट्स लांच किए। इनमें इशारों पर चलने वाला लैपटॉप,दुनिया का सबसे पतला और आवाज से नियंत्रित होने वाले टीवी भी शामिल हैं।



इंटेल की चिप की बदौलत कई कंपनियां अल्ट्राबुक्स (लैपटॉप) पेश करने वाली हैं। इनमें इशारों से कमांड देना संभव होगा। इंटेल के उपाध्यक्ष मूली इडेन ने लेनोवो, एसर, सैमसंग, तोशिबा, एलजी और एचपी द्वारा पेश किए जाने वाले ‘अल्ट्राबुक्स’ के साथ-साथ अत्याधुनिक प्रोटोटाइप ‘निकिसकी’ लैपटॉप भी प्रदर्शित किया। यह विंडोज-8 से लैस है।




निकिसकी में कीबोर्ड के नीचे पारदर्शी टच पैड पैनल लगा है। लैपटॉप बंद रहने पर इसका स्क्रीन टच पैड पैनल के जरिए बाहर से दिखाई देता है। इससे लैपटॉप को पूरा खोले बगैर टैबलेट की तरह काम लिया जा सकता है। शो में करीब 75 अल्ट्राबुक्स पेश किए जाएंगे।



कांच के आवरण में लैपटॉप 


एचपी ने एप्पल के मजबूत हाई-एंड मार्केट में सेंधमारी की कोशिश की है। एचपी एन्वी 14 स्पेक्टर पहला लैपटॉप है जिसका आवरण, डिस्प्ले और पामरेस्ट कांच से बना है। अगले महीने यह लैपटॉप 1400 डॉलर (72,800 रुपए) में उपलब्ध होगा। इसकी एक और खासियत यह है कि इसमें नियर फील्ड कम्युनिकेशन (एनएफसी) का इस्तेमाल किया गया है। इससे पास के किसी फोन से वेबसाइट लिंक को लैपटॉप पर खोला जा सकेगा। बिल्ट-इन वायरलेस स्पीकर भी इसकी विशेषता है।



आवाज सुनकर चलेगा टीवी 


सैमसंग आवाज से नियंत्रित होने वाली तकनीक को विकसित कर रहा है। उसके स्मार्ट टीवी के वॉइस फंक्शन को ऑन करने के लिए सिर्फ ‘हाय टीवी’ बोलना होगा। ‘वेब ब्राउजर’ कहते ही वह ऑनलाइन हो जाएगा। हाथों के इशारे से ब्राउजिंग व परिणामों को चुना या आवाज को नियंत्रित किया जा सकेगा।


स्मार्टफोन से भी पतला टीवी 


इसके अलावा एलजी ने 55 इंच का ओएलईडी टीवी पेश किया, जिसकी मोटाई सिर्फ 4 मिमी है। तुलनात्मक रूप से यह सैमसंग गैलेक्सी एस-2 स्मार्टफोन से भी पतला है। एलजी ने अल्ट्रा डेफिनेशन का इस्तेमाल करते हुए 84 इंच का टीवी पेश करने की घोषणा की है। एलजी ने स्मार्ट फ्रिज भी लांच किए हैं। इसके ‘ब्लास्ट चिलर’ पांच मिनट में पानी को बर्फ बना देगा। sabhar : bhaskar.com

 
 

Read more

छात्राओं को ऑफिस में बुला, प्रोफेसर दिखाता था अश्लील वीडियो

0



भोपाल।   मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट) की छात्राओं ने एक एसोसिएट प्रोफेसर पर अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप लगाया है। छात्राओं ने इसकी शिकायत साइबर पुलिस से की थी, जिसके बाद पुलिस ने प्रोफेसर के ऑफिस से कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क जब्त कर ली है। पिछले सप्ताह साइबर पुलिस को मैनिट की छात्राओं द्वारा लिखा गया पत्र मिला था।
 
इसमें कहा गया था कि एक एसोसिएट प्रोफेसर उन्हें कार्यालय में बुलाकर अश्लील वीडियो दिखाते हैं। इस पर साइबर पुलिस ने प्रोफेसर को नोटिस जारी कर हार्ड डिस्क उपलब्ध कराने को कहा था, लेकिन उन्होंने अवकाश का हवाला देकर हार्ड डिस्क जमा नहीं की। दो दिन पहले पुलिस ने मैनिट स्थित कार्यालय के सरकारी कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क जब्त कर ली है।
 
साइबर पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कंप्यूटर से आपत्तिजनक साइट खोली गई हैं। इसके बाद आईटी एक्सपर्ट की मदद से हार्ड डिस्क का क्लोन बनवाया जा रहा है। क्लोन बनने के बाद इसे साइंटिफिक लैब भेजा जाएगा, जिससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि इससे कौन-कौन सी साइट्स खोली गई हैं।
 
मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं अपने स्तर पर जांच कराऊंगा उसके बाद कार्रवाई करूंगा। 
 
- अप्पू कुट्टन, डायरेक्टर, मैनिट
 
जब्त हार्ड डिस्क के बारे में रिपोर्ट आने पर प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज होगा। 
 
- दीपक ठाकुर, डीएसपी, साइबर क्राइम, भोपाल  sabhar : bhaskar.com
 

Read more

कमसिन लड़कियां, कामोत्तेजक महफिल और...खेल खत्म

0




भोपाल। नॉलेज पैकेज के अंतर्गत आज हम आपको विश्व विख्यात मध्यकालीन भारतीय ठगों के खूनी खेल के आश्चर्यचकित करने वाले तरीके बारे में बताने जा रहे हैं। सोलहवीं शताब्दी से बीसवीं शताब्दी के शुरुआती समय तक इनका खूनी खेल चलता रहा। आपको थोड़ा आश्चर्य होगा कि कहने के लिए ठग और खेल खूनी? यह क्या है? इन्हें तो सीधे-सीधे खूनी कहा जाना चाहिए।
 
लेकिन नहीं, उन्हें इसीलिए ठग कहा जाता था, क्योंकि लोगों की हत्याएं करने से अधिक उनका तरीका मशहूर था, जिसे ठग की संज्ञा दी गई थी। उनका मायाजाल ऐसा होता कि बड़े-से-बड़े शूरवीर, पराक्रमी और योद्धा भी आसानी से उनके जाल में फंस जाते। उनकी सबसे खासियत यह थी कि वे हत्यारों की तरह सीधे किसी की हत्या नहीं करते, बल्कि इसके लिए पूरी प्लानिंग के साथ अच्छे समय का इंतजार करते।
 
इस तरह से करते थे शिकार
इन ठगों का पूरा जाल मध्यभारत में फैला हुआ था। यहां तक कि अंग्रेज भी इन ठगों के आगे नतमस्तक थे। विश्विख्यात ये खूनी ठग पहले किसी व्यक्ति यानि अपने शिकार से जान-पहचान करते और उन्हें मित्र बनाते। इसके बाद साथ में सफर करने लगते। उनकी प्लानिंग इतनी जबरदस्त होती कि अपने-आप को तीस्मार खां समझने वाला व्यक्ति भी उनके आगे बेवकूफ बन जाता।
 
कई लोगों का एकसाथ शिकार
वे एक साथ कई लोगों को अपना शिकार बनाते थे। वे अलग-अलग ग्रुप में बंटे होते और सभी की जिम्मेदारी पहले से ही तय रहती। पहला ग्रुप जब शिकार के साथ सफर की शुरुआत करता, तब बीच रास्ते में ठगों का दूसरा ग्रुप उनसे अजनबियों की तरह मिलता और मित्रवत व्यवहार करते हुए बहुत जल्द सबसे घुल-मिल जाता। शिकार भी अपनी काबिलियत समझता कि सब उनसे प्रभावित हो रहे हैं।
 
रात को होता था मुख्य काम
इसके बाद जब रात होती तो ठगों का मुखिया विश्राम करने का इशारा करता। इसके बाद सभी विश्राम करते। फिर उनमें से एक ग्रुप अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए शिकारों की संख्या के अनुसार कब्र खोदने चला जाता। काम पूरा होने पर वह इशारा करता। वहीं, बाकी के ठग आसानी से शिकार को जाल में फंसाए रखते। हंसी ठिठोली और बहादुरी के किस्से शुरू हो जाते थे।
 
कमसिन लड़कियों का नृत्य
इतना ही नहीं, यदि शिकार उस समय अधिक होशियारी दिखाने लगता, तो ठगों के दल में कमसिन लड़कियां भी रहती थीं, जो अपने कामोत्तेजक नृत्य से उनका शिकार करतीं। इसके बाद वे भी मदहोश होकर सबकुछ भूल जाते। बस, अब आता था अंतिम काम। यानि शिकार को ठिकाने लगाना।
 
..और पलभर में काम तमाम
ठगों का मुखिया इशारा करता, पान का रूमाल लाओ। दरअसल, यह उनका प्रमुख हथियार होता था। यह रूमाल ही होता, जिसके एक कोने पर धातु का सिक्का बंधा होता था। मुखिया के एक इशारे पर हर शिकार के पीछे रूमाल लेकर एक ठग खड़ा हो जाता और एक बड़ी आवाज के बाद पलभर में शिकार का गला घोंट दिया जाता।
 
अंतिम काम
आलम यह होता कि उन्हें सांस ले जाने की भी फुर्सत नहीं होती। इसके बाद दूसरे ठग लाशों को घसीटते हुए गड्ढ़ों तक ले जाता। इसके बाद शिकार के सिर और घुटनों को मिलाकर बांध देते थे। यदि इसके बावजूद काम नहीं बनता, तो घुटने के नीचे से पैर काट दिया जाता था। इतना ही नहीं, दल के अंतिम सदस्य द्वारा शिकार के पेट में चाकू से अंतिम वार किया जाता था, जिससे उनके जिंदा रहने की पूरी संभावना की खत्म हो जाए।
 
इसके बाद वे गड्ढों को भर देते थे और समतल बना देते थे। वे उनका सारी धन-दौलत लूट लेते थे। इस दरम्यान उन्होंने कई मासूमों की भी जान ली। ये चाहते तो एक झटके में ही किसी को भी लूट लेते, लेकिन अपने इसी अनोखे तरीके के कारण विश्व विख्यात हो गए।
 sabhar : bhaskar.com

Read more

शुक्रवार, 13 जनवरी 2012

इस हॉट मॉडल ने जीता सलमान का दिल, सन्नी लियोन को दिया झटका!

0





हॉट किंगफिशर मॉडल एंजेला जॉनसन पर भी सलमान खान की कृपा हो गई है| सलमान के भाई सोहेल खान ने एंजेला के साथ कुछ बड़ी फिल्मों की डील साइन की है| जिससे यह साफ़ है कि एंजेला भी अब सलमान कैंप का हिस्सा बन गई हैं|
एंजेला 'अमर अकबर एंथनी' के रीमेक में तीनों खान भाइयों सलमान,अरबाज और सोहेल के साथ नजर आएंगी| इसके अलावा उन्हें 'पार्टनर' के सीक्वल में साइन किए जाने की भी चर्चा है | इसके अलावा अब वह 'शेरखान' में सलमान की प्रेमिका की भूमिका में नजर आएंगी|
एंजेला से पहले इस फिल्म में सन्नी लियोन को साइन किए जाने की चर्चा थी मगर एंजेला बाजी मार गईं और सन्नी का पत्ता साफ़ हो गया| सन्नी ने इस फिल्म से ज्यादा महेश भट्ट की 'जिस्म-2' में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई इसी वजह से वह सलमान की शरण पाने का मौका चूक गईं और एंजेला ने यह मौका लपक लिया| sabhar : www.bhaskar.com
 s

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv