पुरुष मरीज वह महिला है लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पुरुष मरीज वह महिला है लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रविवार, 22 दिसंबर 2013
पुरुष मरीज जब पेट की सूजन का इलाज कराने अस्पताल पहुंचा तो उसे पता चला कि वह महिला है
0
बीजिंग । हांगकांग में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पर 66 वर्षीय एक पुरुष मरीज जब पेट की सूजन का इलाज कराने अस्पताल पहुंचा तो उसे पता चला कि वह महिला है।
दरअसल, जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया उसके पेट में अंडाशय है और सूजन वास्तव में उसके अंडाशय में सिस्ट के कारण थी। यानी वह महिला था क्योंकि अंडाशय महिलाओं में पाया जाता है। हांगकांग के
वांग वाह हास्पिटल और क्वीन एलिजाबेथ अस्पताल के डॉक्टरों ने इस मामले की जानकारी दी।
हांगकांग मेडिकल जर्नल में इस मामले की जानकारी सोमवार को प्रकाशित हुई। साउथ चाइना मार्निग ने बाल चिकित्सा प्रोफेसर एलिस हान कैमलून के हवाले से कहा, मरीज वास्तव में महिला है, जो गर्भवती नहीं हो सकती, लेकिन उसमें जन्मजात कांजेनिटल एड्रिनल हाइपरप्लैसिया (सीएएच) है, जिससे वह पुरुष नजर आता है। इसके कारण उसके शरीर में पुरुष हॉरमोन पर्याप्त मात्रा में बनते हैं। उन्होंने कहा यह काफी दिलचस्प और दुर्लभ मामला है, जिसमें पुरुष और स्त्री दोनों का ही मिश्रण है। ऐसा मामला भविष्य में शायद ही देखने को मिले।
रिपोर्ट के मुताबिक उसकी लंबाई मात्र 1.37 मीटर है। उसने पुरुष के तौर पर ही रहने का फैसला किया है। चिकित्सा के इतिहास में स्त्री और पुरुष के मिश्रित लक्षण के छह मामले सामने आए हैं। इस मरीज की पहचान अन्य की तुलना में काफी देर में हुई। यह स्थिति दो आनुवांशिक विकारों के आपस में मिलने से होती है। दरअसल, टर्नर सिंड्रोम केकारण महिलाओं में गर्भवती न हो पाने समेत महिला होने के कुछ लक्षणों की कमी रह जाती है। इससे पीडि़त लोग आम तौर पर महिलाओं की तरह दिखते हैं लेकिन वे पूर्ण महिला नहीं होते। मगर इस मामले में मरीज में सीएएच की स्थिति भी है, जिसके कारण उसमें पुरुषों के हॉरमोन भी काफी हैं और इसी कारण वह पुरुष की तरह दिखता है। एक अनुमान के अनुसार 2500 से तीन हजार में एक महिला टर्नर सिंड्रोम से पीडि़त होती है। सामान्य महिलाओं में एक्स क्रोमोसोम का जोड़ा होता है जबकि पुरुष में एक एक्स और एक वाई क्रोमोसोम होता है। टर्नर सिंड्रोम के मरीज में सिर्फ एक एक्स क्रोमोसोम होता है। वह लड़कियों की तरह दिखते तो हैं, लेकिन पूर्ण स्त्री न होने का पता किशोरावस्था में पहुंचने पर लगता है जब समय पर उनको मासिक धर्म नहीं होता। sabhar : http://www.jagran.com
Ads
-
पुरुषों में कमजोरी की समस्या आजकल आम है। नपुंसकता, स्वप्नदोष, धातु दोष आदि ऐसी समस्याएं हैं जो वैवाहिक जीवन को बहुत अधिक प्रभावित करती हैं। ...
-
जयपुर। हिंदुस्तान का थार रेगिस्तान सिर्फ अपने उजड़ेपन और सूनेपन के लिए ही पूरी दुनिया में नहीं जाना जाता है, बल्कि यहां की रेतों में कई...
-
भोपाल। भारत यूं तो विविधताओं का देश है, लेकिन इस धरा पर भी कई ऐसी जगह हैं, जो आश्चर्यचकित करने के साथ-साथ डराती भी हैं। इन जगहों में छिप...
-
अहमदाबाद। शहर के पॉश इलाके में रहने वाली और साइंस (कक्षा 12वीं) की एक छात्रा का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। छात्रा को अपने घर पर पले ...
-
अहमदाबाद। शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एक धनाढ्य परिवार का युवक मुंंह के कैंसर की बीमारी से पीड़ित हो गया ह...
-
मृत्यु एक ऐसा सच है जिसे कोई भी झुठला नहीं सकता। हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद स्वर्ग-नरक की मान्यता है। पुराणों के अनुसार जो मनुष्य अच्छ...
-
साइंस आज हमें बहुत सी बातों को समझने और समस्याओं को सुलझाने में मदद करता है। लेकिन आज भी कई ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में इसके पास कोई जव...