Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

बोरे के अंदर थी 25 साल की की लाश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बोरे के अंदर थी 25 साल की की लाश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 3 दिसंबर 2013

बोरे के अंदर थी 25 साल की युवती की लाश

0

बोरे के खुलते ही फैली सनसनी, अंदर थी 25 साल की युवती!
इंदौर. सुबह आठ बजे रोज की तरह लोगों की हाईवे पर आवाजाही लगी हुई थी। इसी बीच हीरानगर से पुलिस का एक दल रोड से काफी तेजी से गुजरा। यहां से गुजरने वालों को ऐसा तो आभास हुआ कि कोई मामला हुआ है। पुलिस कुछ ही दूर जाकर सुखलिया चौराहे के पास से निरंजनपुर जाने वाले रास्ते पर ईश्वर नगर के समीप रुक गई। यहां एक बोरा पड़ा हुआ था। बोरे के पास पहुंचकर जब पुलिस ने इसे खोला तो एक 25-२6 साल की गोरे रंग के हुलिए वाली युवती बोरे के अंदर थी। युवती के गले पर धारदार हथियार से चोट का निशान था और उसके दोनों पैर मुड़े हुए थे। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो उसके पैर टूटे हों। पुलिस को किसी ने यहां पर लावारिस बोरा पड़ा होने की जानकारी दी थी, जिसमें कुछ होने का अंदेशा जताया गया था। युवती के हुलिए को देखकर लग रहा था कि वह संभ्रांत परिवार से ताल्लुक रखती है। लसुडिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।बोरे में युवती की लाश होने की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हर कोई वहां पहुंचने की जल्दी में दिखा। देखते ही देखते सैकड़ों की तादात में लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। यहां पहुंचे लोगों ने युवती को पहचानने की कोशिश की, लेकिन कोई भी उसे पहचान नहीं पाया। प्रारंभिक जांच में ऐसा माना गया कि युवती की हत्या सुबह-सुबह ही हुई है और उसके साथ दुष्कर्म जैसी घटना नहीं हुई है।
बोरे के खुलते ही फैली सनसनी, अंदर थी 25 साल की युवती!

sabhar : bhaskar.com

 

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv