Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

वन्या को मिला फेमिना मिस इंडिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
वन्या को मिला फेमिना मिस इंडिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 1 अप्रैल 2012

वन्या को मिला फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब

0



जालंधर की रहने वाली वन्या मिश्रा को शुक्रवार को पेंटालून फेमिना मिस इंडिया (पीएफएमआई) वर्ल्ड 2012 का ताज पहनाया गया। वन्या को यहां आयोजित एक समारोह में यह खिताब दिया गया। वह इस साल होने वाली वैश्विक सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

चेन्नई की रोचेली मारिया राव को मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब दिया गया है जबकि पुणे की प्राची मिश्रा को मिस इंडिया अर्थ का खिताब मिला है।

अभिनेत्री सोनम कपूर व सोनाली बेंद्रे, फिल्मकार एकता कपूर व रोहित शेट्टी, क्रिकेटर हरभजन सिंह, डिजाइनर राघवेंद्र राठौर, गायक सोनू निगम व टीवी अभिनेत्री साक्षी तंवर की ज्यूरी ने विजेताओं का चुनाव किया। उन्होंने 20 प्रतिभागियों में से तीन सर्वश्रेष्ठ का चुनाव किया।

पूर्व मिस इंडिया कनिष्ठा धनकर, हस्लीन कौर व अंकिता शौरी ने विजेताओं को ताज पहनाया। भवंस ग्राउंड में यह प्रतिस्पर्धा हुई। समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री नर्गिस फाकरी ने प्रस्तुति दी। गायक व अभिनेता अली जफर ने भी अपनी प्रस्तुति दी। sabhar: bhaskar.com

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv