Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

‘सरोगेट मदर’ से पैदा हुआ आमिर खान का बेटा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
‘सरोगेट मदर’ से पैदा हुआ आमिर खान का बेटा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 5 दिसंबर 2011

‘सरोगेट मदर’ से पैदा हुआ आमिर खान का बेटा

0




मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और उनकी पत्‍नी किरण राव को बेटा हुआ है। बेटे का जन्‍म मुंबई के एक प्राइवेट अस्‍पताल में एक दिसंबर को आईवीएफ तकनीक के जरिये ‘सरोगेट मदर’ की कोख से हुआ है।
मशहूर लेखिका शोभा डे ने आमिर और किरण को बधाई दी है। ट्विटर पर भेजे संदेश में शोभा ने कहा है, ‘आमिर खान और किरण राव को बेटा हुआ है। बॉलीवुड के कलाकारों के बीच कम्‍पीटिशन चल रहा है।’



आमिर ने कहा, ‘स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी दिक्‍कतों के चलते डॉक्‍टरों ने हमें आईवीएफ-सरोगेसी की सलाह दी। बेटे के जन्‍म से हम बेहद खुश हैं। बेटा हमें काफी प्रिय है क्‍योंकि बहुत मुश्किलों से हमने इसे पाया है। हम अपने शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा करते हैं।’ गौरतलब है कि 2009 में रॉव का गर्भपात (मिसकैरेज) हो गया था। उस वक्‍त उनके पेट में तीन महीने का बच्‍चा था।



किरण रॉव आमिर खान की दूसरी बीवी हैं। पहली पत्‍नी रीना दत्‍त से आमिर को बेटा जुनैद और बेटी इरा हैं। आमिर खान की 18 अप्रैल 1986 को रीना दत्‍ता से शादी हुई थी। रीना ने फिल्‍म  ‘कयामत से कयामत तक’ में छोटा सा किरदार निभाया था। रीना बहुत थोड़े समय के लिए आमिर के कॅरियर से भी जुड़ी रहीं और उन्‍होंने ‘लगान’ में बतौर प्रोड्यूसर काम किया।



हालांकि दिसम्‍बर 2002 में रीना और आमिर का तलाक हो गया। दोनो बच्‍चों जुनैद और इरा की कस्‍टडी भी रीना को सौंपी गई।  28 दिसंबर 2005 को आमिर खान ने किरण रॉव से शादी की जिन्‍होंने ‘लगान’ फिल्‍म में निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की असिस्‍टेंट के तौर पर काम किया था। किरण ने आमिर की फिल्‍म ‘धोबी घाट’ में बतौर निर्देशक काम किया था।
(आमिर-किरण की फाइल फोटो)  sabhar :http://bollywood.bhaskar.com

 

 
 
 
 
 

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv