प्रोस्थेटिक प्राचीन ग्रीक भाषा का शब्द होता है। मेडिकल साइंस के मुताबिक, यह आर्टिफीशियल डिवाइस होते हैं। जन्मजात, बीमारी और हादसे में अंग खो देने के बाद यह आर्टिफीशियल डिवाइस उस अंग की जगह काम करते हैं। यह प्राचीन विज्ञान है। इसने दुनियाभर के करोड़ों लोगों को नया जीवन दिया है। होपा चार साल का एक मिक्सड ब्रीड डॉगी है। जिसके जन्म से ही दो पैर नहीं थे। 28 फरवरी 2010 को इजरायल के तेल अवीव में प्रोस्थेटिक डिवाइस की मदद से वह पहली बार चल पाया। इस डिवाइस को होपा के लिए खास तौर पर एनिमल लविंग आर्ट के छात्रों ने बनाया था।
सोमवार, 7 अप्रैल 2014
इंसान ने किया इस ग्रेट साइंस का इस्तेमाल, जानवरों को भी मिली नई जिंदगी
0
प्रोस्थेटिक पैर पाने वाली पहली बिल्ली
यह है ऑस्कर, पहली बिल्ली जो प्रोस्थेटिक की मदद से चल पाई। एक हादसे में अपने दौ पैर खो चुकी ऑस्कर को स्पेशल इम्प्लांट आईटीएपी दिया गया था। इसमें इम्प्लांट के ऊपर स्किन ग्रो कर सकती है। प्रोस्थेटिक पर लगा अंब्रेला जैसा पार्ट इसे संक्रमण से बचाता है। यह ऑपरेशन इंसानों के लिए भी क्रांतिकारी रहा है।
पहली डॉल्फिन जिसे मिला प्रोस्थेटिक फिन
जापान के ओकीनावा में एक कीपर एक बॉटलनोज डॉल्फिन फ्यूजी की आर्टिफिशियल टेल को पकड़े हुए है। 2002 में एक बीमारी की वजह से फ्यूजी ने अपने फिन का 75 फीसदी हिस्सा गंवा दिया था। अब प्रोस्थेटिक टेल की मदद से यह फिश तैर पा रही है। यह पहली बार था, जब किसी डॉल्फिन पर आर्टिफिशियल फिन का इस्तेमाल हुआ है। इसे जापान की टायर मेकर कंपनी ग्रिजस्टोन ने बनाया था।
कछुए ने पैर खोए, पहियों से मिली मदद
इजरायल में रहने वाले इस खूबसूरत कछुए पर लॉन मोअर चलने की वजह से उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। वह अपने दो पैर चलाने में अक्षम हो गया था। अब जेविका के दो पैरों की जगह दो पहियों ने ले ली है। अब जिससे वह पहले की तरह चलने लगा है।
48 वर्षीय हथिनी को मिल गया पैर
48 वर्षीय मादा हाथी मोटाला को अब अपने नए परमानेंट प्रोस्थेटिक पैर मिल गए हैं, जो उसके वजन को संभाल सकते हैं। अब वह चल सकती है। मोटाला का आगे का एक पैर 10 साल पहले म्यांमार-थाई सीमा में बिछी लैंडमाइन पर पैर रखने से टूट गया था। sabhar :http://www.bhaskar.com/
Ads
-
पुरुषों में कमजोरी की समस्या आजकल आम है। नपुंसकता, स्वप्नदोष, धातु दोष आदि ऐसी समस्याएं हैं जो वैवाहिक जीवन को बहुत अधिक प्रभावित करती हैं। ...
-
जयपुर। हिंदुस्तान का थार रेगिस्तान सिर्फ अपने उजड़ेपन और सूनेपन के लिए ही पूरी दुनिया में नहीं जाना जाता है, बल्कि यहां की रेतों में कई...
-
भोपाल। भारत यूं तो विविधताओं का देश है, लेकिन इस धरा पर भी कई ऐसी जगह हैं, जो आश्चर्यचकित करने के साथ-साथ डराती भी हैं। इन जगहों में छिप...
-
अहमदाबाद। शहर के पॉश इलाके में रहने वाली और साइंस (कक्षा 12वीं) की एक छात्रा का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। छात्रा को अपने घर पर पले ...
-
अहमदाबाद। शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एक धनाढ्य परिवार का युवक मुंंह के कैंसर की बीमारी से पीड़ित हो गया ह...
-
मृत्यु एक ऐसा सच है जिसे कोई भी झुठला नहीं सकता। हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद स्वर्ग-नरक की मान्यता है। पुराणों के अनुसार जो मनुष्य अच्छ...
-
साइंस आज हमें बहुत सी बातों को समझने और समस्याओं को सुलझाने में मदद करता है। लेकिन आज भी कई ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में इसके पास कोई जव...
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें