Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

मंगलवार, 29 अप्रैल 2014

तृतीय विश्व युद्ध शुरू करना चाहता है रूस

0




मास्को। यूक्रेन को लेकर रूस पर दबाव बढ़ता जा रहा है। इस दबाव का ही नतीजा है कि अब उसके आक्रामक रुख में नरमी दिखने लगी है। शुक्रवार को रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन मसले को सुलझाने और वहां शांति कायम करने के लिए मास्को अमेरिका के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है। जबकि यूक्रेन के प्रधानमंत्री आर्सेनी यात्सेन्युक का आरोप है कि रूस शांति कायम करने की बजाय तृतीय विश्व युद्ध प्रारंभ करना चाहता है।
इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने रूसी रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से कहा है कि बातचीत के लिए अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन की ओर से कोई अनुरोध नहीं किया गया है। लेकिन यूक्रेन में स्थिति सामान्य बनाने के लिए रूस का रक्षा मंत्रालय बातचीत को तैयार है। इस बीच यूक्रेन के प्रधानमंत्री आर्सेनी यात्सेन्युक ने उनके देश को लेकर रूस पर तृतीय विश्व युद्ध प्रारंभ करने की आधारशिला रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने रूस की आक्रामकता के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की अपील की है।
कैबिनेट की बैठक के दौरान यात्सेन्युक ने कहा, 'यूक्रेन की धरती पर रूस की सेना द्वारा आक्रामक कार्रवाई के प्रयास से यूरोप में संघर्ष प्रारंभ हो जाएगा। दुनिया के देश द्वितीय विश्व युद्ध को नहीं भूल पाए हैं और रूस तृतीय विश्व युद्ध प्रारंभ करना चाहता है।' इंटरफैक्स ने यूक्रेन के रक्षा मंत्री मायखैलो कोवाल के हवाले से कहा है कि इस सप्ताह रूसी सेना उनके देश की सीमा से एक किलोमीटर की दूरी पर पहुंच गई है। उनका कहना है कि रूसी सेना यूक्रेन की सीमा के पास युद्धाभ्यास कर रही है और यूक्रेन की सेना किसी भी हमले को रोकने के लिए तैयार है। यूक्रेन के गृह मंत्री आर्सेन अवाकोव ने कहा है कि रूस की चेतावनी के बावजूद उनके देश के पूर्वी हिस्से में रूसी अलगाववादियों के खिलाफ अभियान जारी है। उधर शुक्रवार को यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में स्थित शहर स्लोविआंस्क में एक सैन्य हेलीकॉप्टर पर गोलीबारी की गई, जिससे उसमें आग लग गई। इस घटना में पायलट घायल हो गया। विद्रोहियों के नियंत्रण वाले शहर स्लोविआंस्क में यूक्रेन के विशेष बलों ने शुक्रवार को नाकाबंदी और मजबूत कर दी। जबकि रूस ने यूक्रेन को देश के पूर्वी हिस्से में खूनी अपराध के लिए न्याय के कठघरे में खड़ा करने की चेतावनी दी है। sabhar :http://www.jagran.com/

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv