तस्वीरों में देखें रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन का जिंदादिल अंदाज

तस्वीरों में देखें रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन का जिंदादिल अंदाज

मॉस्को. आखिरकार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और उनकी पत्नी ल्यूदमिला एलेक्सांद्रोव्ना पुतिना के बीच तलाक हो गया। दोनों का विवाह 30 साल पहले हुआ था। उनकी दो बड़ी बेटियां हैं। क्रेमलिन ने तलाक की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। पुतिन की आधिकारिक जीवनी में 27 मार्च को ‘विवाहित’ और पत्नी का नाम लिखा था। अब फर्स्ट लेडी का कोई जिक्र नहीं है। केवल दो बेटियों का उल्लेख है। 
 
पुतिन ने पिछले साल जून में टीवी पर एक बयान में यह कह कर चौंका दिया था कि वे तलाक देने वाले हैं। उस समय शादी टूटने का कारण पुतिन की लवर सांसद एलिना कबायेवा को माना जा रहा था।
 
भले ही रूस के शीर्ष नेता पुतिन की उम्र 60 वर्ष हो, लेकिन उनमें आज भी 25 साल के नवजावान-सा जोश दिखाई देता है। वे हमेशा मीडिया में अपने हैरतअंगेज कारनामों के कारण चर्चा में बने रहते हैं। वे कभी ताइक्वांडो में अपने से कई गुना कम उम्र के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए दिखाई देते हैं तो कभी खुले बदन घोड़े पर बैठ कर हवा से भी तेज बातें करते हैं। तलाक होने के बाद मीडिया उन्हें दुनिया का मोस्ट एलिजिबल बैचलर मान रहा है।
 
हम आपको यहां राष्ट्रपति पुतिन की कुछ तस्वीरें दिखा रहे हैं, जिन्हें देख कर आप भी कहेंगे कि भले पुतिन ने जिंदगी के 60 वंसत देख लिए हों, लेकिन उनकी उम्र पर इसका प्रभाव बिल्कुल नहीं है। समय मानो उनके लिए ठहर-सा गया है।

तस्वीरों में देखें रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन का जिंदादिल अंदाज

फरवरी 2010 में साईबेरियन खाकसिया प्रांत के दौरे पर गर्म कॉफी का प्याला थामे हुए रूस के प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन।

तस्वीरों में देखें रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन का जिंदादिल अंदाज

पुतिन रूसी खुफिया एजेंसी केजीबी के लिए काम कर चुके हैं। 1991 में एजेंसी से रिटायर्ड होने के बाद उन्हें तेजी रूसी राजनीति में अपनी पैठ जमा ली। वे जल्द दुनिया सबसे बड़े देश शीर्ष नेता बन गए। तस्वीर: मास्को में शूटिंग गैलरी में हाथों में बंदूक थामे हुए पुतिन

तस्वीरों में देखें रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन का जिंदादिल अंदाज

प्रधानमंत्री बनने से पहले वे राष्ट्रपति भी थे। वे शार्प शूटर भी माने जाते है और अक्सर नई-नई बंदूकों को भी शौक रखते हैं। तस्वीर: मास्को में नेशनल रेलवे कंपनी रशियन रेलवे के दौरे पर आए पुतिन इलेक्ट्रॉनिक शूटिंग रेंज पर हमलावर रायफल सिम्युलेटर पर हाथ आजमाते हुए।

तस्वीरों में देखें रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन का जिंदादिल अंदाज

2010 में यूक्रेन के क्रिमिया में हुई बाइकिंग प्रतियोगिता में हर्ले डैविडसन को हवा से बाते कराते पुतिन। 

तस्वीरों में देखें रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन का जिंदादिल अंदाज

रूस की बाइकर्स की शीर्ष संस्था ने एक वोटिंग के जरिए पुतिन को हेल्स एंजिल रैंक से नवाजा था। इसके साथ उन्हें निकनेम अबाड्डन दिया। यह हिब्रू भाषा का शब्द है, अर्थ होता है डिस्ट्रॉयर (विनाशक)।

तस्वीरों में देखें रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन का जिंदादिल अंदाज

पुतिन को स्पीड पसंद हैं। उन्होंने कभी भी थमना नहीं जाना, यही कारण है कि वे अक्सर हवा पर सवार रहते हैं। 2010 में पुतिन लेनिनग्रेड में हुई रेनो फॉर्मूला वन में रेसिंग कार को ट्रैक पर भगाने से भी नहीं चूके। उनका अधिकतम गति थी 240 किमी. प्रतिघंटा

तस्वीरों में देखें रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन का जिंदादिल अंदाज

पुतिन को खेलों के लिए जान देने वाला माना जाता है। खेल कोई सा भी हो, वे हमेशा हाजिर रहते हैं। जून 2012 में फिनलैंड के साथ दोस्ताना आइस हॉकी मैच खेल रही टीम का हौंसला बढ़ाने पहुंचे पुतिन। लेकिन उन्होंने खुद भी मैदान में उतरने का फैसला किया। उनका साथ दिया फिनलैंड के राष्ट्रपति साउली निनित्सो ने। 

तस्वीरों में देखें रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन का जिंदादिल अंदाज

2011 में पुरुष जूनियर आइस हॉकी टूर्नामेंट से पहले पुतिन ने अभ्यास सत्र में हॉकी किट के साथ उतरकर गोल मारने के प्रयास भी किया।

तस्वीरों में देखें रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन का जिंदादिल अंदाज
अगर पुतिन को संपूर्ण आदमी कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। उनके पास सिक्स डिग्री जूडो ब्लैक बेल्ट है। इसके अलावा वे सेकंड ब्लैक बेल्ट के चैम्पियन भी हैं।
तस्वीरों में देखें रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन का जिंदादिल अंदाज

यही कारण है कि उन्होंने जूडो खेल में अपने कई गुना कम उम्र के खिलाड़ी को चुटकियों में ही धूल चटा दी। उन्होंने इस पर एक किताब भी लिखी है, जिसका नाम फॉर्म ऑफ कॉम्बैट है। SABHAR :http://www.bhaskar.com/



टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट