शूट कर रहे थे जानवर
जानवरों को रात में कैमरे के अंदर कैद करने के लिए निकले दंपति उस जंगल के मशहूर जानवरों को रात को घूमते हुए शूट करने पहुंचे थे।
तस्वीरों के अलावा उन्होंने जानवरों की गतिविधियों को भी वीडियो शूट करने का सोचा। वहां पहुंचकर उन्होंने कैमरे और वीडियो कैमरे को एक जगह पर सेट कर दिया।
दिखा एक हिरन और..
इसलिए शैटल दंपति ने खुद को एक सुरक्षित जगह बंद करके कैमरों को एक जगह सेट कर दिया।
तभी उन्होंने देखा कि कैमरे के पास एक हिरन टहलता हुआ चला आ रहा था। शैटल दंपति को लगा कि कहीं हिरन कैमरे के साथ कोई छेड़-छाड़ न करे और तभी पीछे कहीं से लाइट आनी शुरू हो गई।
धीरे- धीरे यही लाइट बढ़ती चली गई और किसी बड़ी चीज का आकार लेने लगी। उसके बाद तो शैटील दंपति को कुछ ऐसा दिखा जिसका उन्हें भरोसा ही नहीं था।
यूएफओ ही था वो
दंपति ने ये सारी घटना अपने वीडियो में रिकॉर्ड कर ली थी।
पति-पत्नी का कहना था कि वो यूएफओ जमीन पर लगभग आधे घंटे के लिए रुका था और� उसके बाद वहां से चला भी गया
हमनें देखा है यूएफओ
इस बात का गवाह उनका रिकॉर्ड किया गया वीडियो भी है। मामला मिसिसिपी के जैक्सन काउंटी जंगल का है।
यूएफओ को देखने और उसके होने का दावा करने वाले इस दंपति ने कहा कि उन्होंने यान में से किसी उतरते हुए एलियन को तो नहीं देखा लेकिन यान देखकर ही उन्हें भरोसा हो गया एलियंस भी हैं।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें