ज्योतिषी बन गया AI, बांच रहा सबका भविष्य, सेहत हो या शादी-पल भर में सामने होगा हर सवाल का जवाब
Astrology by AI : भविष्य जानने या अपने आसपास होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगाने के लिए लोग ज्योतिषियों के पास तो खूब जाते हैं. लेकिन, अब तकनीक का जमाना है तो AI ने भी इसमें कदम रख दिया है. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की ताकत से लैस एक एस्ट्रो वेबसाइट है, जहां आपको पेशेवर ज्योतिषी की तरह सभी जानकारी लेने का मौका मिलेगा.
नई दिल्ली. शादी, सेहत और सर्विस से जुड़े सवालों के जवाब जानने के लिए अब आपको ज्योतिषियों के पास जाने की जरूरत नहीं है. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के रूप में दुनियाभर में धमाल मचा चुका ChatGPT अब एस्ट्रोलॉजी के फील्ड में भी उतर आया है. किसी पेशेवर ज्योतिषी की तरह यह AI आपके हर सवाल के जवाब भी दे रहा है.
दरअसल, कंपनी ने KundliGPT नाम से AI-पॉवर्ड वैदिक एस्ट्रोलॉजर चैटबॉट विकसित किया है. जहां किसी भी कस्टमर के बर्थ चार्ट की गणना करके AI उनके जीवन से जुड़े तमाम सवालों के जवाब देता है. आप इस चैटबॉट पर अपनी डिटेल डालने के बाद जीवन से जुड़े सवालों को पूछ सकते हैं. AI-पॉवर्ड यह वेबसाइट मशीन लर्निंग एल्गोरिद्म के जरिये कुंडली की गणना करती है और कस्टमर के सभी सवालों के जवाब देती है.
संबंधित खबरें

पंचांग: गणेश पूजा से मिलेगी सफलता, जानें पंचक, मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल

AI से इंसान को कितना खतरा? एक्सपर्ट्स बोले-दुनिया में ला सकता है तबाही, अगर...
4 राशि वालों की लव लाइफ होगी हिट, 3 राशि वाले करेंगे मस्ती, पढ़ें अपना राशिफल
मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा वैवाहिक सुख, मीन राशि वाले जाएंगे घूमने
तकनीक और वैदिक ज्ञान का कमाल
KundliGPT कस्टमर को तकनीक और वैदिक ज्ञान को मिलाकर एक कमाल का कॉकटेल उपलब्ध कराता है. ग्रहों की दशा और कुंडली में उनकी उपस्थिति की गणना कर AI आने वाले समय का आकलन करता है और वैदिक ज्ञान के अनुसार यह बताता है कि किस ग्रह की दशा में किस तरह का प्रभाव पड़ेगा. इसके जरिये कस्टमर को अपने भविष्य के फैसले लेने में आसानी होगी.
- इस्तेमाल करने का आसान तरीका
- सबसे पहले आपको गूगल पर KundliGPT.com वेबसाइट ओपन करना होगा.
- साइट खुलने के बाद भाषा चुनकर ‘Get Started’ पर क्लिक कीजिए.
- इसके बाद अपना नाम, जन्मतिथि, जन्म का समय और जन्म का स्थान जैसी डिटेल डालिए.
- जन्म स्थान के लिए इसमें मैप की व्यवस्था है, यानी आप अपने जन्म स्थान को मैप में देखकर सेलेक्ट कर सकते हैं.
- इसके बाद जेनरेट कुंडली पर क्लिक कीजिए और आपका चार्ट सामने आ जाएगा.
- कुंडली के साथ ही नीचे चैटबॉट भी खुलेगा, जहां आप अपने जीवन से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं.
- जीपीटी आपके हर सवाल का जवाब कुंडली की दशाओं के आधार पर देना शुरू कर देगा.
कितना पैसा खर्च करना होगा
KundliGPT.com वेबसाइट पर अभी पैसों को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन, भविष्य में हो सकता है इस पर कुछ चार्ज वसूला जाए. अभी तो यह वेबसाइट फ्री में रीडिंग दे रही है. इसका इस्तेमाल अभी बिना पैसों के किया जा सकता है. भविष्य में हो सकता है कि इस वेबसाइट पर कुंडली दिखाने के लिए कंपनी कुछ पैसे लेना शुरू कर दे.
.
Tags: Artificial Intelligence, Astrology, Chatbots, Tech News in hindi

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें