Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

शुक्रवार, 6 सितंबर 2013

जेल में आसाराम को रोज दो घंटे के लिए चाहिए लेडी डॉक्टर

0


जोधपुर। नाबालिग से यौन शोषण के आरोपों के चलते सलाखों के पीछे पहुंचे आसाराम ने अपनी तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए जेल में अपने लिए महिला आयुर्वेदिक डॉक्टर उपलब्ध कराने की मांग की है। आसाराम ने इसके लिए जोधपुर के सेशन जज के नाम पर जेल अधीक्षक को पत्र लिखा है।
आसाराम ने अपने पत्र में जेल में इस महिला डॉक्टर नीता को प्रतिदिन 2 घंटे भेजने को कहा है। पत्र में लिखा गया है कि डॉक्टर नीता पिछले 2-3 साल से लगातार उनका इलाज कर रही हैं। वो आश्रम से जुड़ी डॉक्टर हैं।
गौरतलब है कि जिस वक्त आसाराम को जोधपुर कोर्ट में पेश किया गया था उस वक्त भी डॉक्टर नीता आसाराम से मिलने पहुंची थीं लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। इससे पहले जब आसाराम आरएसी के गेस्ट हाउस में थे उस वक्त वो आसाराम का खाना लेकर पहुंची थीं लेकिन उन्हें वहां भी जाने नहीं दिया गया था। sabhar :http://khabar.ibnlive.in.com

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv