Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

शुक्रवार, 27 सितंबर 2013

ये हैं पांच सुपर फूड, रोजाना खाने से बढ़ती है याददाश्त, तनाव होता है दूर!

0

ये हैं पांच सुपर फूड, रोजाना खाने से बढ़ती है याददाश्त, तनाव होता है दूर!

भोपाल: रोजमर्रा की जिंदगी में हमें सेहत के लिए समय नहीं मिल पाता। खाने में कुछ खास चीजों को शामिल करके अच्छी सेहत के लिए जरूरी पोषण हासिल कर सकते हैं। आजकल बहुत से लोग तेज दिमाग पाने की कामना करते हैं। तेज दिमाग उसी के पास होता है जो अच्छा आहार लेता है और अपनी लाइफस्टाइल को अच्छे से जीता है। 
 
इसी तरह, आपके आस-पास ऐसी कई चीजें और किस्म-किस्म के लोग हैं, जो आपका दिमाग खराब कर सकते हैं। ऑफिस का टेंशन, बीवी का टेंशन और दोस्तों के ताने सुन-सुनकर टेंशन होने लगती हैं। इसलिए अपने आहार में फल को जितना शामिल हो सके शामिल करें। 
ये हैं पांच सुपर फूड, रोजाना खाने से बढ़ती है याददाश्त, तनाव होता है दूर!
ब्ल्यूबेरी 
 
इसमें क्या है: ब्ल्यूबेरी में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन सी और फाइबर होता है। 
 
क्या होगा फायदा: फाइबर कॉलेस्ट्रॉल और शुगर कम करता है। एंटीऑक्सिडेंट से कैंसर से लड़ने की शक्ति मिलती है।
 
कैसे खाएं : फूट्र सलाद में डालें। दही में मिलाकर भी खा सकते हैं। 
 
कितना खाएं : आधी मुट्ठी पर्याप्त होगा।

ये हैं पांच सुपर फूड, रोजाना खाने से बढ़ती है याददाश्त, तनाव होता है दूर!

ब्लैक टी 
 
इसमें क्या है : ब्लैक टी में बहुत अधिक मात्रा में एंटीआक्सिडेंट होता है। 
 
क्या होगा फायदा : रक्तचाप कम करने में मदद मिलेगी। 
 
कैसे पीएं: गर्म पानी में तीन मिनट चाय पत्ती को उबालें और छानकर पी लें। 
कितना पीएं: दिन में दो से तीन बार लें। 
ये हैं पांच सुपर फूड, रोजाना खाने से बढ़ती है याददाश्त, तनाव होता है दूर!
ब्रोक्कली 
 
इसमें क्या है : ब्रोक्कली में विटामिन सी व विटामिन के होता है। फॉलिक एसिड, कैल्शियम और फाइबर भी होता है।
 
क्या होगा फायदा : विटामिन के से खून साफ होता है। कैल्शियम से हड्डियां मजबूत होती हैं। 
 
कैसे खाएं : दूसरी सब्जियों के साथ पकाकर खाएं। काबुली चने की चटनी के साथ भी खा सकते हैं। 
 
कितना खाएं : एक कटोरी काफी होगा।

ये हैं पांच सुपर फूड, रोजाना खाने से बढ़ती है याददाश्त, तनाव होता है दूर!
अखरोट 
 
इसमें क्या है: अखरोट में विटामिन ई होता है। इसके साथ ही बहुत मात्रा में ओमेगा 3 ऑयल होता है। 
 
क्या होगा फायदा : दिल की सेहत अच्छी रहती है। शुगर और तनाव को कम करने में मदद मिलेगी। 
 
कैसे खाएं: मिठाई में इस्तेमाल करें। पाउडर बनाकर खाएं। 
 
कितना खाएं: सप्ताह में एक कटोरी खाएं तो बेहतर होगा। 

ये हैं पांच सुपर फूड, रोजाना खाने से बढ़ती है याददाश्त, तनाव होता है दूर!
पालक
 
इसमें क्या है: पालक में बहुत मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन ए और विटामिन के भी होता है। 
 
क्या होगा फायदा : दिल मजबूत होता है। 
 
इसे खाने से उम्र के साथ कम होने वाली स्मरण शक्ति बनी रहती है। 
 
कैसे खाएं: सलाद में मिला लें। आप इसे पकाकर या कच्च दोनों तरह से खा सकते हैं। 
 
कितना खाएं: दिन में कभी भी एक कटोरी काफी होगा।

sabhar : bhaskar.com



0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv