दुनिया के विचित्र पेड़, किसी से बहता है 'खून' तो किसी के अंदर चल रहा पब

दुनिया के विचित्र पेड़, किसी से बहता है 'खून' तो किसी के अंदर चल रहा पब
पेड़ों की दुनिया भी बेहद अजीब है। अगर हम इसे देखे  तो ये हमें हैरत में डाल देती है। इस धरती पर पेड़ों की हजारों प्रजातियां हैं, लेकिन कुछ पेड़ ऐसे हैं, जो विश्व में अपनी अजीब पहचान के लिए सबसे अधिक जाने जाते हैं।
पृथ्वी पर कुछ वृक्ष हजारों साल पुराने हैं और आज भी पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं। इन पेड़ों की जातियों में से कोई जेल की कोठरी रह चुके हैं किसी से खून निकलता है।
एक पेड़ ऐसा भी है जिसके तने के अंदर पब है, जहां लोग म्युजिक की धुनों पर थिरकते हैं। कुछ ऐसे ही विचित्र पेड़ों की दुनिया से हम आपको यहां परिचित करवाने जा रहे हैं।

दुनिया के विचित्र पेड़, किसी से बहता है 'खून' तो किसी के अंदर चल रहा पब
 चार पैरों वाला दानव : यह पेड़ तो देखने में चार पैरों वाला दानव दिखता है। अमेरिका के एक किसान एक्सेल एर्ललैंडसन ने 1920 में पेड़ों के आकार में बदलाव करने की शुरुआत की थी। उसने गूलर के कई वृक्षों के आकार में बदलाव किए थे। एक्सेल ने गूलर के पेड़ों के आकार में परिवर्तन कर हार्ट, आकाशीय बिजली गिरने, रिंग जैसी आकृति तैयार कर दी थी। उन्होंने करीब 40 साल में 70 से अधिक पेड़ों की कलाकृतियां तैयार की। ये सभी कैलीफोर्निया के गिलरोरी गार्डन में आज मौजूद हैं।
दुनिया के विचित्र पेड़, किसी से बहता है 'खून' तो किसी के अंदर चल रहा पब
- फ्रांस का चैपल ट्री :  यह उत्तरी फ्रांस के एक छोटे से कस्बे में स्थित है। इसे चैपल-ओक ऑफ एलोउविले- बेलेफोउस भी कहा जाता है। यह वृक्ष 1000 साल से अधिक पुराना है और इसे दुनिया के सबसे पुराने पेड़ों में से एक माना जाता है। इसकी ऊंचाई 50 फीट से अधिक है। वर्ष 1669 में जब यह 500 साल वर्ष पुराना था, तब एब्बोट डु डेट्रोइट और फादर डु सेरसेआउ ने इसे चैपल (छोटा गिरजाघर) बनाना तय किया था। इस पेड़ पर एक बार बिजली गिरी और ठीक इसके अंदर घुस गई और इसमें आग लग गई थी फिर भी आज यह सुरक्षित खड़ा है। यह स्थान वर्जिन मेरी की आत्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए एक तीर्थस्थल बन गया है। हजारों लोग यहां प्रतिवर्ष 15 अगस्त को आते हैं।
दुनिया के विचित्र पेड़, किसी से बहता है 'खून' तो किसी के अंदर चल रहा पब
-ता फ्रोम ट्री ऑफ कंबोडिया : कंबोडिया के अंगारकोट का यह क्षेत्र पवित्र मंदिरों के क्षेत्र के लिए ख्यात है। यह जंगली इलाका सिल्क कॉटन के पेड़ों के लिए भी जाना जाता है। यहां का टा फ्रोम बौद्ध मंदिर12 वीं शताब्दी में बनाया गया था हालांकि आज यह खंडहर हो चुका है। सैकड़ों साल पुराने मंदिर की दीवारों पर पेड़ बड़े हो गए हैं। मंदिर के ढांचे को उगे हुए पेड़ों ने लपेट लिया है। यूनेस्को ने मंदिर और इन पेड़ों को विश्व धरोहर घोषित किया है। यहां हजारों पर्यटक आते हैं। इसे फिल्मों की शूटिंग के लिए भी अच्छी लोकेशन माना जाता है। यहां टॉम्ब राइडर की भी शूटिंग की गई थी।
दुनिया के विचित्र पेड़, किसी से बहता है 'खून' तो किसी के अंदर चल रहा पब
- टी पॉट बेओबैब ट्रीज (गोरक्षी वृक्ष): अफ्रीका में इन पेड़ों को जीवन का वृक्ष कहा जाता है। यह किसी आध्यामिक थ्योरीज के आधार पर नहीं कहा जाता है, बल्कि उपयोगिता को देखते हुए ऐसा माना जाता है। यह मानव जीवन के लिए बेहद लाभकारी हैं, क्योंकि यह लोगों को खाना (इसमें एक प्रकार का फल जिसे मंकी बेड कहा जाता है)उपलब्ध कराता है। यह विटामिन सी का बड़ा स्रोत है। यह पेड़ विश्व की स्वास्थ्य समस्या के हल करने के लिए बहुत उपयोगी है।
दुनिया के विचित्र पेड़, किसी से बहता है 'खून' तो किसी के अंदर चल रहा पब
- बेओबैब ट्रीज (गोरक्षी वृक्ष) का तना लोगों के लिए छाया भी प्रदान करता है। यह चित्र एक बेओबैब पेड़ के तने के अंदर बने पब का है। इसका मूल स्थान ऑस्ट्रेलिया माना जाता है। यहां बेओबैब पेड़ों के तने को 1890 के आसपास जेल के रूप में भी उपयोग किया जाता था।
दुनिया के विचित्र पेड़, किसी से बहता है 'खून' तो किसी के अंदर चल रहा पब

- ड्रैगन ट्री : अफ्रीका के उत्तरी पश्चिम तट पर कैनरी आयलैंड स्थित है, जहां यह विश्व प्रसिद्ध ड्रैगन ट्री है। इस पेड़ का आधार चौड़ा, मध्य भाग संकरा और ऊपर का भाग किसी छतरी की तरह तना है। यह भाग ऐसा लगता है कि सैकड़ों पेड़ उगकर एकसाथ बंध गए हैं। इसे जीवित जीवाश्म माना जाता है, क्योंकि जब इसे काटा जाता है तो इसे खून की तरह लाल रंग का रस निकलता है।

दुनिया के विचित्र पेड़, किसी से बहता है 'खून' तो किसी के अंदर चल रहा पब

 द जनरल शेरमैन : कैलीफोर्निया का यह सेक्यूओइया (शंकुधारी) नेशनल पार्क का सबसे लंबा पेड़ है। भले ही यह दुनिया का सबसे पुराना, लंबा और चौड़ा पेड़ न हो, लेकिन इसका घनफल (वॉल्यूम) विश्व के वृक्षों में सबसे अधिक है। जनरल शेरमैन 52,500 क्यूबिक फीट(1,448.6 क्यूबिक मीटर) है, इस घनफल में इसकी डालियों का माप शामिल नहीं किया गया।
 दुनिया के विचित्र पेड़, किसी से बहता है 'खून' तो किसी के अंदर चल रहा पब
- एल एरबो डि ला सबीना : एल एरबो डि ला सबीना एक सुप्रसिद्ध प्राचीन जूनिपेर (जंगली झाड़ी) वृक्ष है। स्पेनिश में सबीना का अर्थ जंगली झाड़ी होता है। ड्रैगन ट्री की तरह यह भी स्पेन के कैनरी द्वीप के एल हिएरो में पाया जाता है। ये पेड़ अक्सर हवाओं के कारण गिर जाते हैं। इनका तना भले ही सीधा खड़ा रहे, लेकिन ये डालियों के पास से मुड़ जाते हैं और डालियां जमीन में जा टिकती हैं। यह वृक्ष 1950 से संरक्षित है, क्योंकि इसका अस्तित्व खतरे में है।
दुनिया के विचित्र पेड़, किसी से बहता है 'खून' तो किसी के अंदर चल रहा पब
- पिरांगी काशेव ट्री : उत्तरी ब्राजील में दुनिया का सबसे बड़ा पिरांगी काशेव (काजू) वृक्ष है। यह पेड़ 78,00 से 90,000 वर्ग फीट (लगभग 2 एकड़) में फैला है। इसे ब्राजील के एक मछुवारे लुई इनेसिओ डि ओलिविएओ ने 1888 में लगाया था। उसकी मौत भी 93 साल की उम्र में इसी पेड़ की एक डाली के नीचे हुई थी। यह पेड़ जेनेटिक रूप से से असामान्य है। अधिकांश काशेव के पेड़ ऊपर की ओर बढ़ते हैं, लेकिन पिरांगी काशेव बगल या बाहर की ओर बढ़ रहा है। फसल के मौके पर इसमें 80,000 काजू पैदा होते हैं। पार्क में आने वाले पर्यटक इसकी डालियों से काजू की फली तोड़कर खाते हैं।
दुनिया के विचित्र पेड़, किसी से बहता है 'खून' तो किसी के अंदर चल रहा पब

 द क्रुक्ड फॉरेस्ट (मुड़ा हुआ जंगल): पोलैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र के ग्रेफिनो फॉरेस्ट में ऐसे मुड़े हुए 400 पाइन ट्री (देवदार के वृक्ष) लगे हैं। आमतौर पर देवदार के वृक्ष सीधे उगते हैं, लेकिन ग्रेफिना में एक विशेष आकार में ये पेड़ उगे हैं  और 90 डिग्री का मोड़ लिए हुए हैं। ऐसी असामान्यता धरती के किसी भी जंगल में देखने को नहीं मिलती है। यहां के इन सभी पेड़ों के तने नार्थ की तरफ बढ़े हुए हैं।
sabhar : bhaskar.com


टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट