भिवानी/चंडीगढ़। हमारे देश के हरियाणा राज्य के हालात ऐसे हो चुके हैं कि वहां पर लड़कों की शादी करने के लिए लड़कियों का आकाल पड़ता जा रहा है। ऐसे में यहां के लोग दूसरे राज्यों से महज 20 से 50 हजार रूपए में लड़कियां खरीद कर अपने बच्चों की शादियां करने पर मजबूर हैं। यही नहीं अपने राज्य में लड़कियों के अभाव में यहां बहुपत्नी प्रथा के कई किस्से भी सूर्खियों में रहे हैं। लड़कियों का खरीद फरोख्त का धंधा इस राज्य में किसी से छिपा नहीं है लेकिन इस धंधे में भी फरेब के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में मां सी कहे जाने वाली मौसी ने अपनी भतीजी को महज 20 हजार रूपए में बेच डाला। भतीजी का कसूर इतना था कि अपने पति की मारपीट से तंग आकर वह अपनी मौसी के पास शरण लेने आई थी।
हरियाणा में कोई भैंस भी खरीदे तो वह 70-80 हजार से कम में नहीं मिलेगी लेकिन बंगाल की युवतियों का सौदा 20 से 50 हजार में ही हो जाता है। सोमवार को बच निकली युवती की मौसी भी अब फरार है। हालांकि इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। कन्या भू्रण हत्या का दंश झेल रहे हरियाणा में लोग इन लड़कियों को बहू बनाने को आतुर हैं लेकिन किसी को धोखा मिलता है तो एकाध का घर भी बस जाता है।
युवती के अनुसार दलाल इन्हें हरियाणा में लाकर 20 से 50 हजार रुपये में बेच देते हैं। इसके बाद युवती की किस्मत होती है कि उसे ठीक घर मिले या शराबी पति। जांच में सामने आया है कि कुछ महिलाएं इस नेटवर्क को चला रही है। एक बार बेचने के कुछ समय बाद लड़कियां भाग जाती है और उन्हें फिर से किसी अन्य जगह में बेचा जाता है। पुलिस अब उस गिरोह की मुखिया महिलाओं को ही पकडऩे की तैयारी के नाम की चर्चाएं हैं, जो इस तरह के दलालों से संपर्क कर शादी करवाती है।
लड़की बेचने वाले गिरोह की जांच में जुटी को शुरूआत में कुछ अहम सुराग हाथ लगे है। सूत्रों के अनुसार लड़की बेचने का गिरोह चलाने वाली बंगाल की दो महिलाएं अब तक हरियाणा प्रदेश के विभिन्न जिलों में दो दर्जन से अधिक लड़कियों को बेच चुकी हैं। भिवानी बेचने के लिए लाई गई लड़की ने भी इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि उसे भी दूसरी बार बेचा जा रहा है। जांच में यह भी सामने आया है कि प्रदेश के सभी बड़े शहरों में बंगाल की दलाल महिलाओं का नेटवर्क है। अब इनकी गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं।
गुरुवार, 26 सितंबर 2013
यह है भारत का ऐसा राज्य जहां 20 से 50 हजार में बेच दी जाती हैं लड़कियां
0
20 से 50 हजार रुपये में बेची जाती है लड़कियां
युवती ने पुलिस को बताया कि उसे पहले हिसार में भी मौसी ने 20 हजार रुपये में किसी को बेच दिया था। तब वह वहां से वह किसी तरह निकल कर वापस बंगाल चली गई। अब उसकी मौसी उसे बेचने के लिए भिवानी ले आई। लड़की ने बताया कि उसके माता- पिता ने पहले उसकी बंगाल में ही शादी की थी। मगर जिसके साथ शादी की वह शराब पीकर मारपीट करता था। जिसके बाद वह अपनी मौसी के पास चली गई। मौसी ही उसका सहारा है लेकिन वह हर बार उसका इस्तेमाल कर रुपये कमाती है। sabhar : bhaskar.com
Ads
-
पुरुषों में कमजोरी की समस्या आजकल आम है। नपुंसकता, स्वप्नदोष, धातु दोष आदि ऐसी समस्याएं हैं जो वैवाहिक जीवन को बहुत अधिक प्रभावित करती हैं। ...
-
जयपुर। हिंदुस्तान का थार रेगिस्तान सिर्फ अपने उजड़ेपन और सूनेपन के लिए ही पूरी दुनिया में नहीं जाना जाता है, बल्कि यहां की रेतों में कई...
-
भोपाल। भारत यूं तो विविधताओं का देश है, लेकिन इस धरा पर भी कई ऐसी जगह हैं, जो आश्चर्यचकित करने के साथ-साथ डराती भी हैं। इन जगहों में छिप...
-
अहमदाबाद। शहर के पॉश इलाके में रहने वाली और साइंस (कक्षा 12वीं) की एक छात्रा का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। छात्रा को अपने घर पर पले ...
-
अहमदाबाद। शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एक धनाढ्य परिवार का युवक मुंंह के कैंसर की बीमारी से पीड़ित हो गया ह...
-
मृत्यु एक ऐसा सच है जिसे कोई भी झुठला नहीं सकता। हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद स्वर्ग-नरक की मान्यता है। पुराणों के अनुसार जो मनुष्य अच्छ...
-
साइंस आज हमें बहुत सी बातों को समझने और समस्याओं को सुलझाने में मदद करता है। लेकिन आज भी कई ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में इसके पास कोई जव...
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें