Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

बुधवार, 16 जुलाई 2014

उदयपुर में पहली बार दिखा सूरजमुखी सांप, वन अधिकारी भी हुए हैरान

0

उदयपुर में पहली बार दिखा सूरजमुखी सांप, वन अधिकारी भी हुए हैरान


(मधुबन स्थित गर्ल्स हॉस्टल परिसर में मिला सूरजमुखी सांप)
 
उदयपुर. शहर के मधुबन स्थित जनजाति बालिका छात्रावास परिसर में रविवार रात दुर्लभ एल्बाइनो सांप मिला। यह सूरजमुखी है, जो पूरा सफेद है। वन्यजीव विशेषज्ञों का दावा है कि राजस्थान में इसे पहली बार देखा गया है। ऐसे में इसे देखे जाने का रिकॉर्ड उदयपुर के नाम रहेगा। बीती शाम हॉस्टल परिसर में सांप दिखने की सूचना मिली थी। इस पर स्नेक कैचर पदम सिंह राठौड़ पहुंचे। राठौड़ ने बताया कि सांप को देखा तो काफी अचंभा हुआ, क्योंकि यह एक बच्चा था जो शहर और जिले में अब तक मिले सांपों में से सबसे अलग था। इसकी आंखें लाल थीं और आकार में भी बहुत छोटा था।
 
राठौड़ ने वन्यजीव विशेषज्ञ और एसीएफ डाॅ. सतीश शर्मा को फोन पर इसकी जानकारी दी। सुबह डॉ. शर्मा ने बताया कि यह एल्बाइनो सांप है, जो कॉमन ट्रिक्रेट्स (वैज्ञानिक नाम : एलीफास हेलेना) है और यह कोलूब्रिडी फैमिली का है। सांप को बड़ी रोड के पास वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ा गया है।
 
वन अधिकारियों ने बताया कि एल्बाइनो सफेद रंग का होता है, जिसकी आंखें लाल होती हैं। आंखों में पिग्मेंटेशन नहीं होने से इन्हें रोशनी में डर लगता है। इसलिए ये अंधेरे स्थानों पर झाड़ियों में छिपकर रहते हैं और रात को ही निकलते हैं। यह सांप सवा मीटर तक बढ़ता है। इस सांप के अगले हिस्से में चकत्ते होते हैं और पिछले हिस्से में धारियां होती हैं।
 
आनुवांशिक गड़बड़ी से पैदा होने वाले एल्बाइनो में नहीं होता जहर
 
एसीएफ डॉ. शर्मा ने बताया कि एल्बाइनो सांप को स्थानीय भाषा में सर्प सुंदरी भी कहा जाता है। यह सरिसृपों की आनुवांशिक गड़बड़ी है, जिसके कारण इस सांप में रंग उत्पन्न नहीं होता है। इसकी स्किन सफेद हो जाती है और आंखें लाल होती हैं। ऐसे जीव दुर्लभ होते हैं। राजस्थान में एल्बाइनो सांप पहली बार देखा गया है। प्रदेश में इंडिया रोबिन, ग्रे पार्ट्रिज, गिलहरी, नेवला, बिज, लार्ज ग्रे वेटलर प्रजाति के जीवों के एल्बाइनो केस पाए जाने का रिकॉर्ड भी राजस्थान में उदयपुर के नाम है।

उदयपुर में पहली बार दिखा सूरजमुखी सांप, वन अधिकारी भी हुए हैरान

(इन सांपों को रोशनी में डर लगता है। इसलिए ये अंधेरे स्थानों पर झाड़ियों में छिपकर रहते हैं और रात को ही निकलते हैं।)

उदयपुर में पहली बार दिखा सूरजमुखी सांप, वन अधिकारी भी हुए हैरान

(यह सांप सवा मीटर तक बढ़ता है। इस सांप के अगले हिस्से में चकत्ते होते हैं और पिछले हिस्से में धारियां होती हैं।)
sabhar : bhaskar.com

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv