सोमवार, 21 जुलाई 2014
अमेरिका तक सुरंग के जरिए दौड़ेगी चीन की बुलेट ट्रेन
0
पेइचिंग. चीन अमेरिका तक रेल लाइन बिछाने और बुलेट ट्रेन सेवा शुरू करने की योजना बना रहा है. इसके लिए चीन ने प्रशांत महासागर के नीचे सुरंग बनाकर अमेरिका तक 13 हजार किलोमीटर लंबी बुलेट ट्रेन चलाने के लिए रेल लाइन बिछाने की महत्वाकांक्षी योजना बनाई है. यह रेलवे लाइन अलास्का और कनाडा होते हुए अमेरिका तक पहुंचेगी.
प्रस्तावित रेल लाइन उत्तर-पूर्वी चीन से शुरू होकर रूस के पूर्वी साइबेरिया, बेरिंग स्ट्रैट, अलास्का, कनाडा होते हुए अमेरिका तक बिछाई जाएगी. चीन की इंजिनियरिंग अकादमी के अधिकारी एवं रेलवे के जानकार वांग मेंगशु ने पत्रकारों को यह जानकारी दी.
इस रेलवे लाइन पर बुलेट ट्रेन 350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेगी. इससे उत्तर पूर्वी चीन के यात्री मात्र दो दिनों में अमेरिका पहुंच जाएंगे. उन्होंने बताया कि चीन की ही तरह रूस भी रेल नेटवर्क पर बहुत अधिक निर्भर है और उसने भी इस योजना में रूचि दिखाई है.
इस प्रोजेक्ट का नाम रखा गया है-चीन-रूस प्लस अमेरिका रेल लाइन. यह कुल 13,000 किलोमीटर की होगी. दूसरी ओर चीन ट्रांस एशियन रेल लाइन पर अगले महीने से काम शुरू कर रहा है. इसके तहत चीन से रेल लाइन वियतनाम, मलेशिया, सिंगापुर होते हुए थाईलैंड तक जाएगी.
पेइचिंग टाइम्स समाचार पत्र ने वांग के हवाले से लिखा है कि रूस के मध्य बेरिंग स्ट्रैट और अलास्का से जाने वाली रेलवे लाइन के लिए 200 किमी की भूमिगत सुरंग बनायी जाएगी.
sabhar :http://www.palpalindia.com/
Ads
-
पुरुषों में कमजोरी की समस्या आजकल आम है। नपुंसकता, स्वप्नदोष, धातु दोष आदि ऐसी समस्याएं हैं जो वैवाहिक जीवन को बहुत अधिक प्रभावित करती हैं। ...
-
जयपुर। हिंदुस्तान का थार रेगिस्तान सिर्फ अपने उजड़ेपन और सूनेपन के लिए ही पूरी दुनिया में नहीं जाना जाता है, बल्कि यहां की रेतों में कई...
-
भोपाल। भारत यूं तो विविधताओं का देश है, लेकिन इस धरा पर भी कई ऐसी जगह हैं, जो आश्चर्यचकित करने के साथ-साथ डराती भी हैं। इन जगहों में छिप...
-
अहमदाबाद। शहर के पॉश इलाके में रहने वाली और साइंस (कक्षा 12वीं) की एक छात्रा का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। छात्रा को अपने घर पर पले ...
-
अहमदाबाद। शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एक धनाढ्य परिवार का युवक मुंंह के कैंसर की बीमारी से पीड़ित हो गया ह...
-
मृत्यु एक ऐसा सच है जिसे कोई भी झुठला नहीं सकता। हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद स्वर्ग-नरक की मान्यता है। पुराणों के अनुसार जो मनुष्य अच्छ...
-
साइंस आज हमें बहुत सी बातों को समझने और समस्याओं को सुलझाने में मदद करता है। लेकिन आज भी कई ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में इसके पास कोई जव...
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें