शुक्रवार, 11 जुलाई 2014
टेक्नोलॉजी का मानव को एक और उपहार : रिमोट कंट्रोल गर्भनिरोधक
0
न्यूयॉर्क. दुनिया के एक कोने से दूसरे कोने पर बैठे व्यक्ति से बात करना, फिर उसको देख पाना, रिमोट कंट्रोल से चलने वाली टीवी, कंप्यूटर, कार सबकुछ समझ आता है, लेकिन आपको जानकर ताज्जुब होगा कि अमेरिका की एक कंपनी ने एक ऐसी गर्भनिरोधक चिप तैयार की है, जिसे रिमोट कंट्रोल से ऑन और ऑफ किया जा सकता है.
महिलाओं के लिए बनी इस चिप को स्किन के नीचे इंप्लांट किया जा सकता है. इसके बाद बाद यह चिप 16 साल तक लगातार काम कर सकती है.
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स द्वारा समर्थित मैसाचूसिट्स की कंपनी माइक्रोचिप्स ने स्पेशल इंप्लांट डिवेलप किया है. मजेदार बात यह है कि डिवेलपर्स को इस चिप को बनाने का आइडिया भी बिल गेट्स की वजह से ही मिला था.
2 साल पहले मैसाचूसिट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी की लैब में आए गेट्स ने वहां के प्रफेसर से पूछा था कि क्या बर्थ कंट्रोल का ऐसा तरीका हो सकता है जिसे महिला ऑन या ऑफ कर सके. इस इंप्लांट में लगी चिप 16 साल तक हर रोज लिवोनोर्जेस्ट्रेल नाम का हारमोन रिलीज करेगी. यह हारमोन प्रेगनेंसी रोकता है.
इसके साथ ही एक और इंप्लांट करवाने के बाद महिला वायरलेस कंट्रोल से इस चिप को एक्टिवेट या डिएक्टिवेट कर सकती है. यानी एक तरह से यह गर्भनिरोध का काफी सुविधाजनक तरीका है.
इस स्पेशल चिप को हिप्स, बांहों या पेट में स्किन के नीचे इंप्लांट किया जा सकता है. इसके डिवेलपर्स का दावा है कि इस इंप्लांट से लंबे समय तक बर्थ कंट्रोल सॉल्यूशन मिलेगा और साथ ही डॉक्टरों के क्लीनिक्स के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे.
इस इंप्लांट को तैयार करने वालों का कहना है कि अगर इस इंप्लांट ने सेफ्टी टेस्ट पास कर दिए तो यह साल 2018 तक बाजार में होगा. इस इंप्लांट की क्लीनिकल टेस्टिंग अगले साल शुरू होगी.sabhar :http://www.palpalindia.com/
Ads
-
पुरुषों में कमजोरी की समस्या आजकल आम है। नपुंसकता, स्वप्नदोष, धातु दोष आदि ऐसी समस्याएं हैं जो वैवाहिक जीवन को बहुत अधिक प्रभावित करती हैं। ...
-
जयपुर। हिंदुस्तान का थार रेगिस्तान सिर्फ अपने उजड़ेपन और सूनेपन के लिए ही पूरी दुनिया में नहीं जाना जाता है, बल्कि यहां की रेतों में कई...
-
भोपाल। भारत यूं तो विविधताओं का देश है, लेकिन इस धरा पर भी कई ऐसी जगह हैं, जो आश्चर्यचकित करने के साथ-साथ डराती भी हैं। इन जगहों में छिप...
-
अहमदाबाद। शहर के पॉश इलाके में रहने वाली और साइंस (कक्षा 12वीं) की एक छात्रा का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। छात्रा को अपने घर पर पले ...
-
अहमदाबाद। शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एक धनाढ्य परिवार का युवक मुंंह के कैंसर की बीमारी से पीड़ित हो गया ह...
-
मृत्यु एक ऐसा सच है जिसे कोई भी झुठला नहीं सकता। हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद स्वर्ग-नरक की मान्यता है। पुराणों के अनुसार जो मनुष्य अच्छ...
-
साइंस आज हमें बहुत सी बातों को समझने और समस्याओं को सुलझाने में मदद करता है। लेकिन आज भी कई ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में इसके पास कोई जव...
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें