Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

गुरुवार, 17 जुलाई 2014

स्टीफन हॉकिंग ने लांच किया सुपर कंप्यूटर

0




लंदन। प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग ने सुपर कंप्यूटर लांच किया है। हॉंिकंग का मानना है कि एसजीआइ कंपनी द्वारा निर्मित कॉसमॉस सुपरकंप्यूटर अपनी तरह का पहला कंप्यूटर है जो संभावनाओं के नए द्वार खोल सकेगा। यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज के सेंटर फॉर मैथेमेटिकल साइंसेज में न्यूमेरिकल कॉस्मोलॉजी कार्यशाला में सुपरकंप्यूटर के लांच के मौके पर हॉकिंग ने कहा कि हमने हाल ही में पार्टिकल फिजिक्स और कॉस्मोलॉजी
[ब्रह्मांड विज्ञान] के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है। कॉस्मोलॉजी अब एक वास्तविक विज्ञान है। इसलिए हमें वास्तविक ब्रह्मांड तक पहुंच और उसके बारे में अनुसंधान करने के लिए कॉस्मॉस की जरूरत है। कार्यशाला का आयोजन इनटेल की मदद से किया गया था। इसमें कंप्यूटेशनल कॉस्मोलॉजी से जुड़े प्रमुख लोगों ने हिस्सा लिया। हॉंिकंग ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि जल्द ही ऐसी परिकल्पना मिल जाएगी जिससे सैद्धांतिक तौर पर ब्रह्मांड में होने वाली प्रत्येक घटना की भविष्यवाणी की जा सकेगी।' कॉस्मॉस संघ का वर्तमान शोध कार्यक्रम ब्रह्मांड की उत्पत्तिऔर संरचना को लेकर समझ बढ़ाने से संबंधित है। sabhar :http://www.jagran.com/

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv