मंगलवार, 4 मार्च 2014
रहस्यमय इस पहाड़ के पत्थरों से निकला है अनोखा संगीत
0
किसी पहाड़ से टकराने पर कोई आवाज आए, ऐसा आपने शायद ही कभी सुना होगा, मगर पेनसिल्वेनिया में ऐसे पत्थर हैं, जो बजते हैं और इनसे संगीत निकलता है। 128 एकड़ में फैले इस पहाड़ को 'रिंगिंग रॉक्स' कहा जाता है।
ये बड़े-बड़े पत्थर एक खास मैटलिक ध्वनि निकालते हैं। यहां के स्थानीय अमेरिकी इन्हें सालों से जानते हैं। इन्हें हथोड़े और पत्थरों से बजाते भी रहे हैं।
इन पत्थरों से निकलने वाली आवाज किसी को भी भ्रम में डाल सकती है। कोई भी सोच में पड़ सकता है कि क्या ये पत्थर के बने हुए ही पहाड़ हैं। वैज्ञानिकों और जिओलॉजिस्ट वर्षों से इन पर शोध कर रहे हैं। कई शोध के बाद भी यह पता नहीं चल पाया कि आखिर ये पहाड़ क्यों बजते हैं।
पेनसिल्वेनिया के जिओलॉजिस्ट रिचर्ड फास का कहना है, उन्होंने लैब में कई पत्थरों पर टेस्ट किया। उन्होंने पाया कि इन्हें मारने पर हर पत्थर एक लो फ्रीक्वेंसी साउंड पैदा करता है। जो हम सुन सकते हैं। हर पत्थर की ध्वनि के आपस में टकराने से जो सामूहिक ध्वनि पैदा होती है, वह हमारे कानों को सुनाई देती है।
यह ध्वनि कैसे पैदा होती है यह तो डॉब्फास ने पता कर लिया, मगर यह पहाड़ इतने खास क्यों हैं, यह पता नहीं कर पाए। यह पहाड़ वॉल्केनिक सबस्टेन्स डायाबेस से बने हैं। इनमें भी अन्य पत्थरों की तरह लोहा और अन्य मिनरल मौजूद हैं। मगर इनमें कुछ ऐसा भी है जो इनकी कंपोजिशन को अलग बनाता है। कुछ वैज्ञानिक पत्थरों में मौजूद तनाव को इनके बजने की वजह बनाते हैं।सिर्फ इनसे निकलने वाली आवाज ही इन पत्थरों को अलग नहीं बनाती है। यह पत्थरों की फील्ड पहाड़ के शीर्ष पर है। यानी यह कैसे बनी यह भी साफ नहीं है। साथ ही पत्थरों की इस फील्ड के आसपास कोई वनस्पति या पेड़-पौधे भी नहीं हैं। हर साल यहां हजारों पर्यटक इन्हें देखने और बजाने आते हैं। कई लोग इन्हें इंस्ट्रूमेंट्स की तरह बजाते हैं।
sabhar : bhaskar.com
Ads
-
पुरुषों में कमजोरी की समस्या आजकल आम है। नपुंसकता, स्वप्नदोष, धातु दोष आदि ऐसी समस्याएं हैं जो वैवाहिक जीवन को बहुत अधिक प्रभावित करती हैं। ...
-
जयपुर। हिंदुस्तान का थार रेगिस्तान सिर्फ अपने उजड़ेपन और सूनेपन के लिए ही पूरी दुनिया में नहीं जाना जाता है, बल्कि यहां की रेतों में कई...
-
भोपाल। भारत यूं तो विविधताओं का देश है, लेकिन इस धरा पर भी कई ऐसी जगह हैं, जो आश्चर्यचकित करने के साथ-साथ डराती भी हैं। इन जगहों में छिप...
-
अहमदाबाद। शहर के पॉश इलाके में रहने वाली और साइंस (कक्षा 12वीं) की एक छात्रा का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। छात्रा को अपने घर पर पले ...
-
अहमदाबाद। शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एक धनाढ्य परिवार का युवक मुंंह के कैंसर की बीमारी से पीड़ित हो गया ह...
-
मृत्यु एक ऐसा सच है जिसे कोई भी झुठला नहीं सकता। हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद स्वर्ग-नरक की मान्यता है। पुराणों के अनुसार जो मनुष्य अच्छ...
-
साइंस आज हमें बहुत सी बातों को समझने और समस्याओं को सुलझाने में मदद करता है। लेकिन आज भी कई ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में इसके पास कोई जव...
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें