Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

गुरुवार, 22 अगस्त 2013

पार्टनर पर रख सकते हैं ऐसे नजर, शक्की लोगों के लिए मजेदार खबर

0

पार्टनर पर रख सकते हैं ऐसे नजर, शक्की लोगों के लिए मजेदार खबर


पार्टनर पर रख सकते हैं ऐसे नजर, शक्की लोगों के लिए मजेदार खबर

अमेरिका और चीन जैसे देशों की जासूसी करना एक हद तक आसान है। किसी भी देश की खुफिया एजेंसी इस काम के लिए काफी तत्पर रहती है। लेकिन अगर बात अपने ब्वॉयफ्रेंड की जासूसी की हो तो मामला उलटा पड़ जाता है। आसानी से झूठ बोलने वाले लोगों को पकड़ पाना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन हो जाता है। 
जरा सोचिए, अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड कहे कि वो जिम में है और असलियत कुछ और ही हो तो कितना बुरा लगेगा। अब ऐसे ही झूठे लोगों का पता लगाने के लिए एक सीक्रेट ऐप आ गया है। इस ऐप का नाम है 'ब्वॉयफ्रेंड ट्रैकर'। यह ऐप गूगल प्ले पर उपलब्ध है।
पार्टनर पर रख सकते हैं ऐसे नजर, शक्की लोगों के लिए मजेदार खबर

इस नए ऐप की मदद से आप अपने ब्वॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड का पता आसानी से लगा सकते हैं। अगर अपने साथी पर शक है तो इस ऐप को डाउनलोड करना शायद आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
यह ऐप स्मार्टफोन के GPS ट्रैकिंग सिस्टम का इस्तेमाल करता है। इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद जिस भी इंसान का पता लगाना हो, उसका फोन नंबर इसमें एंटर करना होता है।गूगल प्ले पर यह ऐप कुछ समय के लिए फ्री में उपलब्ध है। इसके बाद इसे फिर से अपग्रेड करना होगा। यह ऐप एंड्रॉइड 2.1 और उसके बाद के ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।इस ऐप में सिर्फ ट्रैकिंग की ही नहीं, बल्कि कई और तरह के गेम्स भी मिलते हैं। इस ऐप में लव क्विज भी है, जिसके जरिए आपसे कई तरह के सवाल पूछे जाएंगे और इसके बाद रिजल्ट बताया जाएगा।

पार्टनर पर रख सकते हैं ऐसे नजर, शक्की लोगों के लिए मजेदार खबर

इसके अलावा, नेम एनेलाइजर और चीट मीटर जैसे कुछ सर्विसेस और हैं, जो इसे एक धांसू ऐप बनाती हैं। इस ऐप का साइज 214 किलोबाइट है। इसे अब तक 50000 लोग डाउनलोड कर चुके हैं। ब्राजील में इस ऐप की वजह से काफी बवाल भी मचा है। ब्राजील के कई लोगों का कहना है कि इस ऐप की वजह से उनकी प्राइवेसी को काफी नुकसान पहुंचा है। इतना ही नहीं, ट्रेंड में आते ही हजारों ब्राजीली लोगों ने इसे डाउनलोड भी कर लिया था।  sabhar : bhaskar.com





0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv