चीन में इन दिनों एक अंधे लड़के को जंजीर से बांधकर गुफा में बिना कपड़ों के रखने का मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे आप निर्दयता कहें या एक मजबूरी का एक किस्सा, लेकिन हर नजर में यह मानवता के खिलाफ एक बड़ा अपराध है। दरअसल चीन के हेनान प्रांत में एक पिता ने खुद के अंधे बेटे को एक गुफा में जंजीर से जकड़कर बिना कपड़ों के रखा हुआ है। बंधक 26 वर्षीय युवक जन्म से अंधा है और मानसिक रूप से विक्षिप्त भी है। उसके पिता चेंग युआन चाओ का कहना है कि उनके घर के नष्ट हो जाने के बाद उनके पास और कोई विकल्प नहीं बचा था। इसीलिए उन्होंने अपने अंधे बेटे को गांव से दूर एक गुफा में जंजीर से बांधकर रखा हुआ है। उसके पैर को चैन से बांधा हुआ है।
हालांकि अपने बेटे को ऐसे हालत में कैद करना वे एक मजबूरी बताते हैं। उनका कहना है 'मेरे पास अपना कोई घर नहीं है। ऐसे में मैं अपने बेटे को कहां रखूं। मेरे पास इसके अलावा कोई चारा नहीं था। मैं एक दिन में तीन बार उसे खाना और पानी देने के लिए जाता हूं ताकि उसे भूख-प्यास न लगे। चैन से उसे इस वजह से बांधकर रखा हुआ है क्योंकि वह अपने आप को नुकसान पहुंचा सकता है।' बंधक के पिता का कहना है कि वह खुद भी अपने बेटे को इस हालत में नहीं दे्खना चाहते लेकिन उनके लिए यह एक मजबूरी है। पिता का कहना है कि 'वह (बंधक) कपड़े नहीं पहनता। यादि हम जबदस्ती उसे कपड़े पहना भी देते हैं तो वह उन्हें फाड़ देता है। हालांकि लोगों का भी यही कहना है कि यह महज एक मजबूरी है। यदि कोई पालतू पशु भी होता तो वह लड़के से ज्यादा बेहतर स्थिति में होता।'बंधक के पिता चेंग युआन चाओ का कहना है गरीबी इस सारे हालात की जड़ है। उनके पास न घर के लिए पैसै हैं न ही अपने बेटे के इलाज के लिए। यानी चेंग अपने बेटे को इस दयनीय हालत का कारण आर्थिक मजबूरी है।
शनिवार, 31 अगस्त 2013
अपने ही बेटे को जंजीरों में बांधकर गुफा में कर दिया कैद
0
sabhar : bhaskar.com
Ads
-
पुरुषों में कमजोरी की समस्या आजकल आम है। नपुंसकता, स्वप्नदोष, धातु दोष आदि ऐसी समस्याएं हैं जो वैवाहिक जीवन को बहुत अधिक प्रभावित करती हैं। ...
-
जयपुर। हिंदुस्तान का थार रेगिस्तान सिर्फ अपने उजड़ेपन और सूनेपन के लिए ही पूरी दुनिया में नहीं जाना जाता है, बल्कि यहां की रेतों में कई...
-
भोपाल। भारत यूं तो विविधताओं का देश है, लेकिन इस धरा पर भी कई ऐसी जगह हैं, जो आश्चर्यचकित करने के साथ-साथ डराती भी हैं। इन जगहों में छिप...
-
अहमदाबाद। शहर के पॉश इलाके में रहने वाली और साइंस (कक्षा 12वीं) की एक छात्रा का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। छात्रा को अपने घर पर पले ...
-
अहमदाबाद। शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एक धनाढ्य परिवार का युवक मुंंह के कैंसर की बीमारी से पीड़ित हो गया ह...
-
मृत्यु एक ऐसा सच है जिसे कोई भी झुठला नहीं सकता। हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद स्वर्ग-नरक की मान्यता है। पुराणों के अनुसार जो मनुष्य अच्छ...
-
साइंस आज हमें बहुत सी बातों को समझने और समस्याओं को सुलझाने में मदद करता है। लेकिन आज भी कई ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में इसके पास कोई जव...
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें