Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

गुरुवार, 22 अगस्त 2013

नोकियाः लूमिया 925, लूमिया 625 लॉन्च

0


नई दिल्ली। नोकिया स्मॉर्टफोन मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने की लगातार कोशिश कर रही है। इसी मद्देनजर उसने लूमिया 925 और 625 हैंडसेट लॉन्च किए। लूमिया 925 की कीमत 33,500 रुपये रखी गई है, जबकि लूमिया 625 20,000 रुपये में मिलेगा।
लूमिया 925 और लूमिया 625 में लोगों को 1.5 लाख से भी ज्यादा ऐप्स मिलेंगे। कैमरे के हिसाब से लूमिया 925 शानदार फोन है। इससे आप एक साथ 10 फोटोग्राफ्स खींच सकते हैं और ये मोबाइल फोन खुद ब खुद एक्शन शॉट और मोशन फोकस की मदद से फोटोग्राफ्स को एडिट भी कर सकता है।
अपनी लूमिया रेंज को ज्यादा पॉपुलर बनाने के लिए नोकिया लूमिया 625 और 925 के साथ 16,000 रुपये का ऑउट ऑफ द बॉक्स एंटरटेनमेंट पैकेज बिल्कुल फ्री दे रहा है। नोकिया लूमिया 625 पर आपको ईएमआई का भी ऑप्शन मिल जाएगा।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv