Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

बुधवार, 2 अक्टूबर 2013

बिना ड्राइवर के चलेगी मर्सडीज की यह कार

0

बिना ड्राइवर के चलेगी मर्सडीज की यह कार!

बिना ड्राइवर के चलने वाली कार! ऐसी कारें कभी-कभार फिल्‍मों में दिख जाती हैं। लेकिन अब यह हकीकत में सड़कों पर दौड़ती दिखेंगी। मर्सडीज की एक ऐसी कार आ रही है, जो बिना ड्राइवर के चलेगी। मसर्डीज एस-क्‍लास का लेटेस्‍ट वर्जन अगले महीने अमेरिका में बिक्री के लिए उपलब्‍ध होगा। इसकी कीमत करीब 92 हजार डॉलर होगी। 
 
यह कार हाईवे या आम सड़कों पर खुद ही ब्रेक लगाने और एक्‍सेलेरेट करने में सक्षम है। यह सीधी या हल्‍के मोड़ वाली सड़क पर खुद ही स्टियरिंग भी मोड़ लेती है। सुरक्षा और कानून के लिहाज से इसमें बैठे शख्‍स को व्‍हील पर हाथ रखना जरूरी होता है। अगर हालात जटिल हो जाएं तो उनसे मुकाबला करने के लिए ड्राइवर को सतर्क भी रहना होगा। 
 
फ्रैंकफुर्ट मोटर शो के दौरान पिछले हफ्ते इस कार को प्रदर्शित किया गया। दुनिया का यह सबसे बड़ा ऑटो शो 14 सितंबर से 22 सितंबर तक आम लोगों के लिए खुला है। 
 
ऑटो शो के दौरान 70 से अधिक कारों को दुनिया के सामने पहली बार पेश किया गया। आइए, देखते हैं ऐसी ही चुनिंदा कुछ कारों की तस्‍वीरें...

बिना ड्राइवर के चलेगी मर्सडीज की यह कार!

बिना ड्राइवर के चलेगी मर्सडीज की यह कार!

बिना ड्राइवर के चलेगी मर्सडीज की यह कार!


sabhar : bhaskar.com

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv