Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

शनिवार, 3 मई 2014

पूनम पांडे ने पब्लिक के बीच की अश्लील हरकतें, हुईं गिरफ्तार!

0

पूनम पांडे ने पब्लिक के बीच की अश्लील हरकतें, हुईं गिरफ्तार!

बई. बीती रात मुंबई पुलिस बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे को गिरफ्तार किया है। इसका कारण पब्लिक के बीच उनके द्वारा की गईं अश्लील हरकतें बताया जा रहा है। खबर है कि शुक्रवार रात पूनम मुंबई स्थित मीरा रोड पर पहुंची और अश्लील हरकतें करने लगीं।

उन्हें ऐसा करते देख वहां काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। इसी दौरान पुलिस भी वहां पहुंच गई और पूनम को गिरफ्तार कर ले गई। हालांकि, बाद में पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।

गौरतलब है कि मॉडलिंग में अपना करियर बना रहीं पूनम ने पिछले साल फिल्म 'नशा' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। पूनम के हॉट सीन्स के कारण यह फिल्म काफी चर्चित रही थी।

कौन हैं पूनम पांडे :

पूनम का नाम मॉडलिंग वर्ल्ड से लेकर बॉलीवुड के गलियारों में हर शख्स जानता है। उन्हें पहचान मिलने की बड़ी वजह उनकी कॉन्ट्रोवर्सीज हैं। ग्लैमर वर्ल्ड में आने के बाद पूनम ने कई विवाद खड़े किए। ऐसा लगता है कि विवादों में बने रहना इन्हें काफी पसंद है। आइये, नजर डालते हैं उनके ऐसे ही कुछ विवादों पर...

सोशल साइट (ट्विटर) पर एक्टिव

पूनम पांडे से जुड़ी ज्यादातर कॉन्ट्रोवर्सी उनके ट्विटर अकाउंट और तस्वीरों को लेकर होती रही हैं। अपने ट्विटर अकांउट पर वो कुछ ऐसी पिक्स अपलोड करती हैं, जो चर्चा का विषय बन जाती हैं। उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम को कई बार शुभकामनाएं देने के लिए अपनी बोल्ड तस्वीरों का सहारा लिया। इतना ही नहीं, वो टीम के खिलाड़ियों को बधाई देने के लिए भी कुछ ऐसी ही तस्वीरें अपलोड करती रही हैं।
 पूनम पांडे ने पब्लिक के बीच की अश्लील हरकतें, हुईं गिरफ्तार!

नम का विवाद नंबर-1

किंगफिशर कैलेंडर की मॉडलिंग से करियर की शुरुआत करने वाली पूनम पांडे पहली बार सुर्खियों में उस वक्त आई थीं, जब उन्होंने 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया की जीत पर सारे कपड़े उतारने की बात कही थी। टीम इंडिया ने फाइनल जीत लिया, लेकिन पूनम ने अपना वादा पूरा नहीं किया। बाद में उन्होंने ये कहकर पल्ला झाड़ लिया कि बीसीसीआई ने उन्हें इस बात की अनुमति नहीं दी। हालांकि, उन्होंने भारत-इंग्लैंड सीरीज के दौरान टीम का हौसला बढ़ाने के लिए अपनी एक बोल्ड तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की। इसमें उन्होंने टीम के लिए शुभकामना संदेश भी लिखा था।
पूनम पांडे ने पब्लिक के बीच की अश्लील हरकतें, हुईं गिरफ्तार!

पूनम का विवाद नंबर-2

पूनम पांडे का बोल्ड तस्वीर वाला पब्लिसिटी स्टंट काम कर चुका था, लेकिन उन्होंने ज्यादा सुर्खियां बटोरने के लिए अपना एक प्राइवेट वीडियो भी लीक कर दिया। दरअसल, पूनम ने एक सीक्रेट बाथरूम वीडियो शूट किया था, जिसे बाद में उन्होंने यू-ट्यूब पर अपलोड कर दिया। ये वीडियो काफी उत्तेजक था। इसे बाद में यू-ट्यूब ने ब्लॉक कर दिया। हालांकि, उन्होंने कई बार अपने ऐसे ही वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड किए हैं।

पूनम पांडे ने पब्लिक के बीच की अश्लील हरकतें, हुईं गिरफ्तार!


पूनम का विवाद नंबर-3

पूनम पांडे ने इस बात का जिक्र किया है कि बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने उन्हें ट्विटर पर जमकर कोसा था और उन्हें गालियां भी दी थीं। तस्लीमा ने लिखा था कि पूनम पांडे का सिर्फ कपड़े उतारने से मन नहीं भरा है। उनका बस चले तो सरेआम लोगों के बीच आकर ‘संबंध’ बना लें। पूनम अपनी इन गंदी हरकतों से पैसे कमाना चाहती हैं। हालांकि, पूनम पांडे पर टिप्पणी करने वाली लेखिका तस्लीमा नसरीन खुद भी हमेशा विवादों में रही हैं। अपनी पहली किताब ‘लज्जा’ पर प्रतिबंध लगने के बाद उन्हें अपने वतन बांग्लादेश से बाहर निर्वासन  में रहना पड़ रहा है।
पूनम पांडे ने पब्लिक के बीच की अश्लील हरकतें, हुईं गिरफ्तार!

पूनम का विवाद नंबर-4

सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करने वाली पूनम पांडे पर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने भी निशाना साधा। उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर पूनम को आड़े हाथों लेते हुए लिखा कि पूनम पांडे से कैसा कॉम्पिटिशन! वो तो कबड्डी मैचों के लिए भी अपने कपड़े उतारने को तैयार हैं। उन्होंने लिखा, "मैं पूनम से कभी मिली नहीं और न ही मुझे उनसे कोई लेना-देना है। वो तो बाथरूम में नहाते और कपड़े उतारते अपना वीडियो बनाकर लोगों को दिखाती हैं।" बाद में पूनम भी चित्रांगदा पर जमकर बरसीं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि ये मजेदार बात है कि जो लोग अपने बारे में जानते हैं, वो इस तरह की बातें कर रहे हैं। पूनम ने आगे गाली भी लिखी थी।
पूनम पांडे ने पब्लिक के बीच की अश्लील हरकतें, हुईं गिरफ्तार!

पूनम का विवाद नंबर-5

पूनम की सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी उनकी वो तस्वीर रही जिसे उन्होंने मॉर्फ किया था। इस तस्वीर में वो क्रिकेट मैदान पर क्रिकेट के ‘भगवान’ सचिन की तस्वीर लिए खड़ी हुई थीं। तस्वीर के सामने एक पाकिस्तानी खिलाड़ी माथा टेके था। इस तस्वीर मैं पूनम बहुत बोल्ड नजर आ रही थीं। सचिन विष्णु भगवान के अवतार में दिख रहे थे। इस तस्वीर ने कोलकाता में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। राज्य के अन्य कई इलाकों में भी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। मामला बिगड़ते देख ममता बनर्जी को शांति की अपील करनी पड़ी। हालांकि, समाचार पत्र ने तस्वीर छापने के लिए माफी मांग ली, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। ममता ने सभी मोबाइल यूजर्स को एक एसएमएस भेजा, जिसमें शांति बनाए रखने की अपील की गई।
sabhar :http://bollywood.bhaskar.com/


0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv