7 साल में बनकर तैयार हुआ था गेट्स का आलीशान घर Xanadu 2.0, देखें नजारे

7 साल में बनकर तैयार हुआ था गेट्स का आलीशान घर Xanadu 2.0, देखें नजारे

इसी साल मार्च में जारी फोर्ब्स पत्रिका की ग्लोबल बिलेनियर की सूची में अमेरिकी उद्योगपति बिल गेट्स को एक बार फिर पहला स्थान मिला है। पत्रिका के अनुसार इस साल गेट्स की कुल संपत्ति 76 अरब डॉलर है, जबकि साल 2013 में ये आंकड़ा 67 अरब डॉलर था। गेट्स चार साल बाद दोबारा दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में टॉप पर हैं।
 
दौलतमंदों के घर से लेकर उनकी लाइफस्टाइल तक सभी में विलासिता का लुक देखने को मिलता है। अमीरों के घर उनके लग्जरी रिसोर्स में से एक होते हैं। वैसे तो दुनिया भर में गेट्स के कई घर हैं, लेकिन वाशिंगटन का उनका अल्ट्रा लग्जरी घर उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है। करीब 66,000 वर्गफीट में बने इस घर में एक से बढ़कर एक लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसके चलते इसे Xanadu 2.0 निक नेम से भी जाना जाता है।
 
कुछ ऐसा है घर- गेट्स के इस घर की कीमत करीब 150 मिलियन डॉलर है। गेट्स का घर किसी शहर से कम नहीं है। इस घर में 7 लग्जरी बेडरूम, 24 बाथरूम, 6 किचन, 6 फायरप्लेस, 3 गैरेज 11500 वर्गफीट में परिवार के लिए प्राइवेट क्वार्टर और 2100 वर्गफीट में लाइब्रेरी बनी हुई है। 84 सीढ़ियों के साथ गेट्स का यह घर 92 फीट लंबा और 63 फीट ऊंचा है। एक गैरेज में करीब 10 कारें खड़ी की जा सकती हैं। यहां एक मिनी मूवी थियेटर भी है।
 
निर्माण में लगे 7 साल- बिल गेट्स के इस घर में अंडरवॉटर म्यूजिक सिस्टम के साथ पूल, 2500 वर्गफीट में जिम और 1000 वर्गफीट में डाइनिंग रूम भी बना हुआ है। बिल गेट्स का ये मैन्सन एक लेक के ईस्टर्न किनारे बसाया गया है। इसके आसपास की डिजाइन ऐसी है कि ये घर किसी लैंडस्केप पर बसा लगता है। इसके निर्माण में सात साल का वक्त लगा था।
 
जानिए बिल गेट्स की लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ खास बातें...
- आलीशान घर के अलावा बिल गेट्स एक आइलैंड के मालिक भी हैं। मरीन लाइफ और खूबसूरत समुद्रीतटों के लिए मशहूर The Grand Bugue Island रिपब्लिक ऑफ बेलिज (Belize) में स्थित है।
- गेट्स का ये आइलैंड करीब 314 एकड़ में फैला हुआ है, यहां सबसे ज्यादा बीच और घने जंगल हैं।
- Xanadu 2.0  मैन्सन पूरी तरह से ऑटोमेटेड कम्प्यूटराइज्ड सिस्टम से नियंत्रित है।
- गेट्स के पास Porsche 911 Carrera, 1988 Porsche 959 Coupe और Porsche 930 Turbo जैसी 3 लग्जरी कार हैं, जिसमें से टर्बो को उन्हें माइक्रोसॉफ्ट के शुरुआती दिनों में खरीदा था।
- गेट्स का फेवरेट हॉलि डे डेस्टिनेशन वेस्ट ग्रीनलैंड है, जहां वो हेलिकॉप्टर से जाते हैं।
- गेट्स पढ़ने के बेहद शौकीन हैं। उन्होंने Codex Leicester नाम की बुक को 1994 में 30.8 मिलियन डॉलर में खरीदा था, जो नीलामी में बिकी अब तक की सबसे महंगी किताबों में से एक है।
- आर्ट कलेक्शन के शौकीन गेट्स ने 1998 में एक ऑयल पेंटिंग के लिए रिकॉर्ड 36 मिलियन डॉलर्स चुकाए थे। इसके अलावा भी गेट्स के पास कई मास्टरपीस हैं।
- वक्त को अपने हिसाब से बनाने वाले गेट्स को घड़ी पहनना पसंद नहीं था। लेकिन कुछ सालों से उन्होंने Microsoft Spot Watch पहनना शुरू किया है। जो गेट्स को टाइम के साथ ही FM ट्रांसमिशऩ के जरिए लेटेस्ट न्यूज से भी अपडेट रखती है।

sabhar : bhaskar.com

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट