शनिवार, 24 मई 2014
वैज्ञानिकों ने खोजी 18 हजार नई प्रजातियां, अब भी दो करोड़ की खोज बाकी
0
न्यूयॉर्क। वैज्ञानिकों ने पिछले साल दुनियाभर में प्राणियों की 18 हजार नई प्रजातियों की खोज की। इनमें बिल्ली जैसा दिखने वाला भालू और जमीन में तीन हजार फीट नीचे रहने वाला बिना आंख का घोंघा शामिल है।
वैज्ञानिकों ने गुरुवार को इन प्रजातियों का खुलासा करते हुए नई 10 शीर्ष प्रजातियों की सूची भी जारी की। दुनिया भर में अब तक 20 लाख प्रजातियों के होने की ही जानकारी थी। अब इनमें ये 18 हजार नई प्रजातियां और जुड़ गई हैं।
वैज्ञानिकों का दावा है कि पृथ्वी पर अब भी करीब एक करोड़ प्रजातियों की खोज बाकी है। इनमें से कई तो विलुप्त होने की कगार पर हैं। शीर्ष दस प्रजातियों के लिए बनी समिति के प्रमुख और नेशनल म्यूजियम ऑफ नेचुरल साइंस के जीव विज्ञानी एंटोनियो वाल्डेकेसस ने यह जानकारी दी।
दस शीर्ष प्रजातियों में प्रमुख चार
दो किलो वजन वाला ओलिंग्यिटु: पश्चिमी गोलार्ध में पाया जाने वाला यह स्तनपायी है। यह बिल्ली और भालू का मिला-जुला रूप है।
12 मीटर लंबा ड्रैगननुमा पेड़: इसकी पत्तियां मुलायम लेकिन तलवार के आकार की हैं। इसमें सफेद फूल आते हैं। इनके तंतु नारंगी होते हैं। थाइलैंड के स्थानीय लोगों में यह जाना-माना था। लेकिन वैज्ञानिकों की पहुंच से दूर था।
एक इंच लंबा पीला कीड़ा: अंटार्कटिका में मिला। बर्फ चट्टानों से चिपका रहता है। दो दर्जन पैरों के सहारे रेंगता है।
250 माइक्रोमीटर जितना छोटा कीट: यह उडऩे वाला कीट कोस्टारिका में मिला है। इसे दुनिया के सबसे छोटे कीटों में से एक माना जा रहा है।
sabhar : bhaskar.com
Ads
-
पुरुषों में कमजोरी की समस्या आजकल आम है। नपुंसकता, स्वप्नदोष, धातु दोष आदि ऐसी समस्याएं हैं जो वैवाहिक जीवन को बहुत अधिक प्रभावित करती हैं। ...
-
जयपुर। हिंदुस्तान का थार रेगिस्तान सिर्फ अपने उजड़ेपन और सूनेपन के लिए ही पूरी दुनिया में नहीं जाना जाता है, बल्कि यहां की रेतों में कई...
-
भोपाल। भारत यूं तो विविधताओं का देश है, लेकिन इस धरा पर भी कई ऐसी जगह हैं, जो आश्चर्यचकित करने के साथ-साथ डराती भी हैं। इन जगहों में छिप...
-
अहमदाबाद। शहर के पॉश इलाके में रहने वाली और साइंस (कक्षा 12वीं) की एक छात्रा का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। छात्रा को अपने घर पर पले ...
-
अहमदाबाद। शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एक धनाढ्य परिवार का युवक मुंंह के कैंसर की बीमारी से पीड़ित हो गया ह...
-
मृत्यु एक ऐसा सच है जिसे कोई भी झुठला नहीं सकता। हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद स्वर्ग-नरक की मान्यता है। पुराणों के अनुसार जो मनुष्य अच्छ...
-
साइंस आज हमें बहुत सी बातों को समझने और समस्याओं को सुलझाने में मदद करता है। लेकिन आज भी कई ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में इसके पास कोई जव...
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें