Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

मंगलवार, 9 जुलाई 2013

एक ऐसी बिल्डिंग जिसके पांचवें, छठे और सातवें माले के बीच से गुजरता है हाईवे

0

एक ऐसी बिल्डिंग जिसके पांचवें, छठे और सातवें माले के बीच से गुजरता है हाईवे

जापान में एक ऐसी गगनचुंबी इमारत है जिसके बीच से हाईवे गुजरता है। ओसाका के फुकुशिमा -कू स्थित गेट टावर बिल्डिंग 236 फीट ऊंची है। हैंशिन एक्सप्रेसवे सिस्टम नामक हाईवे 16 मंजिला इस इमारत के पांचवें, छठे और सातवें माले के बीच से होकर गुजरता है। जगह के इस्तेमाल के कारण प्रशासन बिल्डिंग के मालिक को इन तीन मंजिलों का किराया चुकाता है। 
इस बिल्डिंग को डिजाइन किया है अजूसा सेकेई और यमातो निशिहारा ने। इस गोलाकार बिल्डिंग में डबल कोर कंस्ट्रक्शन किया गया है। बिल्डिंग की लिफ्ट हाईवे के तीन मालों पर नहीं रुकती है। 
एक ऐसी बिल्डिंग जिसके पांचवें, छठे और सातवें माले के बीच से गुजरता है हाईवे
हाईवे बिल्डिंग से सटा हुआ नहीं है इसके नीचे बना ब्रिज हाईवे को सहारा देता है। हाइवे के आस-पास एक खास स्ट्रक्चर बनाया गया है जो गाड़ियों के शोर और वाइब्रेशन को बिल्डिंग में जाने से रोकता है।

एक ऐसी बिल्डिंग जिसके पांचवें, छठे और सातवें माले के बीच से गुजरता है हाईवे

इस बिल्डिंग की छत पर एक हैलीपेड भी बना है। 1992 में बनकर तैयार हुई इस बिल्डिंग का नक्शा 198२ में तैयार किया गया था। मगर इसके परमिट को रोक दिया गया था। 

sabhar : bhaskar.com

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Ads

Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv