Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

मंगलवार, 9 जुलाई 2013

एडिसन की मशीन के जरिए आत्माओं से बातें करने का दावा

0



कोलकाता. विक्का धर्म की एक पुजारिन ने वैज्ञानिक थॉमस एडिसन की ‘स्पिरिट मशीन’ से आत्माओं से बातें करने का दावा किया है। ऐसा माना जाता है कि आत्माओं से बातचीत करने के लिए एडिसन ने यह मशीन बनाई थी। पुजारिन इप्सिता रॉय चक्रवर्ती ने अपनी नई किताब ‘स्पिरिट्स आई हैव नोन’ में दावा किया है कि एडिसन ने ‘स्पिरिट मशीन’ या ‘स्पिरिट फोन’ का भी आविष्कार किया था।
 
 
इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। उन्होंने बताया कि एडिसन का यह उपकरण एक फ्रिक्वेंसी पर काम करता है। जिससे उन तरंगों को पकड़ा जा सकता है जिनकी मदद से आत्माओं का पता लगाया जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि एडिसन और उनके असिस्टेंट डॉ. मिलर हचिन्सन आत्माओं से बातचीत करने के लिए एक मशीन बनाने पर काम कर रहे थे। लेकिन उनकी सफलता को लेकर संदेह है। इप्सिता के मुताबिक उन्होंने एक वकील की मृत पत्नी की आत्मा से बातचीत की।
 
 
शरीर खत्म होता है तत्व नहीं इप्सिता ने कहा कि एडिसन का मानना था कि हमारा शरीर हजारों तत्वों से बना है। जब शरीर खत्म हो जाता है तो ये तत्व ही रह जाते हैं। वे शरीर से अलग हो जाते हैं। लेकिन खत्म नहीं होते और उनसे संपर्क किया जा सकता है। उनका मानना था कि यदि हम कभी इनसे संपर्क स्थापित करने में सफल रहे तो यह केवल वैज्ञानिक तरीकों से ही संभव होगा।  sabhar  : baskar.com

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv