Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

रविवार, 20 मई 2012

लव मेकिंग सीन में सनी को आई शरम, चौंक गए सबः महेश भट्ट

0



'हर चमकने वाली चीज गोल्ड नहीं होती, हर पोर्न स्टार बोल्ड नहीं होती' यह बात फिल्म जिस्म 2 में मुख्य भूमिका निभा रही पोर्न स्टार सनी लियोनी के बारे में निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट ने कही। महेश भट्ट ने कहा कि फिल्म में लव सींस की शूटिंग के दौरान सनी को काफी शरम आ रही थी और वो असहज महसूस कर रही थी। 




सनी को शर्मीली बताते हुए महेश भट्ट ने कहा, 'वो पोर्न स्टार है इसका मतलब ये नहीं है कि उसमें शरम करने की महिलाओं की फितरत नहीं है। मैं हमेशा से जानता था कि वो एक बेहद शर्मीली लड़की है। रनदीव के साथ लव मेकिंग सीन की शूटिंग के दौरान वो काफी असहज थी।'




महेश भट्ट ने कहा, 'जो नजर आता है वो होता नहीं है, हर चमकने वाली चीज गोल्ड नहीं होती, हर सैनिक साहसी नहीं होता, सभी पुजारी पवित्र नहीं होते और सभी पोर्न स्टार भी बोल्ड नहीं होती। कभी-कभी हकीकत बहुत अलग होती है।'
गौरतलब है कि बिग बॉस सीजन 5 में आने के बाद भारतीय कनाडाई मूल की पोर्न स्टार को फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने अपनी फिल्म जिस्म 2 के लिए साइन किया था। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों श्रीलंका में चल रही है। जिस्म 2 साल 2003 में पूजा भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म जिस्म का ही सीक्वल है। पूजा भट्ट ही जिस्म 2 का निर्देशन कर रही हैं। 




सनी के बारे में बात करते हुए महेश ने कहा, 'उसके व्यावहार ने सबको चौंका दिया। लेकिन मैं समझ गया था कि यह मुश्किल होगा। लव मेकिंग सीन को शूट करना आसान नहीं होता है, यह बहुत कुछ मांगता है। जो लोग यह समझते थे कि सनी के लिए यह सीन शूट करना केक खाने जैसा होगा वो सब शूटिंग के दौरान चौंक गए।'




प्रेम त्रिकोण पर बन रही फिल्म जिस्म 2 में सनी लियोन इजना के किरदार में दिखेंगी। फिल्म में रनदीप के अलावा अरुणोदय सिंह और इमरान जाहिद भी मुख्य भूमिका में हैं। 




सनी लियोनी को साल 2010 में मेक्सिम ने विश्व की शीर्ष दस पोर्न स्टारों की सूची में रखा था। सनी का असली नाम  केरेन मल्होत्रा है। हाल ही में उन्होंने अपना 31वां जन्मदिन मनाया है।  sabhar : bhaskar.com
 

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv