बुधवार, 9 मई 2012
कैप्सूल में बच्चों का मांस
0दक्षिण कोरिया में कस्टम अधिकारियों ने बच्चों के मांस से भरे हुए हजारों कैप्सूल बरामद किए हैं। दक्षिण कोरिया में इन कैप्सूलों की काफी डिमांड थी। इन कैप्सूलों को यह बताकर बेचा जाता था कि इनसे सभी तरह की बीमारियां ठीक हो जाती हैं।
इस संगीन अवैध व्यापार को चीन से चलाया जा रहा था। सुनियोजित तरीके से चलाए जा रहे इस व्यापार में गर्भपात करवाए गए बच्चों और छोटे मृत बच्चों को मेडिकल संस्थानों द्वारा खरीद लिया जाता था। छोटे बच्चों की लाशों को इस व्यापार में जुड़े लोगों के घरों में रेफ्रीजेटर्स में इकट्ठा किया जाता था।
आवश्यकता पड़ने पर बच्चों की लाशों को क्लीनिक में ले जाता और मेडिकल माइक्रोवेव्स में सुखाया जाता। जब लाश की त्वचा पूरी तरह सूख जाती तो इन्हें पाउडर की तरह पीस लिया जाता। इस प्रक्रिया के बाद इस पाउडर को अन्य दवाइयों के साथ मिलाकर कैप्सूल बना लिए जाते।
शुरूआती जांच में यह सामने आया है कि चीनी अधिकारियों को बच्चों के मांस से भरे कैप्सूलों के निर्माण और अवैध तस्करी का अंदेशा था। गौरतलब है कि चीन में इससे पहले भी मानव अंगों से दवाइयां और शक्तिवर्धक मेडिकल उत्पाद बनाए जाने के मामले सामने आ चुके हैं।
दक्षिण कोरियाई कस्टम एजेंट्स के अनुसार पिछले वर्ष अगस्त महीने से लेकर अभी तक तस्करी के 17,000 ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें शक्तिवर्धक दवाइयों की तस्करी की जा रही थी।
sabhar : bhaskar.com
Ads
-
पुरुषों में कमजोरी की समस्या आजकल आम है। नपुंसकता, स्वप्नदोष, धातु दोष आदि ऐसी समस्याएं हैं जो वैवाहिक जीवन को बहुत अधिक प्रभावित करती हैं। ...
-
जयपुर। हिंदुस्तान का थार रेगिस्तान सिर्फ अपने उजड़ेपन और सूनेपन के लिए ही पूरी दुनिया में नहीं जाना जाता है, बल्कि यहां की रेतों में कई...
-
भोपाल। भारत यूं तो विविधताओं का देश है, लेकिन इस धरा पर भी कई ऐसी जगह हैं, जो आश्चर्यचकित करने के साथ-साथ डराती भी हैं। इन जगहों में छिप...
-
अहमदाबाद। शहर के पॉश इलाके में रहने वाली और साइंस (कक्षा 12वीं) की एक छात्रा का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। छात्रा को अपने घर पर पले ...
-
अहमदाबाद। शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एक धनाढ्य परिवार का युवक मुंंह के कैंसर की बीमारी से पीड़ित हो गया ह...
-
मृत्यु एक ऐसा सच है जिसे कोई भी झुठला नहीं सकता। हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद स्वर्ग-नरक की मान्यता है। पुराणों के अनुसार जो मनुष्य अच्छ...
-
साइंस आज हमें बहुत सी बातों को समझने और समस्याओं को सुलझाने में मदद करता है। लेकिन आज भी कई ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में इसके पास कोई जव...
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें