Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

रविवार, 20 मई 2012

सिंगल से मैरीड हुआ जकरबर्ग का फेसबुक स्टेट्स

0




पॉउलो आल्टो.फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग ने अपनी प्रेमिका प्रिससिला चैन से शनिवार को शादी कर ली। शुक्रवार को ही जकरबर्ग की कंपनी फेसबुक का आईपीओ लांच हुआ था। फेसबुक के आईपीओ को जबरदस्त रेस्पांस मिला है। आपीओ लांच करने के बाद शनिवार को ही जकरबर्ग ने अपने अधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर अपना स्टेस्ट चेंज करके मैरीड कर दिया। 28 साल के जकरबर्ग और 27 साल की चैन लंबे समय से एक साथ रह रही हैं। जकरबर्ग ने एक बेहद सादे समारोह में कैलिफोर्निया के पॉउलो आल्टो में अपने घर में चैन के साथ शादी की। इस समारोह में 100 से भी कम लोग शामिल हुए।
जकरबर्ग ने  अपनी शादी का फोटो फेसबुक पर भी पोस्ट किया है। इसमें वो ब्लू सूट और टाई पहने हुए है। जकरबर्ग के जीवन पर लिखी गई एक किताब के मुताबिक उनकी मुलाकात चैन से हारवर्ड यूनिवर्सिटी का बॉथरूम इस्तेमाल करने के दौरान हुई थी। इसके बाद कॉलेज के दिनों में भी वो डेट करते रहे। जकरबर्ग ने साल 2004 में हारवर्ड के अपने कमरे से ही फेसबुक की शुरुआत की थी। जैसे-जैसे फेसबुक बढ़ती गई चैन और उनका रिश्ता भी मजबूत होता गया। दोनों लंबे समय से साथ रह रहे थे। शनिवार को उन्होंने अपना स्टेटस भी सिंगल से मैरीड कर दिया।
sabhar : bhaskar.com

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv