Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

मंगलवार, 3 अप्रैल 2012

पति को मारने की दी थी सुपारी, हत्यारों ने महिला की ही इज़्ज़त लूटी

0



पोल्बा (हुगली).एक शादीशुदा महिला को पराए मर्द से प्यार की कीमत अपने पति की जान और अपनी इज़्ज़त गंवा कर चुकानी पड़ी। 39 साल की आरोपी महिला ने अपने प्रेमी की मदद से पति की हत्या के लिए एक गैंग को घर बुलाया। गैंग ने न सिर्फ महिला की पति की हत्या की बल्कि उसके साथ गैंग रेप भी किया। यह वारदात 28 मार्च की रात कोलकाता से 60 किलोमीटर दूर पोल्बा के पटना गांव में हुई।


आरोपी महिला का 50 साल के पति कृष्ण चंद्र मल की गला रेत कर और कई बार चाकू घोपकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद कातिलों ने घर का सामान इधर-उधर फेंक दिया ताकि यह डकैती का मामला लगे। कातिलों ने आरोपी महिला और उसके 14 साल के बेटे को बांध दिया। महिला के प्रेमी जिको पाल उर्फ पोटला ने पुलिस के सामने कुबूला है कि उसने हत्यारों को मल का घर दिखाया और वारदात के समय वहां मौजूद था। पोटला ने हत्यारों के गैंग को यह नहीं बताया था कि वह महिला से प्रेम करता है। इसलिए जब हत्यारे महिला के साथ गैंग रेप कर रहे थे, तब पोटला ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे। लेकिन महिला के 14 साल का बेटा कुशल मौके से भाग गया और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। पोटला महिला से उम्र में 14 साल छोटा संपन्न किसान है।

पुलिस को इस मामले में तब शक हुआ जब मेडिकल रिपोर्ट में महिला के साथ रेप की पुष्टि होने के बावजूद महिला बलात्कार की एफआईआर लिखवाने से आनाकानी कर रही थी। महिला के बेटे ने गांव वालों को बताया था कि उसकी मां के साथ गैंगरेप हुआ है। पोटला ने वारदात को अंजाम देने वाले चार हत्यारों को बेलगारिया नाम की जगह से पैसे देकर बुलाया था। आरोपी महिला उसके प्रेमी ने कृष्ण चंद्र की हत्या की साजिश रचने का जुर्म पुलिस के सामने कुबूल कर लिया है। इन दोनों को चारों हत्यारों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। sabhar : bhaskar.com
 
 s

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv