जानकारी के मुताबिक दिल्ली रोड पर स्थित एक होटल में प्रेमी युगलों द्वारा अश्लील हरकतें करने की सूचना टीपीनगर पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी के दौरान होटल के कमरों से दो प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। यहां जमा भीड़ ने बताया कि यहां आए दिन शराब और अय्याशी का धंधा चलता है।
पुलिस होटल से पकड़े गए जोड़ों को साथ ले आई। सभी के परिजनों को सूचित किया। परिजनों से बातचीत के बाद युवतियों को उनके हवाले कर दिया। यहां जब पुलिस से कार्रवाई के संबंध में मीडिया ने पूछा तो पुलिस ने कुछ भी साझा करने से इंकार कर दिया। sabhar: bhaskar.com
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें