Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

सोमवार, 31 जुलाई 2023

Tarot Card Reading, 1 August 2023: वृषभ समेत इन राशियों के लिए मंगलकारी दिन, संपत्ति और धन लाभ के योग, जानें अपना राशिफल

0

Tarot Card Reading, 1 August 2023: वृषभ समेत इन राशियों के लिए मंगलकारी दिन, संपत्ति और धन लाभ के योग, जानें अपना राशिफल 

Tarot Card Reading 1 August 2023 : मंगलवार 1 अगस्त का दिन टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृष समेत 3 राशि के लोगों के लिए बहुत ही मंगलकारी रहने वाला है। इन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। साथ ही पारिवारिक जीवन में भी सुख मिलेगा। यहां जानें मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है।

Daily Tarot Card Rashifal 3 July 2023: आज का दिन वृषभ राशि वालों को रहना होगा सतर्क, सिंह राशि वालों को मिलेगा फैमिली सपोर्ट, वृश्चिक राशि वालों को रखना होगा खर्चों पर नियंत्रण और कुंभ राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज़. आइए जानते हैं टैरो कार्ड रीडर 'पलक बर्मन मेहरा' से आज का राशिफल (Horoscope Today in Hindi)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों के लिए आज भवन या भूमि की खरीददारी के लिए भी समय अच्छा है। उत्तरार्ध में खर्चे बढ़ेंगे और विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है। आपके करियर में कुछ बदलाव या फेर बदल हो सकता है।

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मिथुन राशि के लोगों के लिए आज आपकी परिस्थितियों में तेजी से बदलना शुरू होंगा। जिस प्रकार के फायदे और लाभ के विषय में आप अनुमान लगा रहे है उसमें कुछ रुकावट आ सकती हैं। ऐसा लगेगा मानों सब कुछ आपके विरूद्ध हों। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।

टैरो कार्ड्स के अनुसार, कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ परेशानियों वाला रहेगा। दूसरों के मामले में ज्यादा दखल न दें। मानहानि और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

टैरो कार्ड्स के अनुसार, सिंह राशि के लोगों के घरेलू जीवन में आज उथल पुथल रह सकती है। उत्तरार्ध में तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव होगा। लेकिन संयम से काम लें। घबराएं नहीं।

कार्ड्स के अनुसार, कन्या राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपके खर्चे कम हो जाएंगें फलस्वरूप आपका मन शांति का अनुभव करेगा। हालांकि, आज आपको संतान के पक्ष को लेकर अभी कुछ चिंताएं अभी भी रह सकती हैं।

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। आज उनकी सेहत थोड़ा नरम रहने वाली है। हां अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी।

टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोगों आज जो काम करें उसमें अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। आप अपने बिजनेस और ऑफिस की ओर से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यह यात्रा विदेश से जुड़ी हो सकती है।

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों को आज अपने आप के लिए समय जरूर निकालना चाहिए। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें, किस्मत का सितारा बदल रहा है, लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति के बिना आप कामयाबी नहीं पा सकेंगे।

टैरो कार्ड्स के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के विद्यार्थियों के लिए समय काफी उत्तम रहने वाला है। संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिल सकता है, वाद-विवाद से मानसिक कष्ट बढ़ेगा।Tarot Card Reading, 1 August 2023: वृषभ समेत इन राशियों के लिए मंगलकारी दिन, संपत्ति और धन लाभ के योग, जानें अपना राशिफल

Read more

Chandrayaan-3: चंद्रमा के हाइवे पर उतरा चंद्रयान, अब छह दिन इसी पर करनी है यात्रा Chandrayaan-3 चंद्रमा तक जाने के लिए एक्सप्रेस-वे पर उतर चुका है. यानी अंतरिक्ष के उस हाइवे पर जहां उसे 6 दिनों तक यात्रा करनी है. इसके बाद वह चंद्रमा की कक्षा में पहुंच जाएगा. हाइवे पर चंद्रयान को पांच अगस्त तक यात्रा करनी है. उसी दिन इसे चंद्रमा के पहले ऑर्बिट में डाला जाएगा.

0

 ISRO का चंद्रयान-3 एक अगस्त की रात 12 से 1 के बीच धरती के चारों तरफ पांचवें ऑर्बिट से ट्रांस लूनर ट्रैजेक्टरी (Trans Lunar Trajectory) में डाला गया. इस प्रक्रिया को ट्रांस लूनर इंजेक्शन (Trans Lunar Injection - TLI) कहते हैं. यानी धरती की सड़कों को छोड़ कर अब वो चंद्रमा की ओर जाने वाले हाइवे पर जा चुका है.

वैसे इसरो ने इस काम के लिए चंद्रयान-3 के इंटिग्रेटेड मॉड्यूल के इंजन को करीब 20 से 26 मिनट के लिए ऑन किया था. प्लानिंग तो 12:03 से 12:23 बजे के बीच ये काम करने की थी. लेकिन इसरो वैज्ञानिक एक घंटे का मार्जिन लेकर चल रहे थे. ताकि किसी तरह की अनजान समस्या से निपटा जा सके. 

चंद्रयान को चांद के हाइवे पर डालने के बाद अगला ऑर्बिट मैन्यूवर या ऑर्बिट इंजेक्शन 5 अगस्त को होगा. तब चंद्रयान को चांद के पहले बड़े ऑर्बिट में डाला जाएगा. ऐसे पांच ऑर्बिट मैन्यूवर होंगे. जो 6 अगस्त, 9 अगस्त, 14 अगस्त, 16 अगस्त और 17 अगस्त तक होते रहेंगे. 17 अगस्त को ही चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल अलग होंगे. Sabhar aajtak.in

 Chandrayaan-3: चंद्रमा के हाइवे पर उतरा चंद्रयान, अब छह दिन इसी पर करनी है यात्रा Chandrayaan-3 चंद्रमा तक जाने के लिए एक्सप्रेस-वे पर उतर चुका है. यानी अंतरिक्ष के उस हाइवे पर जहां उसे 6 दिनों तक यात्रा करनी है. इसके बाद वह चंद्रमा की कक्षा में पहुंच जाएगा. हाइवे पर चंद्रयान को पांच अगस्त तक यात्रा करनी है. उसी दिन इसे चंद्रमा के पहले ऑर्बिट में डाला जाएगा.


Chandrayaan-3 Mission: The orbit-raising maneuver (Earth-bound perigee firing) is performed successfully from ISTRAC/ISRO, Bengaluru. The spacecraft is expected to attain an orbit of 127609 km x 236 km. The achieved orbit will be confirmed after the observations. The next… Show more
Image


Read more

नूंह हिंसा: फरीदाबाद में 2 अगस्त तक इंटरनेट सस्पेंड, इन शहरों में स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, देखें लिस्ट

0

नूंह हिंसा: फरीदाबाद में 2 अगस्त तक इंटरनेट सस्पेंड, इन शहरों में स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, देखें लिस्ट 

फरीदाबाद: हरियाणा के नूंह में भड़की सांप्रदायिक हिंसा की आग प्रदेश के दूसरे हिस्सों में फैल रही है। नूंह के बाद फरीदाबाद में भी 2 अगस्त तक इंटरनेट बंद कर दिया गया है। इसके अलावा नूंह, गुरुग्राम फरीदाबाद और पलवल में मंगलवार यानी 1 अगस्त को सभी स्कूल कॉलेज भी बंद रहेंगे। नूंह और गुरुग्राम में धारा 144 लागू की गई है। हिंसा में दो होमगार्ड की मौत हो गई जबकि डीएसपी समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं

सोमवार को नूंह में हुए सांप्रदायिक दंगों के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरीदाबाद में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं तुरंत प्रभाव से बंद करने के आदेश दिया गया है। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, 31 जुलाई को रात साढ़े आठ बजे से 2 अगस्त रात 11:30 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।

फरीदाबाद, पलवल में कल स्कूल बंद

नूंह में भड़की हिंसा को देखते हुए गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल में एहतियातन कदम उठाए गए हैं। तीनों जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके तहत चार से अधिक लोगों के एक जगह इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा फरीदाबाद में मंगलवार को सभी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे।

नूंह में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इसके तहत 2 अगस्त तक यहां इंटरनेट बंद रहेगा। साथ ही सभी स्कूल-कॉलेज मंगलवार को बंद रहेंगे। मेवात हिंसा को देखते हुए जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने मंगलवार को सभी स्कूलों, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों की छुट्टी रखने के आदेश दिए। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से शांति बनाने की अपील की।

गुरुग्राम में भी स्कूल बंद
गुरुग्राम जिला में मंगलवार पहली अगस्त को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। जिलाधीश और डीसी निशांत कुमार यादव ने आदेश जारी किए। गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर ने अपील की कि इस घटना से संबंधित कोई भी हिंसा और उन्माद फैलाने वाला कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर ना डालें, जिससे धार्मिक भावनाओं, आपसी भाईचारे को ठेस पहुंचे और अशांति फैले। अगर कोई भी इस तरह के पोस्ट सोशल मीडिया या इंटरनेट पर डालता है तो गुरुग्राम पुलिस की ओर से उसने खिलाफ तत्परता से कार्यवाही की जाएगी। इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दे और शांति व सौहार्द बनाए रखें। sabhar https:navbharattimes.indiatimes.com

Read more

ChatGPT, Bard जैसे AI बेस्ड चैटबॉट का नहीं होगा गलत इस्तेमाल, शोधकर्ताओं ने खोजा समाधान

0

 Listen

नई दिल्ली, टेक डेस्क। बीते साल इंटरनेट की दुनिया में उस वक्त एक बड़ी क्रांति आई जब अमेरिका की एआई स्टार्टअप कंपनी ओपनएआई ने एक खास तरह का चैटबॉट मॉडल पेश किया। एआई टेक्नोलॉजी पर आधारित यह चैटबॉट इंसानों जैसे बातचीत करने वाला मॉडल था। इंसानों की भाषा को समझ कर उन्हीं की भाषा में जवाब देना वाला चैटजीपीटी हर यूजर का काम आसान करने लगा।

AI के गलत इस्तेमाल को लेकर है डर

देखते ही देखते चैटजीपीटी जैसे कई दूसरे मॉडल यूजर के लिए पेश होने लगे। समय के साथ यूजर को चैटजीपीटी, बिंग और बार्ड जैसे कई दूसरे मॉडल के विकल्प मिलने लगे।

यह चैटबॉट मॉडल यूजर का काम तो आसान बना रहे हैं लेकिन इनके गलत इस्तेमाल को लेकर भी समाज का एक वर्ग चिंतिंत रहने लगा। इसी कड़ी में एआई आधारित चैटबॉट के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए शोधकर्ताओं ने एक नया समाधान पेश किया है

चैटबॉट द्वारा दी जाने वाली जानकारियों को बायपास करने के तरीकों को खोजा जा रहा है ताकि, इन चैटबॉट के साथ यह सुनिश्चित किया जा सके कि यूजर को गलत जानकारियां न मिलें। इसके साथ ही यूजर के लिए सुरक्षा से जुड़ा कोई खतरा पैदा न हो।

शोधकर्ताओं ने पेश किया है नया समाधान

कार्नेगी मेलन विश्वविद्यालय (पिट्सबर्ग) और सेंटर फॉर एआई सेफ्टी (सैन फ्रांसिस्को) के शोधकर्ताओं ने इस तरह का दावा किया है।

उनके पेपर 'यूनिवर्सल एंड ट्रांसफरेबल अटैक्स ऑन अलाइन्ड लैंग्वेज मॉडल्स' (Universal and Transferable Attacks on Aligned Language Models) में कहा गया है कि शोधकर्ता जेलब्रेक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। जेलब्रेक्स को ओपन-सोर्स सिस्टम के लिए पॉपुलर एआई मॉडल्स को टारगेट करने के लिए ही डेवलप किया गया है।

Sabhar Jagran.com

Read more

NEET से कठिन नहीं होगा NExT, स्वास्थ्य मंत्री ने छात्रों को दिया आश्वासन

0

 

NExT Will Not Be Tougher Than NEET: नेक्स्ट परीक्षा को फिलहाल आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। लेकिन अब इसे लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि नेक्स्ट की परीक्षा नीट पीजी से ज्यादा कठिन नहीं होगी।

नेशनल एग्जिट टेस्ट (NExT) को हाल में लाया गया है। यह एग्जाम नीट पीजी की जगह लेगा। हालांकि छात्रों के विरोध के चलते इसे आगामी आदेश तक रोक दिया गया है। वहीं, अब स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने नेक्स्ट को लेकर छात्रों को बड़ा आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा यह एग्जाम नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पीजी (NEET PG) से ज्यादा कठिन नहीं होगा।
दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री ने 26 जुलाई को उत्तर प्रदेश के रायबरेली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMs) में आपातकालीन कक्ष सहित कई अन्य सुविधाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने नेक्स्ट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त करने के बाद छात्रों को पीजी में प्रवेश के लिए नेक्स्ट की परीक्षा पास करनी होगी।
उन्होंने कहा कि “जिस तरह एक लॉ ग्रेजुएट को अपनी डिग्री अपने विश्वविद्यालय से मिलती है लेकिन अदालत में प्रैक्टिस करने के लिए उसे एक परीक्षा देनी होती है। ठीक उसी तरह एमबीबीएस की डिग्री वाले छात्रों को प्रैक्टिस के लिए नेक्स्ट एग्जाम को पास करना होगा। उन्होंने कहा कि नेक्स्ट का स्कोर दो जगह पर प्रयोग होगा। पहला यह होगा कि इसके आधार पर नीट पीजी में प्रवेश होगा। जबकि दूसरा यह होगा कि इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थियों को ही मेडिकल की प्रैक्टिस की अनुमति दी जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा जो छात्र नीट की परीक्षा पास करते हैं और MBBS की पढ़ाई कर सकते हैं, वे आसानी से इस परीक्षा को भी पास कर सकेंगे। आपको बता दें कि छात्रों के विरोध के चलते इस परीक्षा को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। वहीं, मॉक टेस्ट को भी रद्द कर दिया गया है। जल्द ही नेशनल एग्जिट टेस्ट (NExT) मॉक टेस्ट के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स की फीस भी वापस कर दी जाएगी।  sabhar https://navbharattimes.india.com

Read more

Property Purchase Limit : जमीन खरीदने पर सरकार ने लगाई लिमिट, एक व्यक्ति खरीद सकता है इतनी जमीन

0

 भारत के लोग हमेशा से ही आदत रही है कि जीवन में कुछ कमाकर अपनों के लिए जमीन खरीददते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक व्यक्ति कितनी जमीन खरीद सकता है। अधिकांश राज्यों में जमीन खरीदने पर लिमिट लगाई गई है। तो आइए नीचे खबर में जानते है इसक बारे में विस्तार से...

Agro Haryana, New Delhi: भारत के लोगों की हमेशा से सेविंग की आदत रही है. हर व्यक्ति अपने जीवन में कुछ न कुछ बनाकर अपनी आने वाली पुश्तों के लिए जरूर सोचता है. निवेश की बात करें तो सोने (Gold) का क्रेज हमेशा से रहा है।

सोने के अलावा लोग संपत्ति (Property) बनाने में भी उतना ही यकीन रखते हैं. जमीन कैसी भी हो, समय के साथ उसकी कीमत में इजाफा होता ही है।

Agro Haryana, New Delhi: भारत के लोगों की हमेशा से सेविंग की आदत रही है. हर व्यक्ति अपने जीवन में कुछ न कुछ बनाकर अपनी आने वाली पुश्तों के लिए जरूर सोचता है. निवेश की बात करें तो सोने (Gold) का क्रेज हमेशा से रहा है।

सोने के अलावा लोग संपत्ति (Property) बनाने में भी उतना ही यकीन रखते हैं. जमीन कैसी भी हो, समय के साथ उसकी कीमत में इजाफा होता ही है।

परंतु क्या आप जानते हैं कि भारत में कृषि योग्य भूमि एक लिमिट तक ही खरीदी जा सकती है. ऐसा नहीं है कि कोई व्यक्ति जितनी चाहे उतनी जमीन खरीद ले. हालांकि, भारत में जमीन खरीदने की अधिकतम सीमा अलग-अलग राज्यों पर निर्भर करती है और पूरे देश में एक-सा कानून नहीं है।

इसके लिए राज्यों के अलग-अलग नियम हैं. अधिकांश राज्यों में इस पर लिमिट लगाई गई है. हालांकि, गैर-कृषि योग्य भूमि के बारे में ऐसा कोई नियम देखने को नहीं मिलता है. मसलन, हरियाणा में आप कितनी भी गैर-खेती योग्य जमीन खरीद सकते हैं. परंतु, हम यहां खेती योग्य जमीन के बारे में बताएंगे।

अलग-अलग है अधिकतम सीमा

भारत में जमींदारी प्रथा को खत्म करने के बाद कई तरह के बदलाव किए गए. कुछ बदलाव राष्ट्रीय स्तर पर हुए तो कुछ का अधिकार राज्यों के हाथ में दिया गया.

इसलिए हर राज्य में जमीन खरीदने की अधिकतम सीमा भी अलग-अलग होती है. इसके अलावा यह भी राज्य ही तय करता है कि कृषि योग्य जमीन कौन खरीद सकता है।

Sabhar  Property Purchase Limit : जमीन खरीदने पर सरकार ने लगाई लिमिट, एक व्यक्ति खरीद सकता है इतनी जमीन

https://agroharyana.com

Read more

Bihar News : अचानक सीएम आवास पर बढ़ी गहमागहमी, नीतीश कुमार से कौन-क्यों मिलने आ रहे- चर्चा में यह बातें आ रहीं

0

 Nitish Kumar : मौसम की तरह ही इस बार सावन में भी बिहार की राजनीति बेहद गरम है। रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 1 अणे मार्ग आवास पर गहमागहमी देखकर चर्चा फिर गरम है। नीतीश ने किन्हें मिलने के लिए क्यों बुलाया, जितने मुंह उतनी बातें।

एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी एकता की शुरुआत कर बात आगे भी बढ़ा दी है तो दूसरी तरफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से उन्हें इससे दूर रहने की सलाह भी मिल चुकी है। ऐसे में रविवार का दिन फिर बिहार में राजनीतिक रूप से गहमागहमी भरा रहा। अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में नीतीश कुमार से मिलने के लिए आ रही गाड़ियों की खबर फैलते ही तरह-तरह की चर्चा उभरने लगी। कुछ भी औपचारिक जानकारी नहीं, लेकिन कहा यह जा रहा है कि एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार अपने सांसदों-विधायकों से मिलकर आगे की बात कर रहे हैं।

सांसद-विधायकों की मुलाकात दो शिफ्ट में हो रही है
सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री आवास में सीएम और सांसद-विधायकों की मुलाकात दो शिफ्ट (पाली) में हो रही है। आवास पर वित्त मंत्री विजय चौधरी और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद हैं। वहीं जदयू के नेता और पूर्व सांसद लालबाबू राय भी मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे थे। लेकिन, गार्ड ने उन्हें मेन गेट पर ही रोक लिया। कारण यह था कि लाल बाबू राय का लिस्ट में नाम नहीं था। इसके बाद पूर्व सांसद लौट गए। कहा जा रहा है कि मीडिया में खबर सुनकर पूर्व सांसद सीएम नीतीश से मुलाकात करने पहुंचे थे।


इससे पहले भी सीएम नीतीश ने की थी सांसद और विधायकों से मुलाकत
इससे पहले 2 जुलाई को ही सीएम नीतीश कुमार पार्टी के सांसदों से वन टू वन बात की थी। सीएम आवास पर जदयू चार सांसद आकर मिले थे। इसमें दुलारचंद, अनिल हेगड़े, सुनील कुमार और चंदेश्वर चंद्रवंशी शामिल हैं। नीतीश कुमार सभी से अलग अलग मिलकर उनके संसदीय क्षेत्र और वहां के विकास का फ़ीडबैक लिया था। सांसदों से मिलने से पहले नीतीश कुमार अपने विधायकों और विधान पार्षदों से मुलाक़ात की थी। विधायकों से बातचीत करने के दौरान उन्होंने उनलोगों से कहा था कि आपलोग 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहिये। इसी तरह मुख्यमंत्री ने आज सांसदों से भी ऐसी ही बातें कही। sabhar amarujala.comBihar News : अचानक सीएम आवास पर बढ़ी गहमागहमी, नीतीश कुमार से कौन-क्यों मिलने आ रहे- चर्चा में यह बातें आ रहीं

Read more

Basti News: हैवान लेखपाल ने रिश्वत में मांगी 'अस्मत', पैसे न देने पर महिला फरियादी से कर डाली ये मांग

0

 UP News: रिश्वतखोर रिश्वत के इस कदर आदि हो चुके है कि अगर उन्हें रिश्वत में नोटो की गड्डी न मिले तो वे ऐसी डिमांड कर देते हैं जिसकी कल्पना मात्र भी किसी पाप से कम नहीं है. सुनने में यह थोड़ा अजीब है मगर यूपी के लेखपाल साहब तो रिश्वत में बीस हजार न मिलने पर महिला फरियादी से एक रात साथ में सोने की मांग कर दी. वो ऐसे वैसे से नहीं बल्कि बीजेपी की मजबूत पदाधिकारी से जो बस्ती के दुबौलिया मंडल की उपाध्यक्ष हैं और उसका पति बीजेपी एससीएसटी मोर्चा का जिला मंत्री है.  

बता दें कि बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र के कैथोलिया गांव की रहने वाली बीजेपी की महिला नेत्री जो दुबौलिया मंडल की उपाध्यक्ष भी हैं. उनके घर के सामने की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में एसडीएम से शिकायत की. जिसमें उन्होंने कहा कि उनके घर के सामने की जमीन पर कई साल से उनके कब्जे हैं. इसलिए इस पर उनका अधिकार है, जब कि विपक्षी जबरन उस पर कब्जा कर लेना चाहते हैं. इसी बात को लेकर बीजेपी की मंडल उपाध्यक्ष मंजू देवी ने शिकायत की तो मामला लेखपाल के पास पहुंचा.


वहीं लेखपाल रामप्रीत मौर्य ने बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष मंजू देवी को हरैया तहसील में बुलाया और जमीन नाम करने के बदले बीस हजार की रिश्वत मांगी. जब बीजेपी नेत्री मंजू अपनी गरीब का हवाला देकर असमर्थता दिखाई तो लेखपाल साहब ने सोचा बिना रिश्वत के कोई काम उनसे तो हो नहीं पाएगा तो वे रिश्वत के तौर पर बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष मंजू देवी से एक रात साथ में सोने की ही डिमांड कर दी. जिसके बाद रोते हुए मंजू अपने पति के पास पहुंची और आपबीती सुनाई.


मंजू देवी के पति बीजेपी एससीएसटी मोर्चा के जिला मंत्री है, उन्हें यह सब सुनका बड़ी ही आत्मग्लानि हुई कि बीजेपी सरकार में उनकी पत्नी का सौदा किया जा रहा. जिसके बाद दोनों ने लेखपाल की शिकायत एसडीएम से मिलकर की. एसडीएम हरैया ने पूरे प्रकरण की जांच बैठा दी है. तीन सदस्यीय टीम दो दिन के अंदर इस मामले की जांच करके रिपोर्ट देगी. वहीं इस पूरे मामले को लेकर हरैया तहसील के एसडीएम गुलाब चंद्र ने बताया कि प्रकरण गंभीर है, उनसे एक महिला ने लिखित शिकायत करके बताया कि उनके एरिया के लेखपाल ने उनसे रिश्वत मांगी है. इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है, दो दिन में रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाई की जायेगी.Basti News: हैवान लेखपाल ने रिश्वत में मांगी 'अस्मत', पैसे न देने पर महिला फरियादी से कर डाली ये मांग

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv