Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

सोमवार, 7 अप्रैल 2014

इंसान ने किया इस ग्रेट साइंस का इस्तेमाल, जानवरों को भी मिली नई जिंदगी

0

इंसान ने किया इस ग्रेट साइंस का इस्तेमाल, जानवरों को भी मिली नई जिंदगी


प्रोस्थेटिक प्राचीन ग्रीक भाषा का शब्द होता है। मेडिकल साइंस के मुताबिक, यह आर्टिफीशियल डिवाइस होते हैं। जन्मजात, बीमारी और हादसे में अंग खो देने के बाद यह आर्टिफीशियल डिवाइस उस अंग की जगह काम करते हैं। यह प्राचीन विज्ञान है। इसने दुनियाभर के करोड़ों लोगों को नया जीवन दिया है। होपा चार साल का एक मिक्सड ब्रीड डॉगी है। जिसके जन्म से ही दो पैर नहीं थे। 28 फरवरी 2010 को इजरायल के तेल अवीव में प्रोस्थेटिक डिवाइस की मदद से वह पहली बार चल पाया। इस डिवाइस को होपा के लिए खास तौर पर एनिमल लविंग आर्ट के छात्रों ने बनाया था।इंसान ने किया इस ग्रेट साइंस का इस्तेमाल, जानवरों को भी मिली नई जिंदगी

प्रोस्थेटिक पैर पाने वाली पहली बिल्ली 
 
यह है ऑस्कर, पहली बिल्ली जो प्रोस्थेटिक की मदद से चल पाई। एक हादसे में अपने दौ पैर खो चुकी ऑस्कर को स्पेशल इम्प्लांट आईटीएपी दिया गया था। इसमें इम्प्लांट के ऊपर स्किन ग्रो कर सकती है। प्रोस्थेटिक पर लगा अंब्रेला जैसा पार्ट इसे संक्रमण से बचाता है। यह ऑपरेशन इंसानों के लिए भी क्रांतिकारी रहा है। 

इंसान ने किया इस ग्रेट साइंस का इस्तेमाल, जानवरों को भी मिली नई जिंदगी

पहली डॉल्फिन जिसे मिला प्रोस्थेटिक फिन 
 
जापान के ओकीनावा में एक कीपर एक बॉटलनोज डॉल्फिन फ्यूजी की आर्टिफिशियल टेल को पकड़े हुए है। 2002 में एक बीमारी की वजह से फ्यूजी ने अपने फिन का 75 फीसदी हिस्सा गंवा दिया था। अब प्रोस्थेटिक टेल की मदद से यह फिश तैर पा रही है। यह पहली बार था, जब किसी डॉल्फिन पर आर्टिफिशियल फिन का इस्तेमाल हुआ है। इसे जापान की टायर मेकर कंपनी ग्रिजस्टोन ने बनाया था।
इंसान ने किया इस ग्रेट साइंस का इस्तेमाल, जानवरों को भी मिली नई जिंदगी

कछुए ने पैर खोए, पहियों से मिली मदद
 
इजरायल में रहने वाले इस खूबसूरत कछुए पर लॉन मोअर चलने की वजह से उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। वह अपने दो पैर चलाने में अक्षम हो गया था। अब जेविका के दो पैरों की जगह दो पहियों ने ले ली है। अब जिससे वह पहले की तरह चलने लगा है। 

इंसान ने किया इस ग्रेट साइंस का इस्तेमाल, जानवरों को भी मिली नई जिंदगी

48 वर्षीय हथिनी को मिल गया पैर 
 
48 वर्षीय मादा हाथी मोटाला को अब अपने नए परमानेंट प्रोस्थेटिक पैर मिल गए हैं, जो उसके वजन को संभाल सकते हैं। अब वह चल सकती है। मोटाला का आगे का एक पैर 10 साल पहले म्यांमार-थाई सीमा में बिछी लैंडमाइन पर पैर रखने से टूट गया था। sabhar :http://www.bhaskar.com/


Read more

शनिवार, 5 अप्रैल 2014

अतीन्द्रिय ज्ञान से दिखाई देती हैं भविष्य की घटनाएं

0

see future like movie


आप भविष्य को दर्पण की तरह देख सकते हैं


हम सभी की चाहत रहती है कि जीवन में आने वाली घटनाओं को जान सकें। इसके लिए ज्योतिषी एवं भविष्यवक्ता से संपर्क करते हैं। लेकिन विज्ञान कहता है कि हम सभी भविष्य और भूत की घटनाओं को दर्पण की तरह देख सकते हैं। मानव के अंदर एक ऐसा जीन छुपा रहता है, जिससे उसे भावी घटनाओं का पता चल सकता है।

लेकिन व्यावहारिक रूप से वह पता नहीं कर पाता। अब वैज्ञानिकों ने यह रहस्य खोल लिया है। मानव अपने मस्तिष्क के जरिये भविष्य की घटनाओं का पता आसानी से लगा सकता है। आम तौर पर हमें आज और अभी या अपने आसपास की घटनाओं की ही जानकारी होती है। आने वाले या बीत गए समय की अथवा दूरदराज की घटनाओं का पता नहीं चलता, लेकिन कोई विलक्षण शक्ति है, जो व्यक्ति को समय और दूरी की सीमाओं का अतिक्रमण करते हुए उपयोगी सूचनाएं देती है।

विल्हेम वॉन लिवनीज नामक वैज्ञानिक का कहना है हर व्यक्ति में यह संभावना छिपी पड़ी है कि वह कभी-कभार चमक उठने वाली इस क्षमता को विकसित कर पूर्वाभास को सामान्य बुद्धि की तरह अपने व्यक्तित्व का हिस्सा बना लेता है। इस तरह की क्षमता अर्जित कर सकता है, जब चाहे दर्पण की तरह अतीत या भविष्य को देख सके। 

अतीन्द्रिय ज्ञान को वैज्ञानिक आधार देते हुए कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में भौतिकी के विद्वान एड्रियन डॉन्स ने कहा है कि भविष्य में होने वाली हलचलें मनुष्य के मस्तिष्क में एक प्रकार की तरंगें पैदा करती हैं। इन तरंगों को साइट्रॉनिक वेवफ्रंट कहा गया है। ये तरंगे मस्तिष्क के स्नायुकोष पकड़ लेते हैं।

डरहम विश्वविद्यालय इंग्लैंड के गणितज्ञ एवं भौतिकीविद् डॉ. गेरहार्ट डीटरीख वांसरमैन का कहना है कि भविष्य का आभास या अतीत की घटनाओं का ज्ञान इसलिए होता रहता है, क्योंकि इनके संकेत समय-सीमा से परे मेंटल पैटर्न चिंतन क्षेत्र में मौजूद रहते हैं।

ब्रह्माण्ड का हर घटक इन घटना तरंगों से जुड़ा होता है। 'एक्सप्लोरिंग साइकिक फिनॉमिना बियांड मैटर नामक अपनी चर्चित पुस्तक में डी स्कॉट रोगो लिखते हैं, विचार धाराएं तथा भावनाएं प्राणशक्ति का उत्सर्जन (डिस्चार्ज ऑफ वाइटल फोर्स) हैं। यही उत्सर्जन अंत:करण में कभी-कभी स्फुरण बनकर प्रकट होते हैं। उत्सर्जन दो व्यक्तियों के बीच हो तो टेलीपैथी कहा जाता है और समय-सीमा से परे हो तो पूर्वाभास

चलचित्र की तरह दिखाई देती हैं भविष्य की घटनाएं

आपने अगर स्टीवेन स्पिलबर्ग की चर्चित फिल्म मॉइनॉरिटी रिपोर्ट देखी हो तो आपको याद होगा कि कैसे उस फिल्म में एक विशेष सेल के सदस्य भविष्य में होने वाले अपराध को पता करके उसे घटित होने से पहले ही रोक देते थे। यह मजह एक फिल्मी कहानी नहीं है।

अतीन्द्रिय ज्ञान को वैज्ञानिक आधार पर प्रमाणित करने वाले विद्वानों का मानना है कि यदि कोई तत्व प्रकाश की गति से भी तीव्र गति करे तो उसके लिए समय रुक जाता है। दूसरे शब्दों में, वहां बीते कल, आज और आने वाले कल में कोई अंतर न रहेगा। अपने चित्त में यह गति साध ली जाए तो अतीत और भविष्य की घटनाएं चलचित्र की तरह देखी जा सकती हैं।

अधिकतर दार्शनिकों का मत है कि घटनाओं के पूर्वाभास जीवन बचाने के लिए होते हैं और यह बात भी सच है कि यदि हम कमजोर मन इंसान से इस तरह के पूर्वाभासों का जिक्र करते है, तो वे किसी की मौत का कारण भी बन सकते हैं। अनेक बार पूर्वाभास स्पष्ट नहीं होते और न उनकी व्याख्या की जा सकती है।

प्रिमोनीशन एक्स्टां सॅन्सरी परसॅप्शन्स का वह रूप है, जिसे हम इन्स्टिंक्ट या भावी घटना का एक तीव्र आभास कह सकते हैं। ये एक तरह की 'इन्ट्यूटिव वॉर्निंग होती है, जो अवचेतन मन पर अंकित हो जाती है और कभी-कभी व्यक्ति को नियोजित कार्योँ को करने से मनोवैज्ञानिक तरह से रोकती हैं।

इसे बहुत से चिन्तक विशिष्ट घटनाओं की 'भविष्यवाणी भी कहते हैं। साइंस इसके स्टेट्स को अस्वीकार करता है। लेकिन दार्शनिकों का मानना है कि प्रिमोनीशन और प्रौफॅसी को व्यर्थ की चीज मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि घटनाओं के पूर्वाभास की जानकारी और उनका सही घटना प्रमाणित करता है कि 'प्रिमोनीशन में तथ्य है, इसकी अर्थवत्ता है।इस तरह से यह साइंस के लिए एक चेतावनी है, क्योंकि यह सृष्टि की गतिविधियों के साथ मानव मन के सघन संबंध का संकेत देती है। यह आन्तरिक शक्तियों और सृष्टि में स्पन्दित अलौकिक शक्तियों व उसके चक्र के अन्तर्संबंध का विज्ञान है। कहा जाता है कि नॉस्टेंडम ने अपनी मृत्यु की 'पूर्व घोषणा कर दी थी।

जुलाई 1, 1566 जब एक पुरोहित उनसे मिलने आया और जाने लगा तो नॉस्टेंडम ने उससे अपने बारे में कहा कि 'वह कल सूर्योदय होने तक मर चुका होगा। इसी तरह अब्राहम लिंकन ने अपनी मौत का सपना देखा और अपनी पत्नी व अंगरक्षक को अपने कत्ल से कुछ घंटे पहले इस बारे में बताया। sabhar :http://www.amarujala.com/


Read more

लव हार्मोन' लेने से सेक्स लाइफ में स्पाइस आ जाता है

0

'love hormone' oxytocin can give people more intense orgasms

अक्सर लोग सेक्स संतुष्टि पाने के लिए कई उपाय अपनाते हैं लेकिन एक नई रिसर्च के मुताबिक, अब आप आराम से सेक्स के दौरान ऑर्गेज्म पा सकते हैँ।प्रका‌शित शोध के अनुसार, 'लव हार्मोन' लेने से सेक्स लाइफ में स्पाइस आ जाता है। एक जर्मन शोध के मुताबिक, ऑक्सीटोसिन का डोस न केवल पुरुषों बल्कि महिलाओं की सेक्स लाइफ में भी जान डाल देता करता है।लाइव साइंस में छपी रिपोर्ट के अनुसार, शोध के दौरा 29 जोड़ों को ऑक्सीटोसिन या प्लेसिबो का स्प्रे दिया। बाद में उन्हें उनसे कई सवाल पूछे गए। जिसमें उन्हें अपनी सेक्सुअल डिजायर और अपने पार्टनर के प्रति अपनी सेक्स इच्छाओं के बारे में में बताना था।सर्वे के नतीजे के अनुसार जिन लोगों ने सेक्स के पहले ऑक्सीटोन लिया था उनका ऑर्गेज्म ज्यादा सुखद था। सेक्‍स के बाद वे ज्यादा खुश और संतुष्ट थे।यह असर पुरुषों और महिलाओं दोनों पर बराबर पाया गया। कुछ महिलाओं ने यहां तक कहा कि उन्हें अपने पार्टनर से ज्यादा सहानुभूति हो गई थी।सर्वे के परिणाम वैसे तो दिलचस्प थे लेकिन शोधकर्ताओं के अनुसार, हार्मोन का प्रभाव उम्मीद से कम था क्योंकि सेक्स के दौरान ऑक्सीटोन का निर्माण वैसे भी होता है। sabhar :http://www.amarujala.com/

Read more

मजाक नहीं हकीकत! दंपति का दावा, आधे घंटे तक दिखा यूएफओ

0

शूट कर रहे थे जानवर

शूट कर रहे थे जानवर


देर रात बॉर्डर के पास स्थित जंगलों में एक दंपति जिन्हें जानवरों को रात में शूट करना पसंद है, दूर जंगलों में गए थे।

जानवरों को रात में कैमरे के अंदर कैद करने के लिए निकले दंपति उस जंगल के मशहूर जानवरों को रात को घूमते हुए शूट करने पहुंचे थे।

तस्वीरों के अलावा उन्होंने जानवरों की गतिविधियों को भी वीडियो शूट करने का सोचा। वहां पहुंचकर उन्होंने कैमरे और वीडियो कैमरे को एक जगह पर सेट कर दिया।

दिखा एक हिरन और..

दिखा एक हिरन और..

रात में जंगलों में अकेला घूमना घातक हो सकता है। इसकी वजह कुछ और नहीं ‌बल्कि जंगलों के घातक जानवर होते हैं।

इसलिए शैटल दंपति ने खुद को एक सुरक्षित जगह बंद करके कैमरों को एक ‌जगह सेट कर दिया।

तभी उन्होंने देखा कि कैमरे के पास एक हिरन टहलता हुआ चला आ रहा था। शैटल दंपति को लगा कि कहीं हिरन कैमरे के साथ कोई छेड़-छाड़ न करे और तभी पीछे कहीं से लाइट आनी शुरू हो गई।

धीरे- धीरे यही लाइट बढ़ती चली गई और किसी बड़ी चीज का आकार लेने लगी। उसके बाद तो शैटील दंपति को कुछ ऐसा दिखा जिसका उन्हें भरोसा ही नहीं था।


यूएफओ ही था वो

यूएफओ ही था वो

शैटल दंपति का कहना है कि दोनों को किसी कार की हेडलाइट जैसी दो लाइटें आसमान से उतरती हुई दिखीं और जमीन पर रूकने के बाद वो थोड़ी देर तक जंगल के चारों तरफ लाइट मारती रहीं।

दंपति ने ये सारी घटना अपने वीडियो में रिकॉर्ड कर ली थी।

पति-पत्नी का कहना था कि वो यूएफओ जमीन पर लगभग आधे घंटे के लिए रुका था और� उसके बाद वहां से चला भी गया

हमनें देखा है यूएफओ

मामले को अपनी आंखों से देखने वाले इन पति-पत्नी का ये दावा है कि उन्होंने यूएफओ को देखा है।

इस बात का गवाह उनका रिकॉर्ड किया गया वीडियो भी है। मामला मिसिसिपी के जैक्सन काउंटी जंगल का है।

यूएफओ को देखने और उसके होने का दावा करने वाले इस दंपति ने कहा कि उन्होंने यान में से किसी उतरते हुए एलियन को तो नहीं देखा लेकिन यान देखकर ही उन्हें भरोसा हो गया एलियंस भी हैं। 
sabhar :http://www.amarujala.com/

Read more

शुक्रवार, 4 अप्रैल 2014

दीवार करेगी बात

0



वाशिंगटन। इंटरनेट के आदी लोगों के लिए अब नई तकनीक किसी वरदान से कम नहीं। दिन-रात ऑनलाइन रहने वाले लोगों के लिए अब घर की सारी दीवारें ही किसी स्क्त्रीन की तरह काम करेंगी। इन दीवारों पर आप ऑनलाइन स्क्त्रीन की तरह काम कर सकते हैं। इस वॉल पर फेसबुक अपडेट से लेकर आदमकद आकार में मित्रों से लाइव चैटिंग भी होगी।
एक स्पैनिश डिजाइन एजेंसी थिंक बिग फैक्टरी के निदेशक क्यूरस मॉन्स ने बताया कि इस ओपनआर्च प्रणाली का हार्डवेयर पूरी तरह से बनकर तैयार है लेकिन सॉफ्टवेयर पर चालीस फीसद काम ही पूरा हुआ है। यह स्पेनिश एजेंसी ही इस पूरे प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। अपने घर की इस डिजिटल दीवार को ऑनलाइन गतिविधियों के लिए आप कहीं से भी नियंत्रित कर सकते हैं। बोल कर या किसी शारीरिक गतिविधि से आप अपने निर्देशों को नियंत्रित कर सकते हैं। घर की हर चीज को संचार माध्यम के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि इस सबको चलाने के लिए घर में एक व्यक्ति की मौजूदगी जरूरी होगी। घर के किसी भी कोने से स्काइप को शुरू करते ही आप इस तकनीक की मदद से हाथ के इशारे से घर की बत्तियां जला-बुझा सकते हैं। किसी घरेलू उपकरण को ऑन कर सकते हैं और संगीत भी सुन सकते हैं। क्यूरस का कहना है कि ऐसा घर दिखने में कुछ अलग नहीं होगा। लेकिन तकनीक की मदद से दीवारें वो काम करेंगी जो आप अपने लैपटॉप, कंप्यूटर या मोबाइल स्क्त्रीन पर करते हैं। आप अपने लिविंग रूम में दीवारों पर सोशल नेटवर्किग साइट से लेकर मैग्जीन सर्फ करने से लेकर वीडियो गेम तक खेल सकते हैं। माइक्त्रोसाफ्ट के किनेक्ट कैमरे के जरिए प्रोटोटाइप तकनीक व्यक्ति की गतिविधियों को कैद करती है और उसके हिसाब से ही घर के अंदर दिशा-निर्देशों का संचार करती है। इस प्रणाली में प्रोजेक्टरों और सेंसरों की मदद से दीवार को स्क्त्रीन में परिवर्तित किया जाएगा। sabhar :http://www.jagran.com/

Read more

पेड़ देंगे रोशनी और दीवारों पर होंगे बगीचे

0



लंदन। शोधकर्ताओं ने भविष्य के शहरों की परिकल्पना कुछ इस तरह की है। ये शहर रात के अंधेरे में खुद ब खुद जगमगाने लगेंगे। पेड़ स्ट्रीट लाइट्स का काम करेंगे और घरों की दीवारों पर बगीचे तैयार किए जा सकेंगे। लंदन के गार्डन ब्रिज प्रोजेक्ट पर काम कर रही एक कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है। इंजीनियरिंग और डिजाइन परामर्श कंपनी अरुप के विशेषाों के मुताबिक, भविष्य के शहरों में सर्दी के मौसम में फुटपाथ गर्म हो जाएंगे। सड़कों पर जाम लगने की सूरत में ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम (जीपीएस) खुद ब खुद लोगों को नया रास्ता सुझाने लगेगा। कंपनी ने अपनी रिपोर्ट सिटीज अलाइव में भविष्य के शहरों का डिजाइन तैयार किया है।
लंदन के गार्डन ब्रिज प्रोजेक्ट के तहत यह कंपनी टेम्स नदी के आर-पार एक फुटपाथ बनाएगी, जिसपर घास और पेड़ उगाए जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, इन शहरों में नागरिकों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए हरियाली को ज्यादा महत्व दिया जाएगा। मौजूदा बुनियादी ढांचों का बड़ी सूझबूझ से इस्तेमाल किया जाएगा। अखबार द टाइम्स के मुताबिक, रिपोर्ट में अनुवांशिक रूप से परिवर्तित पेड़ों के इस्तेमाल की बात कही गई है जो रात में स्ट्रीट लाइट की तरह काम कर सकेंगे। पेड़ दिन में सूर्य से ग्रहण की गई ऊर्जा को रात में छोड़ेंगे। स्टारपाथ नाम के जल प्रतिरोधी स्प्रे से सड़कों को रंग दिया जाएगा जो रात में जगमगाएंगी। ब्रिटेन की कंपनी प्रो टेक द्वारा निर्मित यह दिन में पराबैंगनी किरणों को संग्रहित करती हैं और रात में उसे परावर्तित करती हैं। इस सुविधा से सड़कों के कारण स्ट्रीट लाइट लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भविष्य में इससे ना सिर्फ ऊर्जा की व्यापक बचत होगी बल्कि ग्लोबल वार्मिग को भी सीमित किया जा सकेगा। sabhar :http://www.jagran.com/

Read more

नताशा सिक्का का हॉट फोटोशूट

0








मॉडल और अभिनेत्री नताशा सिक्का का फैशन एंड लाइफस्टाइल एशिया मैगजीन के लिए फोटोशूट Photo Credits: newz66















sabhar :http://www.samaylive.com/



Read more

भविष्य की पीढ़ियां जिस दुनिया में रहेंगी वे हर लिहाज़ से ज़्यादा कनेक्टेड होंगी

0

भविष्य की पीढ़ियां जिस दुनिया में रहेंगी वे हर लिहाज़ से ज़्यादा कनेक्टेड (जुड़ी हुई) होंगी. लेखक टेड विलियम्स पूछते हैं कि क्या ये एक जुड़ी हुई दुनिया यानी कनेक्टेड वर्ल्ड कैसे हमारे समाज और हमें बदल देगी.
"तर्कशील व्यक्ति दुनिया के हिसाब से खुद को ढाल लेता है जबकि अविवेकी व्यक्ति दुनिया को अपने हिसाब से ढालने की कोशिश करता है. इसलिए जितनी भी तरक्की है वह अविवेकी मनुष्य पर निर्भर है." जॉर्ज बर्नार्ड शॉ

भले ही हम उन्हें तब महसूस नहीं कर पाते हैं जब वे घटित हो रहे होते हैं.तकनीक के हर बड़े क़दम ने मानव समाज को व्यापक रूप में बदला है. इसलिए ही हम जानते हैं कि वे बड़े तकनीकी बदलाव थे.

निजी विचार और समूह

जेबीएस हेल्डेन के ब्रह्मांड के बारे में दिए गए प्रसिद्ध वक्तव्य में कहा जाए तो, 'भविष्य आपकी कल्पना से अलग नहीं होगा बल्कि जितनी आप कल्पना कर सकते हैं उससे बहुत अलग होगा.'
हम सामाजिक प्राणी हैं लेकिन भिन्न होने के ख़तरे तब से कम हुए हैं जब से व्यक्तिवाद हमारे समाज और स्वयं हम में बड़ी ताक़त बनता चला गया है.
फ़्यूचर सिटी
भविष्य की दुनिया ज़्यादा कनेक्टेड होगी
नवीन तकनीक एक बड़ा कारण है. दो शक्तिशाली बल अब तेज़ी से समाज और व्यक्ति के बीच के समीकरण बदल रहे हैं.
व्यक्तिवाद का केंद्रीकरण और एक बंटे हुए समाज से अस्थिर और समस्तरीय समाज के प्रति निष्ठा का हस्तांतरण.
अपने शानदार उपन्यास 'केट्स क्रेडल' में कर्न वोनॉट ने एक ऐसे धर्म की खोज की जो मानवीय रिश्तों को 'कारासेज़' या फ़िर 'ग्रेनफॉलूंस' में परिभाषित करता है.
कारासेज़ का मतलब है लोगों के बीच में सच्चा संपर्क जो स्वतः स्थापित होता है और ग्रेनफॉलूंस ऐसे रिश्ते हैं जो अधिकतर असत्य होते हैं यानि जन्म, रंग, स्थान आदि के आधार पर बनते हैं.
बहुत से धर्म और राष्ट्र, जैसे कि सच्चे समस्तरीय सामाजिक समूह, साझा विचारों के रूप में शुरु हुए लेकिन जैसे-जैसे ये संस्थाएं बढ़ी और बदली लोगों के बीच की सहमतियाँ धूमिल होती चली गईं.
अमरीका में उदार ईसाई, कट्टर ईसाइयों के मुकाबले उदार नास्तिकों से ज़्यादा मिलते-जुलते हैं.
तो फ़िर अमरीकी ईसाई कौन हैं? लेकिन ब्लूग्रास का एक प्रशंसक हमेसा ब्लूग्रास का ही संगीत पसंद करेगा भले ही वो टैनेसी में रहता है या ट्यूनीसिया में.
जो विचार आधिकारिक सीमाओं में क़ैद नहीं होते वे ही अपने अनुयायियों की उम्मीदों पर खरे उतरते हैं. जबकि राष्ट्र और धर्म बहुत ही कम लचीले होते हैं.
लेकिन यदि हम अपनी निष्ठाओं को अधिक व्यक्तिकत रुचियों जैसे कि पर्यावरण की राजनीति, बंदूकों पर मालिकाना हक़, पुराने फर्नीचर को ख़रीदना या फिर अंतरराष्ट्रीय मामलों पर नज़र रखना आदि की ओर करेंगे तो हम देशीय या अन्य सीमाओं में नया राजनीतिक गठबंधन बना लेंगे.

स्वास्थ्य क्रांति

लोग भविष्य कनेक्टेड, संचार, तकनीक
तकनीक की दुनिया में हो रहे तीव्र बदलाव हमें सिर्फ़ जानकारियाँ साझा करने से और भी बहुत कुछ ज़्यादा करने का मौका देते हैं.
ज़ल्द ही हम लोगों के विचार, सोच और उनकी आवाज़ को सुन पाएंगे. बिना बोले संवाद की तकनीक (वर्चुल टच) में होने वाले सुधारों की मदद में से हम चीजों की छु्अन का अहसास भी साझा कर पाएंगे.
अगर आपकी पर्वतारोहण में रुचि है तो इस तकनीक के ज़रिए माउंट एवरेस्ट पर चढ़ रहे किसी शेरपा के बूट में आप अपना पाँवों को महसूस कर पाएंगे और जान पाएंगे कि उसे कैसा लग रहा है.
आप स्काई डाइवर के साथ छलाँग लगा सकेंगे और अमेजन नदी के किनारे बसे लोगों से ऐसे बात कर पाएँगे जैसे आप वहीं हो.
यही नहीं किसी सड़क पर हो रहे विरोध प्रदर्शन में आप हज़ारों किलोमीटर दूर होते हुए भी शामिल हो पाएंगे.
लेकिन नज़रिए में बदलाव सिर्फ़ यहीं नहीं रुकेगा. तकनीक की दुनिया में हो रहे बदलाव हमारी स्वयं की भौतिकी में भी बदलावों के संकेत दे रहे हैं.
स्मार्टफ़ोन सिर्फ़ एक तकनीकी पड़ाव हैं, हालाँकि वे इस सदी में ताज़ा रहेंगे और दुनिया के कम विकसित इलाक़ों में उनके कई अप्रत्याशित इस्तेमाल भी होंगे, लेकिन विकसित देशों में इक्कीसवीं सदी के मध्य तक पहुँचते-पहुँचते हम अपने कंप्यूटर डिवाइस को अपने साथ रखने के कई व्यक्तिगत तरीकों की ओर जाने लगेंगे.
भले ही हम तब तक सीधे स्थापित होने वाले 'साइबरपंक' हासिल न कर पाएं, स्मार्ट गॉगल या शरीर में फिट होने वाले बेहद छोटे आकार के इनपुट-आउटपुट डिवाइस फोन का स्थान ले लेंगे.
लेकिन सिर्फ़ इतना ही नहीं, न सिर्फ़ आपका पूरा सहकर्मी समूह आपगे दिमाग़ में होगा बल्कि आपको अपनी सेहत के प्रति भी अतिचिंतित नहीं होना पड़ेगा.
हृद्यगति, अंगों की सक्रियता, ब्लड शुगर, यहाँ तक की दिमाग़ी हालत की भी जानकारी आपको पल-पल मिलती रहेगी.
हीट सिग्नेचर (शरीर या गति से निकलने वाली गर्मी) से हमें पता चल जाएगा कि क्या हम किसी तेज़ रफ़्तार से आती कार के रास्ते में तो नहीं है या आगे कोई लुटेरा हमारा इंतज़ार तो नहीं कर रहा है.

बदलेंगे विचार

लोग भविष्य कनेक्टेड, संचार, तकनीक
किराने की दुकान से ख़रीदारी करते वक़्त हम हर सामान को स्कैन कर उसके बारे में अतिरिक्त जानकारी और बाकी लोगों की राय तुरंत हासिल कर सकेंगे.
अगर आपको किसी ख़ास पदार्थ से एलर्जी है या फ़िर आपके भोजन की कुछ ख़ास ज़रूरतें हैं तो किसी भी पदार्थ को चखने से पहले ही आपको उसके बारे में समस्त जानकारी मिल सकेगी और आप तय कर सकेंगे कि आपको यह सामान ख़रीदना है या नहीं.
महत्वपूर्ण जानकारियों को किसी भी वक्त हासिल करने की इस क्षमता के रास्ते में क़ानून और राजनीति भी आएंगे.
यदि ऐसी सेवाएं उपलब्ध होंगी तो ज़्यादातर लोग इन्हें हासिल करना चाहेंगे, भले ही वे इनकी क़ीमत चुकाने में सक्षम हो या न हों.
ख़ासकर उन सेवाओं की माँग बढ़ेगी जो जीवन को बढ़ाने में मदद करेंगी.
इन जानकारियों को सभी लोगों को उपलब्ध करवाने का दवाब ऐसा ही होगा जैसा किसी अन्य स्वास्थ्य संबंधी सेवा पर होता है.
सिर्फ़ अमीर लोगों के पास ही हृद्यघात के वक़्त जान बचाने वाले शरीर में फिट गए मॉनिटर या फिब्रिलेटर क्यों हों?
जब आपके तमाम मित्र आपके दिमाग़ के भीतर या फिर हर समय आपसे जुड़े हुए हो और आप व्लादिवोस्क में बैठे किसी व्यक्ति से उस खेल के बारे में चर्चा कर रहे हो जिसे आप दोनों खेल रहे हैं, या फिर आप अपने जैसी सोच रखने वाले दमिश्क में बैठे किसी व्यक्ति से बात कर रहे हों तो निश्चित रूप से आपके इस बारे में विचार बदलेंगे कि 'हम' क्या हैं और 'वे' क्या हैं.
राजनीतिक एवं अन्य विभाजन खत्म नहीं होंगे, लेकिन वे हमें अलग लगने लगेंगें.

नए तरीके खोजने होंगे

क्या अधिक निजी स्वतंत्रता और निजी निवेश की इस दुनिया का कोई स्याह पहलू भी है?
जाहिर तौर पर हैं. जैसे-जैसे हम लगातार अपडेट होती जानकारियों से घिरे हुए स्वयं के निर्मित विश्व में अधिक समय बिताएँगे और अपने और अपने जैसी सोच रखने वाले लोगों के बारे में बेहद सूक्ष्म जानकारियाँ रखेंगे, हम एक अलग किस्म के मानव समाज में परिवर्तित होते जाएंगे.
कुछ लोगों का कहना है कि डरने के लिए सिर्फ अधिकाधिक अत्यधिक आत्म भागीदारी ही नहीं बल्कि अन्य कारण भी हैं.
सामाजिक आलोचकों को लगता है कि हम इंटरनेट युग से पहले भी एक जैसी सोच वाले लोगों के समूहों की ओर अग्रसर हो रहे थे.
साइबर जगत में ध्रवीकरण पर हुए ताज़ा शोध बताते हैं कि जन संपर्क के इस दौर में हालात और भी बदतर हुए हैं, यानि व्यक्तिगत की तुलना में एक जैसी सोच वाले समूहों में हम ज़्यादा कट्टर हो जाते हैं.
व्यक्तिगत होने के मुकाबले जब हम समूह में होते हैं तब अलग दृष्टिकोण के प्रति तिरस्कार की भावना भी रखते हैं.
आने वाली सदी में हमारी चुनौती इन अपनी सोच के दायरे में सीमित रहने से खुद को रोकने की भी होगी.

हमें सिर्फ़ अपने बारे में ही नहीं बल्कि दूसरे लोगों के बारे में भी सोचना होगा. वास्तव में, जब पुराने तरीके विलुप्त हो जाएंगे तब हम मनुष्यों को पड़ोसी होने के नए तरीके खोजने होंगे.sabhar :http://www.bbc.co.uk/

Read more

गुरुवार, 3 अप्रैल 2014

हैरी पॉटर की अदृश्य घड़ी बनेगी हकीकत और पढ़ें

0

हैरी पॉटर की अदृश्य घड़ी बनेगी हकीकत

भारतीय मूल के एक वैज्ञानिक ने हैरी पॉटर फिल्मों की शैली की अदृश्य घड़ी को साकार रूप देने में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

उन्होंने धातु की एक ऐसी पट्टी तैयार की है जो प्रकाश को नई दिशा में मोड़ देती है।
काल्पनिक अदृश्य घड़ियों के पीछे वह सिद्धांत काम करता है कि किसी वस्तु के आसपास प्रकाश को रोकने और उसे नई दिशा में मोड़ देने से वह वस्तु आंखों के लिए अदृश्य हो जाती है। हॉलीवुड फिल्मों में यह काफी आसान तकनीक लग सकती है लेकिन असल जिंदगी में इसे तैयार करना काफी मुश्किल है क्योंकि प्रकृति में मौजूद किसी भी पदार्थ में वह गुण मौजूद नहीं है, जो प्रकाश को एक विशेष दिशा में मोड़ दे।
यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल फ्लोरिडा में सहायक प्रोफेसर देबाशीष चंद्रा ने इसे सच कर दिखाया है। उन्होंने इस काम को पूरा करने के लिए एक कृत्रिम नैनो ढांचा तैयार किया है जिसे मेटामटीरियल्स नाम दिया गया है। चंद्रा और अन्य नैनो तकनीक विशेषज्ञों ने धातु की कई परतों वाली एक 3डी पट्टी तैयार की है। उन्होंने इस काम को नैनो ट्रांसफर प्रिंटिंग से पूरा किया है जिसका इस्तेमाल प्रकाश के प्रसार को रोकने के लिए किया जाता है।
चंद्रा ने बताया कि हमें उम्मीद है, नैनो ट्रांसफर प्रिंटिंग तकनीक के इस्तेमाल से हम प्रकाश को विशेष दिशा में मोड़ देने वाले धातु का बड़ा टुकड़ा तैयार कर सकते हैं। जिससे काल्पनिक उपकरणों को हकीकत में ढाला जा सकेगा। यह शोध 'जर्नल एडवांस्ड ऑप्टिकल मटेरियल्स' में प्रकाशित हुआ है। SABHAR :http://hindi.ruvr.ru/
और पढ़ें: http://hindi.ruvr.ru/news/2014_04_03/270685465/

Read more

तस्वीरों में देखें रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन का जिंदादिल अंदाज

0

तस्वीरों में देखें रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन का जिंदादिल अंदाज

मॉस्को. आखिरकार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और उनकी पत्नी ल्यूदमिला एलेक्सांद्रोव्ना पुतिना के बीच तलाक हो गया। दोनों का विवाह 30 साल पहले हुआ था। उनकी दो बड़ी बेटियां हैं। क्रेमलिन ने तलाक की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। पुतिन की आधिकारिक जीवनी में 27 मार्च को ‘विवाहित’ और पत्नी का नाम लिखा था। अब फर्स्ट लेडी का कोई जिक्र नहीं है। केवल दो बेटियों का उल्लेख है। 
 
पुतिन ने पिछले साल जून में टीवी पर एक बयान में यह कह कर चौंका दिया था कि वे तलाक देने वाले हैं। उस समय शादी टूटने का कारण पुतिन की लवर सांसद एलिना कबायेवा को माना जा रहा था।
 
भले ही रूस के शीर्ष नेता पुतिन की उम्र 60 वर्ष हो, लेकिन उनमें आज भी 25 साल के नवजावान-सा जोश दिखाई देता है। वे हमेशा मीडिया में अपने हैरतअंगेज कारनामों के कारण चर्चा में बने रहते हैं। वे कभी ताइक्वांडो में अपने से कई गुना कम उम्र के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए दिखाई देते हैं तो कभी खुले बदन घोड़े पर बैठ कर हवा से भी तेज बातें करते हैं। तलाक होने के बाद मीडिया उन्हें दुनिया का मोस्ट एलिजिबल बैचलर मान रहा है।
 
हम आपको यहां राष्ट्रपति पुतिन की कुछ तस्वीरें दिखा रहे हैं, जिन्हें देख कर आप भी कहेंगे कि भले पुतिन ने जिंदगी के 60 वंसत देख लिए हों, लेकिन उनकी उम्र पर इसका प्रभाव बिल्कुल नहीं है। समय मानो उनके लिए ठहर-सा गया है।

तस्वीरों में देखें रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन का जिंदादिल अंदाज

फरवरी 2010 में साईबेरियन खाकसिया प्रांत के दौरे पर गर्म कॉफी का प्याला थामे हुए रूस के प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन।

तस्वीरों में देखें रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन का जिंदादिल अंदाज

पुतिन रूसी खुफिया एजेंसी केजीबी के लिए काम कर चुके हैं। 1991 में एजेंसी से रिटायर्ड होने के बाद उन्हें तेजी रूसी राजनीति में अपनी पैठ जमा ली। वे जल्द दुनिया सबसे बड़े देश शीर्ष नेता बन गए। तस्वीर: मास्को में शूटिंग गैलरी में हाथों में बंदूक थामे हुए पुतिन

तस्वीरों में देखें रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन का जिंदादिल अंदाज

प्रधानमंत्री बनने से पहले वे राष्ट्रपति भी थे। वे शार्प शूटर भी माने जाते है और अक्सर नई-नई बंदूकों को भी शौक रखते हैं। तस्वीर: मास्को में नेशनल रेलवे कंपनी रशियन रेलवे के दौरे पर आए पुतिन इलेक्ट्रॉनिक शूटिंग रेंज पर हमलावर रायफल सिम्युलेटर पर हाथ आजमाते हुए।

तस्वीरों में देखें रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन का जिंदादिल अंदाज

2010 में यूक्रेन के क्रिमिया में हुई बाइकिंग प्रतियोगिता में हर्ले डैविडसन को हवा से बाते कराते पुतिन। 

तस्वीरों में देखें रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन का जिंदादिल अंदाज

रूस की बाइकर्स की शीर्ष संस्था ने एक वोटिंग के जरिए पुतिन को हेल्स एंजिल रैंक से नवाजा था। इसके साथ उन्हें निकनेम अबाड्डन दिया। यह हिब्रू भाषा का शब्द है, अर्थ होता है डिस्ट्रॉयर (विनाशक)।

तस्वीरों में देखें रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन का जिंदादिल अंदाज

पुतिन को स्पीड पसंद हैं। उन्होंने कभी भी थमना नहीं जाना, यही कारण है कि वे अक्सर हवा पर सवार रहते हैं। 2010 में पुतिन लेनिनग्रेड में हुई रेनो फॉर्मूला वन में रेसिंग कार को ट्रैक पर भगाने से भी नहीं चूके। उनका अधिकतम गति थी 240 किमी. प्रतिघंटा

तस्वीरों में देखें रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन का जिंदादिल अंदाज

पुतिन को खेलों के लिए जान देने वाला माना जाता है। खेल कोई सा भी हो, वे हमेशा हाजिर रहते हैं। जून 2012 में फिनलैंड के साथ दोस्ताना आइस हॉकी मैच खेल रही टीम का हौंसला बढ़ाने पहुंचे पुतिन। लेकिन उन्होंने खुद भी मैदान में उतरने का फैसला किया। उनका साथ दिया फिनलैंड के राष्ट्रपति साउली निनित्सो ने। 

तस्वीरों में देखें रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन का जिंदादिल अंदाज

2011 में पुरुष जूनियर आइस हॉकी टूर्नामेंट से पहले पुतिन ने अभ्यास सत्र में हॉकी किट के साथ उतरकर गोल मारने के प्रयास भी किया।

तस्वीरों में देखें रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन का जिंदादिल अंदाज
अगर पुतिन को संपूर्ण आदमी कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। उनके पास सिक्स डिग्री जूडो ब्लैक बेल्ट है। इसके अलावा वे सेकंड ब्लैक बेल्ट के चैम्पियन भी हैं।
तस्वीरों में देखें रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन का जिंदादिल अंदाज

यही कारण है कि उन्होंने जूडो खेल में अपने कई गुना कम उम्र के खिलाड़ी को चुटकियों में ही धूल चटा दी। उन्होंने इस पर एक किताब भी लिखी है, जिसका नाम फॉर्म ऑफ कॉम्बैट है। SABHAR :http://www.bhaskar.com/



Read more

प्रेमियों की आवाज बुंलद करने के इरादे से चुनाव लड़ रही हैं सुनीता

0

प्रेमियों की आवाज बुंलद करने के इरादे से चुनाव लड़ रही हैं सुनीता

नई दिल्ली : दिल्ली संसदीय क्षेत्र से पैंथर्स पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रही सुनीता चौधरी अपने अनोखे चुनावी ‘घोषणा पत्र’ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। सुनीता का कहना है कि वे अगर चुनाव जीतकर संसद में पहुंचती हैं तो संसद में प्रेमियों की आवाज को बुंलद करेंगी। सुनीता चौधरी दिल्ली की पहली ऑटो चालक के तौर पर भी पहचानी जाती हैं। इससे पहले वे 2012 में उप-राष्ट्रपति के चुनाव में भी नामांकन कर चर्चा में आई थी।
‘लव कमांडोज’ नामक हेल्‍प लाइन भी
सुनीता चौधरी प्रेमी जोड़ों को सुरक्षा देने के लिए ‘लव कमांडोज’ नामक हेल्‍प लाइन भी चलाती है।  वह वादा करते हुए कहती हैं कि अगर वह संसद में पहुंची तो शिक्षा में प्रेम का पाठ शामिल करवाएगी ।
प्रेमियों की आवाज बुंलद करने के इरादे से चुनाव लड़ रही हैं सुनीता

घोषणा पत्र में 14 में से 9 वादे प्रेमियों के लिए
दिल्ली के प्रेमियों के लिए संसद में आवाज बुलंद करने का इरादा रखने वाली सुनीता चौधरी ने अपना जो चुनावी घोषणा पत्र बनाया है उसमें 14 में से 9 वादे प्रेमी जोड़ों को ध्‍यान में रखकर बनाए हैं ।
क्‍या खास : 
1 प्रेम को कुदरती मानते हुए उसकी रक्षा के लिए ‘राष्ट्रीय प्रेमी अधिकार रक्षा आयोग’ की सथापना की मांग करेंगी।
2 हर थाने में प्रेमी -प्रेमिका रक्षा हेल्‍प डेस्‍क बनवाने के लिए प्रयास करेंगी ।

3 प्रेम शहीदों की याद में स्‍मारक बनवाएंगी ।

4 लड़का-लड़की की शादी की उम्र एक समान 18 साल करने की मांग वह संसद में करेंगी।

प्रेमियों की आवाज बुंलद करने के इरादे से चुनाव लड़ रही हैं सुनीता
कुछ ऐसी है सुनीता की कहानी
दिल्ली में लगभग 55000 ऑटो चालकों के बीच पहली महिला ऑटोचालक के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली सुनीता चौधरी ने 2006 से दिल्ली की सड़कों पर ऑटो चला रही हैं। पैसे की कमी और पारिवारिक जीवन में उथल -पुथल के बीच वे उप्र से दिल्ली आई और यहां उन्‍होंने किराए पर ऑटो चलाकर अपना जीवन यापन शुरु किया।पहले किराए का ऑटो चलाती थी और कुछ सालों बाद सरकारी लोन की मदद मिलने के साथ ही उन्‍होंने अपना ऑटो ले लिया जिसके बाद वह कुछ पैसे ज्‍यादा कमाने लगी । उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा भी था जब उनका ऑटो ही उनका अपना घर था,दिन भर वह ऑटो चलाती और रात ऑटो में ही सोकर गुजारती थी, रेलवे स्‍टेशन के जनता टॉयलेट का उपयोग वह कर अपने कपड़े बदलती थी। एक समय ऐसा भी  दिल्ली जैसे शहर में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर वह कहती हैं कि काम तो काम होता है और इसे करते हुए अगर आपके साथ कुछ गलत होता हैं तो इस बात की गारंटी भी तो नहीं है कि जब आप घर में रहोगे तो वहां सुरक्षित ही रहोगे। खतरा तो हर जगह है। SABHAR :http://www.bhaskar.com/




Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv