Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

मंगलवार, 21 जनवरी 2025

गिलोय

0

 #गिलोय


एक ही ऐसी बेल है, जिसे आप सौ मर्ज की एक दवा कह सकते हैं। इसलिए इसे संस्कृत में अमृता नाम दिया गया है। 

कहते हैं कि देवताओं और दानवों के बीच समुद्र मंथन के दौरान जब अमृत निकला और इस अमृत की बूंदें जहां-जहां छलकीं, वहां-वहां गिलोय की उत्पत्ति हुई।

#इसका वानस्पिक नाम( Botanical name) टीनोस्पोरा कॉर्डीफोलिया (tinospora cordifolia है। इसके पत्ते पान के पत्ते जैसे दिखाई देते हैं और जिस पौधे पर यह चढ़ जाती है, उसे मरने नहीं देती। इसके बहुत सारे लाभ आयुर्वेद में बताए गए हैं, जो न केवल आपको सेहतमंद रखते हैं, बल्कि आपकी सुंदरता को भी निखारते हैं। 

#आइए_जानते_हैं_गिलोय_के_फायदे…....

#गिलोय बढ़ाती है रोग प्रतिरोधक क्षमता

गिलोय एक ऐसी बेल है, जो व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा कर उसे बीमारियों से दूर रखती है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करते हैं। यह खून को साफ करती है, बैक्टीरिया से लड़ती है। लिवर और किडनी की अच्छी देखभाल भी गिलोय के बहुत सारे कामों में से एक है। ये दोनों ही अंग खून को साफ करने का काम करते हैं।

#ठीक करती है बुखार

अगर किसी को बार-बार बुखार आता है तो उसे गिलोय का सेवन करना चाहिए। गिलोय हर तरह के बुखार से लडऩे में मदद करती है। इसलिए डेंगू के मरीजों को भी गिलोय के सेवन की सलाह दी जाती है। डेंगू के अलावा मलेरिया, स्वाइन फ्लू में आने वाले बुखार से भी गिलोय छुटकारा दिलाती है।

#गिलोय के फायदे – डायबिटीज के रोगियों के लिए

गिलोय एक हाइपोग्लाइसेमिक एजेंट है यानी यह खून में शर्करा की मात्रा को कम करती है। इसलिए इसके सेवन से खून में शर्करा की मात्रा कम हो जाती है, जिसका फायदा टाइप टू डायबिटीज के मरीजों को होता है।

#पाचन शक्ति बढ़ाती है

यह बेल पाचन तंत्र के सारे कामों को भली-भांति संचालित करती है और भोजन के पचने की प्रक्रिया में मदद कती है। इससे व्यक्ति कब्ज और पेट की दूसरी गड़बडिय़ों से बचा रहता है।

#कम करती है स्ट्रेस

गलाकाट प्रतिस्पर्धा के इस दौर में तनाव या स्ट्रेस एक बड़ी समस्या बन चुका है। गिलोय एडप्टोजन की तरह काम करती है और मानसिक तनाव और चिंता (एंजायटी) के स्तर को कम करती है। इसकी मदद से न केवल याददाश्त बेहतर होती है बल्कि मस्तिष्क की कार्यप्रणाली भी दुरूस्त रहती है और एकाग्रता बढ़ती है।

#बढ़ाती है आंखों की रोशनी

गिलोय को पलकों के ऊपर लगाने पर आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके लिए आपको गिलोय पाउडर को पानी में गर्म करना होगा। जब पानी अच्छी तरह से ठंडा हो जाए तो इसे पलकों के ऊपर लगाएं।

#अस्थमा में भी फायदेमंद

मौसम के परिवर्तन पर खासकर सर्दियों में अस्थमा को मरीजों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में अस्थमा के मरीजों को नियमित रूप से गिलोय की मोटी डंडी चबानी चाहिए या उसका जूस पीना चाहिए। इससे उन्हें काफी आराम मिलेगा।

#गठिया में मिलेगा आराम

गठिया यानी आर्थराइटिस में न केवल जोड़ों में दर्द होता है, बल्कि चलने-फिरने में भी परेशानी होती है। गिलोय में एंटी आर्थराइटिक गुण होते हैं, जिसकी वजह से यह जोड़ों के दर्द सहित इसके कई लक्षणों में फायदा पहुंचाती है।

#अगर हो गया हो एनीमिया, तो करिए गिलोय का सेवन

भारतीय महिलाएं अक्सर एनीमिया यानी खून की कमी से पीडि़त रहती हैं। इससे उन्हें हर वक्त थकान और कमजोरी महसूस होती है। गिलोय के सेवन से शरीर में लाल रक्त कणिकाओं की संख्या बढ़ जाती है और एनीमिया से छुटकारा मिलता है।

#बाहर निकलेगा कान का मैल

कान का जिद्दी मैल बाहर नहीं आ रहा है तो थोड़ी सी गिलोय को पानी में पीस कर उबाल लें। ठंडा करके छान के कुछ बूंदें कान में डालें। एक-दो दिन में सारा मैल अपने आप बाहर जाएगा।

#कम होगी पेट की चर्बी

गिलोय शरीर के उपापचय (मेटाबॉलिजम) को ठीक करती है, सूजन कम करती है और पाचन शक्ति बढ़ाती है। ऐसा होने से पेट के आस-पास चर्बी जमा नहीं हो पाती और आपका वजन कम होता है।

#खूबसूरती बढ़ाती है गिलोय

गिलोय न केवल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, बल्कि यह त्वचा और बालों पर भी चमत्कारी रूप से असर करती है….

#जवां रखती है गिलोय

गिलोय में एंटी एजिंग गुण होते हैं, जिसकी मदद से चेहरे से काले धब्बे, मुंहासे, बारीक लकीरें और झुर्रियां दूर की जा सकती हैं। इसके सेवन से आप ऐसी निखरी और दमकती त्वचा पा सकते हैं, जिसकी कामना हर किसी को होती है। अगर आप इसे त्वचा पर लगाते हैं तो घाव बहुत जल्दी भरते हैं। त्वचा पर लगाने के लिए गिलोय की पत्तियों को पीस कर पेस्ट बनाएं। अब एक बरतन में थोड़ा सा नीम या अरंडी का तेल उबालें। गर्म तेल में पत्तियों का पेस्ट मिलाएं। ठंडा करके घाव पर लगाएं। इस पेस्ट को लगाने से त्वचा में कसावट भी आती है।

#बालों की समस्या भी होगी दूर

अगर आप बालों में ड्रेंडफ, बाल झडऩे या सिर की त्वचा की अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैं तो गिलोय के सेवन से आपकी ये समस्याएं भी दूर हो जाएंगी।

#गिलोय का प्रयोग ऐसे करें :--

अब आपने गिलोय के फायदे जान लिए हैं, तो यह भी जानिए कि गिलोय को इस्तेमाल कैसे करना है…

#गिलोय जूस

गिलोय की डंडियों को छील लें और इसमें पानी मिलाकर मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें। छान कर सुबह-सुबह खाली पेट पीएं। अलग-अलग ब्रांड का गिलोय जूस भी बाजार में उपलब्ध है।

#काढ़ा

चार इंच लंबी गिलोय की डंडी को छोटा-छोटा काट लें। इन्हें कूट कर एक कप पानी में उबाल लें। पानी आधा होने पर इसे छान कर पीएं। अधिक फायदे के लिए आप इसमें लौंग, अदरक, तुलसी भी डाल सकते हैं।

#पाउडर

यूं तो गिलोय पाउडर बाजार में उपलब्ध है। आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। इसके लिए गिलोय की डंडियों को धूप में अच्छी तरह से सुखा लें। सूख जाने पर मिक्सी में पीस कर पाउडर बनाकर रख लें।

#गिलोय वटी

बाजार में गिलोय की गोलियां यानी टेबलेट्स भी आती हैं। अगर आपके घर पर या आस-पास ताजा गिलोय उपलब्ध नहीं है तो आप इनका सेवन करें।

साथ में अलग-अलग बीमारियों में आएगी काम

अरंडी यानी कैस्टर के तेल के साथ गिलोय मिलाकर लगाने से गाउट(जोड़ों का गठिया) की समस्या में आराम मिलता है।इसे अदरक के साथ मिला कर लेने से रूमेटाइड आर्थराइटिस की समस्या से लड़ा जा सकता है।खांड के साथ इसे लेने से त्वचा और लिवर संबंधी बीमारियां दूर होती हैं।आर्थराइटिस से आराम के लिए इसे घी के साथ इस्तेमाल करें।कब्ज होने पर गिलोय में गुड़ मिलाकर खाएं।

#साइड इफेक्ट्स का रखें ध्यान

वैसे तो गिलोय को नियमित रूप से इस्तेमाल करने के कोई गंभीर दुष्परिणाम अभी तक सामने नहीं आए हैं लेकिन चूंकि यह खून में शर्करा की मात्रा कम करती है। इसलिए इस बात पर नजर रखें कि ब्लड शुगर जरूरत से ज्यादा कम न हो जाए। 

#गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को गिलोय के सेवन से बचना चाहिए। पांच साल से छोटे बच्चों को गिलोय न दें। 

🙏#एक निवेदन :--  अपने घर में बड़े गमले या आंगन में जंहा भी उचित स्थान हो गिलोय की बेल अवश्य लगायें यह बहु उपयोगी वनस्पति ही नही बल्कि आयुर्वेद का अमृत और ईश्वरीय वरदान है।

🙏❤🙏 साभार फेसबुक

Read more

गुरुवार, 28 मार्च 2024

WhatsApp में जल्द आने वाला है AI फीचर्स, बदल जाएगा चैटिंग करने का तरीका

0

 मेटा अपने इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म, व्हाट्सएप को  AI द्वारा संचालित नई सुविधाओं के साथ एक महत्वपूर्ण बदलाव देने की योजना बना रहा है। रिपोर्टों से पता चलता है कि कंपनी एआई चैटबॉट, इन-ऐप एआई फोटो एडिटर और ऐप के भीतर बातचीत करने को लेकर नए डिज़ाइन किए गए संवर्द्धन जैसी सुविधाओं का विकास और परीक्षण कर रही है।


WhatsApp में जल्द ही AI पावर्ड इमेज एडिटिंग टूल आने वाला है। अब आप चैटिंग करने के साथ-साथ आप वॉट्सऐप पर AI के जरिए इमेज भी एडिट कर पाएंगे।


 WhatsApp के इस नए AI फीचर की टेस्टिंग बीटा वर्जन पर हो रही है और कुछ हफ्तों में इसका अपडेट जारी किया जा सकता है। व्हाट्सएप के फीचर को ट्रैक करने वाले WABetaInfo ने इस नए फीचर के बारे में जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक नए फीचर की टेस्टिंग एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.24.7.13 पर हो रही है।

 

  नए अपडेट के बाद यूजर्स को HD के आइकन के पास ही कई सारे एआई फीचर्स जैसे बैकड्रॉप, री-स्टाइल और एक्सपैंड मिलेंगे। मेटा अपने तमाम प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि के लिए एआई को लेकर काफी गंभीर है।


 इन सुविधाओं का रोलआउट धीरे-धीरे होने की उम्मीद है, आने वाले दिनों में प्रत्येक को स्वतंत्र रूप से पेश किए जाने की संभावना है। अंततः, ये कार्यक्षमताएं सभी प्लेटफार्मों पर उपलब्ध होंगी, जिससे व्हाट्सएप अनुभव सभी के लिए स्मार्ट और अधिक बहुमुखी हो जाएगा।


एआई चैटबॉट, फोटो एडिटर और अधिक सहज खोज कार्यक्षमता के साथ, मेटा अधिक बुद्धिमान व्हाट्सएप के लिए आधार तैयार कर रहा है। ये सुविधाएँ उपयोगकर्ताओं के प्लेटफ़ॉर्म के साथ बातचीत करने के तरीके को बदलने का वादा करती हैं, और अधिक रचनात्मक, सूचनात्मक और कुशल संचार के लिए ये एक नया अनुभव होगा।WhatsApp में जल्द आने वाला है AI फीचर्स, बदल जाएगा चैटिंग करने का तरीका sabhar punjabkesari.in/national/news/meta-whatsapp-whatsapp-new-features-ai-1958851

Read more

बुधवार, 15 नवंबर 2023

बड़ी खबर: सहारा श्री सुब्रत रॉय का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

0

सहारा श्री सुब्रत रायॅ का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। वह गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। बीते कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था। कल उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया जाएगा। लखनऊ में ही उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी। अभी आ रही खबरों के अनुसार वह एक गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। मुंबई के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

Read more

बुधवार, 8 नवंबर 2023

क्या है डंकी रूट, जिसकी मदद से लाखों लोग पहुंच रहे अमेरिका और यूरोप, क्यों माना जाता है बेहद खतरनाक?

0

क्या है डंकी रूट, जिसकी मदद से लाखों लोग पहुंच रहे अमेरिका और यूरोप, क्यों माना जाता है बेहद खतरनाक? 

इजरायल और आतंकी गुट हमास के बीच लड़ाई में बार-बार ये बात आ रही है कि दुनिया का कोई भी देश गाजावासियों को शरण देने को तैयार नहीं. इन हालातों में बहुत संभव है कि गाजा पट्टी के लोग चुपके से दूसरे देशों तक पहुंचने लगे. ऐसा होता भी रहा है.


सीरिया, पाकिस्तान या अफ्रीकी देशों से लोग अवैध तरीके से अमीर देशों के बॉर्डर पार करते रहे. बीते दिनों ब्रिटेन जा रहे बहुत से लोगों की एक नाव डूबने से मौत हो गई. वे सभी अवैध ढंग से सीमा पार करने की फिराक में थे. इसके कई मैथड होते हैं. डंकी रूट इनमें से एक है. 


क्या होता है ये?


ये विदेश तक पहुंचने का बैकडोर मैथड है. इसमें भागने वाले एक या दो देशों नहीं, बल्कि कई देशों से होते हुए अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं. इसके लिए केवल एक देश का वीजा लिया जाता है. वहां तक पहुंचने के बाद आदमी गायब हो जाता है, यानी कई देशों से होते-रुकते हुए चुपचाप डेस्टिनेशन तक पहुंचता है. 

क्योंकि ये तरीका अवैध है, इसलिए इसमें ट्रांसपोर्ट भी गलत-सलत होता है. जैसे लोगों को कार की डिक्की या माल ढोने वाले जहाजों में छिपा दिया जाता है और उन्हें तभी बाहर आने मिलता है, जब वे सही जगह तक पहुंच जाएं. Sabhar aajtak.in 

Read more

क्या है शराब और सेक्स का रिश्ता?

0

 क्या है शराब और सेक्स का रिश्ता?

क्या शराब पीने से पुरुषों की सेक्स-लाइफ बेहतर हो जाती है? शराब के आदी इस सवाल का जवाब हां में दे सकते हैं। वे कहेंगे, 'बिल्कुल, शराब पीने के बाद हमें सेक्स में ज़्यादा आनंद आता है, उत्तेजना ज़्यादा समय रहती है... वगैरह-वगैरह।' लेकिन, यह बात पूरी तरह सही नहीं। डॉक्टर कहते हैं कि शराब पीने से किसी को फौरी तौर पर इसके फायदे दिख सकते हैं, लेकिन इसकी लत नामर्द भी बना सकती है। घरेलू हिंसा और अपने पार्टनर पर शक करने के मामले भी शराब के चलते ही बढ़ रहे हैं।


शराब और सेक्स का शुरुआती रिश्ता किसी भी मर्द को अपना दीवाना बना सकता है। शुरुआत में शराब के एक-दो पैग बढ़िया काम करते हैं। डॉक्टर चमन वनवानी कहते हैं, 'शराब एक तरह से वेसोडायलेटर का काम करती है। वेसोडायलेशन मतलब शरीर में खून का संचार करने वाली नसों का चौड़ा हो जाना। जब शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, तो कोई भी मर्द काफी हल्का महसूस करता है। खून शरीर में वहां तक भी पहुंच जाता है, जहां ऑक्सीजन की कमी होती है। इससे स्वाभाविक तौर पर किसी पुरुष में उत्तेजना भी बढ़ेगी। सेक्स के दौरान डिस्चार्ज का समय भी प्रभावित हो सकता है। दूसरे शब्दों में कहें तो शराब पीने के बाद मन में सेक्स के प्रति बैठा संकोच पूरी तरह ख़त्म हो जाता है।'

Sabhar https://navbharattimes.indiatimes.com

Read more

08 नवंबर 2023 आज की ताजा खबरें और ब्रेकिंग समाचार हिंदी: जनसंख्या नियंत्रण को लेकर दिए बयान पर घिरने के बाद CM नीतीश ने मांगी माफी

0

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर दिए बयान पर घिरने के बाद CM नीतीश ने मांगी माफी 

 में अपने बयान को लेकर सीएम नीतीश ने मांगी माफी

जनसंख्या नियंत्रण पर दिए गए बयान को लेकर विवाद बढ़ने के बाद नीतीश कुमार ने मांगी माफी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, 'मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगता हूं। जनसंख्या नियंत्रण के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। मेरा मकसद सिर्फ शिक्षा के बाद जनसंख्या वृद्धि में आ रहे परिवर्तन को बताना था। बिहार विधानसभा में मंगलवार को सीएम ने जनसंख्या नियंत्रण पर बयान दिया था। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसी बातें कहीं जिसे लेकर वह घिर गए।

Read more

मंगलवार, 7 नवंबर 2023

नीतीश कुमार का आरक्षण वाला दांव कितना टिकेगा? सुप्रीम कोर्ट के फैसले से समझिए

0

नीतीश कुमार का आरक्षण वाला दांव कितना टिकेगा? सुप्रीम कोर्ट के फैसले से समझिए 

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आरक्षण का मुद्दा गरम होता जा रहा है। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे लेकर बड़ा दांव चला है। उन्‍होंने ओबीसी, एससी और एसटी के लिए कोटा बढ़ाने का प्रस्‍ताव किया है। उन्होंने सरकारी नौकरी और शिक्षण संस्‍थानों में इसे बढ़ाकर 65 फीसदी करने को कहा है।

नई दिल्‍ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओबीसी, एससी और एसटी के लिए आरक्षण बढ़ाने की जरूरत बताई है। उन्‍होंने सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण बढ़ाकर 65 फीसदी करने का प्रस्ताव दिया है। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए केंद्र के 10 फीसदी आरक्षण को शामिल नहीं किया गया है। इस तरह कुल रिजर्वेशन 75 फीसदी हो जाएगा। जातीय जनगणना को लेकर जारी शोर-शराबे के बीच नीतीश कुमार ने यह ऐलान किया है। लोकसभा चुनाव से पहले इसे नीतीश की ओर से चले गए राजनीतिक दांव के तौर पर भी देखा जा रहा है। हालांकि, नीतीश कुमार के प्रस्‍ताव में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का बड़ा अड़ंगा है। सुप्रीम कोर्ट ने 1992 में इस बारे में फैसला दिया था। यह फैसला राज्य कोटे को 50 फीसदी की सीमा पर रोकने की बात करता है। नीतीश जो ऐलान कर रहे हैं वह रिजर्वेशन को निर्धारित 50 फीसदी की सीमा से आगे ले जाएगा।

बिहार कास्‍ट सर्वे के अनुसार, राज्य के 13.1 करोड़ लोगों में से 36 फीसदी ईबीसी से हैं। इनमें 27.1 फीसदी पिछड़े वर्ग से हैं और 19.7 फीसदी अनुसूचित जाति से। एससी 1.7 फीसदी हैं। वहीं, सामान्य वर्ग 15.5 फीसदी। इसका मतलब यह है कि बिहार के 60 फीसदी से ज्‍यादा लोग पिछड़े या अति पिछड़े वर्ग से आते हैं। वर्तमान ईबीसी के लिए 18 फीसदी और पिछड़े वर्गों के लिए 12 फीसदी आरक्षण है। वहीं, अनुसूचित जाति के लिए यह 16 फीसदी और अनुसूचित जनजाति के लिए एक फीसदी है। नीतीश ने जो प्रस्ताव किया है, उसमें संशोधित कोटा के तहत एससी कैंडिडेट को 20 फीसदी जबकि ओबीसी और ईबीसी को 43 फीसदी कोटा मिलने की बात कही गई है। यह पहले के मुकाबले कोटे में 30 फीसदी की बढ़ोतरी है। एसटी के लिए दो फीसदी आरक्षण का प्रस्ताव किया गया है।


50 फीसदी सील‍िंंग खत्‍म करने की मांग ने पकड़ा जोर

बिहार में जातिगत सर्वे के बाद से ही आरक्षण की 50 फीसदी की सीलिंग को खत्‍म करने की मांग ने जोर पकड़ा है। देश में रिजर्वेशन का मुद्दा बेहद संवेदनशील रहा है। इसका असर अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव पर भी देखने को मिल सकता है। ज्‍यादातर जानकार नीतीश के इस कदम को राजनीतिक चश्‍मे से ही देख रहे हैं। विपक्ष के I.N.D.I.A गठबंधन को बनाने और खड़ा करने में वह शुरू से काफी सक्रिय रहे हैं।


हालांकि, नीतीश के दांव को सुप्रीम कोर्ट के 1992 के फैसले के सामने टिकना होगा। देश की सबसे बड़ी अदालत ने तब इंदिरा साहनी बनाम भारत सरकार मामले में आरक्षण को लेकर बड़ा फैसला सुनाया था। अपने फैसले में कोर्ट ने आरक्षण को लेकर 50 फीसदी की सीमा तय की थी। इसमें तमिलनाडु इकलौता अपवाद है। उसे छोड़कर सभी राज्‍यों में इसका पालन करना होता है। कई राज्‍यों में अलग-अलग समुदायों को रिजर्वेशन देने की नीति के तहत इस सीलिंग को समाप्‍त करने की मांग उठती रही है। इनमें महाराष्‍ट्र और झारखंड शामिल हैं। यहां तक महाराष्‍ट्र और कर्नाटक में तो रिजर्वेशन के प्रस्‍ताव भी पारित कर दिए गए। हालांकि, कोर्ट ने उन प्रस्‍तावों पर अमल करने से रोक लगा दी। इस मामले में 10 फीसदी ईडब्‍लूएस (आर्थिक रूप से कमजोर) कोटा अपवाद रहा है।


सुप्रीम कोर्ट ने 27% ओबीसी आरक्षण को रखा था कामय

1992 में 9 जजों की संवैधानिक पीठ ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाया था। उसने 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण को कामय रखा था। सिर्फ अपवादों को छोड़ उसने आरक्षण की 50 फीसदी सीमा तय करने का फैसला सुनाया था। बाद में 1994 में 76वां संशोधन हुआ था। इसके तहत तमिलनाडु में रिजर्वेशन की सीमा 50 फीसदी से ज्‍यादा कर दी गई थी। यह संशोधन संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल किया गया है।


पिछले कुछ सालों में बीजेपी की सफलता की एक बड़ी वजह तमाम जातियों का उसके साथ जुड़ना रहा है। उसका फोकस जाति के बजाय हिंदुओं को एक करने पर पर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बीजेपी के बड़े दिग्‍गज नेता तक जातिवाद और क्षेत्रवाद पर निशाना साधते रहे हैं। हाल में पीएम ने जातिवाद और क्षेत्रवाद को समाज की बड़ी बुराई बताया था। उन्‍होंने इनके सहारे देश को विभाजित करने वाली ताकतों को उखाड़ फेंकने की अपील की थी।sabhar:navbharattimes.indiatimes.com

Read more

भारत के पहले दलित सूचना आयुक्त बने हीरालाल सामरिया, राजस्थान से है नाता हीरालाल सामरिया ने भारत के सूचना आयुक्त के रूप में शपथ ले ली है। राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान सामरिया को पद की शपथ दिलाई। वह राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले हैं।

0

 भारत के पहले दलित सूचना आयुक्त बने हीरालाल सामरिया, राजस्थान से है नाता हीरालाल सामरिया ने भारत के सूचना आयुक्त के रूप में शपथ ले ली है। राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान सामरिया को पद की शपथ दिलाई। वह राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले हैं।

नई दिल्ली: IAS अधिकारी हीरालाल सामरिया भारत के सूचना आयुक्त बनाए गए हैं। वह देश के पहले दलित सूचना आयुक्त हैं। हीरालाल 1985 बैच के IAS अधिकारी हैं और मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सूचना आयुक्त हीरालाल सामरिया को सोमवार को केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के प्रमुख के रूप में शपथ दिलाई। वाई.के.सिन्हा का कार्यकाल तीन अक्टूबर को खत्म हो जाने के बाद यह पद रिक्त हो गया था।


अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान सामरिया को पद की शपथ दिलाई। सामरिया की मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्ति के बाद सूचना आयुक्त के आठ पद रिक्त हैं। आयोग में इस समय दो सूचना आयुक्त हैं। 



कितने आयुक्त हो सकते हैं?

आरटीआई मामलों के सर्वोच्च अपीलीय प्राधिकरण केंद्रीय सूचना आयोग में एक मुख्य सूचना आयुक्त और अधिकतम 10 सूचना आयुक्त हो सकते हैं। उच्चतम न्यायालय ने केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) और राज्य सूचना आयोगों (एसआईसी) में रिक्त पदों को भरने के लिए कदम उठाने का केंद्र एवं राज्य सरकारों को निर्देश देते हुए 30 अक्टूबर को कहा था कि ऐसा नहीं होने पर सूचना का अधिकार कानून ‘निष्प्रभावी’ हो जाएगा। 


प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को राज्य सूचना आयोगों में मंजूर पदों, रिक्तियों और वहां लंबित मामलों की कुल संख्या सहित कई पहलुओं पर सभी राज्यों से सूचना एकत्र करने को कहा था। (इनपुट: भाषा से भी)


Sabhar https://www.indiatv.in


Read more

अयोध्या में होगा सबकुछ राममय, अब गुलामी की निशानी तोड़कर कैंट रेलवे स्टेशन को दिया जाएगा राममंदिर का रूप

0

अयोध्या में होगा सबकुछ राममय, अब गुलामी की निशानी तोड़कर कैंट रेलवे स्टेशन को दिया जाएगा राममंदिर का रूप 

Rejuvenation of Cantt Railway Station: अब अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प होने जा रहा है. इस स्टेशन को भी राम मंदिर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. अंग्रेजों के जमाने की बिल्डिंग को तोड़कर नई बिल्डिंग बनाई जाएगी. इतना ही नहीं मल्टीस्टोरी रेजिडेंशियल बिल्डिंग के अलावा यहां पार्किंग की सुविधा भी होगी.

सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. अयोध्या की भव्यता लौट रही है. धार्मिकता के साथ-साथ भगवान राम की नगरी पर्यटन की दृष्टि से भी सज रही है. एक तरफ भव्य मंदिर का निर्माण तीव्र गति के साथ चल रहा है तो दूसरी तरफ हजारों करोड़ों रुपए की परियोजनाएं रामनगरी में इन दिनों परवान चढ़ रही हैं. यहां राममंदिर जैसा रूप देकर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा चुका है, अब अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प होने जा रहा है. इस स्टेशन को भी राम मंदिर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. अंग्रेजों के जमाने की बिल्डिंग को तोड़कर नई बिल्डिंग बनाई जाएगी. इतना ही नहीं मल्टीस्टोरी रेजिडेंशियल बिल्डिंग के अलावा यहां पार्किंग की सुविधा भी होगी.

दरअसल, अयोध्या में तेज गति के साथ भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है. मंदिरनुमा अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन बनाया जा रहा है तो वहीं भगवान राम के मंदिरनुमा अयोध्या का इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण भी युद्धस्तर पर हो रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि जब श्रद्धालु सड़क, रेल या फिर हवाई जहाज से धर्मनगरी अयोध्या पहुंचे तो उनको इस बात का आभास हो कि वे धर्मनगरी अयोध्या में हैं. शायद यही वजह है कि अब अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन को भी भगवान राम के मंदिरनुमा बनाया जाएगा. इसके लिए डीपीआर तैयार की जा रही है. उम्मीद है कि इसी माह के अंत तक अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होना शुरू हो जाएगा.sabhar :hindi.news18.com

Read more

आटा क्यों बेच रही है भारत सरकार चारु कार्तिकेय 3 घंटे पहले3 घंटे पहले भारत सरकार ने सस्ता आटा बेचने की योजना फिर से शुरू की है. सरकार का कहना है कि ऐसा आवश्यक चीजों के दामों को स्थिर करने के लिए किया जा रहा है, लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि अर्थव्यवस्था के लिए इसके क्या मायने हैं.

0

आटा क्यों बेच रही है भारत सरकार चारु कार्तिकेय 3 घंटे पहले3 घंटे पहले भारत सरकार ने सस्ता आटा बेचने की योजना फिर से शुरू की है. सरकार का कहना है कि ऐसा आवश्यक चीजों के दामों को स्थिर करने के लिए किया जा रहा है, लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि अर्थव्यवस्था के लिए इसके क्या मायने हैं. 


अर्थव्यवस्थाभारत

आटा क्यों बेच रही है भारत सरकार

चारु कार्तिकेय

3 घंटे पहले3 घंटे पहले

भारत सरकार ने सस्ता आटा बेचने की योजना फिर से शुरू की है. सरकार का कहना है कि ऐसा आवश्यक चीजों के दामों को स्थिर करने के लिए किया जा रहा है, लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि अर्थव्यवस्था के लिए इसके क्या मायने हैं.


https://p.dw.com/p/4YW3X

आटा

आटातस्वीर: PIUS UTOMI EKPEI/AFP via Getty Images

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने नाफेड के जरिए कम दाम पर आटा बेचने की शुरुआत कुछ महीने पहले की थी. जानकारों का कहना है कि उस समय 'भारत आटा' नाम की योजना के पायलट की शुरुआत की गई थी और अब इसे राष्ट्रीय स्तर पर लागू कर दिया गया है.


यह आटा केंद्रीय भंडार, नाफेड और एनसीसीएफ के केंद्रों और मोबाइल वैनों में मिलेगा. धीरे धीरे इसे सहकारी केंद्रों और खुदरा दुकानों तक भी पहुंचाने की योजना है. पायलट के समय इसका दाम 29.50 रुपये प्रति किलो था और अब दाम दो रुपये और कम कर दिया गया है.


महंगाई की चिंता


सरकार इसे 27.50 रुपये प्रति किलो की दर पर बेचेगी. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस समय खुले बाजार में आटा औसत 35.99 प्रति किलो के दाम पर बिक रहा है. यानी अगर सरकार अपने आटे की अच्छी उपलब्धता सुनिश्चित कर सके तो इससे आम लोगों को काफी राहत मिल सकती है.


अर्थव्यवस्थाभारत

आटा क्यों बेच रही है भारत सरकार

चारु कार्तिकेय

3 घंटे पहले3 घंटे पहले

भारत सरकार ने सस्ता आटा बेचने की योजना फिर से शुरू की है. सरकार का कहना है कि ऐसा आवश्यक चीजों के दामों को स्थिर करने के लिए किया जा रहा है, लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि अर्थव्यवस्था के लिए इसके क्या मायने हैं.


https://p.dw.com/p/4YW3X

आटा

आटातस्वीर: PIUS UTOMI EKPEI/AFP via Getty Images

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने नाफेड के जरिए कम दाम पर आटा बेचने की शुरुआत कुछ महीने पहले की थी. जानकारों का कहना है कि उस समय 'भारत आटा' नाम की योजना के पायलट की शुरुआत की गई थी और अब इसे राष्ट्रीय स्तर पर लागू कर दिया गया है.


यह आटा केंद्रीय भंडार, नाफेड और एनसीसीएफ के केंद्रों और मोबाइल वैनों में मिलेगा. धीरे धीरे इसे सहकारी केंद्रों और खुदरा दुकानों तक भी पहुंचाने की योजना है. पायलट के समय इसका दाम 29.50 रुपये प्रति किलो था और अब दाम दो रुपये और कम कर दिया गया है.


महंगाई की चिंता


सरकार इसे 27.50 रुपये प्रति किलो की दर पर बेचेगी. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस समय खुले बाजार में आटा औसत 35.99 प्रति किलो के दाम पर बिक रहा है. यानी अगर सरकार अपने आटे की अच्छी उपलब्धता सुनिश्चित कर सके तो इससे आम लोगों को काफी राहत मिल सकती है.



 


इसके लिए सरकार ने एफसीआई के गोदामों में पड़े गेहूं में से ढाई लाख मेट्रिक टन गेहूं को अलग कर दिया है. उसी को आटा बना कर कम दाम पर बेचा जाएगा. सरकार को उम्मीद है कि इससे महंगाई दर पर थोड़ा नियंत्रण होगा.


हालांकि सरकार ने पायलट के नतीजे साझा नहीं किये हैं जिससे यह पता चलता कि योजना को आम लोगों के बीच कैसी प्रतिक्रिया मिली थी. अब देखना यह है कि राष्ट्रीय स्तर पर योजना कितनी असरदार साबित हो पाती है.


चुनावों पर नजर


भारत में खाने पीने की चीजों के दाम कई महीनों से बढ़े हुए हैं. सितंबर में कुल मिलाकर खुदरा मुद्रास्फीति 5.02 प्रतिशत थी. आरबीआई का लक्ष्य होता है इसे चार से छह प्रतिशत के बीच रखना. खाद्य मुद्रास्फीति की दर 6.56 रही. Sabhar Dw.de


Read more

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की कार का एक्सीडेंट, एक की मौत

0

 केन्द्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश में नरसिंहपुर से बीजेपी उम्मीदवार प्रहलाद पटेल सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं.


समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि मंगलवार की शाम मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को ले जा रही कार और एक मोटर साइकिल की टक्कर हुई.

केन्द्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश में नरसिंहपुर से बीजेपी उम्मीदवार प्रहलाद पटेल सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि मंगलवार की शाम मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को ले जा रही कार और एक मोटर साइकिल की टक्कर हुई.

सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) सुधीर जैन ने समाचार एजेंसी को बताया कि दुर्घटना, अमरवाड़ा इलाके में सिंगोड़ी के पास हुई है.


बीजेपी उम्मीदवार बंटी साहू के लिए चुनावी प्रचार करने के बाद प्रहलाद पटेल वापस नरसिंहपुर जा रहे थे.


बंटी साहू, विधानसभा चुनाव में छिंदवाड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के खिलाफ खड़े हैं. Sabhar BBC.COM 

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv