Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

गुरुवार, 20 जुलाई 2023

Manipur Violence: मणिपुर जा सकती हैं सीएम ममता बनर्जी, कहा- 'पीएम मोदी ने घटना के बहाने बंगाल...'

0

Manipur Violence: मणिपुर जा सकती हैं सीएम ममता बनर्जी, कहा- 'पीएम मोदी ने घटना के बहाने बंगाल...' Manipur Women Parade: मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार (20 जुलाई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ और राजस्थान सहित अन्य राज्यों का जिक्र कर देश को तोड़ा है. 

ममता बनर्जी ने कहा, ''पीएम मोदी ने मणिपुर पर बात नहीं की. उन्होंने मणिपुर के साथ पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और राजस्थान को जोड़ा, लेकिन देश को तोड़ा. ऐसे नहीं होता. खराब चीज खराब ही होती है. हम पर हमला करने के लिए किसी बात को दबाया जाए यह सही नहीं है. आज ये लोग हिंसा और महिलाओं के लूट के सौदागर बन गए हैं.'' 



बनर्जी ने आगे कहा कि हमारे देश की माताएं और बहनें विलाप कर रही हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उन्होंने कहा कि वो मणिपुर का दौरा करने के संबंध में अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बात कर रही हैं. 



पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने संसद का मानसून सत्र शुरू होने से मीडिया से कहा, '‘घटना चाहे राजस्थान की ही, घटना चाहे छत्तीसगढ़ की हो, चाहे मणिपुर की हो  इस देश में हिंदुस्तान के किसी भी कोने में किसी भी राज्य सरकार को राजनीतिक वाद-विवाद से ऊपर उठकर कानून व्यवस्था को महत्व देना चाहिए और नारी के सम्मान की रक्षा करनी चाहिए.''



उन्होंने आगे कहा कि मैं देशवासियों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि किसी भी गुनाहगार को बख्शा नहीं जाएगा. कानून अपनी पूरी शक्ति से और पूरी सख्ती से एक के बाद एक कदम उठाएगा. मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ है, इसके दोषियों को कभी माफ नहीं किया जा सकता sabhar https://www.abplive.com/news/india

Read more

भारत सही जगह और समय पर’, नीता अंबानी बोलीं- देश की समृद्धि और संस्कृति दुनिया को आकर्षित करती है

0

भारत सही जगह और समय पर’, नीता अंबानी बोलीं- देश की समृद्धि और संस्कृति दुनिया को आकर्षित करती है रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी के अनुसार भारत सही जगह और समय पर है और इसकी समृद्ध व संस्कृति दुनिया भर के लोगों को आकर्षित कर रही है। रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी की मदद से अमेरिका का प्रतिष्ठित मेट संग्रहालय भारतीय इतिहास पर प्रदर्शनी लगाने जा रहा है। ‘ट्री एंड सर्पेंट नाम की यह प्रदर्शनी 21 जुलाई से आरंभ होगी। भारत में प्रारंभिक बौद्ध काल के शुरूआती वर्षों से लेकर 600 साल तक का शानदार सफ़र इस प्रदर्शनी में दिखाया जाएगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज की मदद से लग रही ‘ट्री एंड सर्पेंट’ प्रदर्शनी का एक विशेष प्रिव्यू प्रोग्रम रखा गया। इसमें नीता अंबानी के अलावा, कला जगत व कई अन्य क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू, भारत में अमेरिकी राजदूत, एरिक गार्सेटी और ‘ट्री एंड सर्पेंट; के क्यूरेटर, जॉन गॉय शामिल थे।


नीता अंबानी बोलीं- भारतीय संस्कृति में दुनियाभर के लोगों की दिलचस्पीNita Ambani: 'भारत सही जगह और समय पर', नीता अंबानी बोलीं- देश की समृद्धि और संस्कृति का दुनिया में आकर्षण

प्रदर्शनी में ईसा से 200 वर्ष पूर्व से ईसा के 400 वर्ष बाद तक का भारतीय बौद्ध इतिहास शामिल होगा। द ट्री एंड द सर्पेंट नामक यह आयोजन मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में किया गया। फाउंडेशन की चेयरपर्सन ने बताया कि यह म्यूजियम में चौथा आयोजन है। उन्होंने कहा कि हमने इसकी शुरुआत 2016 में नसरील मोहामदी के साथ की थी। उन्होंने कहा कि एनएमएसीसी (नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर) में हमारा विजन है कि वैश्विक स्तर पर जो सर्वश्रेष्ठ है उसे भारत लाएं। उन्होंने कहा कि इसलिए मैं यहां आकर इस विशाल प्रदर्शनी का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। नीता अंबानी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा,”मैं बुद्ध की धरती, भारत से हूं। रिलायंस इंडस्ट्रीज और मेट की पार्टनरशिप को आगे बढ़ाते हुए तथा ‘ट्री एंड सर्पेंट’ प्रदर्शनी को प्रस्तुत करते हुए मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है। प्रारंभिक बौद्ध काल के 600 वर्षों की 125 से अधिक कलाकृतियाँ इस प्रदर्शनी में देखी जा सकेंगी। बुद्ध की सोच और भारतीय संस्कृति का गहरा संबंध है। बुद्ध के विचार आजतक दुनिया को प्रभावित कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि भारतीय संस्कृति की खूबियों को हम दुनिया तक पहुंचायें और दुनिया का सर्वश्रेष्ठ भारत तक लेकर आएं।”



नीता अंबानी बोलीं- भारत सही समय और सही जगह पर

उन्होंने कहा, ‘एनएमएसीसी खुलने के बाद पिछले तीन महीनों में हमने एक दिन में 5000 से 6000 लोगों को आते देखा। सिर्फ दो प्रदर्शनों के लिए हमारे पास डेढ़ लाख से अधिक लोग आए थे। भारत अब सही जगह और समय पर है। भारतीय संस्कृति का बहुत कुछ दुनिया भर के लोगों के लिए दिलचस्प है। नीता अंबानी प्रतिष्ठित ‘द मेट’ संग्रहालय की पहली भारतीय ट्रस्टी हैं। 2019 में उन्हें मेट का ऑनररी ट्रस्टी बनाया गया था। तभी से विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से श्रीमती अंबानी भारत की गौरवशाली कला परंपरा को दुनिया के सामने प्रस्तुत करती रहती हैं। द आर्ट इंस्टिट्यूट ऑफ शिकागो में ‘गेट्स ऑफ द लॉर्ड: द ट्रेडिशन ऑफ कृष्णा’ पेंटिंग्स जैसी प्रस्तुतियों को आगे बढ़ाना हो या फिर ‘द मेट’ में लगने वाली भारतीय कला प्रदर्शनियों की मदद करना। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक दर्शकों को भारतीय कला और संस्कृति से रूबरू कराने के लिए भी रिलायंस लगातार प्रयास करता रहता है।


मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में है नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र

भारत का अपनी तरह का पहला बहु-विषयक सांस्कृतिक स्थान नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र, लगभग तीन महीने पहले खोला गया था, जिसका उद्देश्य संगीत, रंगमंच, ललित कला और शिल्प में दुनिया के सामने भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को प्रदर्शित करना है। केंद्र का नाम रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता मुकेश अंबानी के नाम पर रखा गया था। सांस्कृतिक केंद्र मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के केंद्र में स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर के भीतर स्थित है।

Read more

इंसानों का AI अवतार जो कभी नहीं मरेगा! इन तरीकों से पहचान को बना रहा अमर

0

 इंसानों का AI अवतार जो कभी नहीं मरेगा! इन तरीकों से पहचान को बना रहा अमर

Human Immortality: AI तेजी से डेवलप हो रहा है और टेक्नोलॉजी सेक्टर का भविष्य AI ही है. आने वाले कुछ सालों में AI टूल्स हमारी रोजमर्रा की लाइफ का हिस्सा बन सकते हैं. ऐसे में क्या हो अगर AI टूल्स किसी को अमर बना दें. ऐसा हो सकता है लेकिन सिर्फ वर्चुअल वर्ल्ड में. आइए जानते हैं कैसे वर्चुअल वर्ल्ड में इंसान अमर होकर रह सकता है.

 इंसान अमर हो जाएगा? भविष्य का पता नहीं, लेकिन अभी इंसान अमरता हासिल नहीं कर सकता है. हां, उसका अवतार जरूर ऐसा कर सकता है. हम बात कर रहे हैं इंसानों के AI अवतार की. इसकी मदद से इंसानों का चेहरा, आवाज अमरता को हासिल कर लेगी या फिर ये कहें कि अमरता को हासिल कर लिया है.

इंसानों का AI अवतार जो कभी नहीं मरेगा! इन तरीकों से पहचान को बना रहा अमर

ये सब मुमकिन होगा AI की वजह से. AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस धीरे-धीरे इस ओर बढ़ चुका है. जहां VFX, ग्राफिक्स, ऑटोट्यून जैसी टेक्नोलॉजी आम लोगों के हाथ में होगी.

Sabhar aajtak.in 


अगर किसी इंसान की आवाज को आज से 100 साल बाद भी यूज किया जा सकेगा, तो फिर उसकी आवाज अमर ही तो कही जाएगी. ऐसा ही कुछ चेहरे के साथ भी है. इन सब को करने वाला AI है, लेकिन कैसे? 

कभी नहीं मरेगा चेहरा?

सबसे पहले बात करते हैं इमेज जनरेट करने वाले बॉट्स की. Midjourney, Stable diffusion, Dall-E जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके किसी के लुक को रिक्रिएट किया जा सकता है. इसके लिए बस आपको उस शख्स की फोटोज की जरूरत होगी. आपके एक प्रॉम्प्ट (कमांड) लिखते ही ये AI टूल्स अपना काम कर देंगे. 

कभी नहीं मरेगा चेहरा?

सबसे पहले बात करते हैं इमेज जनरेट करने वाले बॉट्स की. Midjourney, Stable diffusion, Dall-E जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके किसी के लुक को रिक्रिएट किया जा सकता है. इसके लिए बस आपको उस शख्स की फोटोज की जरूरत होगी. आपके एक प्रॉम्प्ट (कमांड) लिखते ही ये AI टूल्स अपना काम कर देंगे. 

टेक्नोलॉजी जो इंसानों को बनाएगी 'अजर-अमर'? क्या है Cryosleep का कॉन्सेप्ट

Read more

मध्य प्रदेश: हिंदुत्व की सबसे पुरानी प्रयोगशाला में बुलडोज़र के प्रयोग

0

 बात साल 1956 के एक नवंबर की है जब 337 सदस्यों के साथ मध्य प्रदेश की ‘एकीकृत’ और पहली विधानसभा का गठन हुआ था. उससे पहले ये इलाका चार प्रांतों में बँटा हुआ था–मध्य प्रदेश, मध्य भारत, विन्ध्य प्रदेश और भोपाल. फिर इनके विलय के बाद मध्य प्रदेश राज्य का औपचारिक गठन हुआ.


चुनाव आयोग के आंकड़ों के हिसाब से इस नई विधानसभा में उस समय के सबसे प्रमुख राजनीतिक दल, यानी कांग्रेस के 258 विधायक थे. इस सदन में सबसे बड़ा विपक्षी दल था सोशलिस्ट पार्टी जिसके 16 विधायक थे.


मगर इस नई विधानसभा के सदन की सबसे महत्वपूर्ण बात ये थी कि इसमें हिंदू महासभा के 12 विधायक थे जबकि भारतीय जनसंघ के छह.


ये प्रदेश की पहली अंतरिम सरकार थी.

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक गिरिजा शंकर कहते हैं कि नागपुर से निकटता की वजह से मध्य प्रदेश में संघ ने अपनी पैठ आज़ादी से पहले से ही बनानी शुरू कर दी थी. पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और दूसरे हिन्दुत्ववादी संगठनों का प्रभाव मालवा के इलाक़ों में रहा. फिर इनका प्रभाव भिंड और चंबल के अलावा प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी तेज़ी से फैलता गया.

जल्द ही मध्य प्रदेश की एक छवि बन गई और कहा जाने लगा कि ये पूरे भारत में हिंदुत्व की 'सबसे पुरानी' प्रयोगशाला है.


तीन ‘हिन्दुत्ववादी राजनीतिक’ संगठन यहाँ पूरी तरह से काम कर रहे थे – हिन्दू महासभा, रामराज्य परिषद और भारतीय जनसंघ.


ये चुनाव भी लड़ रहे थे, जबकि राजनीति से ख़ुद को अलग रखने का दावा करने वाला संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ज़मीनी स्तर पर हिन्दुओं को लामबंद करने का काम कर रहा था और लोगों को ‘हिन्दू राष्ट्रवाद’ की तरफ़ ‘प्रेरित’ कर रहा था.

हिन्दू महासभा

गिरिजा शंकर कहते हैं कि शुरू में हिन्दू महासभा एक ग़ैर-राजनीतिक संगठन हुआ करता था जिससे कांग्रेस के भी कई बड़े नेता जुड़े हुए थे. मगर वर्ष 1930 में हिन्दू महासभा ने ख़ुद को एक राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत करवा लिया था.


गिरिजा शंकर बताते हैं कि नए मध्य प्रदेश में शामिल पुराने प्रांतों में से मध्य भारत प्रांत ऐसा था जहां हिन्दू महासभा ने पहले से ही अच्छी पैठ बना ली थी.


हिन्दू महासभा को मध्य भारत में विधानसभा के चुनावों में मिली सफलता की वजह से सिंधिया राजघराने और दूसरे राजवाड़ों का इसे ख़ूब समर्थन भी मिल गया था.

रामराज्य परिषद

हिन्दुत्ववादी संगठन रामराज्य परिषद की स्थापना 1948 में स्वामी करपात्री ने की थी और संगठन ने 1952 में हुए आम चुनावों में मध्य प्रदेश, विन्ध्य प्रदेश और मध्य भारत में अपने प्रत्याशी खड़े किए जिनका प्रदर्शन अच्छा रहा.

गिरिजा शंकर कहते हैं कि स्वामी करपात्री को उन रियासतों का भरपूर समर्थन हासिल था जो उनके अनुयायी थे और विधानसभा के चुनावों में रामराज्य परिषद को मध्य भारत में 2, विन्ध्य प्रदेश में 2 और मध्य प्रदेश में 3 सीटों पर कामयाबी भी मिली.

वैसे मध्य प्रदेश की जिन तीन सीटों पर राम राज्य पार्टी के उम्मीदवार जीते थे वो अब के छत्तीसगढ़ के रियासती इलाक़े थे जैसे पंडरिया, कवर्धा और जशपुर. इसके अलावा लोकसभा के चुनावों में भी राम राज्य परिषद के उम्मीदवारों का बेहतर प्रदर्शन रहा था जिसमें 6 सीटों पर उसके प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे थे.

1952 के विधानसभा चुनावों में मध्य प्रदेश और भोपाल में भारतीय जनसंघ का खाता तक खुल नहीं पाया था. अलबत्ता मध्य भारत में उसे चार और विन्ध्य प्रदेश में दो सीटें मिलीं थीं.


गिरिजा शंकर ने अपनी क़िताब में भी इसका उल्लेख किया है. वो लिखते हैं, “1952 के लोकसभा के चुनावों में देश में जिन तीन सीटों पर भारतीय जनसंघ को सफलता मिली थी उनमें से एक सीट राजस्थान के चित्तौड़ की थी, लेकिन वहाँ से चुनाव लड़ने वाले सांसद उमाशंकर त्रिवेदी मध्य भारत के मंदसौर से थे."


इस चुनाव में तीनों ही हिन्दुत्ववादी दल एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी थे. मगर विधानसभा चुनावों में जनसंघ को मध्य भारत के ग्वालियर इलाक़े में हिन्दू महासभा के बड़े प्रभाव की वजह से सफलता नहीं मिली सकी थी. मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रभाव की वजह से जनसंघ का खाता नहीं खुल पाया था लेकिन मालवा में उसकी पकड़ अच्छी थी जिसकी वजह से उसकी झोली में सात सीटें आ गई थीं..आख़िरकार हिंदूवादी संगठनों ने जड़ें जमा ही ली इन संगठनों ने कांग्रेस का गढ़ रहे मध्य प्रदेश में अपनी जड़ें इतनी मज़बूत कर लीं कि 1990 में पहली बार ऐसा हुआ जब भारतीय जनता पार्टी ने भारी बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बना ली.

अपनी क़िताब 'समकालीन राजनीति: मध्य प्रदेश' में गिरिजा शंकर लिखते हैं कि 1990 के विधानसभा के चुनावों से पहले कांग्रेस के सदन में 250 विधायक थे. जनता दल के गठबंधन से चुनाव लड़ने वाली भारतीय जनता पार्टी ने सभी समीकरणों को उलट दिया था और भारतीय जनता पार्टी को 220 सीटों पर जीत हासिल हुई जबकि कांग्रेस 56 सीटों पर सिमटकर रह गई थी.

गिरिजा शंकर कहते हैं कि हिंदुत्व को लेकर जो काम इन दक्षिणपंथी संगठनों ने किया, 1990 के विधानसभा के चुनावों में पहली बार भारी बहुमत मिलना उसी का परिणाम था.

वो कहते हैं, “भाजपा को मिली जीत इस मायने में ऐतिहासिक रही, कि उसके प्रत्याशियों की जीत का आंकड़ा 82 प्रतिशत था जो अपने आप में एक रिकार्ड था. ये चुनाव, कांग्रेस के लिए प्रदेश में आपातकाल के बाद वाले विधानसभा के चुनावों से भी ज़्यादा निराशाजनक थे.”

राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि इस भारी जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी और संघ को हिंदुत्व के अपने एजेंडे का विस्तार करने के लिए ‘एक तरह से खुला मैदान’ मिल गया और देखते ही देखते हिन्दुत्ववादी संगठनों ने अपनी पैठ दूर-दराज़ के ग्रामीण इलाक़ों तक मज़बूत करनी शुरू कर दी.

मध्य प्रदेश में मुसलामानों की आबादी 6 से 7 प्रतिशत के बीच है.विश्लेषक ये भी कहते हैं कि नब्बे के दशक से लगातार हिन्दुत्ववादी संगठनों के काम का भारतीय जनता पार्टी को भरपूर फ़ायदा होता रहा और उसने सत्ता में अपनी मज़बूत पैठ बना ली जिसे भेद पाना मुश्किल हो गया था. Sabhar BBC.COM 

Read more

PM Modi on Manipur Hinsa: 'मणिपुर की बेटियों के दोषियों को सख्त सजा मिलेगी', पीएम बोले- घटना से बेहद दुखी हूं

0

 पहले मणिपुर की घटना पर दुख जताया है। पीएम ने कहा कि मणिपुर में दोनों बेटियों के साथ जो हुआ वो बेहद दुखद है और इस घटना ने पूरे देश का सिर झुका दिया है। पीएम ने कहा कि घटना से मैं बहुत दुखी हूं और देश को विश्वास दिलाता हूं कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

नई दिल्ली, एजेंसी। PM Modi on Manipur Violence संसद के मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए मणिपुर की घटना पर दुख जताया है। पीएम ने कहा कि मणिपुर में दोनों बेटियों के साथ जो हुआ वो बेहद दुखद है और इस घटना ने पूरे देश का सिर झुका दिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि घटना से मैं बहुत दुखी हूं और देश को विश्वास दिलाता हूं कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। 

140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार करने वाली घटना

उन्होंने कहा कि यह घटना पूरे देश के लिए अपमान है, क्योंकि इसने 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार किया है। मणिपुर में महिलाओं के साथ जो घटना हुई उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता। मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

पीएम ने राज्यों से की खास अपील

PM Modi on Manipur Violence संसद के मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए मणिपुर की घटना पर दुख जताया है। पीएम ने कहा कि मणिपुर में दोनों बेटियों के साथ जो हुआ वो बेहद दुखद है और इस घटना ने पूरे देश का सिर झुका दिया 

प्रधानमंत्री ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपने-अपने राज्यों में कानून व्यवस्था की स्थिति को और मजबूत करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा, "मैं सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह करता हूं कि वे अपने-अपने राज्यों में कानून-व्यवस्था की स्थिति को और मजबूत करें, खासकर नारी की सुरक्षा के लिए और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करें।"

उन्होंने कहा कि चाहे घटना राजस्थान, छत्तीसगढ़, मणिपुर या देश के किसी भी हिस्से की हो, राजनीति से ऊपर उठकर कानून व्यवस्था महत्वपूर्ण है।

पीएम बोले- संसद का सदुपयोग करें सांसद

इससे पहले पीएम मोदी ने संसद सत्र के आगाज को लेकर कहा कि सभी सांसदों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी और जनता के लिए सदन का सदुपयोग करना होगा

प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सांसद लोक कल्याण के मुद्दों पर चर्चा के लिए संसद के मानसून सत्र का उपयोग करेंगे और कहा कि चर्चा जितनी तेज होगी, जनहित में उतना ही बेहतर परिणाम निकलेगा

पीएम ने कहा कि आज जब हम लोकतंत्र के इस मंदिर में सावन के पवित्र महीने में मिल रहे हैं, मुझे विश्वास है कि सभी सांसद मिलकर इसका उपयोग लोगों के अधिकतम कल्याण के लिए करेंगे और सांसद के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे। sabhar Jacaran.com




Read more

यूरोपीय संसद में 'मणिपुर हिंसा' पर बहस, नाराज विदेश मंत्रालय ने क्या जवाब दे दिया?

0

 यूरोपीय संसद में मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर बहस की बात सामने आने पर भारत ने आपत्ति जताई है. भारत ने कहा है कि ये देश का आंतरिक मसला है. यूरोपीय संसद में ये मुद्दा ऐसे समय में उठा है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जुलाई को फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा शुरू कर रहे हैं. इस दौरान वह बैस्टिल डे परेड में अतिथि होंगे. दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए, विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा

यह पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला है. हम यूरोपीय संसद में होने वाली घटनाओं से अवगत हैं और हमने संसद के संबंधित सदस्यों से संपर्क किया है. हमने यह बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है कि यह पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला है.

हालांकि, विदेश सचिव ने मणिपुर के अखबार की एक रिपोर्ट पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, जिसमें कहा गया था कि सरकार ने यूरोपीय संसद तक अपनी बात पहुंचाने के लिए ब्रुसेल्स में एक प्रमुख लॉबिंग फर्म 'अल्बर एंड गीगर' से संपर्क किया है, जिसने कथित तौर पर भारत सरकार की ओर से एक पत्र भेजा था. यूरोपीय संसद में आठ राजनीतिक समूहों में से कम से कम छह ने ये प्रस्ताव रखा, जो बहस के बाद 13 जुलाई को इस मुद्दे पर मतदान करेंगे.

द हिंदू की रिपोर्टके मुताबिक इस मुद्दे कुछ प्रस्तावों में बीजेपी के नेताओं पर हेट स्पीच और केंद्र सरकार पर विभाजनकारी नीति लागू करने का आरोप लगाया गया है. वहीं दूसरी ओर आफ्स्पा (आर्म्ड फोर्स स्पेशल पावर एक्ट), UAPA, FCRA जैसे कानूनों के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया.

इन प्रस्तावों में "बहुसंख्यक मैतेई समुदाय और कुकी आदिवासी समूह के बीच" झड़पों पर चर्चा में हमलों पर विशेष जोर दिया गया है.

प्रस्ताव में सरकार से मणिपुर में "इंटरनेट शटडाउन" खत्म करने का भी आग्रह किया और यूरोपीय संघ के नेतृत्व को भारत के साथ मानवाधिकारों पर बातचीत में मणिपुर मुद्दे को उठाने का निर्देश दिया. रिपोर्ट के मुताबिक "वामपंथी समूह" के कम से कम एक प्रस्ताव में मणिपुर से जम्मू-कश्मीर की स्थिति की तुलना की गई और सरकार से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध हटाने और वहां गिरफ्तार किए गए मानवाधिकार के लिए लड़ने वालों को रिहा करने के लिए कहा गया है.

यूरोपीय संसद में यह मुद्दा तब उठा जब हाल ही में भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गारसेटी ने मणिपुर में स्थिति से निपटने के लिए अमेरिकी मदद की पेशकश की थी. उन्होंने कहा था कि यह एक "रणनीतिक" मुद्दा नहीं है, बल्कि एक "मानवीय" मुद्दा है. Sabhar https://www.thelallantop.com

Read more

सरोगेसी से पिता बनने वाले एक व्यक्ति की कहानी

0

 प्रीतेश दवे की किस्मत में सरकारी नौकरी नहीं थी. इसी वजह से उनकी शादी नहीं हो पाई.


लेकिन उन्हें बच्चे बहुत पसंद हैं और वो बिना शादी किए भी परिवार बढ़ाना चाहते थे. ऐसे में उन्होंने सरोगेसी का सहारा लेने का निर्णय किया.


वो संभवत: बिना शादी के जुड़वां बच्चों के सिंगल फ़ादर (एकल पिता) बनने वाले चंद आख़िरी लोगों में से एक हैं.


आज वो एक बेटे और एक बेटी की परवरिश कर रहे हैं. दोनों बच्चे एक साल के होने वाले हैं. प्रीतेश दवे ख़ुशकिस्मत रहे कि नया सरोगेसी क़ानून लागू होने से कुछ दिन पहले ही वो सरोगेट फ़ादर बने, वरना अब ऐसा करना उनके लिए मुमकिन नहीं होता.

प्रीतेश की मां दादी बनकर खुश हैं

प्रीतेश 37 साल के हैं और सिंगल हैं. वह कहते हैं कि उनके पास कई लड़कियों के रिश्ते आते थे, लेकिन जब उन्हें पता लगता कि उनके पास सरकारी नौकरी नहीं है तो लड़कियां मना कर देती थीं

आर्थिक रूप से अच्छे होने के बावजूद उनकी शादी नहीं हो पा रही थी. वो ज़्यादा पढ़े-लिखे भी नहीं हैं. उन्होंने सिर्फ 12वीं तक ही पढ़ाई की है. वो कहते हैं कि एक ये वजह भी थी उन्हें शादी के लिए लड़की ना मिलने की.

बीबीसी गुजराती से बात करते हुए प्रीतेश दवे कहते हैं, ''मेरे समाज में ऐसे कई पुरुष हैं, जिन्हें शादी के लिए लड़कियां नहीं मिलीं, क्योंकि माता-पिता अपनी बेटियों की शादी सरकारी नौकरी वाले युवाओं से करना पसंद करते हैं. हमारे पास ज़मीन और संपत्ति है, लेकिन यह उनके लिए महत्वपूर्ण नहीं है. उनके लिए केवल सरकारी नौकरी अहम है”

प्रीतेश के पिता भानुशंकर दवे के मुताबिक़, “हमारी जाति में ‘साटा’ प्रथा है. इसका मतलब है एक बेटी देना और दूसरी लेना. काफ़ी तलाश करने पर भी प्रीतेश के लिए लडकी नहीं मिल पाई.”

प्रीतेश, भावनगर में एक राष्ट्रीयकृत बैंक के लिए ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं. उनके माता-पिता सूरत में रहते हैं.

वो सूरत और भावनगर के बीच आते-जाते रहते थे. इस बीच उन्हें अकेलापन महसूस होता था और वह शादीशुदा न होते हुए भी पिता बनना चाहते थे, इसलिए उन्हें कुछ लोगों ने सरोगेसी का सुझाव दिया.

प्रीतेश दवे कहते हैं, "मैं सरोगेसी के ज़रिए पिता बनने पर गौरवान्वित हूं और अपने आपको भाग्यशाली भी मानता हूं क्योंकि अब नए क़ानून के मुताबिक़, मेरे जैसा अविवाहित पुरुष सरोगेसी के ज़रिए पिता नहीं बन सकता. "

अहमदाबाद के बांझपन विशेषज्ञ और प्रीतेश के सरोगेसी सलाहकार डॉक्टर पार्थ बाविसी कहते हैं, ''उन्हें शादी न कर पाने का अफ़सोस है. वो एक भरा-पूरा परिवार चाहते थे. इसलिए वो अपनी ये इच्छा लेकर मेरे पास आए.”

जुड़वां बच्चों के पिता बने

प्रीतेश के लिए पिता बनने का क्षण महत्वपूर्ण था. प्रीतेश कहते हैं, “जब वो दोनों बच्चे मेरी दुनिया में आए तो मेरी ख़ुशी का ठिकाना नहीं था. मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि मैं हंसू या रोऊं. शुरुआत में वो कमज़ोर थे तो उन्हें इनक्यूबेटर में रखा गया. जब पहली बार मैंने उन्हें गोद में उठाया तो वो मेरी ज़िंदगी का सबसे अच्छा पल था. मैं उसे बयां नहीं कर सकता.”

डॉक्टर पार्थ बाविसी बताते हैं, ''तब प्रीतेश को देखकर ऐसा लगा जैसे उन्हें दुनिया की सारी ख़ुशियां मिल गईं. ऐसा लग रहा था मानो वो यक़ीन ही नहीं कर पा रहे थे कि वो पिता बन चुके हैं.”

प्रीतेश के पिता भानुशंकर दवे और मां दिव्यानी दवे दादा-दादी बनने की ख़ुशी से फूले नहीं समा रहे हैं.

भानुशंकर कहते हैं, ''बच्चों के बिना घर बड़ा सूना सा लगता था. अब मानो ये पूरा घर ख़ुशी की रोशनी से जगमगा उठा है. कुदरत की कृपा से घर में बेटी और बेटा दोनों ही आ गए.”

प्रीतेश की मां दिव्यानी दवे भी कहती हैं, ''इन दोनों के आने से हमें एक अनमोल ख़ज़ाना मिल गया है. मेरी दादी बनने की तमन्ना भी पूरी हो गई. और भाई को बहन और बहन को भाई मिल गया. ''

परिवार ने बेटे का नाम धैर्य और बेटी का नाम दिव्या रखा है.

शादी ना होने का अफ़सोस नहीं’

प्रीतेश का कहना है कि उन्हें बच्चे होने के बाद शादी ना करने का कोई अफ़सोस नहीं है.

क्या पसंद की लड़की मिलने पर वो शादी करना चाहेंगे? ये पूछने पर प्रीतीश कहते हैं, “धैर्य और दिव्या के आने के बाद, मैं अब शादी नहीं करना चाहता. मुझे नहीं पता कि मेरी भावी पत्नी बच्चों की देखभाल ठीक से करेगी या नहीं तो मैं अकेला ही उनकी देखभाल करके ख़ुश हूं. अब मेरे जीवन का एक ही लक्ष्य है- अपने बच्चों का अच्छे से पालन-पोषण करना."

भानुशंकर दवे कहते हैं, “हमारा पोते-पोतियों के साथ खेलने का सपना पूरा हो रहा है.”

दिव्यानी दवे कहती हैं, ''इन दोनों को पालने में हमारा समय कहां निकल जाता है, पता ही नहीं चलता. दोनों लड़के-लड़की में हमें फ़र्क नहीं पड़ता. दोनों मेरे प्रिय हैं.”

सरोगेसी के प्रकार

सरोगेसी दो प्रकार की होती है. पारंपरिक सरोगेसी और गर्भकालीन सरोगेसी.

पारंपरिक सरोगेसी- जिसमें पिता या दाता के शुक्राणु का मिलन सरोगेट मां के अंडों से किया जाता है.

फिर डॉक्टर कृत्रिम रूप से शुक्राणु को सीधे सरोगेट महिला के गर्भाशय ग्रीवा, फैलोपियन ट्यूब या गर्भाशय में इंजेक्ट करता है. सरोगेट मां के गर्भ में भ्रूण का निर्माण होता है और फिर सरोगेट मां उस भ्रूण को नौ महीने तक अपने गर्भ में रखती है. इस मामले में सरोगेट मां ही बच्चे की जैविक मां होती है.

यदि इस मामले में पिता के शुक्राणु का उपयोग नहीं किया गया है, तो पुरुष दाता के शुक्राणु का उपयोग किया जा सकता है. यदि दाता के शुक्राणु का उपयोग किया गया था, तो पिता आनुवंशिक रूप से बच्चे से संबंधित नहीं होता है.

गर्भकालीन सरोगेसी- इस सरोगेसी में, सरोगेट मां आनुवंशिक रूप से बच्चे से संबंधित नहीं होती है.

यानी जेस्टेशनल सरोगेसी में सरोगेट मां के अंडों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. वह सिर्फ़ बच्चे को जन्म देती है. इस मामले में सरोगेट मां बच्चे की जैविक मां नहीं है. जेस्टेशनल सरोगेसी में पिता के शुक्राणु और मां के अंडे को मिलाकर सरोगेट मां के गर्भाशय में प्रत्यारोपित किया जाता है.

इसमें आईवीएफ विधि से भ्रूण का निर्माण किया जाता है और सरोगेट मां के गर्भाशय में प्रत्यारोपित कर दिया जाता है.

इस प्रकार, आईवीएफ का उपयोग पारंपरिक सरोगेसी में भी किया जाता है.

सरोगेसी के प्रकार

सरोगेसी दो प्रकार की होती है. पारंपरिक सरोगेसी और गर्भकालीन सरोगेसी.

पारंपरिक सरोगेसी- जिसमें पिता या दाता के शुक्राणु का मिलन सरोगेट मां के अंडों से किया जाता है.

फिर डॉक्टर कृत्रिम रूप से शुक्राणु को सीधे सरोगेट महिला के गर्भाशय ग्रीवा, फैलोपियन ट्यूब या गर्भाशय में इंजेक्ट करता है. सरोगेट मां के गर्भ में भ्रूण का निर्माण होता है और फिर सरोगेट मां उस भ्रूण को नौ महीने तक अपने गर्भ में रखती है. इस मामले में सरोगेट मां ही बच्चे की जैविक मां होती है.सरोगेसी से पिता बनने वाले एक व्यक्ति की कहानी

यदि इस मामले में पिता के शुक्राणु का उपयोग नहीं किया गया है, तो पुरुष दाता के शुक्राणु का उपयोग किया जा सकता है. यदि दाता के शुक्राणु का उपयोग किया गया था, तो पिता आनुवंशिक रूप से बच्चे से संबंधित नहीं होता है.

गर्भकालीन सरोगेसी- इस सरोगेसी में, सरोगेट मां आनुवंशिक रूप से बच्चे से संबंधित नहीं होती है.

यानी जेस्टेशनल सरोगेसी में सरोगेट मां के अंडों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. वह सिर्फ़ बच्चे को जन्म देती है. इस मामले में सरोगेट मां बच्चे की जैविक मां नहीं है. जेस्टेशनल सरोगेसी में पिता के शुक्राणु और मां के अंडे को मिलाकर सरोगेट मां के गर्भाशय में प्रत्यारोपित किया जाता है.

इसमें आईवीएफ विधि से भ्रूण का निर्माण किया जाता है और सरोगेट मां के गर्भाशय में प्रत्यारोपित कर दिया जाता है.

इस प्रकार, आईवीएफ का उपयोग पारंपरिक सरोगेसी में भी किया जाता है. Sabhar BBC.COM 

Read more

बुधवार, 19 जुलाई 2023

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करने का मामला क्या है?

0

 मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच बीते ढाई महीनों से जारी हिंसक संघर्ष के बीच बीते बुधवार मणिपुर की दो महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न का एक भयावह वीडियो सामने आया है.

मणिपुर पुलिस ने इस वीडियो की पुष्टि करते हुए बताया है कि ये महिलाएं बीती चार मई को मणिपुर के थोबल ज़िले में यौन उत्पीड़न का शिकार हुई थीं.

मणिपुर पुलिस ने बताया, ''ये घटना चार मई की है. मामले में अपहरण, गैंगरेप और हत्या का मामला अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ दर्ज किया गया है. मामले में जांच शुरू हो गई है. पुलिस दोषियों को पकड़ने की पूरी कोशिश कर रही है.''

ये वीडियो सामने आने के बाद से केंद्र से लेकर विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं की ओर से इस मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रियाएं देखी जा रही हैं.

कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दलों ने इस मामले में सत्तारूढ़ दल बीजेपी को घेरने की कोशिश की है.


वहीं, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी ने ट्विटर पर लिखा है कि उन्होंने इस मुद्दे पर राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से बात की है और दोषियों को पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी.

अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस में छपी ख़बर के मुताबिक़, कुकी-ज़ोमी समुदाय से जुड़ी इन महिलाओं के साथ चार मई को मैतेई बहुल थोबल ज़िले में यौन उत्पीड़न हुआ था.


हालांकि, इनके साथ हुए यौन उत्पीड़न की एफ़आईआर 18 मई को कांगपोकपी ज़िले में दर्ज की गई. इसके बाद इस केस को संबंधित पुलिस थाने में भेज दिया गया.


मणिपुर पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी एसपी के मेघचंद्र सिंह ने इस घटना पर जारी प्रेस नोट में कहा है कि मणिपुर पुलिस दोषियों को पकड़ने की पूरी कोशिश कर रही है. लेकिन अब तक इस मामले में किसी को गिरफ़्तार नहीं किया गया है.


वीडियो में दिख रही एक महिला की उम्र लगभग 20 वर्ष और दूसरी महिला की उम्र 40 वर्ष बताई जा रही है.


इन महिलाओं ने अपनी शिकायत में बताया है कि वीडियो में सिर्फ़ दो महिलाएं नज़र आ रही हैं लेकिन भीड़ ने एक 50 वर्षीय महिला को भी कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया था.


एफ़आईर में कहा गया है कि एक युवा महिला के साथ दिन दहाड़े सामुहिक बलात्कार भी किया गया.


पीड़िताओं ने बताया है कि तीन मई को आधुनिक हथियारों से लैस 800 से लेकर 1000 लोगों ने थोबल ज़िले में स्थित उनके गांव पर हमला बोला. और इन लोगों ने गांव में लूटपाट करने के साथ ही आग लगाना शुरू कर दिया.

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करने का मामला क्या है?

ऐसी स्थिति में दो महिलाओं और युवा महिला अपने पिता और भाई के साथ जंगलों की ओर भागे.


शिकायत के मुताबिक़, पुलिस इन महिलाओं को बचाने में कामयाब भी हुई. पुलिस इन लोगों को थाने लेकर जा रही थी लेकिन थाने से दो किलोमीटर पहले ही भीड़ ने उन्हें रोक लिया.


इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने इन महिलाओं को पुलिस से छीन लिया जिसके बाद युवा महिला के पिता को मौके़ पर ही मार दिया गया.


एफ़आईआर के मुताबिक़ तीनों महिलाओं को भीड़ के सामने निर्वस्त्र होकर चलने के लिए विवश किया गया और युवा महिला के साथ सरेआम गैंगरेप करने का आरोप है. एफ़आईआर के मुताबिक़ जब इस महिला के 19 वर्षीय भाई ने उसे बचाने की कोशिश की तो उसे भी मार दिया गया. Sabhar BBC.COM 

Read more

कुमाऊं का पहला आध्यात्मिक गांव बनेगा कटारमल, कत्यूरी वंश के शासक की है धरोहर

0

 कत्यूरी वंश के शासक राजा कटारमल की ओर से इसे बनवाया गया था। उत्तर भारत की कत्यूर वास्तुकृतियों में विशिष्ट स्थान रखने वाली धरोहर अब को अध्यात्मिक गंतव्य के रूप में विकसित किया जाएगा। स्वदेश दर्शन योजना के तहत क्षेत्र में कैफे योग व ध्यान केंद्र की सुविधा होगी

कुमाऊं के एकमात्र सूर्य मंदिर के लिए प्रसिद्ध कटारमल पहले अध्यात्मिक गांव के रूप में विकसित होगा। स्वदेश दर्शन योजना के तहत 13 करोड़ रुपयों की लागत से गांव आध्यात्मिक गंतव्य (स्प्रिचुवल डेस्टिनेशन) के रूप में विकसित किया जाएगा। जिससे जिले की देश और विदेश में अलग पहचान बनने के साथ पर्यटन विकास में भी पंख लगेंगे।

पहाड़ों में अनुकूल मौसम व शांत वातावरण हमेशा से ही पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में न सिर्फ पर्यटक बल्कि भारी संख्या में श्रद्धालु भी पहुंचते हैं। नगर से करीब 13 किमी दूर कटारमल स्थित कुमाऊं के एकमात्र सूर्य मंदिर में भी सीजन में काफी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु पहुंचते हैं। कोणार्क के बाद भगवान सूर्य के धाम के रूप में सबसे पहले कटारमल स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर का नाम लिया जाता है। सैकड़ों वर्ष पूर्व कत्यूरी वंश के शासक राजा कटारमल की ओर से इसे बनवाया गया था। उत्तर भारत की कत्यूर वास्तुकृतियों में विशिष्ट स्थान रखने वाली धरोहर अब को अध्यात्मिक गंतव्य के रूप में विकसित किया जाएगा। स्वदेश दर्शन योजना के तहत क्षेत्र में कैफे, योग केंद्र और ध्यान केंद्र जैसी सुविधाएं शुरू होंगी। जिसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाया जा रहा है। 13 करोड़ की लागत से गांव में तमाम कार्य किए जाएंगे sabhar Jagran.com


पहाड़ों में अनुकूल मौसम व शांत वातावरण हमेशा से ही पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में न सिर्फ पर्यटक बल्कि भारी संख्या में श्रद्धालु भी पहुंचते हैं। नगर से करीब 13 किमी दूर कटारमल स्थित कुमाऊं के एकमात्र सूर्य मंदिर 

Read more

एयरकंडीशनर अब बीते दिनों की बात होगी

0

 एयरकंडीशनर अब बीते दिनों की बात होगी क्योंकि वैज्ञानिकों ने शीशे की ऐसी खिड़कियां तैयार कर ली हैं जो गर्मी में ठंडक और जाड़े में गर्मी का अहसास दिलाएगी। खास रसायन की परत वाले ये शीशे कम आय वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। भारत जैसे विकासशील देशों में तो खास किस्म की परत वाले शीशों से बनी खिड़कियां धूम मचा सकती हैं। 'क्वींसलैंड यूनीवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी' के शोधकर्ताओं ने कहा कि बड़ी मात्रा में ग्रीन हाउस गैंसों के उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार एयरकंडीशनर का यह 'इको फ्रेंडली' विकल्प होगा। शोधकर्ताओं के अनुसार विभिन्न प्रकार के चमकदार परत वाले शीशों से घरों में बेतहाशा ऊर्जा की खपत कम कर 45 फीसदी तक बिजली की बचत हो सकेगी। साथ ही कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आयेगी। शोधकर्ता 'डॉ. बेल' के अनुसार ग्लोबल वार्मिंग के लिए जिम्मेदार गैसों के उत्सर्जन में एयरकंडीशनरों का बहुत बड़ा हाथ है। उनके मुताबिक वातानुकूलित घरों और आफिसों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है । बेल ने कहा कि बाजार में उपलब्ध ये शीशे एयरकंडीशनर के मुकाबले तो कूलिंग नहीं करेंगे पर चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाने के लिए ये काफी हैं। ऐसे शीशे वाली खिड़कियों में टिंटेड ग्लास, फिर एयरगैप और उसके बाद खास किस्म की ऊष्मारोधी परत वाले लो-ई ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। बेल के अनुसार अच्छी खिड़कियां घरों को ऊष्मारोधी बनाने में मदद करती हैं। इससे जाड़ों में घर गर्म रहता है और गर्मी में ठंडा । शोधकर्ता ने कहा कि शीशे पर रासायनिक परत वाले और खास किस्म की खिड़कियों के ढांचे जल्द ही हर घर की शोभा बढ़ाएंगे। sabhar dipak kohali vigyan pragati

Read more

कोरोना के बाद भारत ने दुनिया में किया कमाल,

0


 भारत की ग्रोथ स्टोरी को लेकर दुनिया में किसी को शक-ओ-शुब्हा नहीं है. दुनिया में चाहे आर्थिक सुस्ती का जितना असर हो लेकिन भारत की विकास दर लगातार कुलांचे भर रही है. अब एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) के एशियन डेवलपमेंट आउटलुक अपडेट में 2023-24 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान 6.4% पर बरकरार रखा गया है. ADB ने 2024-25 के लिए भी पहले की तरह 6.7% के विकास दर अनुमान को बनाए रखा है.

ADB के मुताबिक भारत की विकास दर में तेजी की वजह मजबूत डिमांड है. इसके पहले 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 7.2% रही थी. देश की इकोनॉमी में ये इजाफा उस वक्त दर्ज किया गया जब अमेरिका और यूरोप समेत पश्चिमी देशों की अर्थव्यस्थाएं महंगाई के दबाव के सामने घुटने टेक चुकी थीं. लेकिन ये संकट अभी खत्म नहीं हुआ है क्योंकि IMF की MD क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा है कि मिड टर्म में वैश्विक अर्थव्यवस्था में कमजोरी बने रहने की आशंका है. ऐसे में भारत की विकास दर को लेकर आया ADB का अनुमान देश की बढ़ती आर्थिक ताकत का सबूत है. यही नहीं, जॉर्जीवा ने भारत को आर्थिक सुस्ती की धुंध के बीच चमकता सितारा करार दिया है.  Sabhar aajtak.in

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv