Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2014

कृत्रिम हाथ असली अंग जैसा अहसास

0


यह पहली बार हुआ है जब किसी विकलांग को नकली हाथ में संवेदना का एहसास हुआ है"
प्रोफ़ेसर सिल्वेस्त्रो मिकेरा
इटली में डेनमार्क के एक व्यक्ति को सर्जरी के बाद ऐसा हाथ लगाया गया है जो उसकी बाजू के ऊपरी हिस्से की नसों से जुड़ा है.
प्रयोगशाला में हुए परीक्षण में उन्हें आंख पर पट्टी बांधकर चीजें थमाई गईं और इस हाथ की मदद से वह इन चीजों के आकार और कड़ेपन को जानने में सफल रहे.डेनिस आबो ने एक दशक पहले आतिशबाज़ी में अपना हाथ गंवा दिया था. उन्होंने इस बायोनिक हाथ को 'अद्भुत' बताया है.
इस बारे में साइंस ट्रांसलेशनल मेडिसिन ने विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की है.
एक अंतरराष्ट्रीय दल ने इस शोध परियोजना में हिस्सा लिया था, जिसमें इटली, स्विटरज़रलैंड और जर्मनी के रोबोटिक्स विशेषज्ञ शामिल थे.

परियोजना

"इकोल पॉलीटेक्नीक फ़ेडेरेल डी लुसाने और स्कूओला सुपीरिओर सेंट अन्ना, पीसा के प्रोफ़ेसर सिल्वेस्त्रो मिकेरा ने कहा, "यह पहली बार हुआ है जब किसी विकलांग को नकली हाथ में संवेदना का अहसास हुआ है."स बायोनिक हाथ में न केवल एडवांस वैज्ञानिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है बल्कि ऐसे इलेक्ट्रॉनिक्स और सॉफ्टवेयर लगाए गए हैं जो मस्तिष्क को संदेश भेजते हैं.
मिकेरा और उनकी टीम ने इस कृत्रिम हाथ में ऐसे संवेदक लगाए जो किसी चीज को छूने पर उसके बारे में सूचना देते हैं.
कम्प्यूटर एल्गोरिदम के इस्तेमाल से वैज्ञानिकों ने इलेक्ट्रिकल संकेतों को एक ऐसी उत्तेजना में बदला जिसे संवेदी तंत्रिकाएं समझ सकें.
रोम में ऑपरेशन के दौरान मरीज़ के बाजू के ऊपरी हिस्से की तंत्रिकाओं में चार इलेक्ट्रोड जोड़े गए. ये इलेक्ट्रोड कृत्रिम हाथ की उंगलियों के संवेदकों से जुड़े थे जो छूने और दवाब के फीडबैक को सीधे मस्तिष्क को भेजते हैं.

प्रयोगशाला

कृत्रिम हाथ
36 साल के आबो ने एक महीने प्रयोगशाला में बिताए. प्रयोगशाला में पहले तो इस बात की जाँच की गई कि इलेक्ट्रोड काम कर रहे हैं या नहीं. फिर यह देखा गया कि ये बायोनिक हाथ से पूरी तरह जुड़े हैं या नहीं.
उन्होंने कहा, "मज़ेदार बात यह है कि इसके सहारे मैं मुझे बिना देखे ही छूने से चीज़ों का अहसास हो जाता है. मैं अंधेरे में भी इसका इस्तेमाल कर सकता हूं."
यह बायोनिक हाथ अभी शुरुआती चरण में है और सुरक्षा कारणों से आबो का एक और ऑपरेशन करना पड़ा ताकि संवेदकों को हटाया जा सके.
बायोनिक हाथ को विकसित करने वाली टीम अब इस प्रयास में जुटी है कि इसे छोटा कैसे बनाया जाए ताकि इसे घर में इस्तेमाल किया जा सके.
वैज्ञानिकों का कहना है कि इस हाथ के व्यावसायिक इस्तेमाल में एक दशक तक का समय लग सकता है. उनका कहना है कि इससे भविष्य में कृत्रिम अंगों का रास्ता साफ़ होगा जो वस्तुओं और तापमान का पता बता सकेंगे.

बहरहाल आबो को उनका पुराना कृत्रिम हाथ मिल गया है और वह भविष्य में इसे बायोनिक हाथ से बदलने को तैयार हैं. sabhar :http://www.bbc.co.uk/

Read more

बिना चाबी लगाए हो जाती है स्टार्ट :एक्सिडेंट से पहले हेलमेट करता है अलर्ट

0

एक्सिडेंट से पहले हेलमेट करता है अलर्ट, बिना चाबी लगाए हो जाती है स्टार्ट

यूं तो ऑटो एक्सपो 2014 में बहुत सारी बाइक्स लॉन्च हुईं लेकिन 137.8cc की UM कंपनी की RENEGADE DUTY बाइक बहुत खास है। इस बाइक में ब्लाइंड स्पॉट मिरर है जो एक खास तरह की टेक्नोलॉजी है। इसमें एक सेंसर होता है जो आपको एक्सिडेंट से पहले अलर्ट कर देता है। हालांकि इस बाइक की कीमत कितनी होगी और यह मार्केट में कब तक आ जाएगी इसका कोई खुलासा नहीं किया गया है।
सेंसर की बात करें तो इसका हेलमेट इसे और भी खास बनाता है। हेलमेट किसी भी होने वाले एक्सिडेंट की सूचना उससे थोड़ी देर पहले ही दे देगा। जैसे ही कोई रुकावट आपकी बाइक के बहुत नजदीक होगी तो हेलमेट से आपको इसकी सूचना तो मिलेगी ही साथ ही फ्रंट मिरर के किनारे पर लगी लाइट भी जलेगी। इसके साथ मिलने वाली मास्टर चाबी भी इसके फीचर्स को बढ़ा देती है जिसे लगाए बिना ही गाड़ी को सेंसर की मदद से अनलॉक किया जा सकता है। यह ऐसी बाइक है जो बहुत सारे फीचर्स लेकर आई है।
एक्सिडेंट से पहले हेलमेट करता है अलर्ट, बिना चाबी लगाए हो जाती है स्टार्ट

इस गाड़ी के साथ जो हेलमेट मिलता है उसमें स्पीकर और सेंसर लगे होते हैं जो यह अलर्ट मैसेज देने का काम करते हैं। जैसे ही कोई दूसरी गाड़ी इस बाइक के नजदीक आती है तो सेंसर उसे अलर्ट कर देता कि एक्सिडेंट होने वाला है। हेलमेट में लगे स्पीकर की मदद से यह सूचना ड्राइवर को दे दी जाती है और ड्राइवर स्थिति को संभाल लेता है। इतना ही नहीं, इस हेलमेट में दाईं और बाईं तरफ लाइट्स लगी होती हैं जो गाड़ी के इंडिकेटर के साथ कम्यूनिकेट करती हैं। अगर आप दायां इंडिकेटर ऑन करते हैं तो हेलमेंट में दाईं साइड की लाइट भी जलने लगती है। ठीक ऐसा ही बांए इंडिकेटर के साथ भी होता है।
एक्सिडेंट से पहले हेलमेट करता है अलर्ट, बिना चाबी लगाए हो जाती है स्टार्ट

इसके हेलमेट में स्पीकर के साथ-साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा भी है जिससे आप अपना फोन इसके साथ कनेक्ट कर सकते हैं। इन स्पीकर्स के जरिए आप गाने सुन सकते हैं और फोन भी रिसीव कर सकते हैं। इसमें एक डिलिवरी सिस्टम ट्रेलर है जो एक तरह की ट्रॉली है। इस ट्रॉली को फोल्ड किया जा सकता है और जरूरत पड़ने पर इसे खोलकर इसमें 50 किलो तक सामान भी रखा जा सकता है। इस ट्रॉली में टायर लगा रहता है जिसकी मदद से इसे आराम से खोलकर ट्रॉली का रूप दिया जा सकता है। यह ट्रॉली बड़े आराम से इसके बैकसाइड में एडजस्ट हो जाती है। 
एक्सिडेंट से पहले हेलमेट करता है अलर्ट, बिना चाबी लगाए हो जाती है स्टार्ट

इस गाड़ी का बैकबोर्ड आप अपने हिसाब से मोडिफाई कर सकते हैं। बाइक की सीट एडजस्टेबल हैं और साथ ही आरामदायक भी हैं। इतना ही नहीं, इसके साथ एक मास्टर चाबी मिलती है जो सीधे गाड़ी के साथ कम्यूनिकेट करती है। इसे गाड़ी में लगाए बिना ही आप गाड़ी को लॉक या अनलॉक कर सकते हैं। आपकी जेब से ही यह चाबी गाड़ी के साथ कम्यूनिकेट कर लेती है। यह बाइक 137.8cc की है। इसमें 4 स्ट्रोक 1-सिलेंडर इंजन है जो 10.97hp की पावर देता है। अगर बात करें इसकी लंबाई-चौड़ाई की तो इसकी लंबाई 1975mm है और इसकी ऊंचाई 1280mm है। इस बाइक का व्हीलबेस 1350mm का है। इसका फ्रंट ब्रेक ‘डिस्क ब्रेक’ है जबकि पिछला ब्रेक ‘ड्रम ब्रेक’ है। यह 5-स्पीड क्लच गियर बाइक है।

एक्सिडेंट से पहले हेलमेट करता है अलर्ट, बिना चाबी लगाए हो जाती है स्टार्ट

इसका टायर एंटी फ्लैट सीलैंट (Anti Flat Sealant) टायर है जिसमें कील या कांच भी घुस जाए तो कोई फर्क नहीं पड़ता है। मतबल अब गाड़ी पंचर हो जाने की वजह से आपकी गाड़ी का बैलेंस नहीं बिगड़ेगा। आप इस टायर का एक काम गाड़ी को बैलैंस करने का भी समझ सकते हैं।

sabhar : bhaskar.com




Read more

नशीली दवा खिलाकर साथ कई बार हुआ था रेप :अमेरिकी रियलटी स्टार फराह अब्राहम

0

फराह का दर्द आया सामने: नशीली दवा खिलाकर साथ कई बार हुआ था रेप


अमेरिकी रियलटी स्टार फराह अब्राहम ने सेक्स टेप आने के एक साल बाद दावा किया है कि नशीली दवा खिलाकर उसके साथ कई बार रेप किया गया था। 22 वर्षीय फराह ने इन टच मैगजीन को इंटरव्यू में बताया कि वह कैसे गलत लोगों के बीच में फंस गई थीं। उन्होंने कहा कि यह वह समय था जब वे एडल्ट सेमिनारों में शामिल होती थीं। उस समय वह स्ट्रिप क्लब के प्रमोशन के लिए काम कर रहीं थीं।

रियलटी स्टार ने बताया कि नशीला पदार्थ खिलाकर अंधेरे में उनके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि बचपन में भी वह यौनशोषण का शिकार हो चुकी हैं। फराह ने बताया कि यौनशोषण की घटनाएं उनके अंदर हमेशा हीन भावना भरती रहीं। ऐसा लगता था कि वह कभी भी बहुत आकर्षक नहीं हो पाएंगी। इसलिए वह हमेशा इस कमी को दूर करने की कोशिश करती रहीं।
मानसिक रूप से भी कई समस्याओं के चलते वह पिछले एक साल से पुनर्वास केंद्र की मदद ले रहीं हैं। उन्होंने बताया कि उनके सामने अभी कई समस्याएं हैं, लेकिन अब वह बदलाव लाने के लिए कमर कस चुकी हैं।
फराह अब्राहम (31 मार्च 1999) सिर्फ टीवी रियलटी स्टार ही नहीं, बल्कि लेखक, संगीतकर और मॉडल भी हैं। एमटीवी में सीरीज 16 एंड प्रेग्नेंट एंड टीन मॉम की पहली टीन मॉम बनी थीं। फराह ने स्कूल के दिनों के ब्वायफ्रेंड डेरेक अंडरवुड के साथ शादी की थी। वह जब 6 माह की प्रेग्नेंट थीं, तभी 8 अप्रैल 2013 को एक कार दुर्घटना में डेरेक की मौत हो गई। फराह ने यह भी बताया था कि उन्होंने जेम्स डीन के साथ एक एडल्ट फिल्म में काम किया था। उन्होंने बताया कि बेटी का पालन करने में उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ा है।

फराह का दर्द आया सामने: नशीली दवा खिलाकर साथ कई बार हुआ था रेप

फराह का दर्द आया सामने: नशीली दवा खिलाकर साथ कई बार हुआ था रेप


sabhar : bhaskar.com

Read more

गुरुवार, 6 फ़रवरी 2014

अदृश्य` पदार्थ चलाएगा आपका कंप्यूटर

0

अदृश्य` पदार्थ चलाएगा आपका कंप्यूटर


न्यूयार्क : कंप्यूटर की तकनीक वाले इस युग में चीजें नित सूक्ष्म से सूक्ष्मतर होती जा रही हैं, तथा वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाला समय तथाकथित अतिसूक्ष्म `मेटामटीरियल्स` का होगा। किसी पदार्थ को अदृश्य करने के लिए प्रकाश तरंगों की प्रकृति को परिवर्तित कर देने वाले ये मेटामटीरियल्स कंप्यूटर के कार्य भी कर सकते हैं।

अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार, मेटामटीरियल्स आने वाली प्रकाश की तरंगों के आकार को इस तरह परिवर्तित कर सकते हैं, जिनका प्रभाव कंप्यूटर द्वारा किए जाने वाले गणना के समान ही होता है।

अमेरिका के पेंसिलवेनिया विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के प्रवक्ता नाडेर एंगटा ने बताया, "जैसे ही प्रकाश इस पदार्थ से होकर बाहर आता है, प्रकाश की तरंगों का आकार इस तरह का हो जाता है कि वह गणितीय परिणाम देने वाला हो जाता है।"

शोधकर्ताओं का कहना है कि यह प्रौद्योगिकी चित्रों के साथ कंप्यूटर पर काम करने जैसी प्रक्रियाओं को गति प्रदान कर सकता है। यह शोधपत्र `साइंस` नामक शोध पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

एंगटा ने बताया कि यह प्रौद्योगिकी जटिल गणनाओं में भी सहायक हो सकता है। भविष्य में मेटमटीरियल्स का उपयोग एक से अधिक गणितीय अवकलनों के लिए किया जा सकता है।

अध्ययन में कहा गया है कि कंप्यूटर या मोबाइल में चित्रों को दिखाने के लिए इस्तेमाल होने वाले तरल अणुओं की तकनीकी पर ही मेटामटीरियल्स की कार्य पद्धति आधारित है। (एजेंसी) sabhar : http://zeenews.india.com/

Read more

न टूटने वाला शीशा बनेगा

0

अब बनेगा न टूटने वाला शीशा

टोरंटो| क्या आप अपने घर में शीशे से बने सजावटी सामान रखने से डरते हैं क्योंकि आपके शैतान बच्चे इन्हें ज्यादा दिन नहीं टिकने देते? तो अब ऐसा ज्यादा दिनों तक नहीं होगा। भविष्य में नेक्स्ट जेन ग्लास (अगली पीढ़ी का शीशा) बनने जा रहा है जो मुड़ जाएगा लेकिन गिरने पर टूटेगा नहीं।

मैक्गिल यूनिवर्सिटी, कनाडा के इंजीनियरों ने एक तकनीक विकसित की है जो ऐसा शीश्रा बनाती है जो आसानी से मुड़ सकता है और गिरने पर थोड़ा ही खराब होता है। शीशे की मजबूती बढ़ाने की प्रेरणा सीप जैसी प्राकृतिक ढांचों से मिली।

मैक्गिल के मैकेनिकल इंजीनिरिंग विभाग के प्रोफेसर फ्रेंकोइस बाथ्रेलत ने बताया, "घोंघे के गोले लगभग 95 प्रतिशत चाक से बने होते हैं जो इसके शुद्ध रूप में बहुत नाजुक होते हैं।" लेकिन सीप का अंदरूनी भाग सूक्ष्म पट्टियों से बना होता है जो लेगो इमारत ब्लॉक के छोटे रूप की तरह होता है और बहुत मजबूत माना जाता है।

शोधकर्ताओं ने शीशे की स्लाइडों में 3-डी सूक्ष्म दरारों (माइक्रो-कै्रक्स) का तंत्र उत्कीर्ण करने के लिए लेजर का प्रयोग किया। इसके परिणाम चौंकाने वाले थे। शोधकर्ता, गैर उत्कीर्ण स्लाइडों के अपेक्षा, शीशे की स्लाइडों की मजबूती को 200 गुना ज्यादा बढ़ाने में सक्षम थे। सूक्ष्म-दरारों के तंत्र को उत्कीर्ण करने से वे इसे फैलाने और बड़ा करने में दरारों को रोकने में सक्षम थे।

बाथ्रेलत के अनुसार, इससे किसी भी आकार के शाशे की शीट को बढ़ाना आसान होगा। उन्होंने बताया, "हमें पता है कि अब सूक्ष्म-दरारों के पैटर्न का प्रयोग करके हम शीशे या अन्य सामग्रियों को मजबूत कर सकते हैं।"

नेचर कम्युनिकेशन में प्रकशित अध्ययन में कहा गया कि भविष्य में शोधकर्ताओं की मिट्टी के बर्तनों और पॉलिमर्स पर काम करने की योजना है। sabhar :
http://pardaphash.com/

Read more

बुधवार, 5 फ़रवरी 2014

विदेशी लड़कियों को रेप से बचाने के लिए मजदूर ने दिखाई आम आदमी की ताकत

0

विदेशी लड़कियों को रेप से बचाने के लिए अकेले लड़ गया मजदूर

जोधपुर. खुद को गाइड बताकर दो युवक फ्रांसीसी युवतियों को मंडोर की छतरियां दिखाने के बहाने सुनसान इलाके में ले गए। वे युवतियों से दुष्कर्म का प्रयास करने लगे लेकिन वहां काम कर रहे मजदूर पुखराज राजपूत को कहानी समझ में आ गई। उसने दोनों बदमाशों को पत्थर फेंक-फेंक कर पहले भगाया। फिर फोन पर अपने साथियों को सूचना दी। इस बीच दोनों बदमाश सिटी बस में जा छिपे। साथियों ने मंडोर उद्यान के बाहर सिटी बस से दोनों को दबोच लिया। फिर अन्य लोग भी आ जुटे और बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया। मंडोर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार दो फ्रांसीसी युवतियां मंडोर उद्यान घूमने आई थीं। वहां बिहार निवासी मुबारक (22) पुत्र शम्मालुदीन व जोधपुर के जीशान खिलजी (21) पुत्र बरकतुल्लाह ने युवतियों से बातचीत कर खुद को गाइड बताया। उन्हें मंडोर की प्राचीन छतरियों का महत्व बताया। युवतियां झांसे में आ गईं।

पुखराज राजपूत, मजदूर ने दिखाई आम आदमी की ताकत

जो पत्थर तोड़कर आजीविका चलाते हैं। उन्हीं पत्थरों को हथियार बनाया और दो विदेशी युवतियों को दुष्कर्म से और शहर को बदनामी से बचा लिया।

युवतियां चिल्लाते हुए भाग रही थीं। पीछे दो युवक थे। एक ठोकर खाकर गिर पड़ी।  मैंने संभाला। वो अंग्रेजी में कुछ बोल रही थीं। मुझे समझ में नहीं आया, लेकिन इतना पता चल गया कि वे मुसीबत में हैं। सोचने का वक्त नहीं था। मैंने पत्थर उठा लिए। बदमाशों पर फेंककर उन्हें भगा दिया। बाद में साथियों को फोन कर दोनों को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।

द पावर ऑफ ए कॉमन मैन, विदेशी लड़कियों के लिए मजदूर अकेले ही लड़ गया
सतीशचंद्र शर्मा, कंडक्टर
जिन्होंने 3 जनवरी 2013 को वोल्वो में यात्रा कर रही महिला से छेड़छाड़ कर रहे बदमाश को पुलिस के हवाले करके ही दम लिया। 
वोल्वो में यात्रा कर रही महिला ने जब बताया कि एक युवक उसे परेशान कर रहा है तो मैंने तय कर लिया था कि उसे सबक सिखाना ही है। उसने रास्ते में भागने की कोशिश भी की लेकिन मैंने उसे अपने पास जबरन बिठाए रखा। जोधपुर पहुंचते ही उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 

द पावर ऑफ ए कॉमन मैन, विदेशी लड़कियों के लिए मजदूर अकेले ही लड़ गया

लक्ष्मण चौधरी, टैंकर ड्राइवर
जब 29 अक्टूबर 2011 को पेट्रोल से भरा जलता टैंकर आबादी क्षेत्र से दूर ले गए थे। जान पर खेलकर कई जिंदगियां बचाई।
टैंकर में 12 हजार लीटर पेट्रोल भरा हुआ था। सोचने का वक्त लेने का मतलब था कई जिंदगियों को खतरे में डाल देता। ड्राइविंग सीट संभालने का फैसला किया। मेरी कोशिश थी कि किसी की जान नहीं जाए। ईश्वर ने मेरी कोशिश कामयाब की। मुझे यही सिखाया भी गया था। sabhar : bhsakar.com



Read more

13 साल के बच्चे ने पोर्न देखने के बाद आठ साल की बहन से किया रेप

0


13 साल के बच्चे ने पोर्न देखने के बाद आठ साल की बहन से किया रेप
ब्लैकबर्न। ब्रिटिश काउंटी लैंकशायर के ब्लैकबर्न में एक 13 साल के बच्चे ने पोर्न कंटेंट देखकर अपनी आठ साल की बच्ची का रेप कर डाला। बच्चे ने कंप्यूटर गेमिंग कंसोल एक्स-बॉक्स पर पोर्न वीडियो देखने के बाद बहन से रेप किया। 
 
आरोपी किशोर ने पुलिस को बताया कि उसने गेमिंग कंसोल के जरिए अश्लील कंटेंट देखा और बाद में उसे दोहराने का फैसला किया। किशोर के मुताबिक उसने अपनी छोटी बहन को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि वह बहुत छोटी थी और वह जल्द ये सब भूल जाती। 
 
कल ब्लैकबर्न मजिस्ट्रेट कोर्ट में किशोर ने अपनी बहन के साथ रेप किए जाने को स्वीकार किया। कानूनी कारणों से आरोपी किशोर की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है और उसे रिश्तेदारों के पास भेज दिया गया है। 
 
रेप क्राइसिस चैरिटी की फियोना एलविन्स के मुताबिक बच्चों द्वारा पोर्नोग्राफी देखना एक गंभीर समस्या और चिंता का विषय बनता जा रहा है। उन्होंने कहा, "किशोर के इस कदम से बच्ची की लाइफ डिस्टर्ब हो जाएगी। उसे सामान्य होने में काफी लंबा समय लग सकता है। किसी और के साथ कभी ऐसा न हो।"
 
एक्स बॉक्स कंसोल बनाने वाली कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की ओर से इस घटना पर दुख जताया गया है। कंपनी के मुताबिक, उनके सभी डिवाइसों में पैरेंटियल सिक्युरिटी सिस्टम होता है, जिसके इस्तेमाल से बच्चों के ऑनलाइन कंटेंट से दूर रखा जा सकता है। कंपनी ने दुनियाभर के अभिभावकों से अपील कि है कि वे गेमिंग कंसोल के सिक्युरिटी ऑप्शन का इस्तेमाल करें और अपने बच्चों तक ऐसा कंटेंट न पहुंचने दें।  
 
गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में एक 12 साल के बच्चे ने पोर्न कंटेंट देखने के बाद 10 साल की बहन के साथ रेप किया था। घटना का खुलासा होने के बाद बच्चे को तीन साल के लिए पुनर्सुधार कार्यक्रम में हिस्सा लेने का आदेश दिया गया था। हालांकि इस दौरान उसे माता-पिता के साथ घर पर ही रहने की अनुमति मिल गई थी।   sabhar : bhaskar.com

Read more

पुनर्जन्म लेकर लौटा, कहा फाइनेंस कंपनी के लोगों ने उसकी हत्या करवा दी थी

0

story prebirth memory paranormal story


एक बारगी इस बात को सुनकर आप हैरान हो सकते हैं कि मरकर भी आत्मा को चैन न मिला। बेचैन आत्मा ने फिर से दूसरा जन्म लिया ताकि वह अपने हत्यारों के खिलाफ गवाही दे सके।

घटना पंजाब के फिरोजपुर जिले के अवोहर क्षेत्र का है। देवेन्द्र पाल बताते हैं कि यहां नौ साल पहले संतोष नामक एक युवक की हत्या हुई थी। हत्यारे निश्चिंत थे कि उनके गुनाह का भेद नहीं खुलेगा लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।

संतोष ने राजस्थान के हनुमानगढ़ में दूसर जन्म लिया। माता-पिता ने इसका नाम अवतार रखा। अवतार जब सात साल का हुआ तो इसने अपने पूर्वजन्म के बारे में बताना शुरु किया।

अवतार के पिता सच्चाई जानने के लिए इसे अवोहर लेकर आए। यहां अवतार ने अपने पूर्व जन्म के घर और परिवार के सदस्यों को पहचान लिया। घर में संतोष की तस्वीर को देखकर इसने बताया कि यह तो मैं हूं।

परिवार के सदस्यों ने अवतार की असलियत जानने के लिए कुछ परीक्षाएं भी ली जिसमें अवतार सफल रहा। जब अवतार ने अपने मौत की बात बताई तो सभी हैरान रह गए। इसने कहा कि पैसों की लेन देन को लेकर फाइनेंस कंपनी के लोगों ने उसकी हत्या करवा दी थी। इसके बाद इसकी लाश को रेलवे की पटरी पर फेंक दिया गया था।

फाइनेंस कंपनी के खिलाफ कोर्ट में संतोष की हत्या का केस भी चल रहा था। और हत्या का तरीका वही माना जा रहा था जैसा अवतार ने बताया। अवतार ने फाइनेंस कंपनी के संचालकों के खिलाफ गवाही देने की बात भी कही। sabhar :http://www.amarujala.com

Read more

जहां पैदा होते ही वेश्या बन जाती है लड़की

0

चकाचौंध रातों की काली असलियत


चकाचौंध रातों की काली असलियत

भले ही देह-व्यापार को ले‌कर कानून हों लेकिन देश के कई हिस्सों में ये आज भी लाखों लड़कियों का भाग्य है।

वेश्यालय आए कहां से? इस बारे में कई तरह के विचार हैं, जिनमें से ज्यादातर लोगों का यही कहना है कि पहले के समय में इन जगहों पर केवल नाच-गाना ही हुआ करता था। जिसे कला की दृष्टि से देखा जाता था पर समय बीता और कला की जगह इस अभिशाप ने ली।

देश के कई हिस्सों में आज भी कई लड़कियां इस अभिशाप को भुगतने के लिए मजबूर हैं। उन्हीं इलाकों में से एक है कोलकाता का सोनागाछी।

सोनागाछी, मतलब सोने का पेड़।

सोनागाछी, एशिया का सबसे बड़ा रेड-लाइट एरिया

सोनागाछी, एशिया का सबसे बड़ा रेड-लाइट एरिया

सोनागाछी स्लम भारत ही नहीं, एशिया का सबसे बड़ा रेड-लाइट एरिया है। यहां कई गैंग हैं जो इस देह-व्यापार के धंधे को संचालित करते हैं।

इस स्लम में 18 साल से कम उम्र की करीब 12 हजार लड़कियां सेक्स व्यापार में शामिल हैं। फोटोग्राफर सौविद दत्ता हाल ही में यहां गए और उन्होंने वहां की कुछ बेहद चुनिंदा दृश्यों को अपने कैमरे में कैद किया है।

इन तस्वीरों को उन्होंने श्रेणीबद्घ किया है और The Price of a Child नाम दिया है।

फिल्म भी बन चुकी है

फिल्म भी बन चुकी है

यूं तो वेश्यालयों और वेश्याओं पर कई तरह की फिल्में बन चुकी हैं लेकिन आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि कोलकाता के इस रेडलाइट एरिया को विषय बनाकर एक फिल्म भी बनी है। Born Into Brothels नाम की इस फिल्म को ऑस्कर सम्मान भी मिल चुका है। 

दिल भर जाएगा आपका


दिल भर जाएगा आपका

इसे बदनसीबी कहना गलत होगा, क्योंकि ये उससे कहीं आगे है। जिस उम्र में हमारी मां हमें दुनिया की रीति-रिवाज, लाज-शरम सिखाती हैं वहीं यहां कि बच्चियां खुद को बेचना सीखती हैं।

12 से 17 साल की उम्र में ये लड़कियां मर्दों के साथ सोना सीख जाती हैं। उन्हें खुश करना सीख जाती हैं, जिसके बदले उन्हें दो डॉलर यानि 124 रुपए मिलते हैं। इन रूपयों के बदले यहां की औरतें तश्तरी का खाना बनकर मर्दों की टेबल पर बिछ जाती हैं।

नहीं आ सकता कोई बाहरी

नहीं आ सकता कोई बाहरी

इस स्लम में किसी बाहरी व्यक्ति का आना मना है। यहां तक की पत्रकारों और फोटोग्राफरों को भी ये लोग भीतर नहीं आने देते।

दत्ता के अनुसार, ये सब गरीबी, भ्रष्टाचार और अनैतिकता का परिणाम है। यहां की ज्यादातर बच्चियां स्कूल छोड़कर आई हैं और अब देह बेचने का पाठ पढ़ रही हैं।
(daily mail) sabhar :http://www.amarujala.com


Read more

एक अमेरिकी का दावा, येति ढूंढ निकाला इस जीव की तस्वीर जारी की है

0

एक अमेरिकी का दावा, हजारों सालों से रहस्य बना येति ढूंढ निकाला

टेक्सास. एक शख्स ने एक अद्भुत जीव को खोज निकाला है। रिक डेयर नाम के इस व्यक्ति का दावा है कि ये दुनिया का अजीब और सबसे बड़े पैरों वाला प्राणी है, जिसे येति के नाम से जाना जाता है। रिक ने बालों वाले इस जीव की तस्वीर जारी की है।
 
उसका दावा है कि 6 सितंबर 2012 को उसने इसके बड़े पंजे को अपने कैमरे में कैद किया है। रिक ने इसका डीएनए टेस्ट कराने की भी बात कही है। रिक ने इस तस्वीर और दावे का गवाह करीब 100 लोगों को बनाया है। अब वह अमेरिका के यात्रा पर जाने की योजना बना रहा है।
 
कौन है येति
 
येति, बिग फुट और ससक्चैच नाम से जाना जाने वाला यह एममैन जीव आज तक दुनिया के लिए हजारों सालों से रहस्यमय बना हुआ है। नेशनल जियोग्राफी से लेकर डिस्कवरी तक इस पर खोज कर चुके हैं। बावजूद इसके यह रहस्य कोई सुलझा नहीं पाया। माना जाता है कि यह हमेशा घने जंगलों और पहाड़ों में रहता है। जितने लोगों ने भी इसे देखा है वह इसे सामान्य आदमी से लंबा, पूरे शरीर बालों से भरा हुआ, ताकतवर और अजीब सी गंध लिए, बड़े पैर और चीखने वाला बताते हैं। 

एक अमेरिकी का दावा, हजारों सालों से रहस्य बना येति ढूंढ निकाला

रिक ने बताया कि एक साल पहले सुअर का गोश्त पाने की लालच में इस अजीब प्राणी की मौत हो चुकी है। नेशनल जियोग्राफिक की रिपोर्ट कहती है कि बर्फ में रखा शरीर कुछ समय बाद पिघलने लगता है। शरीर एक रबर की तरह ही व्यवहार करने लगता है। इस वक्त रिक का मानना है कि उसका बिग फुट वास्तविक है

एक अमेरिकी का दावा, हजारों सालों से रहस्य बना येति ढूंढ निकाला


क्या है दावा
 
रिक का दावा है कि उसने इस बड़े पैरों वाले जीव की तस्वीर उतारी है। उसने बताया है कि ये दुनिया का सबसे बड़ा जीव है। रिक अब इसके शरीर का 3 डी ऑप्टिकल स्कैन कराने की सोच रहे हैं 
एक अमेरिकी का दावा, हजारों सालों से रहस्य बना येति ढूंढ निकाला
इस शख्स का दावा है कि वीडियो फुटेज से ली गई इस तस्वीर में जो दानेदार उभार सामने आ रहा है वही बिगफुट है

sabhar : bhaskar.com







Read more

बिल गेट्स की कुर्सी पर बैठेंगे इंजीनियर सत्या नडेला जानिए नौ ख़ास बातें

0



कंपनी के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन बिल गेट्स ने कहा कि ‘माइक्रोसॉफ्ट को चलाने के लिए उनसे बेहतर कोई नहीं हो सकता.’
माइक्रोसॉफ्ट के नेतृत्व परिवर्तन के इस चक्र में पूर्व सीइओ स्टीव बामर की जगह नडेला ने ली तो, कंपनी के चेयरमैन के तौर पर बिल गेट्स की जगह जॉन थॉम्पसन ले रहे हैं
तकनीकी जगत में ऊंची प्रतिस्पर्धा के बाद भी माइक्रोसॉफ्ट एक अहम कंपनी बनी हुई है. हालांकि कंपनी के सामने चुनौतियां भी बहुत है और इन सभी चुनौतियों से पार पाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने भरोसा दिखाया है सत्या नडेला पर.
तो कौन हैं सत्या नडेला? आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ ख़ास बातें –

1. हाईपर-एजुकेटेड

46 वर्षीय सत्या नडेला का जन्म भारत के हैदराबाद में हुआ और वहीं उनकी प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा हुई. बेगमपेट के हैदराबाद पब्लिक स्कूल में पढ़ाई के बाद नडेला ने मनिपाल यूनिवर्सिटी से सूचना और प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. अमरीका जाने के बाद उन्होंने विस्कॉन्सिन यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ साइंस और शिकागो यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई पूरी की.

2. क्लाउड गुरु

सत्या नडेला को ‘क्लाउड गुरु’ भी कहा जाता है. क्लाउड उस सेवा को कहते हैं जो इंटरनेट पर पूरी तरह से चलती है और उससे संबंधित सेवाएं या कंप्यूटर फाइल इंटरनेट के ज़रिए दुनिया के किसी भी कोने से देखे या प्रयोग किए जा सकते हैं.
माइक्रोसॉफ्ट में काम करते हुए सत्या ने एमएस ऑफ़िस को क्लाउड पर लाने में अहम भूमिका निभाई. माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि ऑफिस 365 उसके सबसे सफल उत्पादों में से एक है. माइक्रोसॉफ्ट की अपनी क्लाउड सेवा ‘अज़ूर’ को भी स्थापित करने में नडेला का महत्वपूर्ण योगदान है.

3. माइक्रोसॉफ्ट में 22 साल

नडेला 1992 में माइक्रोसॉफ्ट से जुड़े और तब से अब तक उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट में कई उत्पादों का नेतृत्व किया.
इनमें से कुछ कंपनी के लिए बेहद लाभकारी साबित हुए, जैसे विंडो सर्वर, डेवलपर्स टूल, अज़ूर और कुछ जो बाज़ार में बहुत अच्छा नहीं कर पाए जैसे ‘बिंग’.

4. माइक्रोसॉफ्ट से पहले सन

क़रीब 22 साल पूर्व माइक्रोसॉफ्ट से जुड़ने से पहले नडेला सन माइक्रोसिस्टम में काम करते थे जिस पर अब ओरेकल का स्वामित्व है.

5. माइक्रोसॉफ्ट के तीसरे सीईओ

सत्या नडेला टेक्नॉलॉजी दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट के 38 वर्षों के इतिहास में तीसरे मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ हैं. उनसे पहले ये पद केवल स्टीव बामर और कंपनी के संस्थापक बिल गेट्स के पास था.

6. क्रिकेट की दीवानगी

सत्या नडेला को क्रिकेट पसंद हैं. सत्या के अनुसार जब वो बड़े हो रहे थे तो यह खेल ही उनका जुनून था, वो अपनी स्कूल की क्रिकेट टीम में भी थे.
नडेला कहते हैं कि उन्होंने क्रिकेट से ही टीम भावना और टीम का नेतृत्व करना सीखा.

7. सीखने की भूख

सत्या का कहना है कि जो लोग उन्हें क़रीब से जानते हैं, वो मानते हैं कि मैं नई चीज़ें सीखने का भूखा हूं.
वो कहते हैं, “मैं जितनी किताब पढ़ पाता हूं, उससे अधिक ख़रीदता हूं. जितने ऑनलाइन कोर्स कर पाता हूं, उससे कही अधिक के लिए बुकिंग कर लेता हूं. मेरा विश्वास है कि अगर हम नई चीज़े नहीं सीखेंगे तो हम नया काम भी नहीं कर पाएंगे.”

8. ‘बेटर-हाफ़’

जिस साल नडेला माइक्रोसॉफ्ट से जुड़े उसी साल उन्होंने अपने बचपन की दोस्त अनुपमा से शादी की. अनुपमा और सत्या, दोनों के पिता दोस्त हैं और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे.
सत्या और अनुपमा नडेला के तीन बच्चे हैं जिनमें से दो ‘विशेष ज़रूरतमंद’ हैं. उनका परिवार वॉशिंगटन के बेलेव्यू में रहता है.

9. पगार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीईओ के तौर पर सत्या नडेला को 12 लाख डॉलर की सालाना बेस सैलरी दी जाएगी, जो कि उनसे पहले के सीइओ स्टीव बामर की सैलरी से 70 प्रतिशत ज़्यादा है.
हालांकि बोनस और अन्य मुनाफ़े मिलाकर पहले साल उन्हें क़रीब एक करोड़ 80 लाख डॉलर की सैलरी मिल सकती है. sabhar :http://www.bbc.co.uk/
.

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv