Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

मंगलवार, 6 अगस्त 2013

वीना मलिक के हॉट सीन ने मचाया बवाल

0

वीना मलिक के हॉट सीन ने मचाया बवाल

मुंबई: पाकिस्तान की हॉट अभिनेत्री वीना मलिक एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वीना की कन्नड फिल्म ‘सिल्क सक्कत मगा’ में उनके हॉट सीन ने बवाल मचा दिया है। इस फिल्म के हॉट सीन के विरोध में हिंदू संगठन श्रीराम सेना ने विरोध प्रदर्शन किया और फिल्म का बहिष्कार किया। उनका कहना है कि इस फिल्म से समाज में गलत संदेश जाएगा। इससे संस्कृति और समाज पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। श्रीराम सेना ने हुबली, बेलगाम, मैसूर, धारवाड़ समेत कई शहरों में फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी है।

फिल्म रिलीज होने के 4 दिन बाद ही विवादों में घिर गई। फिल्म 2 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने से निर्देशक त्रिशूल काफी दुखी है। निर्देशक का कहना है कि मैं समझ नहीं पाया कि फिल्म का विरोध क्यों किया जा रहा है। इसमें पाकिस्तानी अभिनेत्री ने मुख्य भूमिका निभाई है या कुछ और। उन्होंने कहा, पाकिस्तान से हमारे मधुर संबंध हैं और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान होता रहता है। वीना भी इस बहिष्कार से दुखी है। उल्लेखनीय है कि फिल्म में वीना बिकनी में नजर आई है। साथ उसने अपने सह कलाकार के साथ लिप लॉक सीन भी दिए हैं

वीना मलिक ने रियलटी शो बिग बॉस से काफी सुर्खियां बटोरी थी। वीना की यह कन्नड़ भाषा फिल्म ‘सिल्क सक्कत मगा’ द डर्टी पिक्चर का रिमेक है। इस फिल्म में वीना मलिक के अलावा सना खान, अक्षय और साधु कोकिला भी अहम रोल में हैं।  sabhar :http://zeenews.india.com

Read more

अब तो लैब में ही बन गई किडनी

0



अमरीकी वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि प्रयोगशाला में विकसित किए गए एक क्लिक करेंगुर्दे को सफलतापूर्वक जानवरों में प्रत्यारोपित कर दिया गया है. इसने मूत्र बनाना भी शुरू कर दिया है.
इसी तकनीक से शरीर के अन्य अंग पहले ही बनाकर मरीज़ों को लगाए जा चुके हैं लेकिन गुर्दा अब तक बनाए गए अंगों में गुर्दा सबसे जटिल अंग है.

गुर्दा ख़ून की सफ़ाई करके इसमें से फ़ालतू पानी और बेकार के तत्व निकालता है. प्रत्यारोपण के लिए इसकी मांग भी सबसे ज़्यादा है.
'नेचर मेडिसन' नाम के जनरल में प्रकाशित शोध के अनुसार कृत्रिम रूप से बनाए गए गुर्दे अभी तक प्राकृतिक गुर्दे की तुलना में कम कारगर साबित हुए हैं.

अपार संभावनाएं

लेकिन पुनर्उत्पादक दवाओं के शोधकर्ताओं का कहना है कि इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं.
शोधकर्ताओं का विचार है कि पुरानी किडनी को निकालकर इसमें से सभी पुरानी कोशिकाओं को निकाल दिया जाए. इससे यह मधुमक्खी के छत्ते जैसा ढांचा रह जाएगा. इसके बाद मरीज़ के शरीर से कोशिकाएं लेकर इसका पुनर्निर्माण किया जाएगा.
वर्तमान अंग प्रत्यारोपण के मुकाबले इसमें दो बड़े फ़ायदे होंगे.
अंग प्रत्यारोपण के लिए गुर्दे की मांग सबसे अधिक है
पहला तो यह कि कोशिकाएं मरीज़ के शरीर से तालमेल बैठा लेंगी. इसलिए शरीर के इनकार से बचने के लिए प्रतिरोधक क्षमता को दबाने के लिए ज़िंदगी भर दवाइयां खाने की ज़रूरत नहीं रहेगी.
इसके अलावा यह प्रत्यारोपण के लिए अंगों की उपलब्धता को भी बढ़ाएगा. ज़्यादातर प्रत्यारोपित अंगों के शरीर अस्वीकार कर देता है लेकिन नए अंग बनने तक अन्य को नमूने के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा.

बड़ा कदम

मैसाचुसेट्स के सामान्य अस्पताल में शोधकर्ताओं ने प्रयोग योग्य कृत्रिम गुर्दे बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. 
उन्होंने चूहे की एक किडनी ली और डिटर्जेंट से उसकी सभी पुरानी कोशिकाओं को धो दिया.
बचा हुआ प्रोटीन का जाल बिल्कुल गुर्दे जैसा दिख रहा था. इसमें अंदर ख़ून की कोशिकाओं और निकासी के पाइप का जटिल ढांचा भी मौजूद था.
प्रोटीन के इस ढांचे को गुर्दे से सही भाग में सही कोशिका को भेजने के लिए इस्तेमाल किया गया जहां वो पुनर्निर्माण के लिए ढांचे के साथ मिल गए.
इसके बाद एक खास तरह के अवन, जिसमें चूहे के शरीर जैसे तापमान को पैदा किया गया था, में इसे रखा गया.
"सिर्फ़ अमरीका में ही एक लाख लोग गुर्दे के प्रत्यारोपण का इंतज़ार कर रहे हैं और साल में सिर्फ़ 18,000 प्रत्यारोपण ही होते हैं"
डॉ हैराल्ड ओट, शोधदल के प्रमुख
जब इस गुर्दे की प्रयोगशाला में जांच की गई तो प्राकृतिक के मुकाबले इसने 23% मूत्र निर्माण किया.
इसके बाद शोध दल ने इस गुर्दे को एक चूहे में प्रत्यारोपित कर दिया लेकिन इसकी मूत्र निर्माण क्षमता 5% तक गिर गई.

कम ही काफ़ी है

लेकिन शोधदल के प्रमुख डॉ हैराल्ड ओट, कहते हैं कि सामान्य प्रक्रिया का छोटा सा भाग हासिल कर लेना भी काफ़ी है. “अगर आप हेमोडायलिसिस पर हैं और गुर्दा 10% से 15% काम करना शुरू कर देता है तो आप डायलिसिस से मुक्ति पा सकते हैं. आपको पूरी सफलता हासिल करने की ज़रूरत नहीं है.”
वह कहते हैं कि इसकी संभावनाएं असीमित हैं, “सिर्फ़ अमरीका में ही एक लाख लोग गुर्दे के प्रत्यारोपण का इंतज़ार कर रहे हैं और साल में सिर्फ़ 18,000 प्रत्यारोपण ही होते हैं.”
हालांकि इंसान पर इसके प्रयोग के बारे में विचार करने से पहले ही भारी शोध की ज़रूरत है. sabhar :www.bbc.co.uk

Read more

सोमवार, 5 अगस्त 2013

शानदार एक्शन नजर आ रहा है ऋतिक रोशन की कृष 3 के पहले ट्रेलर में

0



ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड फिल्म कृष-3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म ऐक्शन और फील के मामले में हॉलीवुड की किसी फिल्म से कम नहीं लग रही है. फिल्म का डायरेक्शन राकेश रोशन ने किया है. ऋतिक हर बार की तरह सुपरहीरो के अवतार में हैं. ऋतिक का मानना है कि इस सुपरहीरो फिल्म ने उन्हें मजबूत इनसान बनने में मदद दी है.

ऋतिक कहते हैं, “इस फिल्म को बनाने का सफर अपने आप में काफी महत्वपूर्ण रहा है. फिल्म बनाना लोगों की सेवा करने जैसा है. कृष-3 से जुड़ी कई चुनौतियों के जरिये मैंने काफी कुछ सीखा है. अगर आप अपना एटीट्यूड स्ट्रांग रखते हैं तो आप किसी भी तरह की परिस्थिति से उबर सकते हैं.”

फिल्म में कोई मिल गया वाला जादू नजर आ रहा है और ऋतिक डबल रोल में दिख रहे हैं. यही नहीं, कंगना रनोट भी धमाकेदार अंजाम में हैं जबकि ग्लैमर बिखेरने का काम प्रियंका चोपड़ा के हवाले है. वे ऋतिक रोशन को लिप किस करती दिख रही हैं. कृष-3, 4 नवंबर को दीवाली के मौके पर रिलीज हो रही है. फिल्म 3डी में भी रिलीज होगी. इस बिग बजट फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. sabhar : http://aajtak.intoday.in

Read more

इस छोटी सी बच्ची ने किया कमाल, आइंस्टीन को भी छोड़ा पीछे

0


Einstein
लंदन। ब्रिटेन में एक स्कूली छात्रा ने बुद्धिमत्ता के मामले में भौतिक शास्त्र के महारथी वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन और भौतिकविद् स्टीफन हॉकिंग को मात दे दी है।
ब्रिटिश मेनसा के प्रवक्ता ने बताया कि 11 वर्षीय केरिस कुकसामी पारनेल ने मेनसा आइक्यू टेस्ट में 162 अंक हासिल किए। वह हॉकिंग, आइंस्टीन और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स से ज्यादा बुद्धिमान है, जिनका आइक्यू स्तर 160 है।
छठी कक्षा में पढ़ने वाली पारनेल ने मेनसा आइक्यू प्रतियोगिता में हिस्सा अपने पिता से ज्यादा अंक हासिल करने के लिए लिया था, जिन्होंने 142 अंक हासिल किए थे। डेली एक्सप्रेस अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, पारनेल ने न केवल अपने पिता से बल्कि टेस्ट में मिलने वाले सर्वाधिक 162 अंक हासिल किए हैं।' नार्थहैंपटन निवासी पारनेल ने गत 27 जुलाई को परीक्षा दी थी। वह यह टेस्ट देने वाली सबसे कम उम्र की प्रतिभागियों में से एक हैं। पारनेल ने कहा, 'टेस्ट देने का मेरा मकसद अपने पिता से ज्यादा अंक हासिल करना था, लेकिन मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं इतने ज्यादा अंतर से जीत जाऊंगी।' वह एक बैंकर बनना चाहती हैं। उल्लेखनीय है कि जिंदा रहते हुए आइंस्टीन ने कभी आइक्यू टेस्ट नहीं दिया, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि उनका आइक्यू स्तर 160 के करीब था। sabhar :http://www.jagran.com

Read more

सनी लियोन अब हुस्न से नहीं, एक्शन से मचाएंगी धमाल

0

सनी लियोन अब हुस्न से नहीं, एक्शन से मचाएंगी धमाल

मुंबई: पोर्न स्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री बनी सनी लियोन की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सनी बॉलीवुड में हॉट भूमिका से इंट्री की थी, लेकिन उसकी डिमांड एक्शन फिल्मों में भी होने लगी है। सनी अब अब निर्देशक देवांग ढोलकिया की फिल्म `टीना एंड लोलो` में मारधाड़ वाली भूमिका निभाने जा रही हैं। इस फिल्म में अपने किरदार को सहज रूप में पर्दे पर उतारने के लिए वह ट्रेनिंग ले रही हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। सूत्रों ने बताया, वह वाकई में कड़ी मेहनत कर रही हैं। यह पूरी तरह मारधाड़ वाली फिल्म है। इसमें अलग तरह का मारधाड़ दिखेगा और सनी कड़ी मेहनत कर रही हैं। वह इसे लेकर बहुत रोमांचित हैं।

सनी लियोन ने रीयलिटी शो `बिग बॉस-5` से मनोरंजन दुनिया की मुख्यधारा में कदम रखा था। और उसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। सनी ने बॉलीवुड में मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट की फिल्म जिस्म-2 से इंट्री की। सनी लियोन बॉलीवुड में अपनी पहली ही फिल्म से मौजूदगी का ऐहसास करा दिया। उसके बाद उनकी अगली हिंदी फिल्म `रागिनी एमएमएस-2` होगी और वह `जैकपॉट` में भी काम कर रही हैं।

सनी लियोन ने अपने पहले ही आइटम नंबर से वह सबके दिलों पर राज करती नजर आई। फिल्म `शूट एट वडाला` में आइटम सॉन्ग `लैला तेरी ले लेगी` जैसे ही रिलीज हुआ और पूरी तरह से लोगों के दिलों पर छा गया।  sabhar : http://zeenews.india.com

Read more

सेक्स बदल कर खूब मस्ती कर रहा है ट्रांसजेंडर टीनेज कपल, देखें तस्वीरें

0

सेक्स बदल कर खूब मस्ती कर रहा है ट्रांसजेंडर टीनेज कपल, देखें तस्वीरें

एक-दूसरे में खोया हुआ यह प्रेमी जोड़ा आमतौर पर अन्य दूसरे जोड़ों जैसा ही लगे। इसके बावजूद यह औरों से खास हैं। इन दोनों में कुछ ऐसा बॉन्ड है, जो इन्हें दूसरों से अलग बनाता है। लड़की की तरह दिखने वाली कैटी हिल लड़का है और उनके ब्वॉयफ्रेंड एरिन लड़की है। दोनों ने अपना सेक्स बदला है।
 
अमेरिका के ओक्लाहामा के तुल्सा में रहने वाले कपल में लड़की रहने तक एरिन का नाम एमरल्ड था, जबकि कैटी लड़का होने तक ल्यूक नाम से जानी जाती थी। 17 साल के एरिन की मुलाकात कैटी जेंडर चेंज सर्जरी के बाद हुई। दोनों ने साथ जीने की कसमें खाई और आज यह जोड़ा आम प्रेमी जोड़ों की तरह लाइफ को इंज्वॉय कर रहा है। 
 
19 वर्षीय कैटी ने अपनी जिंदगी के शुरुआती 15 साल लड़के के रूप में बिताए। जन्म से ही लड़का के रूप में पैदा हुई कैटी का बचपन से अपनी सेक्शुअलिटी से संघर्ष चलता रहा है। वहीं लड़की पैदा हुए एरिन को लड़कों की तरह व्यवहार करना अच्छा लगता था।
 
 
ओक्लाहामा के तुल्सा में आजकल इन दोनों के प्रेम के खूब चर्चे हैं। दोनों ने ही हार्मोन थैरेपी से अपना सेक्स बदल लिया। हैरत की बात यह है कि हार्मोंस बदलने से पहले दोनों एक-दूसरे को बिल्कुल भी नहीं जानते थे।
सेक्स बदल कर खूब मस्ती कर रहा है ट्रांसजेंडर टीनेज कपल, देखें तस्वीरें
कैटी एक साल पहले यूनिवर्सिटी स्टूडेंट थी। सेक्स चेंज सर्जरी के लिए उसे 35 हजार डॉलर (करीब 20 लाख रुपए) डोनेशन में मिले थे। यह डोनेशन अखबार में छपी स्टोरी के बाद एक गुमनाम दाता ने दिए थे। 

सेक्स बदल कर खूब मस्ती कर रहा है ट्रांसजेंडर टीनेज कपल, देखें तस्वीरें

17 वर्षीय ब्वॉयफ्रेंड एरिन अभी भी स्कूल में है। एक ऑपरेशन में उसके ब्रेस्ट को खत्म कर दिया था। आज वह गर्व के साथ छाती खोल के अपनी फिजिक दिखाता है। जून में क्लीवलैंड में हुई ब्रेस्ट सर्जरी के बाद उसकी यह पहली तस्वीर है, जिसमें वह नंगे बदन दिखाई दे रहा है। 

सेक्स बदल कर खूब मस्ती कर रहा है ट्रांसजेंडर टीनेज कपल, देखें तस्वीरें


ऑपरेशन के बाद एरिन ने बताया, मैं अपने ब्रेस्ट से नफरत करता था। क्योंकि मेरा शुरू से मानना था कि मैं कोई लड़की नहीं हूं। अब मैं आम लड़कों के तरह नंगा भी घूम सकता है। सड़कों पर यहां-वहां टहल सकता हूं। मैं स्वीमिंग पूल में बिना कपड़ों के तैर सकता हूं। अब कोई भी अपनी त्यौरियां नहीं चढ़ाता।

सेक्स बदल कर खूब मस्ती कर रहा है ट्रांसजेंडर टीनेज कपल, देखें तस्वीरें

उसने बताया कि उसका परिवार सर्जरी के बाद एकदम बदल गया। वह काफी सपोर्टिव हो गए। बकौल एरिन, मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे ऐसा परिवार मिला, जो मुझे समझ सके।

सेक्स बदल कर खूब मस्ती कर रहा है ट्रांसजेंडर टीनेज कपल, देखें तस्वीरें

कैटी और एरिन को मिले हुए पूरे दो साल हो गए हैं। वे पहली बार ट्रांसजेंडर सपोर्ट ग्रुप में मिले थे। पहली बार में ही दोनों ने अपने अहसास साझा किए थे। एरिन के बारे में कैटी कहती है, वह सिर्फ मेरा है। मुझे पहली बार में ही एरिन मर्दो जैसा लगा था। ट्रांसजेंडर होने के नाते मैं उसको ज्यादा समझ सकती हूं। 
सेक्स बदल कर खूब मस्ती कर रहा है ट्रांसजेंडर टीनेज कपल, देखें तस्वीरें

एक-दूसरे में खोया हुआ यह प्रेमी जोड़ा आमतौर पर अन्य दूसरे जोड़ों जैसा ही लगे। इसके बावजूद यह औरों से खास हैं। इन दोनों में कुछ ऐसा बॉन्ड है, जो इन्हें दूसरों से अलग बनाता है। लड़की की तरह दिखने वाली कैटी हिल लड़का है और उनके ब्वॉयफ्रेंड एरिन लड़की है। दोनों ने अपना सेक्स बदला है।
 
अमेरिका के ओक्लाहामा के तुल्सा में रहने वाले कपल में लड़की रहने तक एरिन का नाम एमरल्ड था, जबकि कैटी लड़का होने तक ल्यूक नाम से जानी जाती थी। 17 साल के एरिन की मुलाकात कैटी जेंडर चेंज सर्जरी के बाद हुई। दोनों ने साथ जीने की कसमें खाई और आज यह जोड़ा आम प्रेमी जोड़ों की तरह लाइफ को इंज्वॉय कर रहा है। 
 
19 वर्षीय कैटी ने अपनी जिंदगी के शुरुआती 15 साल लड़के के रूप में बिताए। जन्म से ही लड़का के रूप में पैदा हुई कैटी का बचपन से अपनी सेक्शुअलिटी से संघर्ष चलता रहा है। वहीं लड़की पैदा हुए एरिन को लड़कों की तरह व्यवहार करना अच्छा लगता था।
 
 
ओक्लाहामा के तुल्सा में आजकल इन दोनों के प्रेम के खूब चर्चे हैं। दोनों ने ही हार्मोन थैरेपी से अपना सेक्स बदल लिया। हैरत की बात यह है कि हार्मोंस बदलने से पहले दोनों एक-दूसरे को बिल्कुल भी नहीं जानते थे

सेक्स बदल कर खूब मस्ती कर रहा है ट्रांसजेंडर टीनेज कपल, देखें तस्वीरें

सेक्स बदल कर खूब मस्ती कर रहा है ट्रांसजेंडर टीनेज कपल, देखें तस्वीरें
सेक्स बदल कर खूब मस्ती कर रहा है ट्रांसजेंडर टीनेज कपल, देखें तस्वीरें

sabhar : bhaskar.com



Read more

रविवार, 4 अगस्त 2013

आतंकवाद से मुकाबले का गुर भारत से सीखेगा अमेरिका

0



US Army
वाशिंगटन। आतंकवाद से मुकाबले में भारतीय सेना की सफलता से अमेरिकी सेना प्रमुख खासे प्रभावित हैं। वह चाहते हैं कि अमेरिकी सैनिक भारतीय सेना से आतंकवाद से लड़ाई के गुर सीखें। इसी मकसद से उन्होंने दोनों देशों की सेनाओं के संयुक्त अभ्यास का प्रस्ताव रखा है।
अमेरिकी सेना प्रमुख जनरल रे आडिएर्नो ने कहा कि संयुक्त अभ्यास से भारतीय सेना के जटिल हालात में आतंकवाद से मुकाबले के अनुभवों से हमें लाभ होगा। एक साक्षात्कार में आडिएर्नो ने कहा कि पहाड़ी वातावरण में हम संयुक्त अभ्यास करना पसंद करेंगे क्योंकि भारतीय सेना पिछले कई वर्षो से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से मुकाबला करती आई है। हमने आतंकवाद से लड़ाई में जो कुछ सीखा है, उसे साझा करना चाहते हैं। अनुभवों की तुलना कर यह देखना चाहते हैं कि हम एक-दूसरे से कितना सीख सकते हैं और भविष्य में प्रत्यक्ष रूप से हम कैसे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए यह मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण है।
पिछले महीने भारत की यात्रा के दौरान 58 वर्षीय आडिएर्नो अपने भारतीय समकक्ष जनरल बिक्रम सिंह से मुलाकात करने के अलावा रक्षा मंत्री से भी मिले थे और उत्तरी कमांड मुख्यालय उधमपुर का दौरा किया था। आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना की सफलता से प्रभावित अमेरिकी सेना प्रमुख ने कहा कि उनका देश कठिन माहौल और दुर्गम क्षेत्र में भारत के अनुभवों से बहुत कुछ सीखना चाहता है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में संयुक्त अभ्यास की इच्छा जताते हुए कहा कि अमेरिकी सेना भारत से यह भी सीखना चाहती है कि वह कैसे अपनी लंबी सीमाओं की रक्षा करती है। भारत और अमेरिकी सेना 2003 में पहाड़ी लद्दाख क्षेत्र में संयुक्त अभ्यास कर चुकी हैं।
हाल में भारतीय सीमाओं में चीन की सेना द्वारा घुसपैठ की घटनाओं पर पूछे गए सवाल के जवाब में अमेरिकी सेना प्रमुख ने कहा कि यह नियमित बात है और स्थितियां नियंत्रण में हैं। भारतीय सेना के महत्वाकांक्षी आधुनिकीकरण कार्यक्रम में उन्होंने अमेरिकी सहायता की भी इच्छा जताई। sabhar : http://www.jagran.com

Read more

होटल में कॉलगर्ल्‍स संग रंगरलियां मनाकर बुरे फंस गये जज साहब

0

शंघाई। चीन मे एक सेक्‍स स्‍कैंडल ने बवाल मचा दिया है। शंघाई की अदालत ने चीन के पांच वरिष्‍ठ न्‍यायधीशों के वेश्‍याओं के साथ एक अश्‍लील वीडियो के माइक्रोब्‍लॉगिंग नेटवर्क पर फैलने के बाद मामले की जांच किये जाने के आदेश दिये हैं। शंघाई के हायर पीपल्‍स कोर्ट ने चीनी सोशल नेटवर्किंग साइट 'सिना वेइबो' पर 10 मिनट का एक वीडियो डाला गया जिसमें पांचों जजों को शंघाई के पुडोंग न्‍यू एरिया में स्थित एक रिसोर्ट में कई युवतियों संग अंतरंग होते दिखाया गया है। वीडियो सामने आने के बाद जांच के आदेश दिये गये हैं। चीन के सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स में प्रकाशित खबर की मानें तो होटल के सीसीटीवी कैमरे में देखा गया कि कम कपड़े पहले पांच युवतियों को देर रात जजों के कमरे में जाती हैं और लगभग आधे घंटे बाद अपने अंडरगार्मेंट्स में पैसे छिपाकर निकलती हैं। एक अज्ञात विसल ब्लोअर ने इन पांच में से दो की पहचान चेन जिमिंग और झाओ मिंघुआ के रूप में की है।    दोनों क्रमश: शीर्ष नागरिक मुकदमा अदालत के मुख्य एवं उप मुख्य न्यायाधीश है। विसल ब्लोअर ने साथ ही आरोप लगाया कि झाओ और उनके परिवार के पास शंघाई में लाखों युआन की कम से कम चार संपत्तियां हैं। उस अज्ञात विसल ब्‍लोअर का कहना है कि मैं और मेरा परिवार मेरी पूरी जिंदगी तबाह करने वाले भ्रष्‍ट जजों को सजा दिलाना चाहता है। हालांकि उसने अपनी नाराजगी की वजह का खुलासा नहीं किया। उसने कहा कि उसे धमकी भरे फोन मिले हैं, लेकिन वह पुलिस की जांच के लिए नए सबूत देगा।

होटल में कॉलगर्ल्‍स संग रंगरलियां मनाकर बुरे फंस गये जज साहब
दोनों क्रमश: शीर्ष नागरिक मुकदमा अदालत के मुख्य एवं उप मुख्य न्यायाधीश है। विसल ब्लोअर ने साथ ही आरोप लगाया कि झाओ और उनके परिवार के पास शंघाई में लाखों युआन की कम से कम चार संपत्तियां हैं। उस अज्ञात विसल ब्‍लोअर का कहना है कि मैं और मेरा परिवार मेरी पूरी जिंदगी तबाह करने वाले भ्रष्‍ट जजों को सजा दिलाना चाहता है। हालांकि उसने अपनी नाराजगी की वजह का खुलासा नहीं किया। उसने कहा कि उसे धमकी भरे फोन मिले हैं, लेकिन वह पुलिस की जांच के लिए नए सबूत देगा।



sabhar : http://hindi.oneindia.in

Read more

सामने आया क्लिंटन को उकसाने वाला लिवेंस्की का टेप

0

सामने आया क्लिंटन को उकसाने वाला लिवेंस्की का टेप

न्यूयार्क: वर्ष 1998 में दुनिया को हिलाकर रख देने वाला बिल क्लिंटन और मोनिका लेवेंस्की प्रकरण एक बार फिर चर्चा में है। वेबसाइट ‘द नेशनल इंक्वारर’ के हाथ एक ऑडियो टेप लगा है जिसमें मोनिका कथित रूप से क्लिंटन को अकेले में मिलने के लिए उकसा रही है। 

यह ऑडियो टेप तीन मिनट 47 सेकेंड का है जिसे मोनिका ने नवंबर 1997 में तैयार किया था। समझा जाता है कि टेप तैयार करने से पहले मोनिका पहले ही तत्कालीन राष्ट्रपति के साथ शारीरिक संबंध बना चुकी थी और संदेश वाले इस टेप को नष्ट कर दिया गया था। 

पिछले सप्ताह 40 साल की हो चुकी लेवेंस्की ने टेप में कथित रूप से कहा है कि ‘वह इतनी खूबसूरत और शानदार हैं’ कि उसे नजरंदाज नहीं किया जा सकता।

टेप के मुताबिक लेवेंस्की कहती है- ‘मैं और आप (राष्ट्रपति) 15 अथवा 30 मिनट के लिए मिल सकते हैं। मैं अपने कपड़े उतार सकती हूं और आप शुरू ...। मुझे उम्मीद है कि आपसे मैं बाद में मिलूंगी और मैं यह भी उम्मीद करती हूं कि जैसा मैं चाहती हूं आप वैसा ही करेंगे।’

टेप के मुताबिक `मैं जानती हूं कि आप कल शाम अकेले होंगे। मेरे पास आपके लिए दो प्रपोजल हैं और उन दोनों में मुझसे मिलने से बचने का कोई विकल्प आपके पास नहीं है। आपको हर हाल में मुझसे मिलना होगा। सबसे पहले आपको अपने कार्यालय की एक महिलाकर्मी को बताना होगा कि आप 7 या साढ़े 7 बजे तक ऑफिस से निकल जाओगे। इससे वे लोग घर चले जाएंगे, जो मुझे नापसंद करते हैं और मेरे लिए परेशानी खड़ी करते हैं।`

बिल क्लिंटन और मोनिका स्कैंडल ने अमेरिका को हिलाकर रख दिया था। इस प्रकरण के चलते बिल क्लिंटन को महाभियोग का सामना करना पड़ा था। इस पूरे मामले के शांत होने के 15 साल बाद यह ऑडियो टेप सामने आया है।  sabhar : http://zeenews.india.com/

Read more

शनिवार, 3 अगस्त 2013

फोन जो आवाज सुनकर करेगा बात

0

गूगल के स्वामित्व वाली मोटोरोला ने एक ऐसा फोन लॉन्च किया है जो 'ऑलवेज लिसनिंग' यानी हमेशा फोन मालिक की आवाज के इशारों पर काम करता है।

'मोटो एक्स' नाम से लॉन्च हुआ ये फोन 'टच स्क्रीन' वाला फोन नहीं है बल्कि सुनकर कमांड लेता है।

इस फोन का निर्माण अमेरिका में किया जाएगा। इसे उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुकूल बनाने के लिए इसमें तमाम विकल्प दिए गए हैं।

इंटरनेट के क्षेत्र में शीर्ष कंपनी गूगल ने पिछले साल मोटोरोला को 12।5 अरब डॉलर में खरीद लिया था। उसके बाद से मोटोरोला ने ये पहला उत्पाद पेश किया है।

मोबाइल फोन उद्योग के विश्लेषकों का कहना है कि मोटो एक्स के बाजार में आने से एंड्राएड ऑपरेटिंग सिस्टम के बाजार पर असर पड़ेगा क्योंकि कई दूसरे फोन निर्माता गूगल के इस ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं और वो मुनाफे के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

मोटो एक्स का हार्डवेयर अमेरिका के टेक्सास में एक नए प्लांट में बनाया जाएगा। कई कंपनियां अब 'मेड इन यूएसए' को भुनाने की दिशा में काम कर रही हैं और मोटोरोला भी अब उनमें शामिल हो गई है।

नया अनुभव
पिछले साल मई में मोटोरोला का स्वामित्व गूगल के पास आने के बाद से मोटो एक्स पहला ऐसा फोन है जिसे कंपनी ने पूरी तरह खुद डिजाइन किया है।

हालांकि गूगल के नियंत्रण में आने के बाद मोटोरोला ने कुछ अन्य हैंडसेट बाजार में उतारे हैं लेकिन उन पर पहले से ही काम चल रहा था।

मतलब ये कि मोटो एक्स एक ऐसा फोन है जिसे गूगल की मोबाइल फोन को लेकर बाजार रणनीति के संकेतक के रूप में देखा जा रहा है।

मार्केट इंटेलिजेंस फर्म आईडीसी के मोबाइल फोन विश्लेषक फ्रांसिस्को जरोनिमो का कहना है कि कंपनी ने फोन की नियंत्रण प्रणाली की मूलभूत अवधारणा को बदलने की कोशिश की है।

"बोलकर फोन को कमांड देना एक अलग अनुभव है। यूजर्स को इसमें बड़ा स्क्रीन मिलता है, वॉयस कंट्रोल है। इसलिए उपभोक्ता अगर इसकी ओर आकर्षित होते हैं तो उसकी सबसे बड़ी वजह होगी मौजूदा स्मार्ट फोन से अलग नया अनुभव। मेरे हिसाब से ये अगले साल के सबसे बड़े मोबाइल ट्रेंड में से एक होगा।"

जरोनिमो बताते हैं, "वॉयस कमांड सिस्टम वाले दूसरे फोन में पहले एक बटन दबाना होता है फिर आप कमांड दे सकते हैं। लेकिन इस ऑपरेटिंग सिस्टम में आपको पहले सिर्फ ये बोलना होगा - 'ओके गूगल नाउ...' और फिर अपना कमांड देना होगा, फोन कमांड के अनुसार काम करने लगेगा। ये वाकई बेहद आसान होगा।"

phone will work on voice command of user
गूगल बनाम सैमसंग
सैमसंग गूगल के एंड्रॉएड ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करने वाली सबसे प्रभावी कंपनी है, लेकिन अब इस नए फोन से होने वाली संभावित प्रतिस्पर्धा को लेकर दोनों कंपनियों के बीच तनाव बढ़ सकता है।

जरोनिमो कहते हैं, "एंड्रॉएड ऑपरेटिंग सिस्टम का पूरी दुनिया में होने वाले इस्तेमाल का 60 फीसदी अकेले सैमसंग करती है। एक तरह से गूगल और सैमसंग कारोबारी हित को देखते हुए एक-दूसरे पर निर्भर हैं।"

ऐसे में मोटो एक्स के बाजार में आने के साथ गूगल की कोशिश ये होगी कि ये सफल साबित हो और अगर ऐसा होता है तो सैमसंग के बाजार पर उसका असर होगा।

शायद इसी चुनौती को भांपते हुए पिछले हफ्ते ही सैमसंग ने घोषणा की कि जल्दी ही वो विशेषज्ञों का एक सम्मेलन आयोजित करेगा जिसमें तमाम सॉफ्टवेयर डेवलपर्स हिस्सा लेंगे।

मोटोरोला का कहना है कि मोटो एक्स को अमेरिका, कनाडा और लैटिन अमेरिका के बाजार में अगस्त के अंत या सितंबर की शुरुआत में उतारा जाएगा।

दो साल के कॉन्ट्रैक्ट डील के तहत खरीदे जाने पर इसकी कीमत होगी 199 डॉलर।

Read more

बीती दिनों में ले जाएगा फेसबुक का नया 'री-विजिट पास्ट' फीचर

0

facebook launch new feature

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने "री-विजिट पास्ट" नाम के नए फीचर को लॉन्च किया है। ये फीचर आपको निश्चित तारीख पर बीते सालों में ले जाकर पुरानी यादों को ताजा कर देगा।

इस ऩए फीचर में आप जान सकते हैं कि एक निश्चित तारीख को बीतों साल में आपके दोस्तों और आपने क्या किया था। ये पुरानी मेमोरी को रिमाइंड करने लिए लाया गया है। इसके साथ ही दाएं हाथ पर उस महीने से संबंधित बड़ी घटनाओं का जिक्र भी होगा।

फेसबुक ने लॉन्च किया नया ग्राफ सर्च

अभी तक ये फीचर सीमित यूजर्स को मुहैया कराया जा रहा है। इस पर फेसबुक के अधिकारियों का कहना है कि अभी ये फीचर कुछ सीमित ग्रुपों में ही मुहैया कराया जा रहा है। ये इसलिए क्योंकि इसके इस्तेमाल को लेकर फेसबुक अभी टेस्टिंग कर रहा है।

सोशल साइट्स के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए फेसबुक लगातार नए बदलाव कर रहा है। इससे पहले सर्च ग्राफ जैसे फीचर भी इसमें एड किया गया था। जो लोगों को धीरे धीरे भा रहा है।

इस नए फीचर के बारे में फेसबुक का कहना है कि अगर ये टेस्टिंग सफल रही तो हैश टैग, ग्राफ सर्च के बाद फेसबुक का ये बड़ा बदलाव होगा।  sabhar:http://www.amarujala.com/

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv