Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

रविवार, 8 अप्रैल 2012

कभी बूढे नहीं होना चाहते???.... तो इस तरह खाएं चुकंदर

0




चुकंदर प्राकृतिक शुगर का स्त्रोत होता है। इसमें सोडियम पोटेशियम, फॉस्फोरस, क्लोरीन, आयोडीन, आयरन और अन्य महत्वपूर्ण विटामिन पाए जाते हैं। चुकंदर से खून बढ़ता है। इसके नियमित सेवन से थकान नहीं होती और इंसान बुढ़ापे में भी जवान बना रहता है। अधिक उम्र के लोगों के लिए: उम्र के साथ ऊर्जा व शक्ति कम होने लगती है, चुकंदर का सेवन अधिक उम्र वालों में भी ऊर्जा का संचार करता है। इसमें एंटीआक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो हमेशा जवान बनाएं रखते हैं, अधिक उम्र के लोगों में व्यायाम के दौरान अधिक आक्सीजन की आवश्यकता होती है।ऐसे मे व्यायाम से पूव भी चुकंदर का रस लें।

एनीमिया के लिए फायदेमंद- चुकंदर एनीमिया के उपचार में बहुत उपयोगी माना जाता है। यह शरीर में रक्त बनाने की प्रक्रिया में सहायक होता है। आयरन की प्रचुरता के कारण यह लाल रक्त कोशिकाओं को सक्रिय रखने की क्षमता को बढ़ा देता है। इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता और घाव भरने की क्षमता भी बढ़ जाती है।

पाचन क्रिया- चुकंदर का जूस उल्टी, पीलिया, हैपेटाइटिस आदि के उपचार में लाभदायक होता है। इन बीमारियों में चुकंदर के जूस के साथ एक चमच नीबू का रस मिलाकर तरल भोजन के रूप में दिया जा सकता है। साथ ही गैसटिक व अल्सर के उपचार के दौरान नाश्ते से पहले एक गिलास चुकंदर के जूस में एक चमच शहद मिलाकर पीने से छुटकारा होता है।

कब्ज और बवासीर- - चुकंदर का नियमित सेवन करेंगे, तो कब्ज की शिकायत नहीं होगी। बवासीर के रोगियों के लिए भी यह काफी फायदेमंद होता है। रात में सोने से पहले एक गिलास या आधा गिलास जूस दवा का काम करता है।

रूप निखारेगा - रूसी हो जाए छूमंतर चुकंदर के रस (काढ़े) में थोड़ा-सा सिरका मिलाकर सिर में लगाएं। या फिर चुकंदर के पानी में अदरक के टुकड़े को भिगोकर रात में सिर की मालिश करें। सुबहबाल धो लें। रूसी से निजात मिलेगा।

त्वचा के लिए- चकुंदर की तासीर ठंडी होती है इसलिए यह त्वचा के लिए अच्छा है। सफेद चुकंदर को पानी में उबाल कर छान लें। इस पानी को मुहांसों, फोड़- फुंसियों और जलन पर लगाएं, फायदा होगा। त्वचा की रौनक खो गई हो, तो इसका जूस और सलाद का सेवन त्वचा निखारने में मदद करेगा। sabhar : bhaskar.com

Read more

यहां खुलेआम चल रहे नशे के अड्डे, लड़के-लड़कियां बिताते हैं घंटों

0



नागपुर. युवाओं को लुभाते व बर्बादी की कगार पर पहुंचाते हुक्का पार्लर नये सिरे से आबाद होने लगे हैं। शहर में घोषित तौर पर कोई हुक्का पार्लर नहीं है। पुलिस व मनपा के स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि वे इन केंद्रों पर निगरानी रखे हुए हैं, लेकिन हकीकत कुछ और है।

शहर का शायद ही ऐसा कोई क्षेत्र होगा, जहां हुक्का पार्लर न चल रहा हो। खुलेआम चल रहे नशे के इन अड्डों पर युवतियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। दैनिक भास्कर ने अंबाझरी क्षेत्र में एक काफी हाउस में चल रही हुक्काबाजी का जो नजारा देखा, वह काफी चौंकानेवाला था। पुलिस व मनपा अधिकारियों के दावों की पोल खोलते इन अड्डों पर असामाजिक तत्व भी पहुंचने लगे हैं।

गौरतलब है कि शहर में स्नूकर क्लब व पूल के अलावा कॉफी कंेद्र के नाम पर हुक्का पार्लर चल रहे हैं। सभी हुक्का पार्लर अवैध हैं। सरकार की ओर से ऐसे किसी भी कंेद्र को लाइसेंस जारी नहीं किया गया है, लेकिन अन्य नामों से चल रहे इन केंद्रों में युवाओं को लुभाने के तमाम इंतजाम किये गए हैं। विशेषकर महाविद्यालयीन युवक-युवतियां इन केंद्रों पर अधिक संख्या में नजर आते हैं।

युवाओं को एक डेढ़ घंटे तक कुर्सी व पर्दे की आड़ में समय गुजारने का मौका उपलब्ध कराया जाता है। इन केंद्रों के डार्क रूम युवक-युवतियों को लुभाते हैं। रूम में जगह पाने के लिए वे घंटे भर में 500 से अधिक रुपये खर्च करने को तैयार हो जाते हैं।

तंबाकू फ्लैवर के नाम पर ऐसे नशे उपलब्ध कराये जाते हैं, जिनकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। बताया जाता है कि इन कंेद्रों पर चरस, हेरोइन के अलावा अन्य मादक पदार्थ आसानी से उपलब्ध होने लगे हैं। पता चला है कि दसवीं -बारहवीं कक्षा की परीक्षा दे चुके युवा भी इन दिनों इन कंेद्रों पर अधिक नजर आ रहे हैं।

ढीली पड़ी कार्रवाई

कुश कटारिया हत्याकांड के बाद शहर में हुक्का पार्लर चर्चा में आया था। खुलासा हुआ था कि हुक्के के शौक के लिए युवा आपराधिक कदम उठाने लगे हैं। कुश की हत्या का आरोपी पूर्व नागपुर के एक स्नूकर केंद्र में नियमित जाता था।

मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने भी इन केंद्रांे के बढ़ने पर चिंता जतायी थी। अदालत में भी नशा के केंद्रों का मामला पहुंचा था। बाद में शहर पुलिस ने छापामार कार्रवाई शुरू की थी। मनपा के खाद्य व औषधि विभाग ने कुछ केंद्रों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस भेजी थी।

लिहाजा कुछ दिनों तक ये केंद्र बंद रहे, लेकिन अब ये खुलेआम चलने लगे हैं। पूर्व नागपुर में ही देखें तो इस तरह के केंद्र सैकड़ों की तादाद में है। सेंट्रल एवेन्यू के कुछ होटलों के अलावा व्यावसायिक इमारतों में ऐसे केंद्रों की संख्या अधिक है।

अत्याधुनिक बाजार में इस तरह के केंद्र खुलेआम चल रहे हैं। सदर,धरमपेठ, अंबाझरी के हुक्का केंद्र विशेष आकर्षण का केंद्र बने हैं। देखा गया है कि हुक्का केंद्र में छापेमारी हो तो केवल 1200 रुपये का जुर्माना होता है। मामूली जुर्माने की परवाह नहीं करते हुए नशे के केंद्र चलाये जा रहे हैं।

नेता पुत्री भी पकड़ी गई थी

शहर के एक हुक्का पार्लर में पुलिस की छापेमारी के दौरान एक बड़े नेता की पुत्री भी पकड़ी गई थी। उसके बाद इन कंेद्रों पर छापेमारी बढ़ी थी। हुक्का पार्लर के शौक के चलते कुछ युवाओं के चेन स्नैचर बनने की भी खबर है।

रहती है नजर

हुक्का पार्लर की अनुमति नहीं है। जिन दुकानों में नशे की शिकायत मिलती है, वहां पुलिस कार्रवाई करती है। कार्रवाई के लिए अलग से दस्ता नहीं है। हर थाने को इन केंद्रों पर नजर रखने के निर्देश दिये गए हैं। -डॉ. रवींद्र कदम, अपर आयुक्त,अपराध शाखा, शहर पुलिस
 sabhar : bhaskar.com

Read more

शनिवार, 7 अप्रैल 2012

स्टेशन पर चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने किया नाबालिग का सौदा

0


रायपुर .स्टेशन रोड पर पुलिस ने दबिश देकर एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। एक महिला नाबालिग युवती का सौदा करते पकड़ी गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
महिला पुरानी बस्ती की सीमा सोनी पति राकेश सोनी है, जो पूर्व में भी सेक्स रैकेट में पकड़ी जा चुकी है। महिला एक 15 साल की नाबालिग को लेकर स्टेशन चौक पर सौदा करते खड़ी थी।
पुलिस का एक जवान सादी वर्दी में वहां पहुंचा और महिला से युवती के लिए दो हजार रुपए में सौदा किया। उसे फिर वह होटल की ओर ले जाने लगा और अचानक से पुलिस टीम ने दबिश देकर इस देह व्यापार का पर्दाफाश कर दिया। दोनों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
sabhar ; bhaskar.com

Read more

मंगलवार, 3 अप्रैल 2012

पति को मारने की दी थी सुपारी, हत्यारों ने महिला की ही इज़्ज़त लूटी

0



पोल्बा (हुगली).एक शादीशुदा महिला को पराए मर्द से प्यार की कीमत अपने पति की जान और अपनी इज़्ज़त गंवा कर चुकानी पड़ी। 39 साल की आरोपी महिला ने अपने प्रेमी की मदद से पति की हत्या के लिए एक गैंग को घर बुलाया। गैंग ने न सिर्फ महिला की पति की हत्या की बल्कि उसके साथ गैंग रेप भी किया। यह वारदात 28 मार्च की रात कोलकाता से 60 किलोमीटर दूर पोल्बा के पटना गांव में हुई।


आरोपी महिला का 50 साल के पति कृष्ण चंद्र मल की गला रेत कर और कई बार चाकू घोपकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद कातिलों ने घर का सामान इधर-उधर फेंक दिया ताकि यह डकैती का मामला लगे। कातिलों ने आरोपी महिला और उसके 14 साल के बेटे को बांध दिया। महिला के प्रेमी जिको पाल उर्फ पोटला ने पुलिस के सामने कुबूला है कि उसने हत्यारों को मल का घर दिखाया और वारदात के समय वहां मौजूद था। पोटला ने हत्यारों के गैंग को यह नहीं बताया था कि वह महिला से प्रेम करता है। इसलिए जब हत्यारे महिला के साथ गैंग रेप कर रहे थे, तब पोटला ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे। लेकिन महिला के 14 साल का बेटा कुशल मौके से भाग गया और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। पोटला महिला से उम्र में 14 साल छोटा संपन्न किसान है।

पुलिस को इस मामले में तब शक हुआ जब मेडिकल रिपोर्ट में महिला के साथ रेप की पुष्टि होने के बावजूद महिला बलात्कार की एफआईआर लिखवाने से आनाकानी कर रही थी। महिला के बेटे ने गांव वालों को बताया था कि उसकी मां के साथ गैंगरेप हुआ है। पोटला ने वारदात को अंजाम देने वाले चार हत्यारों को बेलगारिया नाम की जगह से पैसे देकर बुलाया था। आरोपी महिला उसके प्रेमी ने कृष्ण चंद्र की हत्या की साजिश रचने का जुर्म पुलिस के सामने कुबूल कर लिया है। इन दोनों को चारों हत्यारों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। sabhar : bhaskar.com
 
 s

Read more

जानिए 13 साल का बच्चा क्यों बना एक दिन का पुलिस कमिश्रर

0


अहमदाबाद। शहर के शाहीबाग ए-वन ग्रीन स्कूल में पांचवी कक्षा में पढ़ने वाला अनिकेत परमार मंगलवार को एक दिन के लिए पुलिस ऑफिसर बना। स्कूल का टॉपर अनिकेत इन दिनों कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहा है, जिसके चलते पिछले कुछ दिनों से वह अस्पताल में भर्ती है।


हाल ही में बीमार अनिकेत से ‘मेक अ विश’ नामक संस्था ने अस्पताल में मुलाकात कर उसकी इच्छा जानी थी। अनिकेत ने पुलिस ऑफिसर बनने की इच्छा जाहिर की थी। उसकी इसी इच्छा को पूरा करने के लिए संस्था ने पुलिस विभाग से संपर्क किया था। पुलिस विभाग के सहयोग से अनिकेत की यह इच्छा पूरी हो गई।


शहर के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर शमसेर सिंह इस बालक को मंगलवार सुबह पुलिस हेडक्वॉर्टर बुलाया। पुलिस की वर्दी में तैयार अनिकेत को कमिश्नर ऑफिस में सलामी के साथ लाया गया, जहां पुलिसकर्मियों ने उसे सैल्यूट किया। मंगलवार सुबह अनिकेत को पुलिस जिप्सी से शाहीबाग पुलिस स्टेशन लाया गया। पुलिस स्टेशन में मौजूद स्टाफ ने अनिकेत का स्वागत किया। इसके बाद अनिकेत ने पुलिस स्टेशन में बैठकर पुलिस कार्यप्रणाली को समझा।


गुजरात कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट के जुनियर लेक्चचर डॉ. नितिन जोशी के बताए अनुसार अनिकेत ब्लास्ट एडवांस स्टेज में है।


इसलिए उसकी पुलिस ऑफिसर बनने की चाहत को पूरा करने में अस्पताल सहित पुलिस विभाग ने भी सहयोग दिया। मंगलवार की सुबह अनिकेत पुलिस की वर्दी, बूट और टोपी पहनकर पुलिस ऑफिसर बना और लगभग दो घंटों बाद उसे वापस अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया।
sabhar : bhaskar.com

देखें तस्वीरों में... (फोटोग्राफर : विजय सोनेजी)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Read more

मैडोना के कामोत्तेजक वीडियो देख यू-ट्यूब भी घबरा गया

0




पॉप जगत की जानी-मानी हस्ती मैडोना हमेशा अपने संबंधों को लेकर चर्चा में रहती हैं लेकिन इस बार पॉप सांग वह गर्ल गोना वाइल्ड के कारण चर्चा में हैं।


गौरतलब है कि मैडोना का यह गाना बहुत ही कामोत्तेजक है। इस गाने के दृश्य इतने कामोत्तेजक है कि इस गीत के प्रोमो के लिए यू-ट्यूब ने आयु सीमा की बाध्यता लगा दी है। साथ ही प्रबंधको से इस वीडियो को काट-छांटकर नये सिरे से तैयार करने के लिए कहा गया है।


मैडोना अपने सांग का बचाव करती हुई कहती हैं कि इस वीडियो में एक लडकी के जंगली होने की बात की गई है और अगर कोई जंगली होगा तो उसे अपना और अपने कपडों का होश भला कहां रह जाएगा यह तो सोचने वाली बात है। sabhar : bhaskar.com

Read more

इंजीनियरिंग के इस बेमिसाल कमाल को देख रह जाएंगे दंग!

0





अगर आप इस ब्रिज पर है और आपको उंचाई से डर लगता है तो बेहतर है कि आप नीचे न देखें।


चीन में एक घाटी के ऊपर बने पुल को आवागमन के लिए खोल दिया गया है।

पुल की जमीन से उंचाई 1102 फीट है।

पुल का नाम एज्हाई एक्स्ट्रा लार्ज सस्पेंशन ब्रिज रखा गया है। यह ब्रिज दुनिया का सबसे उंचा और सबसे लम्बा सुरंग से सुरंग पुल बन गया है।

इंजीनियरिंग की बेमिसाल उपलब्धि को दर्शाता इस पुल का काम अक्टूबर 2007 में शुरू हुआ था। हालांकि पुल का ज्यादातर काम पिछले साल के अंत में ही खत्म हुआ। पुल का निर्माण हुनान प्रान्त के जिशोऊ क्षेत्र में यातायात को कम करने के लिए किया गया है। शनिवार को इस पुल को आधिकारिक तौर पर खोला गया।

दो सुरंगों को जोड़ने वाला 3858 फीट लम्बे पुल से गुजरने के दौरान देहांग घाटी का नजारा लिया जा सकता है। चीन में घाटी को पार करने के लिए बनने वाला यह चौथा सस्पेंशन ब्रिज है। यह घाटी इतनी चौड़ी है कि ऐसा लगता है मानो यह दो पर्वत श्रंखलाओं को जोड़ रही हो।

रात में ब्रिज पर रौशनी के लिए 1888 लाइट्स जलाई जाती है। ब्रिज टू -वे (दो रास्ते) और चार लेन वाला मोटरमार्ग है। ब्रिज पर वाहनों की अधिकतम गति 50 मील प्रति घंटा निर्धारित की गई है। पैदल चलने वाले भी एक विशेष रास्ता पर चल सकते हैं। यह ब्रिज 64 किलोमीटर लम्बा जिशोऊ-चडोंग एक्सप्रेस वे का एक अहम् हिस्सा है। जिशोऊ-चडोंग एक्सप्रेस वे में 18 सुरंग हैं। ये सुरंग ही इस एक्सप्रेस वे के आधे रास्ते को कवर करते हैं।


उम्मीद की जा रही है कि ब्रिज के बनने से ट्राफिक जाम से निजात मिलेगी। पहाड़ी क्षेत्र में संकीर्ण,खड़ी और घुमावदार सड़कों होने के कारण ट्रैफिक जाम आम बात है। पुल की संरचना को 78 फीट चौड़े आधार द्वारा समर्थन दिया गया है।

गौरतलब है कि चीन में दुनिया का सबसे लम्बा दंयांग कुन्शन ग्रैंड ब्रिज है। यह पुल 100 मील से ज्यादा लम्बा है और दो साल पहले बन कर तैयार हुआ था। यह बीजिंग-शंघाई उच्च गति रेल को जोड़ता है।
sabhar : bhaskar.com
 
 
 
 

Read more

रविवार, 1 अप्रैल 2012

ये हैं दुनिया की सबसे हैरतअंगेज इमारतें,देखकर चकरा जाएगा सिर!

0



इन बिल्डिंग को दुनिया के आधुनिक अजूबे कहा जाए तो गलत नहीं होगा। ये बिल्डिंग बिल्कुल अनोखें तरीके से बनाई गई है। इन इमारतों में म्यूजियम,ऑफिस और लाइब्रेरी बनाई गई हैं। ये बिल्डिंग्स आधुनिक आर्किटेक्टचर का बेहतरीन नमूना हैं। ये हैं- 


द बास्केट बिल्डिंग, अमेरिका- यह बिल्डिंग एक टोकरी की शक्ल में बनाई है इस 180000 स्केयर फीट बिल्डिंग में लांगबर्गर बास्केट कंपनी का हेडक्वार्टर है यह बिल्डिंग किसी बड़ी शॉपिंग बास्केट की तरह दिखती है। इसको बना में कुल 3 करोड़ डॉलर (158 करोड़ रुपए) और दो साल का  वक्त लगा।

कनास सिटी पब्लिक लाइब्रेरी, अमेरिका- यह बिल्डिंग लाइब्रेरी के लिए बनी है और इस बिल्डिंग की शक्लो-सूरत भी किताबों की तरह है दूर से देखने पर यह कई किताबों का समूह लगता है।

वंडरवर्क्स, अमेरिका- वंडरवर्क्स एक अम्यूजमेंट पार्क है। यह बिल्डिंग देखने में  ऐसी लगती है जैसे एक साइड गिरने वाली हो लेकिन असल में इसका डिजाइन ही कुछ इस तरह से बनाया गया है।

द क्रूक्ड हाउस, पौलेंड- यह बिल्डिंग देखने में ऐसी लगती है जैसे इसे किसी ने मरोड़ा हो। यह बिल्डिंग 2004 में बनी थी। यह एक शॉपिंग सेंटर का हिस्सा है।

रुगयोंग होटल, नार्थ कोरिया- यह 105 मंजिले ऊंचा स्काई स्क्रैपर होटल है। इस बिल्डिंग का डिजाइन पिरामिड की तरह बनाया गया है। इसकी कुल ऊंचाई 330 मीटर है

sabhar : bhaskar.com

Read more

'बॉलीवुड में काम मिलता रहेगा तो नहीं करूंगी पोर्न फिल्में'!

0





टीवी रियलिटी शो बिग बॉस से भारत में चर्चित हुईं अमरीका की मशहूर पोर्न स्टार सन्नी लियोन पर अब बॉलीवुड का रंग चढ़ने लगा है और उन्होंने संकेत दिया कि वो पोर्न फिल्म इंडस्ट्री छोड़ सकती हैं। सन्नी ने कहा, "अगर मुझे साल के 365 दिन बॉलीवुड व्यस्त रखेगा तो मैं हिंदी फिल्मों के अलावा और कुछ नहीं करूंगी।"





फिलहाल सन्नी, पूजा भट्ट के निर्देशन में फिल्म जिस्म 2 से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत कर रही हैं। जिस्म 2, साल 2003 में आई भट्ट कैंप की बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम अभिनीत जिस्म का सीक्वल है। जिस्म 2 में सन्नी के अलावा रणदीप हुडा और अरुणोदय सिंह की भी मुख्य भूमिका है।





गौरतलब है कि रियलिटी शो बिग बॉस में फिल्म के निर्माता महेश भट्ट ने खुद जाकर हीरोइन के रोल के लिए सनी लियोनी को चुना।





सन्नी ने बताया कि इससे पहले उन्होंने महेश भट्ट और उनकी प्रोडक्शन कंपनी विशेष फिल्म्स के बारे में कुछ नहीं सुना था. लेकिन अब वो बहुत खुश हैं कि उन्हें इतना बड़ा मौका मिला।



सन्नी ने निर्देशक पूजा भट्ट की तारीफ करते हुए कहा, "पूजा बहुत ही संयम से सारी बातें मुझे सिखा रही हैं। महेश भट्ट और पूजा भट्ट दोनों ही बेहतरीन इंसान हैं"





जिस्म 2 में अपने रोल के बारे में सन्नी ने बताया कि उनका किरदार एक ऐसी लड़की का है जिसे अपने फैसले लेने में बड़ी दिक्कत महसूस होती है।





सन्नी कहती हैं, "मेरे किरदार से आप प्यार भी करेंगे, नफरत भी करेंगे. फिलहाल मैं नर्वस नहीं हू, लेकिन जब अपना पहला शॉट दूंगी तो नर्वस ज़रूर होऊंगी।" सन्नी के मुताबिक अब उन्हें अपने आपको साबित करना है।





सन्नी ने बताया कि फिलहाल वो रोज़ हिंदी सीख रही हैं ताकि फिल्म के संवाद बोलने में उन्हें तकलीफ ना हो।



उन्होंने बताया कि हिंदी के अलावा उन्हें बॉलीवुड में टिके रहने के लिए डांस सीखने में भी खासी मेहनत करनी पड़ेगी क्योंकि डांस हिंदी फिल्मों का अभिन्न अंग होता है।





सन्नी ने बताया कि फिलहाल उन्होंने आगे के लिए कोई योजना नहीं बनाई है और उनका सारा ध्यान जिस्म 2 पर है। जिस्म 2 की शूटिंग अप्रैल में शुरू होगी।
sabhar : bhaskar.com

Read more

'जितनी दबाओ उतनी भड़कती है सेक्स की आग'

0




मशहूर दार्शनिक रजनीश यानी कि ओशो के 'सम्भोग से समाधि तक' का दर्शन जल्द ही रूपहले पर्दे पर उतरने वाला है। इसे लेकर आ रहे हैं 'गांधी टू हिटलर' जैसी अर्थपूर्ण फिल्म बना चुके फिल्मकार नलिन सिंह।

ओशो के विचार की पुस्तक से पर्दे तक की यात्रा दिलचस्प होगी। ओशो ने इस किताब में सेक्स से संबंधित विभिन्न पहलूओं पर विस्तृत चर्चा की है। वह बताते हैं कि हम सेक्स इच्छाओं को जितना दबाते हैं, वह उतनी भड़कती जाती हैं। दमन के कारण सेक्‍स की शक्‍ति जगह-जगह से फूट कर गलत रास्‍तों से बहनी शुरू हो जाती है। यही कारण है कि समाज जितना सभ्य होता गया, उतनी वेश्याओं की संख्या बढ़ती गई।

इसमें वेश्याओं के बारे में लिखा है, ''जितना सभ्‍य समाज है, उतनी वेश्‍याएं है। कभी आपने सोचा कि वेश्‍याएं कैसे पैदा हो गयी? किसी आदिवासी गांव में जाकर वेश्‍या खोज सकते हैं आप। कोई कल्‍पना में भी मानने को राज़ी नहीं होगा कि स्‍त्रियां ऐसी भी हो सकती है। जो अपनी इज्‍जत बेचती हों। अपना संभोग बेचती हों। लेकिन सभ्‍य आदमी जितना सभ्‍य होता चला गया। उतनी वेश्‍याएं बढ़ती चली गयी।''

ओशो लिखते हैं कि, ''यह फूलों को खाने की कोशिश शुरू हुई है। आदमी की जिंदगी में कितने विकृत रूप से सेक्‍स ने जगह बनायी है। इसका अगर हम हिसाब लगाने चलेंगे तो हैरान रह जायेंगे कि आदमी को क्‍या हुआ है? इसका जिम्‍मा किस पर, किन लोगों पर।''

उन्होंने लिखा है, ''इसका जिम्‍मा उन लोगों पर है, जिन्‍होंने आदमी को सेक्‍स को समझना नहीं लड़ना सिखाया। जिन्‍होंने सप्रेशन सिखाया है, जिन्‍होंने दमन सिखाया हे। दमन के कारण सेक्‍स की शक्‍ति जगह-जगह से फूट कर गलत रास्‍तों से बहनी शुरू हो गयी है। हमारा सारा समाज रूग्‍ण और पीड़ित हो गया है। इस रूग्ण समाज को अगर बदलना है तो हमें यह स्‍वीकार कर लेना होगा कि कास का आकर्षण है।'' sabhar : bhaskar.com
 
 sa

Read more

वन्या को मिला फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब

0



जालंधर की रहने वाली वन्या मिश्रा को शुक्रवार को पेंटालून फेमिना मिस इंडिया (पीएफएमआई) वर्ल्ड 2012 का ताज पहनाया गया। वन्या को यहां आयोजित एक समारोह में यह खिताब दिया गया। वह इस साल होने वाली वैश्विक सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

चेन्नई की रोचेली मारिया राव को मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब दिया गया है जबकि पुणे की प्राची मिश्रा को मिस इंडिया अर्थ का खिताब मिला है।

अभिनेत्री सोनम कपूर व सोनाली बेंद्रे, फिल्मकार एकता कपूर व रोहित शेट्टी, क्रिकेटर हरभजन सिंह, डिजाइनर राघवेंद्र राठौर, गायक सोनू निगम व टीवी अभिनेत्री साक्षी तंवर की ज्यूरी ने विजेताओं का चुनाव किया। उन्होंने 20 प्रतिभागियों में से तीन सर्वश्रेष्ठ का चुनाव किया।

पूर्व मिस इंडिया कनिष्ठा धनकर, हस्लीन कौर व अंकिता शौरी ने विजेताओं को ताज पहनाया। भवंस ग्राउंड में यह प्रतिस्पर्धा हुई। समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री नर्गिस फाकरी ने प्रस्तुति दी। गायक व अभिनेता अली जफर ने भी अपनी प्रस्तुति दी। sabhar: bhaskar.com

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv