Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

सोमवार, 5 दिसंबर 2011

रईसजादों की रेव पार्टी, सबकुछ था जबरदस्त लेकिन आ गए साहब!

0






अहमदाबाद। यहां पुलिस ने एक रेव पार्टी पर छापा मार कर 10 लड़कियों सहित 25 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के हाथ लगे अधिकांश लोग नशे में बताए गए हैं। मौके से पुलिस ने 11 कारें भी कब्जे में ली हैं। इस बात की पड़ताल की जा रही है कि पार्टी में ड्रग्स था अथवा नहीं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस पार्टी का आयोजन सूत के एक बड़े उद्यमियों में शुमार जितेन्द्र लालभाई शाह की ओर से स्थानीय अर्जुन फॉर्म में किया गया था।
 
 
शाह का सूत्रमनी के नाम से कॉटन इंडस्ट्रीज का कारोबार है। हालांकि पार्टी आयोजक इसे पारिवारिक पार्टी होने का दावा कर रहे हैं। कलोल डीएसपी ऊषा राडा ने फॉर्म में रेव पार्टी होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि रेव पार्टी का इनपुट मिलने पर पुलिस दल ने दबिश दी तो फॉर्म हाउस में अफरा-तफरी मच गई। फॉर्म के बाहर पॉर्क वैभवी कारों में सवार होकर कई लोग भागने में सफल रहे 10 लड़कियों व 15 लड़कों को पुलिस ने दबोच लिया।
 
रंग में पुलिस के भंग डालने और अर्जुन फॉर्म में रेव पार्टी के आयोजन की खबर फैलते ही लोगों का हुजूम लग गया। हालात को ध्यान में रखते हुए दबिश देने वाले पुलिस दस्ते को अतिरिक्त पुलिस बल की मदद मांगनी पड़ी। वहीं पकड़े गए पार्टीबाजों को छुड़वाने के लिए रसूखदार लोग पुलिस पर दवाब डालते रहे, लेकिल पुलिस ने किसी की न सुनी। sabhar :http://www.bhaskar.com

Read more

पॉर्न की दुनिया में सनी अकेला भारतीय नाम नहीं और भी हैं पॉर्न स्‍टार

0


पॉर्न की दुनिया में सनी लियोन की उपलब्धियां तो बहुत हैं लेकिन पॉर्न की दुनिया से बाहर बहुत कम लोग उन्‍हें जानते थे। लेकिन जब से वह बिग बॉस घर में रहने आई हैं भारतीय लोगों की नींद हराम कर दी है।
भारत आकर वह जिस तरह से रातों रात स्‍टार बन गई हैं इससे उम्‍मीद की जा रही है कि जल्‍द ही और भी भारतीय पॉर्न स्‍टार बॉलीवुड में अपने करियर बनाने आ सकती है।
पॉर्न की दुनिया में सनी लियोन अकेला भारतीय नाम नहीं है। सनी के अलावा दूसरा नाम है प्रिया का। दिल्ली की रहने वाली प्रिया दो साल की उम्र में यूएस शिफ्ट हो गई थीं। इनके पिता मिनियापोलिस में रिसर्च इंजीनियर हैं। आरिजोआना स्टेट यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने के बाद प्रिया ने पढ़ाई छोड़ दी और स्ट्रिप डांसर बन गई। इसके बाद वह पॉर्न की दुनिया में करियर बनाने लगी।
नाडिया पॉर्न की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं। 1973 में इंग्लैंड के मैनचेस्टर में इनका जन्‍म हुआ था। पांच फुट सात इंच लंबी भारतीय मूल की नाडिया कई अमेरिकी और ब्रिटिश फिल्मों में काम करने के बाद पोर्न की दुनिया में अपनी पहचान बनाई हैं।
पॉर्न र्वल्ड में इंदिरा के नाम से जानी जाने वाली डेस्टिनी डेवाइल भारतीय मूल की ब्रिटिश नागरिक हैं। 19 साल की उम्र में करियर शुरू करने वाली डेस्टिनी सैकड़ों फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
sabhar :http://www.bhaskar.com

Read more

रविवार, 4 दिसंबर 2011

एडल्ट फिल्म में काम करेंगी तो मिलेगा 50 लाख डॉलर

0

डचेज आफ  कैम्ब्रिज केट मिडलटन की बहन पिप्पा मिडलटन को एक एडल्ट फिल्म में काम करने के लिए 50 लाख डॉलर, 22 करोड़ 39 लाख रुपए की पेशकश मिली है। यह पेशकश विविड एंटरटेनमेंट के संस्थापक स्टीव हिर्च ने एक खत लिखकर की है। पिप्पा जिनका असली नाम फिलिपा मिडलटन है,अपनी बहन केट की शाही शादी के दौरान अपने स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में आई थीं। स्टीव ने शाही शादी की तस्वीरें देखने के बाद उन्हें खत लिखकर फिल्म की पेशकश करने का फैसला किया।  उन्होंने 6 मई को भेजे खत में लिखा है,जहां तक मेरा ख्याल है, आप शाही शादी की स्टार थीं। टीवी पर शादी के प्रसारण के दौरान मेरा ध्यान आपसे हट ही नहीं पाया। मैं बस आपकी खूबसूरती और व्यक्तित्व के बारे में ही सोचता रहा। आप एक सफल एडल्ट स्टार बन सकती हैं। इस हफ्ते आपकी पार्टी की कुछ तस्वीरें देखने के बाद मैं आपको अपनी फिल्म में काम करने  sabhar: http://rashtriyaujala.com

Read more

शनिवार, 3 दिसंबर 2011

लाल बिकनी में 'प्लेयर्स' के होश उड़ाती हॉट बिपाशा का देखें वीडियो

0






सन् 2006 में आई फिल्म 'धूम-2' में बिपाशा ने बिकनी पहनी थी। अब 5 सालों बाद यह ब्लैक ब्यूटी फिर से फिल्म 'प्लेयर्स' में बिकनी में नजर आ रही हैं। इस फिल्म के नए गाने तेरे नशे में झूमता हूँ मैं...का वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर धूम मचा रहा है| गाने में बिप्स ने रेड बिकनी पहन खूब जलवे दिखाए हैं| बिपाशा के शब्दों में... 'मैं बीच लवर हूं और मुझे स्वीमिंग पूल बहुत भाता है। इसलिए बिकनी पहनने में मुझे कभी किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। मेरी चिंता तो सिर्फ यह रहती है कि बिकनी पहनकर कितनी अच्छी तरह से शूटिंग कर सकती हूं। इस समय मैंने शूटिंग के समय सिनेमेटोग्राफर रवि के चंद्रन की हरेक बात का ख्याल रखा।' बिपाशा ने बिकनी में यह शूटिंग विलिंग्टन (न्यूजीलैंड) में की है और वह भी कंपकंपा देने वाले ठंडे पानी में। इस बारे में बिपाशा कहती हैं कि यह शूटिंग पूरी होते ही चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर टीनू ने मुझे मफिंस दी और सिकंदर खैर व ओमी वैद्य मुझे पिज्जा खिलाने ले गए थे। इसलिए हिसाब बराबर हो गया। दरअसल यह दृश्य हमें अभिषेक बच्चन के जन्मदिन की सुबह शूट करना था। इसलिए रात की पार्टी मैंने मिस कर दी थी, क्योंकि सुबह जल्दी उठना था। बंगाली बाला बिप्स ने शूटिंग के दौरान कई बिकनी पहनीं, लेकिन उन्हें ढेरों बिकिनी में से कोई भी पसंद नहीं आई। आखिरकार उन्होंने अपनी बिकनी पहनकर यह शूटिंग पूरी की। बिप्श के अनुसार 'मैं बिकनी में हॉट दिखने के लिए कोई स्पेशल डाइट या कसरत नहीं करती, क्योंकि मैं हमेशा फिट रहती हूं।'देखिए इस गाने की एक झलक इस वीडियो में sabhar ; bhaskar.com


Read more

3 लाख महीने की कमाई वाली कॉलगर्ल के साथ रंगरेलियां मना रहे थे इंजीनियर साहब

0




नागपुर.धरमपेठ स्थित होटल लाहोरी डिलक्स बार में शनिवार की रात एक उद्यमी व मायल अभियंता को हाइप्रोफाइल कॉलगर्ल के साथ पकड़ा गया। इस दौरान पुलिस ने दो महिला समेत पाच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बर्डी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।


आरोपियों में उद्यमी मुकेश रविशंकर झा (33) रायपुर, मायल का अभियंता विजय हरीदास पाटील (33) मनसर, होटल का कर्मचारी रमाशंकर गोपाल मिश्रा (55), महेश सेवकराम पवार (23) दवलामेटी निवासी का समावेश है। जबकि होटल मालिक मनोज जयनारायण शर्मा थे। तलाश जारी है। शनिवार की रात पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि धरमपेठ स्थित लाहोरी डिलक्स बार में देह-व्यवसाय कराया जाता है। इस आधार पर रात करीब 1.30 बजे के दौरान पुलिस ने होटल को घेर लिया व छापा मार कार्रवाई को अंजाम दिया।


इस दौरान होटल के चौथे माले पर अलग-अलग कमरों में उद्यमी मुकेश व अभियंता विजय पुलिस के हाथ लगे। कमरे में आपत्तिजनक सामग्री व शराब की बोतलें भी मिली है, लेकिन लड़कियां वहां पर नहीं थी। जब पुलिस ने उन दोनों को लड़कियों के बारे में पूछा तो वे उलटा पुलिस से ही सवाल-जवाब करने लगे कि किन लड़कियों की बात की जा रही है।


छत पर टंकी के पीछे छुपी थीं लड़कियां


कार्रवाई की भनक लगते ही मुकेश व विजय के कमरे में मौजूद लड़कियां छत पर टंकी के पीछे जा छुपी थीं। खबर पक्की होने से पुलिस ने पूरे होटल की तलाशी ली। इस दौरान छत पर टंकी के पीछे छुपी दोनों लड़कियां नीता व रेखा (दोनों परिवर्तित नाम) पुलिस के हाथ लगी। नीता मध्यप्रदेश की है।


जबकि रेखा दार्जिलिंग की। गत पांच वर्ष से वह मुंबई में रह रही थीं। इसके बाद पुलिस सभी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। शनिवार को लड़कियों को अदालत में पेश कर नारी सुधारगृह में भेजा गया है, जबकि अन्य आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड में लिया गया है।


रेट 3 लाख, भरती है हवाई उड़ान


दोनों हाईप्रोफाइल कॉल गर्ल महेश पवार के संपर्क में थी। उसके बुलावे पर वह शहर में आती थीं। बताया जा रहा है कि रेखा प्रति महीना 3 लाख रुपए लेती है। वह विमान से आवागमन करती है। इसके पहले भी वह यहां पर कई बार आयी है, लेकिन उसने अपना पता नागपुर के वैशालीनगर का बताया था।


जबकि वैशाली नगर से उसका कोई लेना-देना नहीं है। उसी प्रकार नीता भी मध्यप्रदेश की है। लेकिन उसने भी अपना पता गंगा जमुना का बताया था। दोनों हाइप्रोफाइल कॉलगर्ल में से एक का सौदा 20 हजार रुपए में जबकि दूसरी का 30 हजार रुपए में किया गया था। जबकि पुलिस इसे हजार, पंद्रह सौ रुपए बता रही है।


पहले भी चर्चित रहा होटल


जब डॉन्स शुरू थे। उस वक्त भी यह होटल चर्चा में रहा है। कहा जाता है कि यहां पर डांसिंग फ्लोर से लेकर सब कुछ चलता था। इस कार्रवाई से इसकी पुष्टि भी होती है। बताया जा रहा है कि इस सब की जानकारी के बावजूद पुलिस कार्रवाई करने से बच रही थी। जोन क्र. 4 के पुलिस आयुक्त निशीथ मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। sabhar : bhaskar.com

Read more

जीनत अमान से एकतरफा प्यार करते थे देवानंद, लेकिन टूट गया था उनका दिल

0



नई दिल्ली. सदाबहार अभिनेता देवानंद ने अपनी आत्मकथा रोमांसिंग विद लाइफ में यह माना है कि किसी समय वे अभिनेत्री जीनत अमान से बेहद प्यार किया करते थे, लेकिन ‘शो मैन’ राजकपूर के प्रति जीनत के लगाव को देखकर उनका दिल टूट गया।

2007 में रिलीज हुई उनकी आत्मकथा में उन्होंने लिखा कि वे जीनत अमान से बेहद प्यार करते थे और इसीलिए उन्हें अपनी फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ में अभिनेत्री बनाया था। लेकिन देवानंद का यह प्यार परवान चढ़ने से पहले ही टूट गया, क्योंकि उन्होंने जीनत अमान को एक पार्टी में राजकपूर की बाहों में देख लिया था। देवानंद लिखते हैं, “एक पार्टी में राजकपूर ने जीनत को पुकारा...राजकपूर ने अपनी बांहें फैला दी और जीनत अमान उनकी बांहों में समा गई। यह देखकर मेरा दिल टूट गया। मैं पार्टी से बाहर जाना और अकेले में रहने चाहता था”।

गौरतलब है कि देवानंद ने 438 पृष्ठों की इस पुस्तक में अपनी ज़िंदगी के तमाम पहलुओं का जिक्र किया है। पुस्तक में देवानंद ने अपनी युवावस्था, लाहौर, गुरदासपुर, फिल्मी दुनिया के संघर्ष, गुरुदत्त के साथ मित्रवत रिश्तों और सुरैया के साथ अपने संबंधों का उल्लेख किया है। इसके अलावा देवानंद ने अपने भाई विजय आनंद और चेतन आनंद के संबंध में भी इस किताब में लिखा है। किताब में देवानंद ने राजकपूर और दिलीप कुमार के साथ अपने संबंधों का भी जिक्र बड़ी बेबाकी से किया है। अपनी फिल्मों की अभिनेत्रियों गीताबाली, मधुबाला, मीना कुमारी, नूतन, वैजयंती माला, मुमताज, हेमा मालिनी, वहीदा रहमान, जीनत अमान और टीना मुनीम के बारे में भी उन्होंने इस किताब में लिखा है। sabhar : bhaskar.com

 

Read more

इंसान के प्यार में पागल हुई 'नागिन', अद्भुत कहानी सुन दंग रह जाएंगे!

0




मथुरा। 21वीं सदी में हम पूर्वजन्म में यकीन करें या ना करें, लेकिन यह खबर हमें सोचने पर मजबूर जरूर कर देती है। मथुरा के पास अगरयाला गांव है। यहां हर साल नागपंचमी का दिन कुछ खास होता है।

यहां रहने वाले एक शख्स के पास एक नागिन आती है। उसके गले से लिपट जाती है। उसके साथ काफी देर तक रहती है। फिर गायब हो जाती है। यहां लोगों के बीच ऐसी मान्यता है कि गांव में रहने वाला लक्ष्मण इस नागिन का पूर्व जन्म में पति था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नागिन युवक के घर आकर लिपट जाती है। इस अजूबे चमत्कार को देखने के लिए गांव में न केवल आसपास के लोगों का मेला लग जाता है, बल्कि दूर दराज से लोग अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए गांव आते हैं।

लक्ष्मण का जन्म अगरयाला गांव में शंकर महाशय के यहां हुआ था। यह जब सात माह का था तो नागिन उसके सीने पर आकर बैठी थी। पर उसने काटा नहीं। बाद में उसका विवाह जब मथुरा के ही गांव मौरा में सूरजमल की पुत्री गंगा से हुआ तो नागिन उसे डसने लगी। नागिन ने उसे सात बार डसा पर वैद्य ने उसे ठीक कर दिया। तांत्रिकों से ढाक बजवाने पर पता चला कि नागिन पूर्व जन्म में लक्ष्मण की पत्नी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नागिन ने कहा कि वह लक्ष्मण के पास हमेशा रहना चाहती है, इसलिए गांव में एक मंदिर बनावाया जाए। यहां प्रत्येक नागपंचमी को नागिन लक्ष्मण से मिलने आया करेगी। पिछले आठ साल से वह नागपंचमी के एक दिन पहले आती है। अगले दिन वह चली जाती है।
 
 sabhar: bhaskar.com
'खूब पर्दा है कि चिलमन से लगे बैठे हैं, छुपते भी नहीं, सामने आते भी नहीं'

Read more

शुक्रवार, 2 दिसंबर 2011

ISI की एजेंट है वीना? न्यूड तस्वीर छापने पर करेंगी मुकद्दमा, FHM ने कहा असली है फोटो

0



बिग बॉस सीजन-4 से भारत में अपनी पहचान बनाने वाली पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह सिर्फ रियलिटी शो स्वयंवर में भागीदारी के लिए नहीं ‘एफएचएम इंडिया’ पत्रिका के कवर पेज पर अपनी नग्न तस्वीर छपने के कारण भी चर्चा में हैं।
वीना की तस्वीर में उनके हाथ पर एक टैटू बना हुआ है जिसमें ‘आईएसआई’ लिखा हुआ है। वीना मलिक ने पत्रिका के लिए नग्न तस्वीरे खिंचवाने की बात को खारिज करते हुए कहा है कि तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है।
दूसरी ओर पत्रिका के संपादक कबीर शर्मा ने कहा कि उनके पास वीना के शूट का वीडियो है और अभिनेत्री की ओर से एक ई-मेल भी जो यह साबित करता है कि तस्वीरें असली हैं। सूत्रों का कहना है कि यह फोटो शूट वीना के पसंदीदा फोटोग्राफर विशाल सक्‍सेना ने किया है। इस फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है।
वीना ने मुंबई में कहा, ‘‘मैंने कभी नग्न तस्वीरें नहीं खिंचवाई हैं। मैंने इससे पहले कभी ऐसा नहीं किया है। मेरे मैनेजर और लीगल टीम इस मामले पर नजर रख रहे हैं। हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।’’ मुंबई में रियलिटी शो ‘स्वयंवर’ की शूटिंग कर रही 33 वर्षीय वीना का कहना है, ‘‘तस्वीरों से छेड़छाड़ की गई है। यह मैं नहीं हूं। पक्का नहीं हूं।’’
पत्रिका के संपादक कबीर शर्मा अलग ही दास्तान बयां कर रहे हैं। कबीर का कहना है, ‘‘फोटो शूट 22 नवंबर को मुंबई में हुआ है। हमारे पास शूट का वीडियो भी है। मेरे पास वीना का एक ई-मेल भी जिसमें लिखा है कि उन्होंने तस्वीरें देख ली हैं और उससे काफी खुश हैं और वह कवर पेज देखने का इंतजार कर रही हैं।’’
पत्रिका का कवर पेज भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसके लिंक को जम कर पोस्ट कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि एफएचएम पत्रिका के संपादक और वीना मलिक दोनों ही पर अक्सर पब्लिसिटी हासिल करने के लिए झूठ बोलने के आरोप लगते रहे हैं।
पाकिस्तान की राखी सावंत कही जाने वाली वीना मलिक जल्द ही इमेजिन टीवी के रियलिटी शो ‘स्वयंवर’ में अपना स्वयंवर रचाने जा रही हैं। चैनल की तरफ से इसके लिए वीना को तीन करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही अगर वीना ने इस शो में शादी भी कर ली तो पूरे साढ़े 4 करोड़ रुपए मिलेंगे।
Sabhar:- Mediadarbar.com

Read more

‘एअरहोस्टेस’ ने शराब पी तो मीडिया को मजा आया, लेकिन क्या पुलिस अधिकारी की थी शरारत?

0




मुंबई में एक एयरलाइंस कर्मी शराब पीकर गाड़ी चलाती पकड़ी गई। जेट एअरवेज की इस कर्मचारी का नाम नीमा लूला है जो पकड़े जाने के बाद पुलिस से उलझने लगी, जैसा कि अमूमन आधुनिक महिलाएं करती हैं, लेकिन एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया के जरिए उसे ऐसा बदनाम करवा दिया कि अब उसकी नौकरी पर बन आई है। बताया जा रहा है कि उस पुलिस अधिकारी से अब उसके सहकर्मी भीनाराज़ हैं कि उसने सभी की ‘कमाई’ पर पानी डलवा दिया।
 

नौकरी करने वाली रईसज़ादी?
दरअसल 4 तारीख को मलाड इलाके में ट्रैफिक पुलिस ने ड्रंकन ड्राइव अभियान के दौरान एक गाड़ी को रुकवाया। गाड़ी चला रही लड़की ने शराब पी रखी थी जो किसी पार्टी से आ रही थी। पुलिस ने उसके आते ही उस पर एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार कर भागने का आरोप मढ़ दिया। यह अलग बात रही कि कोई ऑटोवाला पुलिस की गवाही देने नहीं आया।
महिला ने पहले तो पुलिस को नशे में उलटा-सीधा कहा, फिर उसके साथी ने कुछ ले-दे कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की। अक्सर ऐसे मामले मौके पर ही निपटा लिए जाते हैं, लेकिन यहां एक अधिकारी ने गड़बड़ कर दी। बताते हं कि वास्तव में पुलिसवाले  दोनों को मोटी आसामी समझ कर थाने ले आए थे और वहां अच्छी सौदेबाजी होने की उम्मीद थी, लेकिन एक पुलिस अधिकारी ने  फोन कर कुछ मीडियावालों को बुला लिया।


पुलिसकर्मियों ने खींचे कपड़े
अब कैमरे आने के बाद सारा मामला ही पलट गया। पुलिस बिल्कुल राजा हरिशचंद्र की तरह ईमानदार बन गई और दोनों पर आरोपों की बरसात कर दी। बकौल पुलिस, नशे में धुत्त महिला ने थाने में हंगामा बरपा दिया। हालांकि ऐसा कुछ होता दिख नहीं रहा था। जब टीवी वालों ने नीता को घेर कर सवालों की झड़ी लगा दी तो बौखलाई एअरलाइंस कर्मी ने कैमरे पर हाथ दे मारा। लगभग सभी चैनलों और अखबारों ने इस मामले वही लिखा और प्रसारित किया जो पुलिस ने कहा। पुलिस ने यह भी कहा कि नीमा को जब गिरफ्तार कर बांगुर नगर पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा था तो उस दौरान भी उसने महिला पुलिसकर्मियों से हाथापाई की और उन्हें अंजाम भुगतने के लिए धमकाया भी।


बात का बतंगड़
पुलिस ने नीमा के साथ-साथ उसके दोस्त पर भी मुकद्दमा बना दिया। पुलिस का आरोप है कि उसने पुलिसवालों को पैसों का लालच देकर मामले को रफा दफा करने की कोशिश की। पुलिस ने मीडिया को बताया कि हंगामे के दौरान इन लोगों ने पुलिसवालों के सामने अपनी हेंकड़ी दिखाने की कोशिश की।

पुलिस ने नीमा की मामूली स्विफ्ट को ‘लक्ज़री कार’ बताया और साधारण शराब को महंगी वाइन की बरामदगी बताया। सबसे मज़ेदार बात यह रही कि नीमा जेट एअरवेज में सुपरवाइजर है लेकिन पुलिस ने उसे एअरहोस्टेस बता दिया। शायद अधिकारियों को भी पता था कि मामला जितना हाई-प्रोफाइल होगा, मीडिया उतना ही मजे लेकर उछालेगा। बांगुर नगर पुलिस ने इनके खिलाफ 110, 185 , 353 के तहत मामला दर्ज कर लिया। यह अलग बात रही कि बोरिवली कोर्ट से दोनों को आसानी से जमानत मिल गई।
Sabhar:-Mediadarbar.com

Read more

ओबामा से भी ज्यादा तनख्वाह पाएंगी जूलिया गिलार्ड

0








मेलबॉर्न. ऑस्ट्रेलिया की पारिश्रमिक ट्रिब्यूनल ने अपने सांसदों का वेतन बढ़ाकर अपनी प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड का रुतबा विश्व पटल पर बढ़ा दिया है। अब गिलार्ड की तनख्वाह अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन से ज्यादा हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गिलार्ड की सैलेरी 90 हजार डॉलर से बढ़ेगी। इससे उनका कुल वेतन ओबामा और कैमरन की तन्ख्वाह से ज्यादा हो जाएगा।

स्वतंत्र पारिश्रमिक ट्रिब्यूनल ने एक समीक्षा के बाद फेडरल सांसदों का वेतन बढ़ाने का निर्णय लिया। राजनेताओं का मूल वेतन तेजी से बढ़ेगा। इसका मतलब सबसे निचले पद पर नियुक्त सांसद का वेतन भी 1 लाख 40 हजार से 1 लाख 80 हजार डॉलर तक बढ़ जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक ट्रिब्यूनल के इस फैसले के बाद सांसदों का मूल वेतन वर्तमान के 140,910 डॉलर से बढ़कर कम से कम 180,000 डॉलर हो जाएगा। sabhar : bhaskar.com

 

Read more

कयानी ने कहा- हमला करो नाटो पर

0








इस्‍लामाबाद. पाकिस्‍तानी सेना के प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी ने अफगानिस्‍तान में नाटो सैनिकों की ओर से अब आगे सीमा पार की जाने वाली कार्रवाई का जवाब देने के लिए ‘पूरी आजादी’ दे दी है। पाकिस्‍तान में बेहद ताकतवर माने जाने वाले सेना प्रमुख ने अफगानिस्‍तान की सरहद पर तैनात यूनिटों के कमांडरों से कहा है कि वो आगे सीमा पार से होने वाली किसी भी कार्रवाई का अपनी पूरी क्षमता से जवाब दें। आधिकारिक सूत्रों ने जनरल कयानी के हवाले से यह बात कही है। गौरतलब है कि बीते 26 नवंबर को पाकिस्‍तान की एक सैन्‍य चौकी पर नाटो के हवाई हमले में 24 सैनिक मारे गए।
  
आधिकारिक सूत्रों ने कयानी के हवाले से कहा है कि सेना प्रमुख ने 'चेन और कमांड सिस्‍टम' को फिलहाल खत्‍म कर दिया है इसके तहत जवाबी कार्रवाई के लिए सेना के सीनियर अधिकारियों को अपने ऊपर से किसी स्‍तर पर हरी झंडी का इंतजार नहीं करना होगा। यदि नाटो सैनिकों की ओर से कोई हमला होता है तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए और इस बारे में नियम कानूनों के पचड़े में पड़ने की जरूरत नहीं है। कयानी ने कहा है कि जवाबी हमला करते वक्‍त इस बात की तनिक भी चिंता करने की जरूरत नहीं है कि इसके क्‍या परिणाम होंगे और कितना खर्च आएगा। सेना को जरूरत के मुताबिक संसाधनों की भरपूर मदद की जाएगी।
कयानी ने नाटो के हमले को ‘आक्रामक कार्रवाई’ करार दिया है जिसे बर्दाश्‍त नहीं किया जा सकता है। सेना प्रमुख ने कहा है कि अब आगे से कोई भी हमलावर बच कर वापस नहीं जाना चाहिए। सेना में जोश भरने के लिए दिए गए इस बयान में जनरल कयानी ने सैनिकों की तारीफ की और कहा कि यदि पाकिस्‍तानी वायु सेना इसमें शामिल होती तो कार्रवाई और भी प्रभावी होती। हालांकि इसमें वायु सेना की तरफ से कोई चूक नहीं हुई है क्‍योंकि उसने इस कार्रवाई में हिस्‍सा नहीं लिया। उन्‍होंने कहा कि संचार तंत्र में गड़बड़ी और मौजूदा स्थिति की सही जानकारी नहीं होने की वजह से इस बारे में समय रहते फैसला नहीं लिया जा सका। 

बीते शनिवार को हुए हमले के बाद पाकिस्‍तान ने नाटो सैनिकों के सप्‍लाई रूट को पूरी तरह बंद कर दिया है और अमेरिका को शम्‍सी एयरपोर्ट खाली करने का कहा गया है। पाकिस्‍तान की सरकार ने अफगानिस्‍तान के भविष्‍य को लेकर जर्मनी के बॉन में होने वाले सम्‍मेलन का बहिष्‍कार करने का भी फैसला किया है।
 
इसके अलावा पाकिस्‍तानी सेना के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपना प्रस्‍तावित अमेरिका दौरा रद्द करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने देश में न्‍यायपालिका को किसी खतरे या सैन्‍य तख्‍तापलट की आशंका से साफ इनकार किया है। उनका कहना है कि ये दोनों ही संस्‍थान लोकतंत्र समर्थक हैं। राष्‍ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने देश के मौजूदा राजनीतिक हालात और सुरक्षा की स्थिति को लेकर भरोसे में लेने के लिए सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से संपर्क किया है। शुक्रवार को शुरू हुए पाकिस्‍तानी संसद के सत्र के दौरान सर्वसम्‍मति से नाटो हमले की निंदा का प्रस्‍ताव पारित किया गया। 
काबुल में भी विरोध
 
बॉन सम्‍मेलन का न सिर्फ पाकिस्‍तान ने ही बहिष्‍कार किया है बल्कि अफगानिस्‍तान में भी इस बैठक का विरोध हो रहा है। काबुल में शुक्रवार को सैकड़ों लोगों ने मार्च निकाला और अफगानिस्‍तान में विदेशी सैनिकों की मौजूदगी का विरोध किया। बॉन सम्‍मेलन में अफगानिस्‍तान और अमेरिकी सरकार के बीच एक करार पर दस्‍तखत होना प्रस्‍तावित है जिसके तहत अफगानिस्‍तान में विदेशी सैनिकों को मौजूद रहने की इजाजत मिलेगी।  
पाक को मदद रोकने पर प्रस्‍ताव पारित
अमेरिकी सीनेट ने आतंकवाद के खिलाफ जंग के लिए पाकिस्‍तान को दी जाने वाली मदद रोकने से जुड़े बिल को सर्वसम्‍मति से पारित कर दिया। डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर बॉब कैसी की ओर से संशोधित इस बिल के तहत पाकिस्‍तान को आर्थिक मदद तब तक रोकने का प्रावधान है जब तक वह सड़कों के किनारे लगे बमों के इस्‍तेमाल पर काबू नहीं पा लेता। अफगानिस्‍तान में ऐसे बमों के विस्‍फोट से कई अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं।  
इससे पहले एक अमेरिकी सीनेटर ने पेंटागन से पाकिस्तान को दी जाने वाली सहायता और भविष्य में उसकी स्थिति पर रिपोर्ट पेश करने के लिये संशोधन प्रस्ताव पेश किया है। रिपब्लिकन सीनेटर बॉब कॉर्कर ने कहा कि लंबे समय से पाक का रवैया अस्थिर सा है। अब इसमें परिर्वतन लाने की आवश्यकता है। यदि यह संशोधन प्रस्ताव पारित हो जाता है तो पेंटागन को पाक को दी जाने वाली निधि के बारे में कांग्रेस के सामने रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। इस रिपोर्ट से पता चलेगा कि पाक तालिबान के खिलाफ लड़ाई के लिए दी जाने वाली निधि का प्रभावशाली ढंग से इस्तेमाल करता है या नहीं।
 sabhar : bhaskar.com

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv